logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपा कार्यालय में हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रम, हुनर और सृजन को सम्मान देने का लिया संकल्प जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना एवं गोष्ठी आयोजित की गई। प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा और जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा की देखरेख तथा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाराज आलखनारायण विश्वकर्मा ने विधि-विधान से पूजन एवं आरती कराई। गोष्ठी में भगवान विश्वकर्मा के जीवन, निर्माण-कला, शिल्प और तकनीकी क्षेत्र में योगदान पर चर्चा की गई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की परंपरा श्रम, हुनर, तकनीक और सृजन को सम्मान देने की प्रेरणा देती है। प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा, सोचनराम विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, ऊषा जायसवाल, वीरेंद्र यादव, डॉ. जंगबहादुर यादव, दिलीप प्रजापति, राजेश यादव और रवि यादव ने विचार रखे। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों की भागीदारी के संकल्प को दोहराया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर श्रवण जायसवाल, अजय मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना, धीरज बिंद, संदीप बिंद, पूनम यादव, सोनी सेठ, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, रमेश पटेल, सतीश विश्वकर्मा, गुलजीत विश्वकर्मा, अब्दुल्ला अख्तर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, प्रदीप पाल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Rajkumar Ashq
Rajkumar Ashq
Teacher जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सपा कार्यालय में हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रम, हुनर और सृजन को सम्मान देने का लिया संकल्प जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना एवं गोष्ठी आयोजित की गई। प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा और जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा की देखरेख तथा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाराज आलखनारायण विश्वकर्मा ने विधि-विधान से पूजन एवं आरती कराई। गोष्ठी में भगवान विश्वकर्मा के जीवन, निर्माण-कला, शिल्प और तकनीकी क्षेत्र में योगदान पर चर्चा की गई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की परंपरा श्रम, हुनर, तकनीक और सृजन को सम्मान देने की प्रेरणा देती है। प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा, सोचनराम विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, ऊषा जायसवाल, वीरेंद्र यादव, डॉ. जंगबहादुर यादव, दिलीप प्रजापति, राजेश यादव और रवि यादव ने विचार रखे। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों की भागीदारी के संकल्प को दोहराया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर श्रवण जायसवाल, अजय मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना, धीरज बिंद, संदीप बिंद, पूनम यादव, सोनी सेठ, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, रमेश पटेल, सतीश विश्वकर्मा, गुलजीत विश्वकर्मा, अब्दुल्ला अख्तर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, प्रदीप पाल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सपा कार्यालय में हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रम, हुनर और सृजन को सम्मान देने का लिया संकल्प जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना एवं गोष्ठी आयोजित की गई। प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा और जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा की देखरेख तथा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाराज आलखनारायण विश्वकर्मा ने विधि-विधान से पूजन एवं आरती कराई। गोष्ठी में भगवान विश्वकर्मा के जीवन, निर्माण-कला, शिल्प और तकनीकी क्षेत्र में योगदान पर चर्चा की गई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की परंपरा श्रम, हुनर, तकनीक और सृजन को सम्मान देने की प्रेरणा देती है। प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा, सोचनराम विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, ऊषा जायसवाल, वीरेंद्र यादव, डॉ. जंगबहादुर यादव, दिलीप प्रजापति, राजेश यादव और रवि यादव ने विचार रखे। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों की भागीदारी के संकल्प को दोहराया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर श्रवण जायसवाल, अजय मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना, धीरज बिंद, संदीप बिंद, पूनम यादव, सोनी सेठ, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, रमेश पटेल, सतीश विश्वकर्मा, गुलजीत विश्वकर्मा, अब्दुल्ला अख्तर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, प्रदीप पाल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सपा कार्यालय में हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

श्रम, हुनर और सृजन को सम्मान देने का लिया संकल्प
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना एवं गोष्ठी आयोजित की गई। प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा और जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा की देखरेख तथा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाराज आलखनारायण विश्वकर्मा ने विधि-विधान से पूजन एवं आरती कराई।
गोष्ठी में भगवान विश्वकर्मा के जीवन, निर्माण-कला, शिल्प और तकनीकी क्षेत्र में योगदान पर चर्चा की गई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की परंपरा श्रम, हुनर, तकनीक और सृजन को सम्मान देने की प्रेरणा देती है।
प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा, सोचनराम विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, ऊषा जायसवाल, वीरेंद्र यादव, डॉ. जंगबहादुर यादव, दिलीप प्रजापति, राजेश यादव और रवि यादव ने विचार रखे। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों की भागीदारी के संकल्प को दोहराया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर श्रवण जायसवाल, अजय मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना, धीरज बिंद, संदीप बिंद, पूनम यादव, सोनी सेठ, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, रमेश पटेल, सतीश विश्वकर्मा, गुलजीत विश्वकर्मा, अब्दुल्ला अख्तर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, प्रदीप पाल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Rajkumar Ashq
    Rajkumar Ashq
    Teacher जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिवस पर जिला अस्पताल में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने फल वितरण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने फल वितरण किया उन्होंने कहा कि शाम को 7:00 बजे सद्भावना गोमती घाट पर 25000 दीपों का दीप जलाया जाएगा
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिवस पर जिला अस्पताल में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने फल वितरण किया 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने फल वितरण किया उन्होंने कहा कि शाम को 7:00 बजे सद्भावना गोमती घाट पर 25000 दीपों का दीप जलाया जाएगा
    user_बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मरीजों से लिया स्वास्थ्य का हाल, अधिकारियों ने भी की सहभागिता पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मरीजों से लिया स्वास्थ्य का हाल, अधिकारियों ने भी की सहभागिता जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मरीजों से बातचीत करते हुए अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फल वितरण के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में भी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, सिटी मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का संदेश दिया गया। जिला अस्पताल में आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सहभागिता की।
    4
    मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मरीजों से लिया स्वास्थ्य का हाल, अधिकारियों ने भी की सहभागिता
पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण
मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मरीजों से लिया स्वास्थ्य का हाल, अधिकारियों ने भी की सहभागिता
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मरीजों से बातचीत करते हुए अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फल वितरण के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में भी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, सिटी मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का संदेश दिया गया। जिला अस्पताल में आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सहभागिता की।
    user_Indian 24 Circle News
    Indian 24 Circle News
    Journalist जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विशाल यादव हत्याकांड: परिजनों से मिले अजय राय, बोले—‘न्याय की लड़ाई में कांग्रेस परिवार के साथ’ एक सदस्य को सरकारी नौकरी और ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में पीट-पीटकर हुई विशाल यादव की हत्या के बाद बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। अजय राय ने कहा कि विशाल यादव को न्याय दिलाने की लड़ाई में कांग्रेस परिवार के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलने तक पार्टी परिवार की आवाज उठाती रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध की लगातार सामने आ रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष आरिफ खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 📌 विशाल यादव हत्याकांड में कांग्रेस ने परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। #Jaunpur #VishalYadav #VishalYadavMurder #AjayRai #Congress #JaunpurNews #UPNews #CrimeNews #JusticeForVishal #UttarPradesh #BreakingNews #JaunpurUpdates
    1
    विशाल यादव हत्याकांड: परिजनों से मिले अजय राय, बोले—‘न्याय की लड़ाई में कांग्रेस परिवार के साथ’

एक सदस्य को सरकारी नौकरी और ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में पीट-पीटकर हुई विशाल यादव की हत्या के बाद बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
अजय राय ने कहा कि विशाल यादव को न्याय दिलाने की लड़ाई में कांग्रेस परिवार के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलने तक पार्टी परिवार की आवाज उठाती रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध की लगातार सामने आ रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।
उन्होंने सरकार से मांग की कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष आरिफ खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📌 विशाल यादव हत्याकांड में कांग्रेस ने परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
#Jaunpur #VishalYadav #VishalYadavMurder #AjayRai #Congress #JaunpurNews #UPNews #CrimeNews #JusticeForVishal #UttarPradesh #BreakingNews #JaunpurUpdates
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जौनपुर बड़ा बेटा ऋषभ दुबे की तरफ से मोदी जी को हैप्पी बर्थडे जौनपुर ऋषभ दुबे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिन पर संदेश बोले हैं
    1
    जौनपुर बड़ा बेटा ऋषभ दुबे की तरफ से  मोदी जी को हैप्पी बर्थडे
जौनपुर ऋषभ दुबे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिन पर संदेश बोले हैं
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • यह गीता देवी बीरी बारी चंदवक जिला जौनपुर की कहानी है उसके ऊपर 42 मुकदमे है लेकिन प्रशासन क्या कर रही है कुछ समझ में नहीं अभी आ रहा है यह देखिए गीता देवी और उनके लड़के और जगजीवन से जो कि दूसरे के जमीन पर कब्जा करने का दवा रख रहे हैं इन लोग का काम है दूसरों की जमीन पर आपत्ति करना उससे पैसा लेना यह सब काम है और इन लोग प्रशासन भी इनके आगे घुटने टेक दी है जिसकी आम जनता जाने पर प्रशासन सनी ही नहीं करती उसके ऊपर 42 मुकदमे है गीता देवी बांसघारी सेठ प्रह्लाद सेठ मंगल सेठ लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पा रही है इतना लोग की जमीन हड़प हुई है अगले प्रशासन चाहती तो उसको घुटने पर के बल ला सकती थी लेकिन प्रशासन प्रशासन को क्या हो गया है जो कि आम जनता को सुन नहीं रही है
    2
    यह गीता देवी बीरी बारी चंदवक जिला जौनपुर की कहानी है उसके ऊपर 42 मुकदमे है लेकिन प्रशासन क्या कर रही है कुछ समझ में नहीं अभी आ रहा है
यह देखिए गीता देवी और उनके लड़के और जगजीवन से जो कि दूसरे के जमीन पर कब्जा करने का दवा रख रहे हैं इन लोग का काम है दूसरों की जमीन पर आपत्ति करना उससे पैसा लेना यह सब काम है और इन लोग प्रशासन भी इनके आगे घुटने टेक दी है जिसकी आम जनता जाने पर प्रशासन सनी ही नहीं करती उसके ऊपर 42 मुकदमे है गीता देवी बांसघारी सेठ प्रह्लाद सेठ मंगल सेठ लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पा रही है इतना लोग की जमीन हड़प हुई है अगले प्रशासन चाहती तो उसको घुटने पर के बल ला सकती थी लेकिन प्रशासन प्रशासन को क्या हो गया है जो कि आम जनता को सुन नहीं रही है
    user_Shital Yadav
    Shital Yadav
    केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • खुटहन में नवजात की मौत के मामले में निजी अस्पताल सील आशा कार्यकर्ता की सलाह पर महिला हुई थी भर्ती, प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप; जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत और प्रसूता की हालत गंभीर होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अस्पताल को सील कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल के मुख्य गेट और शटर पर सील लगाई। मामले की जांच की जा रही है। मिठनेपुर गांव निवासी अंकित यादव के अनुसार, उनकी पत्नी सुनीता यादव को सोमवार रात प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता की सलाह पर उक्त निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंकित ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं था और अप्रशिक्षित स्टाफ द्वारा प्रसव कराया गया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान शिशु को कथित तौर पर खींचकर बाहर निकाला गया, जिससे नवजात की मौत हो गई। वहीं प्रसव के दौरान सुनीता की पसली में चोट लगने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद अंकित यादव ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अस्पताल संचालक और संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने जांच टीम गठित की। बुधवार को जांच टीम थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह और पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अस्पताल के संचालन में कई खामियां मिलीं। अस्पताल के अवैध रूप से संचालित होने की बात भी सामने आई। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। सीएमओ डॉ. गंगा राम गौतम ने बताया कि मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    4
    खुटहन में नवजात की मौत के मामले में निजी अस्पताल सील

आशा कार्यकर्ता की सलाह पर महिला हुई थी भर्ती, प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप; जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम


जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत और प्रसूता की हालत गंभीर होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अस्पताल को सील कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल के मुख्य गेट और शटर पर सील लगाई। मामले की जांच की जा रही है।
मिठनेपुर गांव निवासी अंकित यादव के अनुसार, उनकी पत्नी सुनीता यादव को सोमवार रात प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता की सलाह पर उक्त निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंकित ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं था और अप्रशिक्षित स्टाफ द्वारा प्रसव कराया गया।
परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान शिशु को कथित तौर पर खींचकर बाहर निकाला गया, जिससे नवजात की मौत हो गई। वहीं प्रसव के दौरान सुनीता की पसली में चोट लगने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद अंकित यादव ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अस्पताल संचालक और संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने जांच टीम गठित की।
बुधवार को जांच टीम थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह और पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अस्पताल के संचालन में कई खामियां मिलीं। अस्पताल के अवैध रूप से संचालित होने की बात भी सामने आई। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
सीएमओ डॉ. गंगा राम गौतम ने बताया कि मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शपथग्रहण समारोह की तैयारियों पर सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार समाज ने किया मंथन 23 सितंबर को होगा शपथग्रहण समारोह, पदाधिकारियों व समाज के प्रबुद्धजनों ने साझा किए सुझाव शाहगंज, जौनपुर। सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 सितंबर को प्रस्तावित शपथग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। बैठक में दोनों संगठनों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। उपस्थित सदस्यों ने शपथग्रहण समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आयोजन को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही कार्यक्रम में समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि शपथग्रहण समारोह समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का परिचायक होगा। बैठक में सभी ने आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार समाज के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
    1
    शपथग्रहण समारोह की तैयारियों पर सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार समाज ने किया मंथन

23 सितंबर को होगा शपथग्रहण समारोह, पदाधिकारियों व समाज के प्रबुद्धजनों ने साझा किए सुझाव
शाहगंज, जौनपुर। सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 सितंबर को प्रस्तावित शपथग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
बैठक में दोनों संगठनों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। उपस्थित सदस्यों ने शपथग्रहण समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आयोजन को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही कार्यक्रम में समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि शपथग्रहण समारोह समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का परिचायक होगा। बैठक में सभी ने आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार समाज के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
    user_Rajkumar Ashq
    Rajkumar Ashq
    Teacher जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.