Shuru
Apke Nagar Ki App…
करौली टोडाभीम नवजात बच्चे को झाड़ियां फेंक कर चली गई मां टोडाभीम नवजात बच्चे को झाड़ियां में फेंक कर चली गई मां
मनोज तिवाड़ी
करौली टोडाभीम नवजात बच्चे को झाड़ियां फेंक कर चली गई मां टोडाभीम नवजात बच्चे को झाड़ियां में फेंक कर चली गई मां
More news from Karauli and nearby areas
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- टोडाभीम नवजात बच्चे को झाड़ियां में फेंक कर चली गई मां1
- हिंडौन सिटी। बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर राजस्थान खिताब से सम्मानित अरशद कुरैशी की ओर से गुरुवार को कोतवाली के पास स्थित जिम पर रोज़ा इफ्तार की दावत का सौहार्द्रपूर्ण माहौल में आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, पार्षद अब्दुल मुगनी खान, निक्की पठान रिजवान कुरैशी, निजामुद्दीन कुरैशी, अंशु गोयल, थान सिंह, वसीम पठान, अफसर शाह, सद्दाम कुरेशी, आकाश, लवकुश गुर्जर, पंकज बैरवा, आमिर कुरैशी, अंशु सैनी, फिरोज, अदीब अहमद अरबाज पठान, अफजल पठान, यूनुस, चंदू, शोएब खान आदि दर्जनों रोजेदारों ने अमन चैन और देश में खुशहाली की दुआ की। कवरेज..... कृष्ण मुरारी राजौरा, पत्रकार।1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- करौली। आमजन की सुरक्षा के लिए धुलंडी के दिन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही करौली पुलिस ने गुरुवार को करौली पुलिस लाइन व जिले के विभिन्न थानों में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर गुलाल उड़ाया और पुलिस कप्तान '(SP) लोकेश सोनवाल संग होली खेलने का उत्साह पुलिसकर्मियों के चेहरों पर साफ नजर आया। पुलिस लाइन में आयोजित इस होली मिलन समारोह में SP लोकेश सोनवाल ने स्वयं पहुंचकर जवानों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माहौल तब और खुशनुमा हो गया जब चंग की थाप व डीजे पर बज रहे होली गीतों पर SP लोकेश सोनवाल, ASP गुमनराम चौधरी व करौली DSP अनुज शुभम सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ जमकर नृत्य किया। गायन मंडलियों ने पारंपरिक फागुनी गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। वही रंग कबीर में सभी पुलिसकर्मी सराबोर नजर आए। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। ड्यूटी की थकान और तनाव को भूलकर जवान पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आए। थानों में भी पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे के साथ रंगों का यह त्योहार मनाया। होली के इस उल्लास के बीच पुलिस महकमे में एक नाराजगी भी दबी जुबान में चर्चा का विषय बनी रही। दरअसल, हाल ही में पेश हुए बजट में पुलिसकर्मियों की कुछ पुरानी मांगों व वेतन भत्तों को लेकर विशेष घोषणाएं नहीं होने से जवानों में टीस नजर आई। जश्न के माहौल में भी बजट में हुई अनदेखी को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच चर्चाएं होती रहीं।1
- Post by Bharat SING Meena1
- गंगापुर सिटी शहर का सबसे व्यस्ततम देवी स्टोर चौराहा विधायक रामकेश मीणा के निवास के सामने नाले की सफाई नहीं होने के चलते नाला कीचड़ और कचरे से भरकर ओवरफ्लो होने से आम रास्ते पर ही गंदा पानी बह रहा है जिसके चलते व्यापारी एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आर्य समाज मंदिर रोड पर भी आम रास्ते पर ही नालियों का पानी बह रहा है मुख्य बाजारों की क्रॉस नालिया अवरुद्ध होने के चलते नालियों का पानी आम रास्ते पर ही बहता है समाजसेवी व्यापारी नेता वेद प्रकाश मंगल का कहना है कि नालियों की सफाई के लिए नगर परिषद प्रशासन का कई मर्तबा ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही शादी विवाह का सीजन एवं रमजान महीने के चलते मुख्य बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ खरीदारी के लिए आती है लेकिन व्यापारी आमजन ग्राहक और राहगीरों को आम रास्ते पर नालियों का गंदा पानी वहने से परेशानी का सामना करना पड़ता है शहर के अधिकांश नाले कीचड़ में कचरे से अवरुद्ध होकर भरे हुए हैं फव्वारा चौक से तहसील तक एवं प्राइवेट बस स्टैंड से फव्वारा चौक तथा नया बाजार का फव्वारा चौक क्रॉस नाला अवरुद्ध है गंदे पानी की निकासी के लिए आगे रास्ता नहीं है जिनकी शीघ्र सफाई करके खोलने की आवश्यकता है उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से बड़े नालों और नालियों की शीघ्र सफाई करने एवं ध्यान देने की आवश्यकता जताई जिससे आमजन व्यापारी राहगीर ग्राहक सभी को राहत मिल सके1
- करौली एचपी लोकेश सोनवाल ने पुलिस लाइन में जवानों के साथ जमकर खेली होली करौली आमजन की सुरक्षा के लिए धुलंडी के दिन सुरक्षा व्यवस्थाएं में मुस्तैद रही करौली पुलिस ने गुरुवार को करौली पुलिस लाइन में जिले के विभिन्न थानों में हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के आल्हा पुलिस अधिकारियों के जवानों के साथ मिलकर गुलाल उड़ाया और पुलिस कप्तान एसपी लोकेश सोनवाल के संग होली खेलने का उत्साह पुलिस कर्मियों के चेहरों पर साफ दिखा1