लोकतंत्र के पर्व में निभाएं अपनी जिम्मेदारी — अवश्य करें मतदान झालावाड़ जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। प्रथम चरण में 9 सितम्बर 2026 को नगर परिषद् झालावाड़ तथा नगर पालिका झालरापाटन, डग एवं भवानीमण्डी में तथा द्वितीय चरण में 11 सितम्बर 2026 को नगर पालिका खानपुर, अकलेरा, मनोहरथाना एवं पिड़ावा में मतदान होगा। मैं, जिला निर्वाचन अधिकारी, झालावाड़, जिले के सभी मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूँ कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक-एक मत हमारे नगरीय निकायों के विकास, सुशासन एवं सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। अतः सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा भेदभाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आइए, हम सभी मिलकर मतदान का संकल्प लें और लोकतंत्र के इस पर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। “मेरा वोट — मेरी आवाज, मेरा अधिकार” जिला निर्वाचन अधिकारी झालावाड़
लोकतंत्र के पर्व में निभाएं अपनी जिम्मेदारी — अवश्य करें मतदान झालावाड़ जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। प्रथम चरण में 9 सितम्बर 2026 को नगर परिषद् झालावाड़ तथा नगर पालिका झालरापाटन, डग एवं भवानीमण्डी में तथा द्वितीय चरण में 11 सितम्बर 2026 को नगर पालिका खानपुर, अकलेरा, मनोहरथाना एवं पिड़ावा में मतदान होगा। मैं, जिला निर्वाचन अधिकारी, झालावाड़, जिले के सभी मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूँ कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक-एक मत हमारे नगरीय निकायों के विकास, सुशासन एवं सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। अतः सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा भेदभाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आइए, हम सभी मिलकर मतदान का संकल्प लें और लोकतंत्र के इस पर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। “मेरा वोट — मेरी आवाज, मेरा अधिकार” जिला निर्वाचन अधिकारी झालावाड़
- लोकतंत्र के पर्व में निभाएं अपनी जिम्मेदारी — अवश्य करें मतदान झालावाड़ जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। प्रथम चरण में 9 सितम्बर 2026 को नगर परिषद् झालावाड़ तथा नगर पालिका झालरापाटन, डग एवं भवानीमण्डी में तथा द्वितीय चरण में 11 सितम्बर 2026 को नगर पालिका खानपुर, अकलेरा, मनोहरथाना एवं पिड़ावा में मतदान होगा। मैं, जिला निर्वाचन अधिकारी, झालावाड़, जिले के सभी मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूँ कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक-एक मत हमारे नगरीय निकायों के विकास, सुशासन एवं सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। अतः सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा भेदभाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आइए, हम सभी मिलकर मतदान का संकल्प लें और लोकतंत्र के इस पर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। “मेरा वोट — मेरी आवाज, मेरा अधिकार” जिला निर्वाचन अधिकारी झालावाड़1
- झालावाड़-खानपुर क्षेत्र के बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के 175 गांवों तक संगठन पहुंचाने का लक्ष्य, सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी जोड़ने पर जोर। झालावाड़ खानपुर क्षेत्र के बकानी भारतीय किसान संघ तह बकानी की मासिक बैठक एवं वन विहार कार्यक्रम झरमोड़ी स्थित महादेव मंदिर की धर्मशाला में आयोजित किया गया। संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने, आगामी सदस्यता अभियान, किसान सम्मेलन, बलराम जयंती एवं महिला किसान सम्मेलन सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यता अभियान को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई। निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रभारी अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करेंगे तथा 1 जनवरी को सदस्यता अभियान को संपन्न करवाया जाएगा। सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 175 गांवों तक भारतीय किसान संघ की पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम पंचायत प्रभारियों को सक्रिय रूप से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने, संगठन की गतिविधियों से अवगत कराने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों में आगामी तीन वर्षों के लिए ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई कि वे तीन वर्षों तक अपनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम आयोजित करवाने, ग्राम समितियों को मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में बकानी तहसील से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। 17 सितंबर को प्रत्येक ग्राम समिति में बलराम जयंती मनाने तथा 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित महिला किसान सम्मेलन में झालावाड़ जिले से अधिक से अधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि किसान संगठन से जुड़े, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। यदि किसान को सशक्त और मजबूत बनाना है तो किसानों को जागृत करते हुए उन्हें एकजुट करना होगा। देश में सबसे महत्वपूर्ण चीज खाद्यान्न है और किसान धरती का सीना चीरकर अन्न उगाता है। किसान के मन में हमेशा यह भाव रहता है कि मेरे देश का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए। इसी भावना को लेकर किसान प्रतिदिन खेती में नए-नए नवाचार करते हुए मेहनत कर रहा है, लेकिन शासन और प्रशासन में बैठे लोगों द्वारा किसानों की समस्याओं और उनकी चिंता पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाना दुर्भाग्य का विषय है। किसान की समस्याओं के समाधान और उसके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए किसानों का संगठित होना आवश्यक है। ग्राम पंचायत प्रभारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और भारतीय किसान संघ के संगठन को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा बकानी तहसील के प्रत्येक गांव में संगठन की मजबूत ग्राम समिति खड़ी करने का संकल्प लिया।4
- संगठन में ही शक्ति, किसानों को जागृत एवं एकजुट करना समय की आवश्यकता : राधेश्याम गुर्जर बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के 175 गांवों तक संगठन पहुंचाने का लक्ष्य, सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी जोड़ने । रायपुर । भारतीय किसान संघ तह बकानी की मासिक बैठक एवं वन विहार कार्यक्रम झरमोड़ी स्थित महादेव मंदिर की धर्मशाला में आयोजित किया गया। बैठक में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने, आगामी सदस्यता अभियान, किसान सम्मेलन, बलराम जयंती एवं महिला किसान सम्मेलन सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में चित्तौड़ प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख किशन पाटीदार, संभाग सह मंत्री मुकेश मेहर, संभाग कार्यालय मंत्री मनोहर लाल दांगी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, बकानी तह प्रभारी मनोहर सिंह चौहान, तह अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, तह मंत्री नानूराम लोधा एवं तह प्रचार प्रमुख बालचंद कुशवाह सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी सदस्यता अभियान को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई। निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रभारी अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करेंगे तथा 1 जनवरी को सदस्यता अभियान को संपन्न करवाया जाएगा। इस बार सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 175 गांवों तक भारतीय किसान संघ की पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत प्रभारियों को सक्रिय रूप से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने, संगठन की गतिविधियों से अवगत कराने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। तीन वर्ष के लिए ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त बैठक में बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों में आगामी तीन वर्षों के लिए ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई कि वे तीन वर्षों तक अपनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम आयोजित करवाने, ग्राम समितियों को मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें। बैठक में आगामी 16 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में बकानी तहसील से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही 17 सितंबर को प्रत्येक ग्राम समिति में बलराम जयंती मनाने तथा 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित महिला किसान सम्मेलन में झालावाड़ जिले से अधिक से अधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन में ही शक्ति, किसान को जागृत एवं एकजुट करना जरूरी : राधेश्याम गुर्जर बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि किसान संगठन से जुड़े, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। यदि किसान को सशक्त और मजबूत बनाना है तो किसानों को जागृत करते हुए उन्हें एकजुट करना होगा। उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे महत्वपूर्ण चीज खाद्यान्न है और किसान धरती का सीना चीरकर अन्न उगाता है। किसान के मन में हमेशा यह भाव रहता है कि मेरे देश का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए। इसी भावना को लेकर किसान प्रतिदिन खेती में नए-नए नवाचार करते हुए मेहनत कर रहा है, लेकिन शासन और प्रशासन में बैठे लोगों द्वारा किसानों की समस्याओं और उनकी चिंता पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाना दुर्भाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि किसान की समस्याओं के समाधान और उसके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए किसानों का संगठित होना आवश्यक है। ग्राम पंचायत प्रभारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और भारतीय किसान संघ के संगठन को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा बकानी तहसील के प्रत्येक गांव में संगठन की मजबूत ग्राम समिति खड़ी करने का संकल्प लिया।2
- दरा नाल में फिर बनीं ज़ाम कि स्थिति रेंक रेंक चलें वाहन, गड्ढों में तब्दील सड़क पर फिर अस्थाई समाधान, कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा नाल में फिर एक बार ज़ाम जैसी स्थिति उत्पन्न हों गई, बारिश के चलते गड्ढों में तब्दील सड़क पर वाहन चालकों कि सांसें तेज हों जातीं हैं जब गहरे गड्ढों से होकर निकलना पड़ता है, तों वाहनों में टूट फूट , ईंधन और समय सब कुछ अधिक लगता है, मंगलवार को सुबह 9 बजें क़रीब कोटा से झालावाड़ कि तरफ़ जाने वाली साइट पर 2 किलोमीटर लम्बी वाहनों कि लाइन चलीं कमलपुरा फोर-लेन से लेकर दरा स्टील ब्रिज तक सड़क पर रेंक रेंक वाहन चलें, सड़क से उड़ती धूल के गुबार राहगीर बाईक सवारों के लिए जान लेवा साबित हों रहीं हैं, बारिश के बाद सड़क पर उड़ने वाली धूल मिट्टी से आमजन कों बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,आज फिर गड्ढों में सड़क कये या फिर सड़क में गहरे गड्ढे प्रशासन ने जेसीबी मशीन से अस्थाई मर्म लगाया है, लेकर सवाल उठता हैं आखिरकार दो दो टोल वसूलने के बावजूद स्थाई समाधान क्यों नहीं किया जा रहा, खड्डे भरने से ना तों वाहन चालकों को राहत मिल रहीं ना हीं परमानेंट समाधान , बल्कि आएं दिन सड़क पर उड़ने वाली धूल मिट्टी और वाहनों के पहियों से उछलने वालीं गिट्टी राहगीरों के लिए परेशानी बनीं हुईं है,सुबह के बाद शाम को भी सड़क पर वाहन रेंक रेंक कर चलते नज़र आएं,, वहीं जुलाई महिने से बन्द पड़े दूसरे अंडरपास RUB निर्माण कार्य भी अब तक आगे नहीं बढ़ पाया है जिससे ज़ाम कि स्थिति बनीं हुईं है सड़क पर वाहनों का दबाव अब भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है जबकि मध्यप्रदेश मुंबई से दिल्ली कि तरफ़ जाने वाली टनल कि साइट को शुरू कर दिया है, मुंबई एक्सप्रेस वें से आने वाले वाहनों को टनल से होकर कोटा कि तरफ़ निकाला जा रहा हैं आखिरकार कब होगा दरा नाल में सड़क और ज़ाम कि बड़ी समस्या का परमानेंट समाधान,4
- निकाय चुनाव से पहले खानपुर में फ्लैग मार्च खानपुर। नगर पालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रशासन और पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। रिटर्निंग अधिकारी रजत कुमार विजयवर्गीय के नेतृत्व में निकले मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खानपुर, सारोला, पनवाड़ और मंडावर थाना क्षेत्रों का पुलिस जाप्ता शामिल रहा। अधिकारियों ने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया और शांतिभंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। खानपुर नगर पालिका के 25 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा।1
- सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास के PG खाली कराए गए हैं और बच्चों के मेस भी बंद हो गए हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। #sosnsui सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास के PG खाली कराए गए हैं और बच्चों के मेस भी बंद हो गए हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। #sosnsui1
- पनवाड़ में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया बच्छ बारस पर्व, गोमाता व बछड़े की पूजा कर मांगी संतानों की दीर्घायु पनवाड़ कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में मंगलवार को गोवत्स द्वादशी (बच्छ बारस) का पावन पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित महिलाओं ने पूजा की थाल सजाकर गोमाता व बछड़े का विधि-विधान से पूजन किया और अपने पुत्रों की दीर्घायु व परिवार की मंगलकामना के लिए व्रत रखा। पर्व की अनूठी परंपरा का निर्वहन करते हुए महिलाओं ने चाकू या दरांती जैसे धारदार उपकरणों से कटे फल, सब्जी व अन्न से पूर्ण परहेज रखा तथा ज्वार, बाजरा, मक्का और अंकुरित अनाजों से बने पकवानों का गोमाता को भोग लगाकर सामूहिक रूप से पौराणिक कथा सुनी। क्षेत्र की व्रती महिलाओं ने बताया कि जन्माष्टमी के चार दिन बाद आने वाले इस पर्व का सीधा संबंध भगवान श्रीकृष्ण के गो-प्रेम से है। धार्मिक मान्यता है कि गोमाता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए बछड़े सहित गाय की आराधना करने से भगवान श्रीकृष्ण व समस्त देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर-परिवार में सुख, समृद्धि तथा खुशहाली का संचार होता है।1
- ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने का दावा किया है. ईरान की सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) के बयानों के अनुसार, यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के लारक द्वीप (Larak Island) पर हुए अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में की गई है1