logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कुएं में गिरा नीलगाय, ग्रामीण व स्थानीय लोकल पुलिस के रेस्क्यू से निकाला गया नीलगाय* *अंबेडकरनगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली गांव के निकट अति प्राचीन कुएं में एक नीलगाय गिर गया आसपास के ग्रामीणों जैसे बबलू पाल, इंद्रेश चौधरी, उमेश वर्मा राजेश, वर्मा मुंगी, वर्मा जयप्रकाश वर्मा, आदि,व स्थानीय सम्मनपुर पुलिस कृष्णा यादव, अतुल यादव, द्वारा कुएं में ट्यूबल से पानी भरकर नीलगाय को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, घटनास्थल पर वन विभाग की टीम व फायर की टीम नहीं पहुंच सकी,,

3 hrs ago
user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*कुएं में गिरा नीलगाय, ग्रामीण व स्थानीय लोकल पुलिस के रेस्क्यू से निकाला गया नीलगाय* *अंबेडकरनगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली गांव के निकट अति प्राचीन कुएं में एक नीलगाय गिर गया आसपास के ग्रामीणों जैसे बबलू पाल, इंद्रेश चौधरी, उमेश वर्मा राजेश, वर्मा मुंगी, वर्मा जयप्रकाश वर्मा, आदि,व स्थानीय सम्मनपुर पुलिस कृष्णा यादव, अतुल यादव, द्वारा कुएं में ट्यूबल से पानी भरकर नीलगाय को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, घटनास्थल पर वन विभाग की टीम व फायर की टीम नहीं पहुंच सकी,,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जमीन में पड़ी विधुत केविल से करेन्ट की चपेट में आने से हो सकती है घटना। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* तकरीबन 3 दिन से जमीन में टूटी पड़ी विधुत केबिल, विभागीय लोगों ने नही दिया कोई ध्यान। जमीन में पड़ी विधुत केविल से करेन्ट की चपेट में आने से हो सकती है घटना। स्थानीय लोगों ने विधुत केविल को किसी तरह से वहाँ से से हटाकर दुकान के पीछे किया। अंधरे में यदि कोई दुकान के पीछे गया तो आ सकता है विधुत करेंट की चपेट में। क्या बड़ी घटना घटित होने के बाद जागेंगे जिम्मेदार। पुरानी कलेक्ट्रेट औरैया में आबकारी विभाग के सामने पड़ी विधुत केविल का मामला।
    1
    जमीन में पड़ी विधुत केविल से करेन्ट की चपेट में आने से हो सकती है घटना।
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
तकरीबन 3 दिन से जमीन में टूटी पड़ी विधुत केबिल, विभागीय लोगों ने नही दिया कोई ध्यान।
जमीन में पड़ी विधुत केविल से करेन्ट की चपेट में आने से हो सकती है घटना।
स्थानीय लोगों ने विधुत केविल को किसी तरह से वहाँ से से हटाकर दुकान के पीछे किया।
अंधरे में यदि कोई दुकान के पीछे गया तो आ सकता है विधुत करेंट की चपेट में।
क्या बड़ी घटना घटित होने के बाद जागेंगे जिम्मेदार।
पुरानी कलेक्ट्रेट औरैया में आबकारी विभाग के सामने पड़ी विधुत केविल का मामला।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सहार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित चोर किया गिरफ्तार औरैया जिले के थाना सहार पुलिस द्वारा एक मोटर साइकिल चोर को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस के चलाये जा रहे अभियान के तहत पटना नहर पुल से अभियुक्त आकाश बाबू पुत्र धीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम इन्दपामऊ, थाना सहार, जिला औरैया को चोरी की हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल सहित पकड़ा गया। मामले में नियमानुसार विधिक कार्यवाही जारी है।
    1
    सहार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित चोर किया गिरफ्तार
औरैया जिले के थाना सहार पुलिस द्वारा एक मोटर साइकिल चोर को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस के चलाये जा रहे अभियान के तहत पटना नहर पुल से अभियुक्त आकाश बाबू पुत्र धीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम इन्दपामऊ, थाना सहार, जिला औरैया को चोरी की हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल सहित पकड़ा गया। मामले में नियमानुसार विधिक कार्यवाही जारी है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आयुष्मान योजना बनी गरीबों की संजीवनी: औरैया मेडिकल कॉलेज में एक वर्ष में 124 मरीजों की हुई नि:शुल्क सर्जरी औरैया। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी योजना के तहत पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया ने एक वर्ष के दौरान 124 जरूरतमंद मरीजों की सफलतापूर्वक नि:शुल्क सर्जरी कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य किया है। इससे ऐसे मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली, जिन्हें महंगे इलाज के लिए निजी अस्पतालों या बड़े शहरों का सहारा लेना पड़ता था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मई 2025 से मई 2026 के बीच आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों का बिना किसी शुल्क के आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सफल ऑपरेशन किया गया। अस्पताल का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मरीज को बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जनरल सर्जरी विभाग में सर्वाधिक 64 सर्जरी की गईं। इसके अलावा ऑर्थोपेडिक विभाग में 40, ईएनटी विभाग में 12, डेंटल विभाग में 6 तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में 2 सफल ऑपरेशन किए गए। सभी सर्जरी विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर में सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई गईं। प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सभी विभागाध्यक्षों और सर्जिकल टीम के बेहतर समन्वय से मरीजों को ऑपरेशन थिएटर से लेकर वार्ड तक उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा सुविधाओं के निरंतर विस्तार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण अब जनपद के मरीजों को कई प्रकार की सर्जरी के लिए कानपुर, इटावा या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। इससे मरीजों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा उन्हें अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और मेडिकल कॉलेज की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुलभ हो रहा है। यह उपलब्धि न केवल जनपद औरैया की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
    1
    आयुष्मान योजना बनी गरीबों की संजीवनी: औरैया मेडिकल कॉलेज में एक वर्ष में 124 मरीजों की हुई नि:शुल्क सर्जरी
औरैया। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी योजना के तहत पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया ने एक वर्ष के दौरान 124 जरूरतमंद मरीजों की सफलतापूर्वक नि:शुल्क सर्जरी कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य किया है। इससे ऐसे मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली, जिन्हें महंगे इलाज के लिए निजी अस्पतालों या बड़े शहरों का सहारा लेना पड़ता था।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मई 2025 से मई 2026 के बीच आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों का बिना किसी शुल्क के आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सफल ऑपरेशन किया गया। अस्पताल का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मरीज को बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में जनरल सर्जरी विभाग में सर्वाधिक 64 सर्जरी की गईं। इसके अलावा ऑर्थोपेडिक विभाग में 40, ईएनटी विभाग में 12, डेंटल विभाग में 6 तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में 2 सफल ऑपरेशन किए गए। सभी सर्जरी विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर में सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई गईं।
प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सभी विभागाध्यक्षों और सर्जिकल टीम के बेहतर समन्वय से मरीजों को ऑपरेशन थिएटर से लेकर वार्ड तक उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सा सुविधाओं के निरंतर विस्तार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण अब जनपद के मरीजों को कई प्रकार की सर्जरी के लिए कानपुर, इटावा या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। इससे मरीजों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा उन्हें अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और मेडिकल कॉलेज की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुलभ हो रहा है। यह उपलब्धि न केवल जनपद औरैया की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना सहार पुलिस द्वारा 01 नफर मोटर साइकिल चोर को मय चोरी की हुई एक अदद मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सहार पुलिस द्वारा कल दिनांक 27.07.2026 को समय 23.48 बजे पटना नहर पुल से एक नफर अभियुक्त 01. आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष को मय चोरी की एक अदद मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर के गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1. आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष *बरामदगी का विवरण-*  एक अदद मोटर हीरो स्प्लेण्डर नं0 DL 7 SCN 3927 रंग काला व सिल्वर (चोरी की), इंजन नंबर HA11EYN4H02039 चेचिस नं0 MBLHAW125N4H04376  अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1. आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष  01. मु0अ0सं0 54/2026 धारा 317(2) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. उ0नि0 अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया। 2. हे0का0 261 अजीत कुमार थाना सहार जनपद औरैया। 3. का0 1002 विनोद कुमार थाना सहार जनपद औरैया। 4. का0 1231 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया। 5. कां0 291 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया।
    1
    थाना सहार पुलिस द्वारा 01 नफर मोटर साइकिल चोर को मय चोरी की हुई एक अदद मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बिधूना  के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सहार पुलिस द्वारा कल दिनांक 27.07.2026 को समय 23.48 बजे पटना नहर पुल से एक नफर अभियुक्त 01. आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष को मय चोरी की एक अदद मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर के गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
	एक अदद मोटर हीरो स्प्लेण्डर नं0 DL 7 SCN 3927 रंग काला व सिल्वर (चोरी की), इंजन नंबर HA11EYN4H02039 चेचिस नं0  MBLHAW125N4H04376
	
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.  आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष
	01. मु0अ0सं0 54/2026 धारा 317(2) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.   उ0नि0 अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया।
2.   हे0का0 261 अजीत कुमार थाना सहार जनपद औरैया।
3.   का0 1002 विनोद कुमार थाना सहार जनपद औरैया।
4.    का0 1231 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया।
5.   कां0 291 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पतराही गांव पानी पाइप लाइन प्रॉब्लम पतराही गांव में पानी पाइप लाइन लेकेज हुआ हे प्राइवेट मजदूर ने बनाने की कोशिश की लेकिन उनको समझ में नहीं आ रहा हे उनसे पानी का लीकेज बंद नहीं हो रहा हे उतार प्रदेश सरकार से निवेदन करता हु कि इस पानी के पाइप लाइन से जो लीकेज हुआ हे उसे बंद करने की कृपा करे जय श्री राम समान - पवन सिंह मो. 9768646550
    1
    पतराही गांव पानी पाइप लाइन प्रॉब्लम
पतराही गांव में पानी पाइप लाइन लेकेज हुआ हे
प्राइवेट मजदूर ने बनाने की कोशिश की लेकिन उनको समझ में नहीं आ रहा हे उनसे पानी का लीकेज बंद नहीं हो रहा हे 
उतार प्रदेश सरकार से निवेदन करता हु कि इस पानी के पाइप लाइन से जो लीकेज हुआ हे उसे बंद करने की कृपा करे 
जय श्री राम
समान - पवन सिंह 
मो. 9768646550
    user_पवन सिंह सेंगर
    पवन सिंह सेंगर
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • झींझक अस्पताल अधीक्षक के कक्ष में सीएचओ से मारपीट का आरोप, मोबाइल छीनकर रिकॉर्डिंग डिलीट करने का भी दावा; मुकदमा दर्ज झींझक अस्पताल अधीक्षक के कक्ष में सीएचओ से मारपीट का आरोप, मोबाइल छीनकर रिकॉर्डिंग डिलीट करने का भी दावा; मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। रामपुर टप्पेवान स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर तैनात मनीष कुमार ने सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीयूष कुमार समेत अन्य लोगों पर मारपीट, प्रताड़ित करने, धमकी देने और मोबाइल छीनकर उसमें मौजूद दस्तावेज व घटना की रिकॉर्डिंग डिलीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। झींझक में रह रहे मनीष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे की छठी के कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। आरोप है कि इसी बात को लेकर विपक्षी उनसे रंजिश मानने लगा। पीड़ित के मुताबिक, 10 जुलाई 2026 की शाम आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने के साथ ही परिवार को गायब करने की धमकी दी। सीएचओ का आरोप है कि बाद में मामले में सुलह-समझौते के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीयूष कुमार के आधिकारिक कक्ष में बुलाया गया। आरोप है कि वहां अधीक्षक की मौजूदगी में कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी शारीरिक चोटों का उपहास उड़ाया गया और जबरन उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया। आरोप है कि मोबाइल में घटना से संबंधित रिकॉर्डिंग और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे, जिन्हें बाद में मोबाइल फॉर्मेट कर डिलीट कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी चर्चा तेज हो गई थी । पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के साथ ही सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी । पुलिस ने तहरीर के आधार पर पड़ोस में रहने वाले मनीष, अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीयूष कुमार समेत अन्य नामजद आरोपियों और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब छह बजे बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    झींझक अस्पताल अधीक्षक के कक्ष में सीएचओ से मारपीट का आरोप, मोबाइल छीनकर रिकॉर्डिंग डिलीट करने का भी दावा; मुकदमा दर्ज
झींझक अस्पताल अधीक्षक के कक्ष में सीएचओ से मारपीट का आरोप, मोबाइल छीनकर रिकॉर्डिंग डिलीट करने का भी दावा; मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। रामपुर टप्पेवान स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर तैनात मनीष कुमार ने सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीयूष कुमार समेत अन्य लोगों पर मारपीट, प्रताड़ित करने, धमकी देने और मोबाइल छीनकर उसमें मौजूद दस्तावेज व घटना की रिकॉर्डिंग डिलीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
झींझक में रह रहे मनीष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे की छठी के कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। आरोप है कि इसी बात को लेकर विपक्षी उनसे रंजिश मानने लगा। पीड़ित के मुताबिक, 10 जुलाई 2026 की शाम आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने के साथ ही परिवार को गायब करने की धमकी दी।
सीएचओ का आरोप है कि बाद में मामले में सुलह-समझौते के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीयूष कुमार के आधिकारिक कक्ष में बुलाया गया। आरोप है कि वहां अधीक्षक की मौजूदगी में कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी शारीरिक चोटों का उपहास उड़ाया गया और जबरन उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया। आरोप है कि मोबाइल में घटना से संबंधित रिकॉर्डिंग और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे, जिन्हें बाद में मोबाइल फॉर्मेट कर डिलीट कर दिया गया।
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी चर्चा तेज हो गई थी । पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के साथ ही सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी ।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पड़ोस में रहने वाले मनीष, अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीयूष कुमार समेत अन्य नामजद आरोपियों और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब छह बजे बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिलहरा गांव में घरेलू बिजली के कटे तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, पीएचसी में चल रहा उपचार राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में घरेलू कार्य के दौरान बिजली के कटे तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सिलहरा गांव निवासी श्रीपाल अपने घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान आंगन से निकली घरेलू बिजली की कटी केबल की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि श्रीपाल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
    1
    सिलहरा गांव में घरेलू बिजली के कटे तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, पीएचसी में चल रहा उपचार
राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में घरेलू कार्य के दौरान बिजली के कटे तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, सिलहरा गांव निवासी श्रीपाल अपने घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान आंगन से निकली घरेलू बिजली की कटी केबल की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि श्रीपाल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.