logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जसवंतनगर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी: लुधपुरा मोहल्ले में घटना, पुलिस जांच में जुटी जसवंतनगर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी: लुधपुरा मोहल्ले में घटना, पुलिस जांच में जुटी जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा में रविवार शाम एक 26 वर्षीय युवक ने अपने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक काफी देर तक नीचे नहीं आया, जिसके बाद परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तुरंत युवक को फंदे से उतारा और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुमित कुमार जैन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक के पिता सुमित कुमार परचूनी की दुकान चलाते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अभिषेक भी अपने पिता के साथ दुकान पर बैठता था। परिवार में अभिषेक के अलावा उसके 21 वर्षीय भाई चेतन जैन और 23 वर्षीय बहन नीशु जैन हैं। तीनों अविवाहित हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

6 hrs ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

जसवंतनगर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी: लुधपुरा मोहल्ले में घटना, पुलिस जांच में जुटी जसवंतनगर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी: लुधपुरा मोहल्ले में घटना, पुलिस जांच में जुटी जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा में रविवार शाम एक 26 वर्षीय युवक ने अपने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक काफी देर तक नीचे नहीं आया, जिसके बाद परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तुरंत युवक को फंदे से उतारा और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुमित कुमार जैन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक के पिता सुमित कुमार परचूनी की दुकान चलाते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अभिषेक भी अपने पिता के साथ दुकान पर बैठता था। परिवार में अभिषेक के अलावा उसके 21 वर्षीय भाई चेतन जैन और 23 वर्षीय बहन नीशु जैन हैं। तीनों अविवाहित हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • चंबल नदी के बीच स्टीमर खराब,50 से ज्यादा बाइक और करीब 100 यात्री फंसे भिंड। मुरैना के नगरा साहसपुर घाट से उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर जा रहा स्टीमर रविवार सुबह चंबल नदी के बीच अचानक खराब हो गया। इंजन बंद होने और डीजल खत्म होने के कारण स्टीमर तेज बहाव में बहने लगा। स्टीमर में 50 से ज्यादा मोटरसाइकिलों के साथ करीब 100 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।यात्री महेश सिंह के मुताबिक स्टीमर के पंखे में कपड़ा फंस गया था। इसी दौरान डीजल भी खत्म हो गया जिससे स्टीमर का इंजन बंद हो गया। स्टीमर स्टाफ बल्लियों के सहारे उसे नदी के किनारे लगाने का प्रयास कर रहे थे।लेकिन चंबल नदी के तेज बहाव के कारण काफी परेशानी हो रही थी।बताया जा रहा है कि बहते-बहते स्टीमर भिंड जिले की सीमा की ओर पहुंच गया है। यात्रियों ने स्टीमर संचालन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन और पुलिस से तत्काल मदद की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग और बाइक सवार होने के कारण किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। प्रशासन नें कच्छ पुरा गांव के चंबल नदी में जल्द रेस्क्यू टीम पहुंच कर कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
    1
    चंबल नदी के बीच स्टीमर खराब,50 से ज्यादा बाइक और करीब 100 यात्री फंसे
भिंड। मुरैना के नगरा साहसपुर घाट से उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर जा रहा स्टीमर रविवार सुबह चंबल नदी के बीच अचानक खराब हो गया। इंजन बंद होने और डीजल खत्म होने के कारण स्टीमर तेज बहाव में बहने लगा। स्टीमर में 50 से ज्यादा मोटरसाइकिलों के साथ करीब 100 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।यात्री महेश सिंह के मुताबिक स्टीमर के पंखे में कपड़ा फंस गया था। इसी दौरान डीजल भी खत्म हो गया जिससे स्टीमर का इंजन बंद हो गया। स्टीमर स्टाफ बल्लियों के सहारे उसे नदी के किनारे लगाने का प्रयास कर रहे थे।लेकिन चंबल नदी के तेज बहाव के कारण काफी परेशानी हो रही थी।बताया जा रहा है कि बहते-बहते स्टीमर भिंड जिले की सीमा की ओर पहुंच गया है। यात्रियों ने स्टीमर संचालन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन और पुलिस से तत्काल मदद की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग और बाइक सवार होने के कारण किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। प्रशासन नें कच्छ पुरा गांव के चंबल नदी में जल्द रेस्क्यू टीम पहुंच कर कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Surya Ghat se kalukheda 17 tarikh Chhawani ka din 15 tarikh ko nikale the aur 17 tarikh ko pahunchenge Surya Ghat se kalukheda 17 tarikh Chhawani ka din 15 tarikh ko nikale the aur 17 tarikh ko pahunchenge
    2
    Surya Ghat se kalukheda 17 tarikh Chhawani ka din 15 tarikh ko nikale the aur 17 tarikh ko pahunchenge
Surya Ghat se kalukheda 17 tarikh Chhawani ka din 15 tarikh ko nikale the aur 17 tarikh ko pahunchenge
    user_Rahul sharma ji
    Rahul sharma ji
    Taxi Driver घिरोर, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भिंड में* *और क्या-क्या कार्यक्रम हुऐ जरूर देखें यह खबर* धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भिंड में* *और क्या-क्या कार्यक्रम हुऐ जरूर देखें यह खबर*
    1
    धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भिंड में*
*और क्या-क्या कार्यक्रम हुऐ जरूर देखें यह खबर*
धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भिंड में*
*और क्या-क्या कार्यक्रम हुऐ जरूर देखें यह खबर*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पुलिस और चोरों की हुई मुठभेड़ पुलिस फायरिंग में दो बदमाश घायल *इटावा पुलिस* *सराहनीय कार्य* *दिनांक 15.08.2026* *#CRACKDOWN* *# चोरी की घटना का सफल अनावरण* *#इटावा पुलिस एवं बदमाशो के बीच मुठभेड़* *चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार,* *कब्जे 03 अवैध तमन्चे 315 बोर, 06 जिंदा व 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 एण्ड्राइड फोन, 01 कीपैड फोन, 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया शत-प्रतिशत (संबंधित मु0अ0सं0 239/2026), 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) बरामद ।* अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन मौर्य के नेतृत्व में *थाना बकेवर पु‌लिस* द्वारा की गयी कार्यवाही । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 15.08.2026 को वादी जीतपाल सिंह पुत्र राकेश बाबू निवासी लोहिया नगर थाना बकेवर जनपद इटावा द्वारा थाना बकेवर पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 14.08.2026 की रात्रि को मेरे निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरो द्वारा लगभग 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया चोरी कर लिया गया है । जिसके संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । *गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 15.08.2026 को थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गौतमपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 04 व्यक्ति टिर्री में सवार होकर महेबा की ओर से गौतमपुरा नहर पुल की ओर आ रहे है । सूचना पर तत्काल थाना बकेवर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गयी, तभी 01 टिर्री आती हुयी दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया । टिर्री सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिस पर आत्मरक्षार्थ जबावी कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी । जिसमें अभियुक्त नईमुद्दीन के दांये पैर में तथा संदीप के बांये पैर में गोली लगी तथा अभियुक्त अशोक को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया । घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया । *नोटः-* अभियुक्त सोनू पुत्र कन्हाई लाल जो घनी झांड़ियो में छिपते हुये भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है । *पुलिस पूछताछः-* पकडे गये अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे 03 अवैध तमन्चे 315 बोर, 06 जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 एण्ड्राइड फोन, 01 कीपेड फोन, 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया, 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) बरामद । बरामद लोहे के सरिया के संबंध में पुलिस टीम द्वारा कड़ायी से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों नें दिनांक 14.08.2026 की रात्रि को लोहिया नगर थाना बकेवर हीरो एजेंसी के पास निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी किया था । *उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109(1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, एवं मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी है ।* *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. संदीप पुत्र कल्लू पुत्र रोशनलाल निवासी सुभाष नगर भरथना रोड थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र करीब 32 वर्ष । 2. नईमुद्दीन उर्फ नईम पुत्र निजामुद्दीन निवासी आजाद नगर नई बस्ती थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 26 वर्ष । 3. अशोक कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी आनन्दनगर थाना कोतवाली जनपद इटावा उम्र 28 वर्ष । *आपराधिक इतिहासः-* *संदीप कुशवाहा उर्फ कल्लू पुत्र रोशनलाल* 1. मु0अ0सं0 153/2018 धारा 302/34/398 भादवि थाना-बैदपुरा,जनपद-इटावा । 2. मु0अ0सं0 154/2018 धारा 10/12 डकैती प्रभावी क्षेत्र अधि0, थाना-बैदपुरा,जनपद-इटावा । 3. मु0अ0सं0 160/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना-बैदपुरा,जनपद-इटावा । 4. मु0अ0सं0 003/2019 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट,थाना-बैदपुरा,जनपद-इटावा । 5. मु0अ0सं0 563/2017 धारा 392/411 भादवि ,थाना-अजीतमल,जनपद-औरैया। 6. मु0अ0सं0 571/2017 धारा 307/401 भादवि ,थाना-अजीतमल,जनपद-औरैया। 7. मु0अ0सं0 573/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट ,थाना-अजीतमल,जनपद-औरैया। 8. मु0अ0सं0 081/2089 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट,थाना-अजीतमल,जनपद-औरैया। 9. मु0अ0सं0 061/2016 धारा 401 भादवि ,थाना-चित्राहाट,जनपद- कमिश्नरेट आगरा 10. मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना बकेवर जनपद इटावा । 11. मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109(1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा । *पंजीकृत अभियोगः-* मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109(1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा । बरामदगीः- 1. 03 अवैध तमन्चे 315 बोर 2. 06 जिंदा कारतूस 315 बोर 3. 04 खोखा कारतूस 315 बोर 4. 02 एण्ड्राइड फोन 5. 01 कीपेड फोन 6. 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया (संबंधित मु0अ0सं0 239/2026 ) 7. 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) *पुलिस टीमः-* थानाध्यक्ष श्री विपिन मलिक थाना बकेवर मय टीम ।
    2
    पुलिस और चोरों की हुई मुठभेड़ पुलिस फायरिंग में दो बदमाश घायल
*इटावा पुलिस*
*सराहनीय कार्य*
*दिनांक 15.08.2026*
*#CRACKDOWN*
*# चोरी की घटना का सफल अनावरण*
*#इटावा पुलिस एवं बदमाशो के बीच मुठभेड़*                                                             
*चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार,* 
*कब्जे 03 अवैध तमन्चे 315 बोर, 06 जिंदा व 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 एण्ड्राइड फोन, 01 कीपैड फोन, 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया शत-प्रतिशत (संबंधित मु0अ0सं0 239/2026), 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) बरामद ।*
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन मौर्य के नेतृत्व में *थाना बकेवर पु‌लिस* द्वारा की गयी कार्यवाही ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 15.08.2026 को वादी जीतपाल सिंह पुत्र राकेश बाबू निवासी लोहिया नगर थाना बकेवर जनपद इटावा द्वारा थाना बकेवर पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 14.08.2026 की रात्रि को मेरे निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरो द्वारा लगभग 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया चोरी कर लिया गया है । जिसके संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-*
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 15.08.2026 को थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गौतमपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 04 व्यक्ति टिर्री में सवार होकर महेबा की ओर से गौतमपुरा नहर पुल की ओर आ रहे है । सूचना पर तत्काल थाना बकेवर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गयी, तभी 01 टिर्री आती हुयी दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया । टिर्री सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिस पर आत्मरक्षार्थ जबावी कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी । जिसमें अभियुक्त नईमुद्दीन के दांये पैर में तथा संदीप के बांये पैर में गोली लगी तथा अभियुक्त अशोक को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया । घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया ।
*नोटः-* अभियुक्त सोनू पुत्र कन्हाई लाल जो घनी झांड़ियो में छिपते हुये भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है ।
*पुलिस पूछताछः-*  
पकडे गये अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे 03 अवैध तमन्चे 315 बोर, 06 जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 एण्ड्राइड फोन, 01 कीपेड फोन, 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया, 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) बरामद । बरामद लोहे के सरिया के संबंध में पुलिस टीम द्वारा कड़ायी से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों नें दिनांक 14.08.2026 की रात्रि को लोहिया नगर थाना बकेवर हीरो एजेंसी के पास निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी किया था । 
*उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109(1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, एवं मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी है ।*
*गिरफ्तार अभियुक्त-* 
1. संदीप पुत्र कल्लू पुत्र रोशनलाल निवासी सुभाष नगर भरथना रोड थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र करीब 32 वर्ष ।
2. नईमुद्दीन उर्फ नईम पुत्र निजामुद्दीन निवासी आजाद नगर नई बस्ती थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 26 वर्ष ।
3. अशोक कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी आनन्दनगर थाना कोतवाली जनपद इटावा उम्र 28 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहासः-*
*संदीप कुशवाहा उर्फ कल्लू पुत्र रोशनलाल* 
1. मु0अ0सं0 153/2018 धारा 302/34/398 भादवि थाना-बैदपुरा,जनपद-इटावा ।
2. मु0अ0सं0 154/2018 धारा 10/12 डकैती प्रभावी क्षेत्र अधि0, थाना-बैदपुरा,जनपद-इटावा ।
3. मु0अ0सं0 160/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना-बैदपुरा,जनपद-इटावा ।
4. मु0अ0सं0 003/2019 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट,थाना-बैदपुरा,जनपद-इटावा ।
5. मु0अ0सं0 563/2017 धारा 392/411 भादवि ,थाना-अजीतमल,जनपद-औरैया।
6. मु0अ0सं0 571/2017 धारा 307/401 भादवि ,थाना-अजीतमल,जनपद-औरैया।
7. मु0अ0सं0 573/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट ,थाना-अजीतमल,जनपद-औरैया।
8. मु0अ0सं0 081/2089 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट,थाना-अजीतमल,जनपद-औरैया।
9. मु0अ0सं0 061/2016 धारा 401 भादवि ,थाना-चित्राहाट,जनपद- कमिश्नरेट आगरा 
10. मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना बकेवर जनपद इटावा ।
11. मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109(1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा ।
*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109(1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा ।
बरामदगीः-
1. 03 अवैध तमन्चे 315 बोर
2. 06 जिंदा कारतूस 315 बोर
3. 04 खोखा कारतूस 315 बोर
4. 02 एण्ड्राइड फोन
5. 01 कीपेड फोन
6. 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया (संबंधित मु0अ0सं0 239/2026 )
7. 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त)
*पुलिस टीमः-* थानाध्यक्ष श्री विपिन मलिक थाना बकेवर मय टीम ।
    user_Deepish gautam
    Deepish gautam
    Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बीजेपी कार्यकर्ता ने फूंका राहुल गांधी का पुतला राष्ट्रगीत के अपमान के चलते राहुल गांधी का फूंका पुतला कांग्रेस के नेता राहुल के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने की नारेबाज़ी पुतला फूँकने में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता रहे मौजूद शहर कोतवाली क्षेत्र के राधा रमन रोड पर फूंका पुतला
    1
    बीजेपी कार्यकर्ता ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

राष्ट्रगीत के अपमान के चलते राहुल गांधी का फूंका पुतला 

कांग्रेस के नेता राहुल के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन 

बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने की नारेबाज़ी 

पुतला फूँकने में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता रहे मौजूद 

शहर कोतवाली क्षेत्र के राधा रमन रोड पर फूंका पुतला
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जसवंतनगर में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई: प्रेरणा स्थल पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन जसवंतनगर ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने अपने साथियों के साथ वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना के शौर्य, साहस और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया। जसवंतनगर ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने अपने साथियों के साथ वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना के शौर्य, साहस और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी भारतीय इतिहास की उन महान वीरांगनाओं में से हैं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने नई पीढ़ी को वीरांगना अवंतीबाई लोधी जैसी महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। अनुज मोंटी यादव ने आगे बताया कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के विरुद्ध रामगढ़ राज्य की ओर से मोर्चा संभाला था। उन्होंने अपने अदम्य साहस से अंग्रेजी सेना का मुकाबला किया। उनका संघर्ष केवल एक राज्य या क्षेत्र की रक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि वह स्वाधीनता और स्वाभिमान की लड़ाई का प्रतीक बन गया। गौरतलब है कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को हुआ था। उनकी जयंती प्रत्येक वर्ष 16 अगस्त को मनाई जाती है। उन्होंने अंग्रेजों की नीतियों का विरोध करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके साहस और बलिदान को आज भी देशभर में श्रद्धा के साथ याद किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक लोग और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल भारत माता और वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जयकारों से देशभक्तिमय बना रहा।
    1
    जसवंतनगर में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई: प्रेरणा स्थल पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन

जसवंतनगर ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने अपने साथियों के साथ वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना के शौर्य, साहस और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया।

जसवंतनगर ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने अपने साथियों के साथ वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना के शौर्य, साहस और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी भारतीय इतिहास की उन महान वीरांगनाओं में से हैं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने नई पीढ़ी को वीरांगना अवंतीबाई लोधी जैसी महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अनुज मोंटी यादव ने आगे बताया कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के विरुद्ध रामगढ़ राज्य की ओर से मोर्चा संभाला था। उन्होंने अपने अदम्य साहस से अंग्रेजी सेना का मुकाबला किया। उनका संघर्ष केवल एक राज्य या क्षेत्र की रक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि वह स्वाधीनता और स्वाभिमान की लड़ाई का प्रतीक बन गया।
गौरतलब है कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को हुआ था। उनकी जयंती प्रत्येक वर्ष 16 अगस्त को मनाई जाती है। उन्होंने अंग्रेजों की नीतियों का विरोध करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके साहस और बलिदान को आज भी देशभर में श्रद्धा के साथ याद किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक लोग और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल भारत माता और वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जयकारों से देशभक्तिमय बना रहा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भरथना- सड़क हादसे में समझौते के बावजूद तोड़फोड़…* *सर्विस सेंटर पर खड़ी बोलेरो के तोड़े शीशे, बिना नंबर की बाइक से पहुंचे 3 दबंग, विरोध करने पर भागे, वीडियो वायरल, पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया, कोतवाली भरथना क्षेत्र के भोली चौराहे की घटना…!!*
    1
    भरथना-                                                  सड़क हादसे में समझौते के बावजूद तोड़फोड़…*
*सर्विस सेंटर पर खड़ी बोलेरो के तोड़े शीशे, बिना नंबर की बाइक से पहुंचे 3 दबंग, विरोध करने पर भागे, वीडियो वायरल, पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया, कोतवाली भरथना क्षेत्र के भोली चौराहे की घटना…!!*
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 👉भरथना।/इटावा ।✍️ 👉बकेवर थाना की बड़ी कामयाबी । 👉चोरी करने बाला गिरोह पकड़ा । 👉जवाबी हुई मुठभेड़ में चार चोर थे जिसमें तीन पकड़े गए दो के लगी पैर में गोली एक भागने में रहा सफल ।पुलिस की तलाश जारी । 👉थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से 1.25 कुंतल लोहे का सरिया चोरी करने वाले तीन आरोपियों को बकेवर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर दबोच लिया। इस दौरान एक अन्य आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 👉थाना मे, लोहिया नगर निवासी जीतपाल सिंह ने 15 अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 14 अगस्त की रात उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर करीब 1.25 कुंतल लोहे का सरिया चोरी कर ले गए। मामले में बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 👉शनिवार को बकेवर पुलिस गौतमपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चार संदिग्ध एक टिर्री में सवार होकर महेवा की ओर से गौतमपुरा नहर पुल की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर टिर्री को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि टिर्री सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नईमुद्दीन उर्फ नईम के दाहिने पैर और संदीप के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं अशोक कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 👉पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर, छह जिंदा और चार खोखा कारतूस, दो एंड्राइड मोबाइल, एक कीपैड फोन, चोरी किया गया 1.25 कुंतल सरिया और घटना में प्रयुक्त टिर्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने लोहिया नगर में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने की बात स्वीकार की। 👉फरार आरोपी सोनू पुत्र कन्हाई लाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। कार्रवाई थानाध्यक्ष विपिन मलिक के नेतृत्व में बकेवर पुलिस टीम ने की। 👉बकेवर थाना क्षेत्र की जनता ने ऐसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की भूरि भूरि प्रशंसा कर रही है ।
    1
    👉भरथना।/इटावा ।✍️                                  👉बकेवर थाना की बड़ी कामयाबी ।                                                       👉चोरी करने बाला  गिरोह पकड़ा ।                            👉जवाबी हुई मुठभेड़ में चार चोर थे जिसमें तीन पकड़े गए दो के लगी पैर में गोली एक भागने में रहा सफल ।पुलिस की तलाश जारी ।                           👉थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से 1.25 कुंतल लोहे का सरिया चोरी करने वाले तीन आरोपियों को बकेवर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर दबोच लिया। इस दौरान एक अन्य आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
👉थाना मे, लोहिया नगर निवासी जीतपाल सिंह ने 15 अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 14 अगस्त की रात उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर करीब 1.25 कुंतल लोहे का सरिया चोरी कर ले गए। मामले में बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
👉शनिवार को बकेवर पुलिस गौतमपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चार संदिग्ध एक टिर्री में सवार होकर महेवा की ओर से गौतमपुरा नहर पुल की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर टिर्री को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि टिर्री सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नईमुद्दीन उर्फ नईम के दाहिने पैर और संदीप के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं अशोक कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
👉पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर, छह जिंदा और चार खोखा कारतूस, दो एंड्राइड मोबाइल, एक कीपैड फोन, चोरी किया गया 1.25 कुंतल सरिया और घटना में प्रयुक्त टिर्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने लोहिया नगर में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने की बात स्वीकार की।
👉फरार आरोपी सोनू पुत्र कन्हाई लाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। कार्रवाई थानाध्यक्ष विपिन मलिक के नेतृत्व में बकेवर पुलिस टीम ने की।                                       👉बकेवर थाना क्षेत्र की जनता ने ऐसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की  भूरि भूरि प्रशंसा कर रही है ।
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जमीन विवाद में महिला की गोली मारकर हत्याः- मैनपुरी में जेठ के बेटे ने सोते समय चाची को मारी गोली,5 बीघा खेत पर थी निगाह... रिपोर्ट/:::/आफाक अली खान मैनपुरी के घिरोर इलाके में शुक्रवार देर रात घर में सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि जेठ के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। मृतका के नाम करीब पांच बीघा जमीन थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी थी। महिला के भाई ने जमीन को हत्या की वजह बताते हुए भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। दरअसल, घिरोर थाना अंतर्गत जोगराजपुर गांव निवासी नीलम (38) घर में सो रही थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। महिला की हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह के मुताबिक नीलम के पति राकेश की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। नीलम की कोई संतान भी नहीं थी। पति की मौत के बाद वह घर में अकेली रहती थी। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और आरोपी किस रास्ते से मौके से फरार हुआ। भाई ने जेठ के बेटे पर लगाया हत्या का आरोप घटना के बाद नीलम के भाई वीरभान सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। वीरभान जसराना थाना क्षेत्र के नगला नथुआ गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके जेठ के बेटे पिंकी उर्फ नवीन पर लगाया है। वीरभान का कहना है कि पिंकी लगातार नीलम पर जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। बताया कि नीलम के नाम करीब पांच बीघा खेत था। उसकी कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि पिंकी की नजर इसी जमीन पर थी। उसे उम्मीद थी कि नीलम की मौत के बाद पांच बीघा जमीन उसके नाम हो जाएगी। इसी वजह से हत्या किए जाने का आरोप लगाया गयाहै। हालांकि पुलिस अभी जमीन को हत्या की वजह मानकर नहीं चल रही है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक रामकिशन ने बताया कि वीरभान सिंह की तहरीर के आधार पर पिंकी उर्फ नवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ हत्या के कारण और वारदात के पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए
    1
    जमीन विवाद में महिला की गोली मारकर हत्याः- मैनपुरी में जेठ के बेटे ने सोते समय चाची को मारी गोली,5 बीघा खेत पर थी निगाह...

रिपोर्ट/:::/आफाक अली खान 

मैनपुरी के घिरोर इलाके में शुक्रवार देर रात घर में सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि जेठ के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
मृतका के नाम करीब पांच बीघा जमीन थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी थी। महिला के भाई ने जमीन को हत्या की वजह बताते हुए भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

दरअसल, घिरोर थाना अंतर्गत जोगराजपुर गांव निवासी नीलम (38) घर में सो रही थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। महिला की हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह के मुताबिक नीलम के पति राकेश की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी।

नीलम की कोई संतान भी नहीं थी। पति की मौत के बाद वह घर में अकेली रहती थी। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और आरोपी किस रास्ते से मौके से फरार हुआ।

भाई ने जेठ के बेटे पर लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद नीलम के भाई वीरभान सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। वीरभान जसराना थाना क्षेत्र के नगला नथुआ गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके जेठ के बेटे पिंकी उर्फ नवीन पर लगाया है। वीरभान का कहना है कि पिंकी लगातार नीलम पर जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था।

बताया कि नीलम के नाम करीब पांच बीघा खेत था। उसकी कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि पिंकी की नजर इसी जमीन पर थी। उसे उम्मीद थी कि नीलम की मौत के बाद पांच बीघा जमीन उसके नाम हो जाएगी। इसी वजह से हत्या किए जाने का आरोप लगाया गयाहै। हालांकि पुलिस अभी जमीन को हत्या की वजह मानकर नहीं चल रही है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक रामकिशन ने बताया कि वीरभान सिंह की तहरीर के आधार पर पिंकी उर्फ नवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ हत्या के कारण और वारदात के पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.