logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा-संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे सेवा एवं जनकल्याण के विविध कार्यक्रम सेवा-संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने कलेक्टर श्री जांगिड़ ने दिए निर्देश आशीर्वाद का दीया’ से होगा अभियान का शुभारंभ, 17 सितम्बर से पंचायत भवनों पर स्वामित्व दस्तावेजों के निःशुल्क पंजीयन की प्रक्रिया होगी शुरू एक माह तक चलेगा अभियान, जनभागीदारी से सेवा, सुशासन और जनकल्याण को मिलेगा व्यापक विस्तार* कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल बैठक संपन्न* मुरैना,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा, जनकल्याण एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली जिसमें उन्होंने अभियान की तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यक्रमों की तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट दायित्व सौंपने तथा प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। एक माह की अवधि में सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। *17 सितम्बर से पंचायत भवनों पर शुरू होगी स्वामित्व दस्तावेजों के निःशुल्क पंजीयन की प्रक्रिया* कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 17 सितम्बर से संबंधित पंचायत भवनों पर स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निःशुल्क पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। पटवारी पंचायत भवनों पर उपस्थित रहकर पात्र भूस्वामियों के स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन की प्रक्रिया संपादित करेंगे। इस कार्य में पंचायत सचिव, जीआरएस एवं पंचायत स्तर का अमला आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करेगा। *‘आशीर्वाद का दीया’ से होगी अभियान की शुरुआत* सेवा-संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इसके अंतर्गत जिले के प्रमुख एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों सहित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, आमजन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसी दिन जिला चिकित्सालय मुरैना के साथ जौरा एवं कैलारस में रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे। *विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिताएं* ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत 19 से 26 सितम्बर तक जिलास्तर पर तथा 4 एवं 5 अक्टूबर को राज्यस्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थी इनमें सहभागिता करेंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। *कला एवं संस्कृति के माध्यम से पहुंचाया जाएगा सेवा का संदेश* ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ गतिविधि 19 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलेगी। विकासखंड मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में चयनित स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियां तथा ग्राम पंचायतों में स्थानीय कला मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। *आंगनवाड़ी केन्द्रों पर होगा ‘आंगन मिलन सेवा’* ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक जिले की सभी आंगनवाड़ियों में आयोजित होगा। इसमें बच्चों एवं माताओं के लिए स्वल्पाहार, खेल एवं पठन सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जी की अपील का वीडियो प्रदर्शन भी होगा। कार्यक्रम में मातृ संवाद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा लाभार्थी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही उनके अनुभव एवं सुझाव भी प्राप्त किए जाएंगे। *हितग्राहियों के अनुभवों से सामने आएगी ‘सेवा की कहानी’* ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर जीवन में सकारात्मक बदलाव अनुभव करने वाले हितग्राहियों के अनुभव एवं आभार संदेश साझा किए जाएंगे। *7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’* ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ 7 अक्टूबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान जिला विकास पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा तथा जिले में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ 15 से 17 अक्टूबर तक 25 प्रेरक कहानियों पर आधारित होगी, जिसमें संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। *सेवा गतिविधियों में संस्थाओं एवं समाज की सहभागिता* ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इसमें समाज के सभी वर्गों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से सेवा संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसी अवधि में ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विकासखंड स्तर एवं नगरीय निकायों में जोनवार शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही हितलाभ प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को जनविश्वास अभियान से भी जोड़ा जाएगा। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ 12 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें इन्क्यूबेटर्स, स्टार्टअप लीडर्स एवं इनोवेटर्स सहभागिता करेंगे। ‘सुशासन सेवा संवाद’ का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के पंच एवं सरपंच शामिल होंगे। ‘25 साल-25 कहानियां’ के तहत जिले के गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्ध वर्ग के परिवारों को केन्द्र सरकार की ओर से प्राप्त होने वाली किट भेंट की जाएगी। *बड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा 23 एवं 24 सितम्बर को* बड़नगर (गुजरात)-वाराणसी सेवा यात्रा 23 एवं 24 सितम्बर को आयोजित होगी। यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, समस्त एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, जिला अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री जांगिड़ ने राजस्व विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले की गौशालाओं की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। पशुओं में लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए संचालित टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिए।

4 hrs ago
user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
77b0f6e3-cc09-46fe-8ae8-f79e8308ae7d

सेवा-संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे सेवा एवं जनकल्याण के विविध कार्यक्रम सेवा-संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने कलेक्टर श्री जांगिड़ ने दिए निर्देश आशीर्वाद का दीया’ से होगा अभियान का शुभारंभ, 17 सितम्बर से पंचायत भवनों पर स्वामित्व दस्तावेजों के निःशुल्क पंजीयन की प्रक्रिया होगी शुरू एक माह तक चलेगा अभियान, जनभागीदारी से सेवा, सुशासन और जनकल्याण को मिलेगा व्यापक विस्तार* कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल बैठक संपन्न* मुरैना,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा, जनकल्याण एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली जिसमें उन्होंने अभियान की तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यक्रमों की तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट दायित्व सौंपने तथा प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। एक माह की अवधि में सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। *17 सितम्बर से पंचायत भवनों पर शुरू होगी स्वामित्व दस्तावेजों के

fffd8aa2-2a0d-4a8d-8859-d05921c95c5e

निःशुल्क पंजीयन की प्रक्रिया* कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 17 सितम्बर से संबंधित पंचायत भवनों पर स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निःशुल्क पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। पटवारी पंचायत भवनों पर उपस्थित रहकर पात्र भूस्वामियों के स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन की प्रक्रिया संपादित करेंगे। इस कार्य में पंचायत सचिव, जीआरएस एवं पंचायत स्तर का अमला आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करेगा। *‘आशीर्वाद का दीया’ से होगी अभियान की शुरुआत* सेवा-संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इसके अंतर्गत जिले के प्रमुख एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों सहित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, आमजन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसी दिन जिला चिकित्सालय मुरैना के साथ जौरा एवं कैलारस में रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे। *विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिताएं* ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत 19 से 26 सितम्बर तक जिलास्तर पर तथा 4 एवं 5 अक्टूबर को राज्यस्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थी इनमें सहभागिता करेंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। *कला एवं संस्कृति के माध्यम से पहुंचाया जाएगा सेवा का संदेश* ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ गतिविधि 19 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलेगी। विकासखंड मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में चयनित स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में

860b5b7f-5540-43ed-a549-506e995c0519

संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियां तथा ग्राम पंचायतों में स्थानीय कला मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। *आंगनवाड़ी केन्द्रों पर होगा ‘आंगन मिलन सेवा’* ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक जिले की सभी आंगनवाड़ियों में आयोजित होगा। इसमें बच्चों एवं माताओं के लिए स्वल्पाहार, खेल एवं पठन सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जी की अपील का वीडियो प्रदर्शन भी होगा। कार्यक्रम में मातृ संवाद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा लाभार्थी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही उनके अनुभव एवं सुझाव भी प्राप्त किए जाएंगे। *हितग्राहियों के अनुभवों से सामने आएगी ‘सेवा की कहानी’* ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर जीवन में सकारात्मक बदलाव अनुभव करने वाले हितग्राहियों के अनुभव एवं आभार संदेश साझा किए जाएंगे। *7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’* ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ 7 अक्टूबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान जिला विकास पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा तथा जिले में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ 15 से 17 अक्टूबर तक 25 प्रेरक कहानियों पर आधारित होगी, जिसमें संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। *सेवा गतिविधियों में संस्थाओं एवं समाज की सहभागिता* ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इसमें समाज के सभी वर्गों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से सेवा संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसी अवधि

cfd7aa81-b2ba-4c3b-b1b7-afe60d33dc51

में ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विकासखंड स्तर एवं नगरीय निकायों में जोनवार शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही हितलाभ प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को जनविश्वास अभियान से भी जोड़ा जाएगा। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ 12 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें इन्क्यूबेटर्स, स्टार्टअप लीडर्स एवं इनोवेटर्स सहभागिता करेंगे। ‘सुशासन सेवा संवाद’ का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के पंच एवं सरपंच शामिल होंगे। ‘25 साल-25 कहानियां’ के तहत जिले के गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्ध वर्ग के परिवारों को केन्द्र सरकार की ओर से प्राप्त होने वाली किट भेंट की जाएगी। *बड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा 23 एवं 24 सितम्बर को* बड़नगर (गुजरात)-वाराणसी सेवा यात्रा 23 एवं 24 सितम्बर को आयोजित होगी। यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, समस्त एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, जिला अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री जांगिड़ ने राजस्व विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले की गौशालाओं की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। पशुओं में लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए संचालित टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जरा सी बारिश में नदी बन जाती है गली, घरों में घुस रहा पानी वार्ड 4 के जोटई रोड से नागाजी तालाब तक जलभराव, रहवासी बोले- अब नाव ही मंजूर करा दो पोरसा। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में जोटई रोड स्थित नागाजी गौशाला के पास से नागाजी तालाब तक जाने वाली गली बारिश के दिनों में रहवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। जरा सी बारिश होते ही पूरी गली पानी से लबालब हो जाती है। हालात यह हैं कि सड़क और नाली का अंतर तक दिखाई नहीं देता और पानी घरों में घुसने लगता है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। बारिश के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्र निवासी राम शर्मा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि थोड़ी सी बारिश होते ही मोहल्ले की गली नदी में तब्दील हो जाती है। प्रशासन से अब मांग है कि यदि पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो कम से कम मोहल्ले के लिए नाव ही मंजूर करा दी जाए, ताकि लोग बारिश के दिनों में सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें। रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर साल बारिश के दौरान बनने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
    1
    जरा सी बारिश में नदी बन जाती है गली, घरों में घुस रहा पानी

वार्ड 4 के जोटई रोड से नागाजी तालाब तक जलभराव, रहवासी बोले- अब नाव ही मंजूर करा दो
पोरसा। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में जोटई रोड स्थित नागाजी गौशाला के पास से नागाजी तालाब तक जाने वाली गली बारिश के दिनों में रहवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। जरा सी बारिश होते ही पूरी गली पानी से लबालब हो जाती है। हालात यह हैं कि सड़क और नाली का अंतर तक दिखाई नहीं देता और पानी घरों में घुसने लगता है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। बारिश के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।
क्षेत्र निवासी राम शर्मा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि थोड़ी सी बारिश होते ही मोहल्ले की गली नदी में तब्दील हो जाती है। प्रशासन से अब मांग है कि यदि पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो कम से कम मोहल्ले के लिए नाव ही मंजूर करा दी जाए, ताकि लोग बारिश के दिनों में सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें।
रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर साल बारिश के दौरान बनने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।
    1
    ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई...
ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई...
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में हुई सजावट, बुधवार को होगी दशलक्षण पूजा आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में सजावट की गई मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मंदिरों की सजावट की गई वहीं जगह जगह गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हुई।तथा बुधवार से पर्यूषण पर्व की शुरुआत होगी इस दौरान जैन मंदिरों में दशलक्षण पूजा अर्चना की जाएगी
    1
    आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में हुई सजावट, बुधवार को होगी दशलक्षण पूजा
आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में सजावट की गई मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मंदिरों की सजावट की गई वहीं जगह जगह गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हुई।तथा बुधवार से पर्यूषण पर्व की शुरुआत होगी इस दौरान जैन मंदिरों में दशलक्षण पूजा अर्चना की जाएगी
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच में मामला निकला झूठा फतेहाबाद : चाकू से हमला कर 1.10 लाख रुपये लूटने की सूचना से मंगलवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बरना निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की नगरचंद शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर गांव लौट रहे थे। उसके पास दूध के 60 हजार रुपये भी थे। धर्मेंद्र के अनुसार, तुस्सीपुरा खंडेर के पास शौचालय के लिए रुकने के दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी जेब में रखे रुपये निकालने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश 1.10 लाख रुपये लूटकर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने धर्मेंद्र के बताए अनुसार बैंक पहुंचकर जांच की। बैंक कर्मियों से पूछताछ में सामने आया कि मंगलवार को धर्मेंद्र बैंक आए ही नहीं थे और न ही चेक से 50 हजार रुपये निकाले गए थे। सोमवार को जरूर 50 हजार रुपये की निकासी हुई थी, जिसमें 39 हजार रुपये यूटीआई के माध्यम से भेजे गए थे। खाते में 500 रुपये से अधिक शेष मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि 60 हजार रुपये के संबंध में पूछताछ करने पर धर्मेंद्र ने बताया कि उसने ये रुपये अपने दोस्त से लिए थे। हालांकि, वह दोस्त का पूरा पता और फोन नंबर भी पुलिस को नहीं बता पाया। जांच में लूट की घटना के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने मामले को झूठा बताया है।
    1
    लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच में मामला निकला झूठा
फतेहाबाद : चाकू से हमला कर 1.10 लाख रुपये लूटने की सूचना से मंगलवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बरना निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की नगरचंद शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर गांव लौट रहे थे। उसके पास दूध के 60 हजार रुपये भी थे।
धर्मेंद्र के अनुसार, तुस्सीपुरा खंडेर के पास शौचालय के लिए रुकने के दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी जेब में रखे रुपये निकालने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश 1.10 लाख रुपये लूटकर बाइक से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने धर्मेंद्र के बताए अनुसार बैंक पहुंचकर जांच की। बैंक कर्मियों से पूछताछ में सामने आया कि मंगलवार को धर्मेंद्र बैंक आए ही नहीं थे और न ही चेक से 50 हजार रुपये निकाले गए थे। सोमवार को जरूर 50 हजार रुपये की निकासी हुई थी, जिसमें 39 हजार रुपये यूटीआई के माध्यम से भेजे गए थे। खाते में 500 रुपये से अधिक शेष मिले।
इंस्पेक्टर ने बताया कि 60 हजार रुपये के संबंध में पूछताछ करने पर धर्मेंद्र ने बताया कि उसने ये रुपये अपने दोस्त से लिए थे। हालांकि, वह दोस्त का पूरा पता और फोन नंबर भी पुलिस को नहीं बता पाया। जांच में लूट की घटना के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने मामले को झूठा बताया है।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    Physiotherapist फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लूट की झूठी सूचना से मचा हड़कंप: बैंक जांच में खुला राज, 1.10 लाख की लूट निकली फर्जी फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 1.10 लाख रुपए की लूट की सूचना ने पुलिस को दौड़ा दिया। शिकायतकर्ता ने तीन बाइक सवार बदमाशों पर चाकू की नोक पर रुपए लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो मामला फर्जी निकला। बैंक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने घटना से पहले बैंक से कोई नकद रकम निकाली ही नहीं थी।वरना गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि बाबा की तिवरिया के पास तीन बाइक सवारों ने चाकू दिखाकर उससे 1 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। धर्मेंद्र ने बताया कि एक आरोपी ने काली टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी, जबकि दूसरे के कान में बाली थी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता से पूछताछ की। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक, पालिया से 50 हजार रुपए निकालकर लाया था। इसके अलावा 60 हजार रुपए किसी परिचित से लिए थे। बैंक पहुंची पुलिस तो सामने आई हकीकत पुलिस धर्मेंद्र को लेकर पंजाब नेशनल बैंक पहुंची और उसके खाते की जानकारी ली। शाखा प्रबंधक ने बताया कि धर्मेंद्र ने 14 सितंबर को मोबाइल के जरिए 20 हजार, 19 हजार और 9 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। खाते में करीब 600 रुपए ही शेष थे। बैंक रिकॉर्ड में 50 हजार रुपए की नकद निकासी नहीं मिली।इसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र से कथित तौर पर लूटे गए 1.10 लाख रुपए के संबंध में पूछताछ की। वह नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं, किसी परिचित से 60 हजार रुपए नकद लेने की बात की भी पुष्टि नहीं हुई।प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र ने लूट की झूठी सूचना दी थी। बैंक से कोई नकद रकम निकालने की पुष्टि नहीं हुई और न ही किसी व्यक्ति से 60 हजार रुपए नकद लेने की बात सामने आई। जांच में लूट की घटना मनगढ़ंत और फर्जी पाई गई।
    1
    लूट की झूठी सूचना से मचा हड़कंप: बैंक जांच में खुला राज, 1.10 लाख की लूट निकली फर्जी

फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 1.10 लाख रुपए की लूट की सूचना ने पुलिस को दौड़ा दिया। शिकायतकर्ता ने तीन बाइक सवार बदमाशों पर चाकू की नोक पर रुपए लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो मामला फर्जी निकला। बैंक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने घटना से पहले बैंक से कोई नकद रकम निकाली ही नहीं थी।वरना गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि बाबा की तिवरिया के पास तीन बाइक सवारों ने चाकू दिखाकर उससे 1 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। धर्मेंद्र ने बताया कि एक आरोपी ने काली टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी, जबकि दूसरे के कान में बाली थी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता से पूछताछ की। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक, पालिया से 50 हजार रुपए निकालकर लाया था। इसके अलावा 60 हजार रुपए किसी परिचित से लिए थे।
बैंक पहुंची पुलिस तो सामने आई हकीकत पुलिस धर्मेंद्र को लेकर पंजाब नेशनल बैंक पहुंची और उसके खाते की जानकारी ली। शाखा प्रबंधक ने बताया कि धर्मेंद्र ने 14 सितंबर को मोबाइल के जरिए 20 हजार, 19 हजार और 9 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। खाते में करीब 600 रुपए ही शेष थे। बैंक रिकॉर्ड में 50 हजार रुपए की नकद निकासी नहीं मिली।इसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र से कथित तौर पर लूटे गए 1.10 लाख रुपए के संबंध में पूछताछ की। वह नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं, किसी परिचित से 60 हजार रुपए नकद लेने की बात की भी पुष्टि नहीं हुई।प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र ने लूट की झूठी सूचना दी थी। बैंक से कोई नकद रकम निकालने की पुष्टि नहीं हुई और न ही किसी व्यक्ति से 60 हजार रुपए नकद लेने की बात सामने आई। जांच में लूट की घटना मनगढ़ंत और फर्जी पाई गई।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Nafees Khan
    1
    Post by Nafees Khan
    user_Nafees Khan
    Nafees Khan
    Physiotherapist बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आगरा रेलवे ब्रेकिंग!!! अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का GRP पुलिस ने किया खुलासा,,, 2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. एक शातिर चोर कर चुका है NEET परीक्षा पास... लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने की चाह में करते थे चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत चोरी की रकम से गर्लफ्रेंड की जरूरतों को भी करता था पूरी... गर्लफ्रेंड को हुआ कैंसर, तो पुनीत ने इलाज़ में खर्च कर दिए 80 लाख... आरोपी पुनीत का भाई एयरफोर्स बहन डॉक्टर और पिता है आर्मी से है रिटायर्ड... लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था पुनीत... लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर किया बंद फिर बन गया चोर... चोरी की घटनाओं के साथ ही NEET की तैयारी करता रहा आरोपी... जिस जिले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उस जिले में फिर नहीं करता था चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से ज्यादा मुकदमे पहले से है दर्ज... आरोपी पुनीत और आकाश को किया गिरफ्तार... कब्जे से लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण, और नगदी बरामद... आगरा कैंट GRP पुलिस ने की कार्रवाई... बाइट :-राजेश दीक्षित क्षेत्राधिकारी जीआरपी...
    1
    आगरा रेलवे ब्रेकिंग!!!

अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का GRP पुलिस ने किया खुलासा,,,

2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
एक शातिर चोर कर चुका है NEET परीक्षा पास...
लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने की चाह में करते थे चोरी...
मुख्य आरोपी पुनीत चोरी की रकम से गर्लफ्रेंड की जरूरतों को भी करता था पूरी...
गर्लफ्रेंड को हुआ कैंसर, तो पुनीत ने इलाज़ में खर्च कर दिए 80 लाख...
आरोपी पुनीत का भाई एयरफोर्स बहन डॉक्टर और पिता है आर्मी से है रिटायर्ड...
लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था पुनीत...
लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर किया बंद फिर बन गया चोर...
चोरी की घटनाओं के साथ ही NEET की तैयारी करता रहा आरोपी...
जिस जिले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उस जिले में फिर नहीं करता था चोरी...
 मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से ज्यादा मुकदमे पहले से है दर्ज...
आरोपी पुनीत और आकाश को किया गिरफ्तार...
कब्जे से लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण, और नगदी बरामद...
आगरा कैंट GRP पुलिस ने की कार्रवाई...

बाइट :-राजेश दीक्षित क्षेत्राधिकारी जीआरपी...
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • विश्व शांति एवं अच्छी फसल की कामना को लेकर श्री गणेश मंदिर में हुआ हवन अखंड रामायण की पूर्णाहुति पर वेद मंत्रों के साथ दी गईं हवन में आहुतियां, चार दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग पोरसा,,,,,,,,,,,,, विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में अच्छी फसल की कामना को लेकर भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर अखंड रामायण की समाप्ति के अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं और भगवान श्री गणेश से विश्व में शांति तथा सभी के सुखी एवं निरोगी जीवन की कामना की। हवन का आयोजन आचार्य आनंद शास्त्री एवं पंडित राहुल शास्त्री के मार्गदर्शन में कराया गया। दोनों आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार करते हुए श्रद्धालुओं से हवन में आहुतियां अर्पित कराईं। वातावरण में गूंजते वेद मंत्रों और धार्मिक जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। हवन को माना गया है शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम सनातन धार्मिक परंपरा में हवन एवं यज्ञ का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अग्नि में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित करने से वातावरण की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और मन की एकाग्रता में सहायता मिलती है। यज्ञ में अग्नि को देवताओं तक आहुति पहुंचाने का माध्यम माना गया है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि विधि-विधान से किया गया यज्ञ परिवार, समाज और समस्त जीव-जगत के कल्याण की भावना को मजबूत करता है। धार्मिक दृष्टि से हवन की प्रत्येक आहुति के साथ व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं के साथ-साथ लोक कल्याण, विश्व शांति, सुख-समृद्धि, आरोग्य और प्रकृति के संतुलन की प्रार्थना करता है। यज्ञ की सामूहिक भावना लोगों में सेवा, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देती है। अच्छी वर्षा एवं फसल की कामना हवन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि प्रकृति अनुकूल रहे, खेतों में पर्याप्त उपज हो और किसान परिवारों में सुख-समृद्धि आए। साथ ही देश-दुनिया में शांति स्थापित होने तथा आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ने की कामना की गई। हवन में बृजेश सिंह तोमर, अशोक सिंह तोमर, सुदामा गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, साधना तोमर, घनश्याम गुप्ता, दामोदर सिंह तोमर, सुरेश सिंह तोमर सहित लगभग चार दर्जन श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव, परस्पर सहयोग और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना भी है। सामूहिक रूप से की गई प्रार्थना से लोगों में सकारात्मक सोच और सामाजिक एकजुटता का भाव पैदा होता है। पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भंडारा हवन एवं अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पोरसा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना सहयोग दिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर विश्व शांति, परिवारों की खुशहाली, समाज में सद्भाव और क्षेत्र की समृद्धि की प्रार्थना की।
    2
    विश्व शांति एवं अच्छी फसल की कामना को लेकर श्री गणेश मंदिर में हुआ हवन

अखंड रामायण की पूर्णाहुति पर वेद मंत्रों के साथ दी गईं हवन में आहुतियां, चार दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग
पोरसा,,,,,,,,,,,,, विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में अच्छी फसल की कामना को लेकर भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर अखंड रामायण की समाप्ति के अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं और भगवान श्री गणेश से विश्व में शांति तथा सभी के सुखी एवं निरोगी जीवन की कामना की।
हवन का आयोजन आचार्य आनंद शास्त्री एवं पंडित राहुल शास्त्री के मार्गदर्शन में कराया गया। दोनों आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार करते हुए श्रद्धालुओं से हवन में आहुतियां अर्पित कराईं। वातावरण में गूंजते वेद मंत्रों और धार्मिक जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
हवन को माना गया है शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम
सनातन धार्मिक परंपरा में हवन एवं यज्ञ का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अग्नि में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित करने से वातावरण की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और मन की एकाग्रता में सहायता मिलती है। यज्ञ में अग्नि को देवताओं तक आहुति पहुंचाने का माध्यम माना गया है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि विधि-विधान से किया गया यज्ञ परिवार, समाज और समस्त जीव-जगत के कल्याण की भावना को मजबूत करता है।
धार्मिक दृष्टि से हवन की प्रत्येक आहुति के साथ व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं के साथ-साथ लोक कल्याण, विश्व शांति, सुख-समृद्धि, आरोग्य और प्रकृति के संतुलन की प्रार्थना करता है। यज्ञ की सामूहिक भावना लोगों में सेवा, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देती है।
अच्छी वर्षा एवं फसल की कामना
हवन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि प्रकृति अनुकूल रहे, खेतों में पर्याप्त उपज हो और किसान परिवारों में सुख-समृद्धि आए। साथ ही देश-दुनिया में शांति स्थापित होने तथा आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ने की कामना की गई।
हवन में बृजेश सिंह तोमर, अशोक सिंह तोमर, सुदामा गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, साधना तोमर, घनश्याम गुप्ता, दामोदर सिंह तोमर, सुरेश सिंह तोमर सहित लगभग चार दर्जन श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं।
श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव, परस्पर सहयोग और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना भी है। सामूहिक रूप से की गई प्रार्थना से लोगों में सकारात्मक सोच और सामाजिक एकजुटता का भाव पैदा होता है।
पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भंडारा
हवन एवं अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पोरसा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना सहयोग दिया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर विश्व शांति, परिवारों की खुशहाली, समाज में सद्भाव और क्षेत्र की समृद्धि की प्रार्थना की।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.