Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सालिमपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 80 लीटर देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लीलक राय, पिता- जनक राय चंदन कुमार, पिता- रविन्द्र मलिक दोनों आरोपी ग्राम चिरैया, थाना बख्तियारपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को शराब और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
JMBNEWS

More news from Patna and nearby areas
- बिहार में बेटियों की कथित पिटाई के बाद शिक्षा मंत्री के एक बयान पर हंगामा मच गया है। उनके इस 'ज्ञान' को लेकर राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है और कई सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- समस्तीपुर में अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों दोस्त बारात से लौट रहे थे और इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।2
- पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और महिला अभ्यर्थियों से दुर्व्यवहार के विरोध में बिहार के ताजपुर में विरोध प्रदर्शन हुआ। भाकपा माले और अन्य संगठनों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और अभ्यर्थियों की मांगें पूरी करने की मांग की।2
- वैशाली के महनार प्रखंड की बासुदेवपुर चंदेल पंचायत में आजादी के 76 साल बाद भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं है। यहां कीचड़ भरे रास्तों से गर्भवती महिलाओं को खटिया पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों में सड़क न होने से गहरा आक्रोश है।1
- समस्तीपुर के पटोरी में व्यवहार न्यायालय के स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है, जिसमें मुखिया ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। आंदोलनकारियों ने 'पटोरी चलो, चक्का जाम करो' का नारा लगाते हुए 11 मई 2026 को पटोरी में चक्का जाम की घोषणा की है।1
- पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह अपने गृह क्षेत्र बिहारशरीफ, नालंदा पहुंचे। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विकास और जनसरोकारों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेताओं और जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।1
- मंगलायतन यूनिवर्सिटी ने पटना में 'एसोसिएट मीट बिहार 2026' का आयोजन किया। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 300 शिक्षा सहयोगी शामिल हुए, जहाँ नए कोर्सेज और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और साझेदारों के बीच संवाद हुआ, जिससे राज्य में शिक्षा के विस्तार की राह बनी।1
- समस्तीपुर के दलसिंहसराय में एक युवती अपने आशिक के साथ घर छोड़कर फरार हो गई है। इस घटना से परिवार और समाज में हड़कंप मच गया है, जिससे रिश्तों का ताना-बाना बिखर गया है।1
- समस्तीपुर के ताजपुर में आगामी भाकपा माले राज्य सम्मेलन की सफलता हेतु कोष संग्रह अभियान चलाया गया। यह सम्मेलन 16-18 मई 2026 को दरभंगा के लहेरियासराय में आयोजित होगा, जिसमें जनसंघर्षों को मजबूत करने की रणनीति बनेगी। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से इसमें तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की।2