logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमानी निवादा में आयोजित विशाल दंगल में पहलवानों ने दिखाये दावपेंच पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने कहा- खेलों से ही देश तरक्की करते हैं लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी का हुआ जोरदार स्वागत, कई रोमांचक मुकाबले हुए रसूलाबाद कानपुर देहात। गुमानी निवादा गाँव में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने दंगल का शुभारंभ कराया। उन्होंने पहलवानों के आपस में हाथ मिलवाए गुरुवार को करवाचौथ के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुमानी निवादा में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया और विशिष्ट अतिथि लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी का दंगल आयोजक ग्राम प्रधान जयवीर सिंह यादव ने फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी ने कहा कि गुमानी निवादा का दंगल ऐतिहासिक है। ऐसी परंपराएं समाज को अपनी संस्कृति से जोड़े रखती हैं। युवाओं को चाहिए कि वे दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी भारतीय संस्कृति के इस महत्वपूर्ण अंग से जुड़ी रहें। कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों का पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने उत्साहवर्धन किया। दंगल के मैदान में पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। भीम पहलवान रूरा और शैलेंद्र पहलवान कन्नौज के बीच हुए जोरदार मुकाबले में भीम पहलवान ने जीत दर्ज की। वहीं पप्पू पहलवान पनकी और गुड्डू पहलवान अकबरपुर के बीच हुई कुश्ती में गुड्डू पहलवान ने पप्पू को पटखनी देकर जीत हासिल की। इसी क्रम में अंजलि पहलवान भूटान और हनी पंडित कानपुर के बीच हुए मुकाबले में हनी पंडित विजयी रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा नेता गंभीर सिंह सेंगर, भारत सिंह यादव, अब्बास खान, सभासद फरहान मिनी, अफसर खान, रुखसार कुरैशी, आशीष यादव अन्ना, रामविलास यादव, संजय सिंह गौर, आलोक यादव, प्रदीप अग्निहोत्री, कुंवर पाल, राजू तिवारी,अनुज यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_योगेन्द्र सिंह
योगेन्द्र सिंह
Rasulabad, Kanpur Dehat•
5 hrs ago

गुमानी निवादा में आयोजित विशाल दंगल में पहलवानों ने दिखाये दावपेंच पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने कहा- खेलों से ही देश तरक्की करते हैं लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी का हुआ जोरदार स्वागत, कई रोमांचक मुकाबले हुए रसूलाबाद कानपुर देहात। गुमानी निवादा गाँव में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने दंगल का शुभारंभ कराया। उन्होंने पहलवानों के आपस में हाथ मिलवाए गुरुवार को करवाचौथ के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुमानी निवादा में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट

मंत्री शिवकुमार बेरिया और विशिष्ट अतिथि लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी का दंगल आयोजक ग्राम प्रधान जयवीर सिंह यादव ने फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी ने कहा कि गुमानी निवादा का दंगल ऐतिहासिक है। ऐसी परंपराएं समाज को अपनी संस्कृति से जोड़े रखती हैं। युवाओं को चाहिए कि वे दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी भारतीय संस्कृति के इस महत्वपूर्ण अंग से जुड़ी रहें। कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों का पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने उत्साहवर्धन किया। दंगल के मैदान में पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। भीम पहलवान रूरा

और शैलेंद्र पहलवान कन्नौज के बीच हुए जोरदार मुकाबले में भीम पहलवान ने जीत दर्ज की। वहीं पप्पू पहलवान पनकी और गुड्डू पहलवान अकबरपुर के बीच हुई कुश्ती में गुड्डू पहलवान ने पप्पू को पटखनी देकर जीत हासिल की। इसी क्रम में अंजलि पहलवान भूटान और हनी पंडित कानपुर के बीच हुए मुकाबले में हनी पंडित विजयी रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा नेता गंभीर सिंह सेंगर, भारत सिंह यादव, अब्बास खान, सभासद फरहान मिनी, अफसर खान, रुखसार कुरैशी, आशीष यादव अन्ना, रामविलास यादव, संजय सिंह गौर, आलोक यादव, प्रदीप अग्निहोत्री, कुंवर पाल, राजू तिवारी,अनुज यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

More news from Kanpur Dehat and nearby areas
  • गुमानी निवादा में आयोजित विशाल दंगल में पहलवानों ने दिखाये दावपेंच पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने कहा- खेलों से ही देश तरक्की करते हैं लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी का हुआ जोरदार स्वागत, कई रोमांचक मुकाबले हुए रसूलाबाद कानपुर देहात। गुमानी निवादा गाँव में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने दंगल का शुभारंभ कराया। उन्होंने पहलवानों के आपस में हाथ मिलवाए गुरुवार को करवाचौथ के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुमानी निवादा में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया और विशिष्ट अतिथि लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी का दंगल आयोजक ग्राम प्रधान जयवीर सिंह यादव ने फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी ने कहा कि गुमानी निवादा का दंगल ऐतिहासिक है। ऐसी परंपराएं समाज को अपनी संस्कृति से जोड़े रखती हैं। युवाओं को चाहिए कि वे दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी भारतीय संस्कृति के इस महत्वपूर्ण अंग से जुड़ी रहें। कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों का पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने उत्साहवर्धन किया। दंगल के मैदान में पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। भीम पहलवान रूरा और शैलेंद्र पहलवान कन्नौज के बीच हुए जोरदार मुकाबले में भीम पहलवान ने जीत दर्ज की। वहीं पप्पू पहलवान पनकी और गुड्डू पहलवान अकबरपुर के बीच हुई कुश्ती में गुड्डू पहलवान ने पप्पू को पटखनी देकर जीत हासिल की। इसी क्रम में अंजलि पहलवान भूटान और हनी पंडित कानपुर के बीच हुए मुकाबले में हनी पंडित विजयी रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा नेता गंभीर सिंह सेंगर, भारत सिंह यादव, अब्बास खान, सभासद फरहान मिनी, अफसर खान, रुखसार कुरैशी, आशीष यादव अन्ना, रामविलास यादव, संजय सिंह गौर, आलोक यादव, प्रदीप अग्निहोत्री, कुंवर पाल, राजू तिवारी,अनुज यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
    3
    गुमानी निवादा में आयोजित विशाल दंगल में पहलवानों ने दिखाये दावपेंच 
पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने कहा- खेलों से ही देश तरक्की करते हैं
लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी का हुआ जोरदार स्वागत, कई रोमांचक मुकाबले हुए
रसूलाबाद कानपुर देहात। गुमानी निवादा गाँव में  पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने दंगल का शुभारंभ कराया। उन्होंने पहलवानों के आपस में हाथ मिलवाए            
गुरुवार को करवाचौथ के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुमानी निवादा में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया और विशिष्ट अतिथि लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी का दंगल आयोजक ग्राम प्रधान जयवीर सिंह यादव ने फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी ने कहा कि गुमानी निवादा का दंगल ऐतिहासिक है। ऐसी परंपराएं समाज को अपनी संस्कृति से जोड़े रखती हैं। युवाओं को चाहिए कि वे दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी भारतीय संस्कृति के इस महत्वपूर्ण अंग से जुड़ी रहें। कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों का पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने उत्साहवर्धन किया।
दंगल के मैदान में पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। भीम पहलवान रूरा और शैलेंद्र पहलवान कन्नौज के बीच हुए जोरदार मुकाबले में भीम पहलवान ने जीत दर्ज की। वहीं पप्पू पहलवान पनकी और गुड्डू पहलवान अकबरपुर के बीच हुई कुश्ती में गुड्डू पहलवान ने पप्पू को पटखनी देकर जीत हासिल की। इसी क्रम में अंजलि पहलवान भूटान और हनी पंडित कानपुर के बीच हुए मुकाबले में हनी पंडित विजयी रहे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा नेता गंभीर सिंह सेंगर, भारत सिंह यादव, अब्बास खान, सभासद फरहान मिनी, अफसर खान, रुखसार कुरैशी, आशीष यादव अन्ना, रामविलास यादव, संजय सिंह गौर, आलोक यादव, प्रदीप अग्निहोत्री, कुंवर पाल, राजू तिवारी,अनुज यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    5 hrs ago
  • मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, एक आरोपित गिरफ्तार तीन अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ले में मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कंचौसी-झींझक मार्ग पर नहर कोठी के पास से पकड़ा गया। तीन अन्य आरोपित अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, इंदिरानगर निवासी विनोद सिंह ने 10 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नौ सितंबर को दिवारीलाल, उसके बेटे प्रदीप व अमित और पत्नी सीता देवी ने दरवाजे पर आकर गालीगलौज की। विरोध करने पर चारों ने मारपीट कर उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़ दिया था। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इलाज के दौरान 22 सितंबर को विनोद सिंह की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने वांछित दिवारीलाल (58) पुत्र स्वर्गीय संतलाल निवासी इंदिरानगर को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, एक आरोपित गिरफ्तार
तीन अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ले में मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कंचौसी-झींझक मार्ग पर नहर कोठी के पास से पकड़ा गया। तीन अन्य आरोपित अभी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, इंदिरानगर निवासी विनोद सिंह ने 10 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नौ सितंबर को दिवारीलाल, उसके बेटे प्रदीप व अमित और पत्नी सीता देवी ने दरवाजे पर आकर गालीगलौज की। विरोध करने पर चारों ने मारपीट कर उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़ दिया था। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इलाज के दौरान 22 सितंबर को विनोद सिंह की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।
बुधवार को पुलिस ने वांछित दिवारीलाल (58) पुत्र स्वर्गीय संतलाल निवासी इंदिरानगर को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना बिधूना व थाना दिबियापुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की 04 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अन्तर्राजीय शातिर महिला टप्पेबाजों को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट।*
    1
    *थाना बिधूना व थाना दिबियापुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की 04 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए  02 अन्तर्राजीय शातिर महिला टप्पेबाजों को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रधानमंत्री कल पीएम किसान सम्मन निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलडी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की पीएम किसान की 24वी किस्त जारी करेंगे । इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ के अधिक किसान परिवारों को 18, 680 करोड़ लोगों को राशि प्रदान की जाएगी गुजरात कृषि मंत्री जीतू वधाणी ने बुधवार को बताया कि गुजरात 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों को 1,051 करोड़ के ज्यादा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने भाई भीलड़ी में पीएम किसान उत्सव दिवस की तैयारियों की समीक्षा भी की पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान के परिवारो को सलाना 6000 तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। मंत्री के अनुसार योजना की पिछली 23 किस्तों के माध्यम से देश भर में 4.47 लाख करोड़ रूपये से अधिक वितरीत किया जा चुके है। गुजरात के लाभार्थियों को अब तक 24, 137 करोड रुपये से ज्यादा मिल चुके है। प्रधानमंत्री बनास डेयरी द्वारा थराद राधनपुर द्वारा स्थापित किया जा रहे दो संपीडीत बायोगैस संयंत्रों की आधारशिला स्थापित करेंगे।
    1
    प्रधानमंत्री कल पीएम किसान सम्मन निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलडी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की पीएम किसान की 24वी किस्त जारी करेंगे । इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ के अधिक किसान परिवारों को 18, 680 करोड़ लोगों को राशि प्रदान की जाएगी गुजरात कृषि मंत्री जीतू वधाणी  ने बुधवार को बताया कि गुजरात 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों को 1,051 करोड़ के ज्यादा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने भाई भीलड़ी में पीएम किसान उत्सव दिवस की तैयारियों की समीक्षा भी की पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान के परिवारो को सलाना 6000 तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। मंत्री के अनुसार योजना की पिछली 23 किस्तों के माध्यम से देश भर में 4.47 लाख करोड़ रूपये से अधिक वितरीत किया जा चुके है। गुजरात के लाभार्थियों को अब तक 24, 137 करोड रुपये से ज्यादा मिल चुके है। प्रधानमंत्री बनास डेयरी द्वारा थराद राधनपुर द्वारा स्थापित किया जा रहे दो संपीडीत  बायोगैस संयंत्रों की आधारशिला स्थापित करेंगे।
    user_BRAJESH TIWARI
    BRAJESH TIWARI
    3D printing service बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुंगीसापुर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सोने के जेवर ले उड़े चोर मुंगीसापुर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सोने के जेवर ले उड़े चोर डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर में बंद मकान को निशाना बनाकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी और सोने के जेवर चोरी कर ले गए। 29 अक्टूबर को घर लौटे पीड़ित को दरवाजे का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा मिला। घटना के बाद पीड़ित ने डेरापुर थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुंगीसापुर निवासी गोपेश के मुताबिक, वह अपने पैतृक गांव सलेमपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। 29 अक्टूबर को जब वह वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर घर में रखे सोने के जेवर और नकदी गायब मिली। पीड़ित ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। इसके बाद पीड़ित ने डेरापुर थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वहीं मामले में डेरापुर थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने गुरुवार शाम छह बजे बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    मुंगीसापुर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सोने के जेवर ले उड़े चोर

मुंगीसापुर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सोने के जेवर ले उड़े चोर
डेरापुर  थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर में बंद मकान को निशाना बनाकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी और सोने के जेवर चोरी कर ले गए। 29 अक्टूबर को घर लौटे पीड़ित को दरवाजे का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा मिला। घटना के बाद पीड़ित ने डेरापुर थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मुंगीसापुर निवासी गोपेश के मुताबिक, वह अपने पैतृक गांव सलेमपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। 29 अक्टूबर को जब वह वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर घर में रखे सोने के जेवर और नकदी गायब मिली। पीड़ित ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी।
इसके बाद पीड़ित ने डेरापुर थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वहीं मामले में 
डेरापुर थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने गुरुवार शाम छह बजे बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚨 खबरें कन्नौज | तिर्वा कन्नौज के तिर्वा थाना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा यह मामला पुलिस की कार्यशैली और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल उठाता है। सिपाही महेश कुमार 🚨 खबरें कन्नौज | तिर्वा कन्नौज के तिर्वा थाना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा यह मामला पुलिस की कार्यशैली और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल उठाता है। सिपाही महेश कुमार पर महिला के साथ कथित तौर पर किस प्रकार का व्यवहार करने के आरोप हैं? आखिर पूरा मामला क्या है और इस मामले में संबंधित अधिकारियों की क्या भूमिका है? इस वीडियो के माध्यम से हम मामले को जनता के सामने लाने और निष्पक्ष जाँच की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। संबंधित आरोपों की सत्यता की पुष्टि जाँच के बाद ही होनी चाहिए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। हमारा उद्देश्य किसी की छवि खराब करना नहीं, बल्कि जनता के सवालों को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुँचाना है। 📢 आपकी राय क्या है? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। 🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए हमारे YouTube चैनल janta active news sbscribe करें। #खबरेंकन्नौज #KannaujNews #UPPolice #कोतवाली #महिलासुरक्षा #उत्तरप्रदेशसमाचार #LocalNews
    1
    🚨 खबरें कन्नौज | तिर्वा कन्नौज के तिर्वा थाना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा यह मामला पुलिस की कार्यशैली और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल उठाता है। सिपाही महेश कुमार 
🚨 खबरें कन्नौज | तिर्वा कन्नौज के तिर्वा थाना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा यह मामला पुलिस की कार्यशैली और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल उठाता है। सिपाही महेश कुमार पर महिला के साथ कथित तौर पर किस प्रकार का व्यवहार करने के आरोप हैं? आखिर पूरा मामला क्या है और इस मामले में संबंधित अधिकारियों की क्या भूमिका है?
इस वीडियो के माध्यम से हम मामले को जनता के सामने लाने और निष्पक्ष जाँच की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। संबंधित आरोपों की सत्यता की पुष्टि जाँच के बाद ही होनी चाहिए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
हमारा उद्देश्य किसी की छवि खराब करना नहीं, बल्कि जनता के सवालों को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुँचाना है।
📢 आपकी राय क्या है? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।
🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए हमारे YouTube चैनल janta active news sbscribe करें।
#खबरेंकन्नौज #KannaujNews #UPPolice #कोतवाली #महिलासुरक्षा #उत्तरप्रदेशसमाचार #LocalNews
    user_Manish Kashyap
    Manish Kashyap
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिकंदरा में करवा चौथ पर नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल, 22 महिलाओं को साड़ी और श्रृंगार सामग्री भेंट कर पर्व की खुशियां बांटीं
    1
    सिकंदरा में करवा चौथ पर नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल, 22 महिलाओं को साड़ी और श्रृंगार सामग्री भेंट कर पर्व की खुशियां बांटीं
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ई-रिक्शा और ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली दो अंतरराज्यीय महिला टप्पेबाज गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना बरामद औरैया जनपद की थाना बिधूना पुलिस टीम ने दो शातिर अंतरराज्यीय महिला टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के सोने के आभूषण, नकदी तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गपचरियापुर नहर पुल के पास घेराबंदी कर दोनों महिला आरोपियों को दबोच लिया। इस कार्रवाई से बिधूना और दिबियापुर थानों में दर्ज चोरी के कुल चार मुकदमों का सफल अनावरण हुआ है। पकड़ी गई आरोपियों की पहचान अंजली (35 वर्ष) पत्नी गौरव, निवासी फर्रुखाबाद और चांदनी (30 वर्ष) पत्नी कुंवर सिंह, निवासी डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में इटावा के भरथना चौराहा के पास किराए का मकान लेकर रह रही थीं। पूछताछ में दोनों ने कुबूल किया कि वे बस व टेम्पो स्टैंड पर सोने के गहने पहनी महिला सवारियों को चिह्नित करती थीं। इसके बाद वे सह-यात्री बनकर ई-रिक्शा या ऑटो में बैठ जाती थीं और यात्रा के दौरान मौका पाकर महिलाओं के बैग से गहने पार कर देती थीं या गले से चेन उड़ा लेती थीं। चोरी के जेवर बेचने के बाद मिलने वाली रकम को वे आपस में बांट लेती थीं। बरामद ₹2,000 के बारे में चांदनी ने बताया कि यह 18 अक्टूबर को चोरी की गई चेन को ₹25,000 में बेचने के बाद बची हुई शेष राशि है। इस गिरफ्तारी से ऑटो व ई-रिक्शा में हुई आभूषण चोरी की चार वारदातों का खुलासा हुआ है, जिनका विवरण इस प्रकार है: थाना बिधूना का मु0अ0सं0 308/2026 धारा 303(2) BNS (वादिनी कंचन शुक्ला से ई-रिक्शा में हुई चोरी) थाना बिधूना का मु0अ0सं0 347/2026 धारा 303(2) BNS (वादिनी उर्मिला देवी से ऑटो में हुई चेन चोरी) थाना दिबियापुर का मु0अ0सं0 352/2026 धारा 303(2) BNS (वादिनी प्रिया दुबे से ऑटो में हुई चोरी) थाना दिबियापुर का मु0अ0सं0 449/2026 धारा 303(2) BNS (वादिनी तृप्ती पोरवाल से ई-रिक्शा में हुई चोरी) पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 5 अदद सोने की चेन (वजन करीब 49.335 ग्राम), 1 अदद बड़ा सोने का मंगलसूत्र (वजन करीब 34.180 ग्राम), 4 अदद सोने की अंगूठी (वजन करीब 11.037 ग्राम), 2 अदद मंगलसूत्र पेंडल (वजन करीब 5.119 ग्राम), 1 जोड़ी सोने के झुमके (वजन करीब 8.206 ग्राम), 1 अदद मांग टीका (वजन करीब 2.40 ग्राम), 2 कीपैड मोबाइल फोन और ₹2,000 नकद बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों महिलाओं का पुराना आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें अंजली के खिलाफ पूर्व के 4 चोरी व एनडीपीएस के मामले तथा चांदनी के खिलाफ बरेली में अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज है। पुलिस ने इन दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    3
    ई-रिक्शा और ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली दो अंतरराज्यीय महिला टप्पेबाज गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना बरामद
औरैया जनपद की थाना बिधूना पुलिस टीम ने दो शातिर अंतरराज्यीय महिला टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के सोने के आभूषण, नकदी तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गपचरियापुर नहर पुल के पास घेराबंदी कर दोनों महिला आरोपियों को दबोच लिया। इस कार्रवाई से बिधूना और दिबियापुर थानों में दर्ज चोरी के कुल चार मुकदमों का सफल अनावरण हुआ है।
पकड़ी गई आरोपियों की पहचान अंजली (35 वर्ष) पत्नी गौरव, निवासी फर्रुखाबाद और चांदनी (30 वर्ष) पत्नी कुंवर सिंह, निवासी डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में इटावा के भरथना चौराहा के पास किराए का मकान लेकर रह रही थीं। पूछताछ में दोनों ने कुबूल किया कि वे बस व टेम्पो स्टैंड पर सोने के गहने पहनी महिला सवारियों को चिह्नित करती थीं। इसके बाद वे सह-यात्री बनकर ई-रिक्शा या ऑटो में बैठ जाती थीं और यात्रा के दौरान मौका पाकर महिलाओं के बैग से गहने पार कर देती थीं या गले से चेन उड़ा लेती थीं। चोरी के जेवर बेचने के बाद मिलने वाली रकम को वे आपस में बांट लेती थीं। बरामद ₹2,000 के बारे में चांदनी ने बताया कि यह 18 अक्टूबर को चोरी की गई चेन को ₹25,000 में बेचने के बाद बची हुई शेष राशि है।
इस गिरफ्तारी से ऑटो व ई-रिक्शा में हुई आभूषण चोरी की चार वारदातों का खुलासा हुआ है, जिनका विवरण इस प्रकार है:
थाना बिधूना का मु0अ0सं0 308/2026 धारा 303(2) BNS (वादिनी कंचन शुक्ला से ई-रिक्शा में हुई चोरी)
थाना बिधूना का मु0अ0सं0 347/2026 धारा 303(2) BNS (वादिनी उर्मिला देवी से ऑटो में हुई चेन चोरी)
थाना दिबियापुर का मु0अ0सं0 352/2026 धारा 303(2) BNS (वादिनी प्रिया दुबे से ऑटो में हुई चोरी)
थाना दिबियापुर का मु0अ0सं0 449/2026 धारा 303(2) BNS (वादिनी तृप्ती पोरवाल से ई-रिक्शा में हुई चोरी)
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 5 अदद सोने की चेन (वजन करीब 49.335 ग्राम), 1 अदद बड़ा सोने का मंगलसूत्र (वजन करीब 34.180 ग्राम), 4 अदद सोने की अंगूठी (वजन करीब 11.037 ग्राम), 2 अदद मंगलसूत्र पेंडल (वजन करीब 5.119 ग्राम), 1 जोड़ी सोने के झुमके (वजन करीब 8.206 ग्राम), 1 अदद मांग टीका (वजन करीब 2.40 ग्राम), 2 कीपैड मोबाइल फोन और ₹2,000 नकद बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों महिलाओं का पुराना आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें अंजली के खिलाफ पूर्व के 4 चोरी व एनडीपीएस के मामले तथा चांदनी के खिलाफ बरेली में अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज है। पुलिस ने इन दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.