logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को झींझक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बताया कि 26 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर ग्राम सुरासी निवासी अरुण कुमार राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण कुमार राठौर (20) पुत्र श्याम सिंह राठौर निवासी ग्राम सुरासी को झींझक रेलवे स्टेशन के सामने चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार करीब साढ़े छः बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय रखा गया है और अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

4 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को झींझक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बताया कि 26 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर ग्राम सुरासी निवासी अरुण कुमार राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण कुमार राठौर (20) पुत्र श्याम सिंह राठौर निवासी ग्राम सुरासी को झींझक रेलवे स्टेशन के सामने चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार करीब साढ़े छः बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय रखा गया है और अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक सहकारी संघ का सीडीओ ने किया निरीक्षण, जर्जर छत की मरम्मत के दिए निर्देश झींझक। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी प्राची के साथ सहकारी संघ झींझक का निरीक्षण किया। किसानों से बातचीत में खाद वितरण व्यवस्था संतोषजनक मिली। इसके बाद सीडीओ ने गोदाम का निरीक्षण किया, जहां बरामदे की छत जर्जर पाई गई। उन्होंने तकनीकी निरीक्षण कराकर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी हो तथा जिन किसानों ने अभी बुवाई नहीं की है, उन्हें उर्वरक न दिया जाए, ताकि जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद मिल सके। निरीक्षण के दौरान अभिलेख भी जांचे गए। इस मौके पर अपर जिला सहकारी अधिकारी डेरापुर संतोष कुमार, सचिव मुकेश गुप्ता व किसान मौजूद रहे।
    1
    झींझक सहकारी संघ का सीडीओ ने किया निरीक्षण, जर्जर छत की मरम्मत के दिए निर्देश
झींझक। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी प्राची के साथ सहकारी संघ झींझक का निरीक्षण किया। किसानों से बातचीत में खाद वितरण व्यवस्था संतोषजनक मिली। इसके बाद सीडीओ ने गोदाम का निरीक्षण किया, जहां बरामदे की छत जर्जर पाई गई। उन्होंने तकनीकी निरीक्षण कराकर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी हो तथा जिन किसानों ने अभी बुवाई नहीं की है, उन्हें उर्वरक न दिया जाए, ताकि जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद मिल सके। निरीक्षण के दौरान अभिलेख भी जांचे गए। इस मौके पर अपर जिला सहकारी अधिकारी डेरापुर संतोष कुमार, सचिव मुकेश गुप्ता व किसान मौजूद रहे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सहार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित चोर किया गिरफ्तार औरैया जिले के थाना सहार पुलिस द्वारा एक मोटर साइकिल चोर को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस के चलाये जा रहे अभियान के तहत पटना नहर पुल से अभियुक्त आकाश बाबू पुत्र धीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम इन्दपामऊ, थाना सहार, जिला औरैया को चोरी की हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल सहित पकड़ा गया। मामले में नियमानुसार विधिक कार्यवाही जारी है।
    1
    सहार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित चोर किया गिरफ्तार
औरैया जिले के थाना सहार पुलिस द्वारा एक मोटर साइकिल चोर को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस के चलाये जा रहे अभियान के तहत पटना नहर पुल से अभियुक्त आकाश बाबू पुत्र धीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम इन्दपामऊ, थाना सहार, जिला औरैया को चोरी की हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल सहित पकड़ा गया। मामले में नियमानुसार विधिक कार्यवाही जारी है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आयुष्मान योजना बनी गरीबों की संजीवनी: औरैया मेडिकल कॉलेज में एक वर्ष में 124 मरीजों की हुई नि:शुल्क सर्जरी औरैया। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी योजना के तहत पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया ने एक वर्ष के दौरान 124 जरूरतमंद मरीजों की सफलतापूर्वक नि:शुल्क सर्जरी कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य किया है। इससे ऐसे मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली, जिन्हें महंगे इलाज के लिए निजी अस्पतालों या बड़े शहरों का सहारा लेना पड़ता था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मई 2025 से मई 2026 के बीच आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों का बिना किसी शुल्क के आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सफल ऑपरेशन किया गया। अस्पताल का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मरीज को बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जनरल सर्जरी विभाग में सर्वाधिक 64 सर्जरी की गईं। इसके अलावा ऑर्थोपेडिक विभाग में 40, ईएनटी विभाग में 12, डेंटल विभाग में 6 तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में 2 सफल ऑपरेशन किए गए। सभी सर्जरी विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर में सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई गईं। प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सभी विभागाध्यक्षों और सर्जिकल टीम के बेहतर समन्वय से मरीजों को ऑपरेशन थिएटर से लेकर वार्ड तक उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा सुविधाओं के निरंतर विस्तार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण अब जनपद के मरीजों को कई प्रकार की सर्जरी के लिए कानपुर, इटावा या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। इससे मरीजों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा उन्हें अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और मेडिकल कॉलेज की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुलभ हो रहा है। यह उपलब्धि न केवल जनपद औरैया की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
    1
    आयुष्मान योजना बनी गरीबों की संजीवनी: औरैया मेडिकल कॉलेज में एक वर्ष में 124 मरीजों की हुई नि:शुल्क सर्जरी
औरैया। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी योजना के तहत पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया ने एक वर्ष के दौरान 124 जरूरतमंद मरीजों की सफलतापूर्वक नि:शुल्क सर्जरी कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य किया है। इससे ऐसे मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली, जिन्हें महंगे इलाज के लिए निजी अस्पतालों या बड़े शहरों का सहारा लेना पड़ता था।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मई 2025 से मई 2026 के बीच आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों का बिना किसी शुल्क के आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सफल ऑपरेशन किया गया। अस्पताल का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मरीज को बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में जनरल सर्जरी विभाग में सर्वाधिक 64 सर्जरी की गईं। इसके अलावा ऑर्थोपेडिक विभाग में 40, ईएनटी विभाग में 12, डेंटल विभाग में 6 तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में 2 सफल ऑपरेशन किए गए। सभी सर्जरी विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर में सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई गईं।
प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सभी विभागाध्यक्षों और सर्जिकल टीम के बेहतर समन्वय से मरीजों को ऑपरेशन थिएटर से लेकर वार्ड तक उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सा सुविधाओं के निरंतर विस्तार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण अब जनपद के मरीजों को कई प्रकार की सर्जरी के लिए कानपुर, इटावा या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। इससे मरीजों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा उन्हें अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और मेडिकल कॉलेज की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुलभ हो रहा है। यह उपलब्धि न केवल जनपद औरैया की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महमूदापुर खुर्द में हरे पेड़ों की अवैध कटान मामले में वन विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा महमूदापुर खुर्द में हरे पेड़ों की अवैध कटान मामले में वन विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा डेरापुर थाना क्षेत्र के महमूदापुर खुर्द गांव में हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने पेड़ों के मालिक के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वनरक्षक साधना देवी अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थीं। इसी दौरान उन्हें फोन पर महमूदापुर खुर्द गांव में हरे पेड़ों की कटाई की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक महुआ और 11 नीम के पेड़ कटे हुए मिले। स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि उक्त पेड़ों के मालिक अनीस आलम पुत्र स्वर्गीय बाबू खां निवासी महमूदापुर खुर्द द्वारा कथित तौर पर बिना अनुमति पेड़ों की कटान और उनकी ढुलाई कराई गई थी। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को करीब 4 बजे बताया कि वनरक्षक साधना देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी अनीस आलम के खिलाफ धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
    1
    महमूदापुर खुर्द में हरे पेड़ों की अवैध कटान मामले में वन विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा 
महमूदापुर खुर्द में हरे पेड़ों की अवैध कटान मामले में वन विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा 
डेरापुर थाना क्षेत्र के महमूदापुर खुर्द गांव में हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने पेड़ों के मालिक के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वनरक्षक साधना देवी अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थीं। इसी दौरान उन्हें फोन पर महमूदापुर खुर्द गांव में हरे पेड़ों की कटाई की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक महुआ और 11 नीम के पेड़ कटे हुए मिले।
स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि उक्त पेड़ों के मालिक अनीस आलम पुत्र स्वर्गीय बाबू खां निवासी महमूदापुर खुर्द द्वारा कथित तौर पर बिना अनुमति पेड़ों की कटान और उनकी ढुलाई कराई गई थी।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को करीब 4  बजे बताया कि वनरक्षक साधना देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी अनीस आलम के खिलाफ धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 कानपुर देहात: भ्रष्टाचार की शिकायत पर ACMO ने दी धमकी! कानपुर देहात के रसूलाबाद के रवींद्र कुमार ने CM पोर्टल पर ACMO डॉ. सुखलाल वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर डॉक्टर ने कथित तौर पर कहा,"रवींद्र कुमार कोई तोप है क्या,ठीक कर दूंगा।" पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए DM से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं CMO डॉ. जय गोविंद का कहना है कि आरोपों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #KanpurDehat #UPNews #Corruption
    1
    🚨 कानपुर देहात: भ्रष्टाचार की शिकायत पर ACMO ने दी धमकी!
कानपुर देहात के रसूलाबाद के रवींद्र कुमार ने CM पोर्टल पर ACMO डॉ. सुखलाल वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर डॉक्टर ने कथित तौर पर कहा,"रवींद्र कुमार कोई तोप है क्या,ठीक कर दूंगा।"
पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए DM से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं CMO डॉ. जय गोविंद का कहना है कि आरोपों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#KanpurDehat #UPNews #Corruption
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    10 hrs ago
  • *कुएं में गिरा नीलगाय, ग्रामीण व स्थानीय लोकल पुलिस के रेस्क्यू से निकाला गया नीलगाय* *अंबेडकरनगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली गांव के निकट अति प्राचीन कुएं में एक नीलगाय गिर गया आसपास के ग्रामीणों जैसे बबलू पाल, इंद्रेश चौधरी, उमेश वर्मा राजेश, वर्मा मुंगी, वर्मा जयप्रकाश वर्मा, आदि,व स्थानीय सम्मनपुर पुलिस कृष्णा यादव, अतुल यादव, द्वारा कुएं में ट्यूबल से पानी भरकर नीलगाय को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, घटनास्थल पर वन विभाग की टीम व फायर की टीम नहीं पहुंच सकी,,
    1
    *कुएं में गिरा नीलगाय, ग्रामीण व स्थानीय लोकल पुलिस के रेस्क्यू से निकाला गया नीलगाय*
*अंबेडकरनगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली गांव के निकट अति प्राचीन कुएं में एक नीलगाय गिर गया आसपास के ग्रामीणों जैसे बबलू पाल, इंद्रेश चौधरी, उमेश वर्मा राजेश, वर्मा मुंगी, वर्मा जयप्रकाश वर्मा, आदि,व स्थानीय सम्मनपुर पुलिस कृष्णा यादव, अतुल यादव, द्वारा कुएं में ट्यूबल से पानी भरकर नीलगाय को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, घटनास्थल पर  वन विभाग की टीम व फायर की टीम नहीं पहुंच सकी,,
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जमीन के विवाद में गुमटी रखने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष,जांच में जुटी थाना पुलिस। ➡जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष ➡खाली जमीन पर गुमटी रखने पर खूनी संघर्ष ➡दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे ➡मारपीट में कई लोग लहूलुहान, गंभीर घायल ➡पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान ➡आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी ➡डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे का मामला #KanpurDehat #UttarPradesh #CrimeNews @kanpurdehatpol @DMKanpurDehat @Uppolice @adgzonekanpur
    1
    जमीन के विवाद में गुमटी रखने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष,जांच में जुटी थाना पुलिस।
➡जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
➡खाली जमीन पर गुमटी रखने पर खूनी संघर्ष
➡दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
➡मारपीट में कई लोग लहूलुहान, गंभीर घायल
➡पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान
➡आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी
➡डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे का मामला
#KanpurDehat #UttarPradesh #CrimeNews @kanpurdehatpol @DMKanpurDehat @Uppolice @adgzonekanpur
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.