उरई बस स्टैंड का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल उरई (जालौन)। जालौन के उरई बस स्टैंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर गाली-गलौज, धमकी और विवाद जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उरई बस स्टैंड पर शाम होते ही प्राइवेट ट्रैवल्स की बसों का जमावड़ा लग जाता है। सड़क के दोनों ओर बसें खड़ी होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे आम यात्रियों, ई-रिक्शा चालकों, बाइक सवारों और यहां तक कि एंबुलेंस को भी आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि एक मंदिर और उसके महंत का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। हाल�
उरई बस स्टैंड का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल उरई (जालौन)। जालौन के उरई बस स्टैंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर गाली-गलौज, धमकी और विवाद जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उरई बस स्टैंड पर शाम होते ही प्राइवेट ट्रैवल्स की बसों का जमावड़ा लग जाता है। सड़क के दोनों ओर बसें खड़ी होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे आम यात्रियों, ई-रिक्शा चालकों, बाइक सवारों और यहां तक कि एंबुलेंस को भी आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि एक मंदिर और उसके महंत का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। हाल�
- ईमानदार IAS को नहीं मिला अपना चेंबर, घंटों तहसील परिसर में इंतजार—जालौन की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल!" नवीन तहसील परिसर में बड़ा प्रशासनिक सवाल IAS रिंकू सिंह राही को नहीं मिला अपना ही चेंबर! घंटों तहसील परिसर के बाहर इंतजार, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे कई सवाल जनपद जालौन के नवीन तहसील परिसर में उस समय हैरानी का माहौल बन गया जब उपजिलाधिकारी (न्यायिक) IAS रिंकू सिंह राही अपने नए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे, लेकिन उन्हें अपना चेंबर ही आवंटित नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट से नवीन तहसील परिसर में कार्यालय स्थानांतरित होने के बाद भी उनके बैठने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह राही दोपहर करीब 3 बजे से घंटों तक कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे। उनका कार्यालय का सामान भी बाहर रखा रहा। चर्चा यह भी है कि चेंबर आवंटित न होने के कारण उन्होंने रात में भी वहीं रुकने का निर्णय लिया। इस घटना के बाद पूरे तहसील परिसर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े होने लगे। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि रिंकू सिंह राही अपनी सख्त कार्यशैली, पारदर्शिता और कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों को लेकर पहले से ही सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को यदि अपने ही कार्यालय के लिए घंटों इंतजार करना पड़े तो आम जनता के बीच स्वाभाविक रूप से कई प्रश्न उठ रहे हैं। हालांकि, अब तक जिला प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चेंबर आवंटन में देरी आखिर क्यों हुई। इसलिए इस घटना के पीछे किसी व्यक्ति विशेष की मंशा या किसी प्रकार के जानबूझकर किए गए व्यवहार का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। आधिकारिक स्पष्टीकरण आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। अब उठ रहे हैं बड़े सवाल... - क्या नवीन तहसील परिसर शुरू होने से पहले कार्यालय आवंटन की तैयारी पूरी नहीं की गई थी? - क्या एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के लिए भी बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो सकी? - आखिर चेंबर आवंटन में इतनी देरी क्यों हुई? - क्या यह केवल प्रशासनिक अव्यवस्था थी या समन्वय की कमी? - यदि अधिकारी को ही घंटों इंतजार करना पड़े तो आम जनता को कितनी परेशानी झेलनी पड़ती होगी? - क्या ऐसी घटनाएं प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं खड़े करतीं? - क्या जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी? - क्या इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन आधिकारिक सफाई देगा? फिलहाल यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर प्रशासन के आधिकारिक पक्ष पर टिकी है कि आखिर चेंबर आवंटन में हुई इस देरी की वास्तविक वजह क्या थी। आपकी क्या राय है? क्या यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही है या व्यवस्था में गंभीर कमी? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #Jalaun #Orai #RinkuSinghRahi #IAS #SDM #Tehsil #BreakingNews #UPNews #JalaunNews #UraiNews #Administration #Bureaucracy #OfficeAllocation #TehsilCampus #Government #UttarPradesh #HindiNews #LatestNews #ViralNews #PublicAdministration #GoodGovernance #Breaking #NewsUpdate #Justice #PublicInterest #SonuMaharaj #CrimeReporterJalaun #ग्रामीण_सुबह #जालौन #उरई1
- जिलाधिकारी ने माती ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में माती ईवीएम वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए।1
- *जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश* *ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।* कानपुर देहात 28 जुलाई 2026 जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिरुद्ध सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से शेखू खान, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, बहुजन समाज पार्टी से आशुतोष गौतम, सीपीआई से रामऔतार भारती, आप आदमी पार्टी से भगवान सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।2
- मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को झींझक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बताया कि 26 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर ग्राम सुरासी निवासी अरुण कुमार राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण कुमार राठौर (20) पुत्र श्याम सिंह राठौर निवासी ग्राम सुरासी को झींझक रेलवे स्टेशन के सामने चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार करीब साढ़े छः बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय रखा गया है और अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।1
- 🚨कानपुर देहात स्वास्थ्य महकमे में तानाशाही CMO की साजिश के खिलाफ धरने पर बैठी डॉक्टर की पत्नी,लगाए गंभीर आरोप। 🚨#kanpurdehat_Big_Breaking_स्वस्थ_विभाग🚨 ➡️ #kanpurdehat_स्वास्थ्य_विभाग में बड़ा हंगामा! सीएचसी झींझक के अधीक्षक डॉ. पीयूष त्रिपाठी की पत्नी ने CMO कार्यालय परिसर में जमकर बवाल काटा और वहीं धरने पर बैठ गईं। रोते हुए उन्होंने सीएमओ डॉ. जय गोविंद सिंह पर अपने पति को पद से हटाने की गंभीर साजिश रचने का आरोप लगाया है। ➡️डॉक्टर की पत्नी का दावा है कि जिस मामले में पहले ही समझौता हो चुका था,उसी में उनके पति के खिलाफ जबरन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्होंने साफ कहा कि न्याय मिलने तक उनका धरना जारी रहेगा।इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।2
- तिगाई गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत रुरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव में सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।वहीं आनन फानन में परिजन उसे उपचार हेतु अकबरपुर स्तिथ एक निजी अस्पताल में ले गए।जहां उपचार के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक महिला का नाम कुसुमा देवी पत्नी फूलचंद उम्र 45 वर्ष, तिगाई गांव निवासी है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की ओर से लिखित तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।1
- महमूदापुर खुर्द में हरे पेड़ों की अवैध कटान मामले में वन विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा महमूदापुर खुर्द में हरे पेड़ों की अवैध कटान मामले में वन विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा डेरापुर थाना क्षेत्र के महमूदापुर खुर्द गांव में हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने पेड़ों के मालिक के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वनरक्षक साधना देवी अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थीं। इसी दौरान उन्हें फोन पर महमूदापुर खुर्द गांव में हरे पेड़ों की कटाई की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक महुआ और 11 नीम के पेड़ कटे हुए मिले। स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि उक्त पेड़ों के मालिक अनीस आलम पुत्र स्वर्गीय बाबू खां निवासी महमूदापुर खुर्द द्वारा कथित तौर पर बिना अनुमति पेड़ों की कटान और उनकी ढुलाई कराई गई थी। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को करीब 4 बजे बताया कि वनरक्षक साधना देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी अनीस आलम के खिलाफ धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।1
- संदलपुर कस्बे में हिसाब मार्ग की हालत बेहद खराब है। गड्ढों और जर्जर सड़क कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे में हिसाब मार्ग की हालत बेहद खराब है। गड्ढों और जर्जर सड़क के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों असलम, बृजेश यादव और पप्पू पाल ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यह सड़क चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। गड्ढों के कारण अक्सर दोपहिया वाहन फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे चालक और सवार घायल हो जाते हैं। यह स्थिति दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करती है। हालांकि, कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे की सड़कों पर आज भी बड़े-बड़े गड्ढे स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, जो इन दावों पर सवाल उठाते हैं। के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों असलम, बृजेश यादव और पप्पू पाल ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यह सड़क चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। गड्ढों के कारण अक्सर दोपहिया वाहन फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे चालक और सवार घायल हो जाते हैं। यह स्थिति दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करती है। हालांकि, कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे की सड़कों पर आज भी बड़े-बड़े गड्ढे स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, जो इन दावों पर सवाल उठाते हैं।1
- सिलहरा गांव में घरेलू बिजली के कटे तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, पीएचसी में चल रहा उपचार राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में घरेलू कार्य के दौरान बिजली के कटे तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सिलहरा गांव निवासी श्रीपाल अपने घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान आंगन से निकली घरेलू बिजली की कटी केबल की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि श्रीपाल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।1