थाना सहार पुलिस द्वारा 01 नफर मोटर साइकिल चोर को मय चोरी की हुई एक अदद मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सहार पुलिस द्वारा कल दिनांक 27.07.2026 को समय 23.48 बजे पटना नहर पुल से एक नफर अभियुक्त 01. आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष को मय चोरी की एक अदद मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर के गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1. आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* एक अदद मोटर हीरो स्प्लेण्डर नं0 DL 7 SCN 3927 रंग काला व सिल्वर (चोरी की), इंजन नंबर HA11EYN4H02039 चेचिस नं0 MBLHAW125N4H04376 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1. आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष 01. मु0अ0सं0 54/2026 धारा 317(2) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. उ0नि0 अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया। 2. हे0का0 261 अजीत कुमार थाना सहार जनपद औरैया। 3. का0 1002 विनोद कुमार थाना सहार जनपद औरैया। 4. का0 1231 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया। 5. कां0 291 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया।

- मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को झींझक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बताया कि 26 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर ग्राम सुरासी निवासी अरुण कुमार राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण कुमार राठौर (20) पुत्र श्याम सिंह राठौर निवासी ग्राम सुरासी को झींझक रेलवे स्टेशन के सामने चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार करीब साढ़े छः बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय रखा गया है और अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।1
- 🚨कानपुर देहात स्वास्थ्य महकमे में तानाशाही CMO की साजिश के खिलाफ धरने पर बैठी डॉक्टर की पत्नी,लगाए गंभीर आरोप। 🚨#kanpurdehat_Big_Breaking_स्वस्थ_विभाग🚨 ➡️ #kanpurdehat_स्वास्थ्य_विभाग में बड़ा हंगामा! सीएचसी झींझक के अधीक्षक डॉ. पीयूष त्रिपाठी की पत्नी ने CMO कार्यालय परिसर में जमकर बवाल काटा और वहीं धरने पर बैठ गईं। रोते हुए उन्होंने सीएमओ डॉ. जय गोविंद सिंह पर अपने पति को पद से हटाने की गंभीर साजिश रचने का आरोप लगाया है। ➡️डॉक्टर की पत्नी का दावा है कि जिस मामले में पहले ही समझौता हो चुका था,उसी में उनके पति के खिलाफ जबरन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्होंने साफ कहा कि न्याय मिलने तक उनका धरना जारी रहेगा।इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।2
- संदलपुर कस्बे में हिसाब मार्ग की हालत बेहद खराब है। गड्ढों और जर्जर सड़क कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे में हिसाब मार्ग की हालत बेहद खराब है। गड्ढों और जर्जर सड़क के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों असलम, बृजेश यादव और पप्पू पाल ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यह सड़क चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। गड्ढों के कारण अक्सर दोपहिया वाहन फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे चालक और सवार घायल हो जाते हैं। यह स्थिति दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करती है। हालांकि, कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे की सड़कों पर आज भी बड़े-बड़े गड्ढे स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, जो इन दावों पर सवाल उठाते हैं। के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों असलम, बृजेश यादव और पप्पू पाल ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यह सड़क चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। गड्ढों के कारण अक्सर दोपहिया वाहन फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे चालक और सवार घायल हो जाते हैं। यह स्थिति दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करती है। हालांकि, कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे की सड़कों पर आज भी बड़े-बड़े गड्ढे स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, जो इन दावों पर सवाल उठाते हैं।1
- *कुएं में गिरा नीलगाय, ग्रामीण व स्थानीय लोकल पुलिस के रेस्क्यू से निकाला गया नीलगाय* *अंबेडकरनगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली गांव के निकट अति प्राचीन कुएं में एक नीलगाय गिर गया आसपास के ग्रामीणों जैसे बबलू पाल, इंद्रेश चौधरी, उमेश वर्मा राजेश, वर्मा मुंगी, वर्मा जयप्रकाश वर्मा, आदि,व स्थानीय सम्मनपुर पुलिस कृष्णा यादव, अतुल यादव, द्वारा कुएं में ट्यूबल से पानी भरकर नीलगाय को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, घटनास्थल पर वन विभाग की टीम व फायर की टीम नहीं पहुंच सकी,,1
- महमूदापुर खुर्द में हरे पेड़ों की अवैध कटान मामले में वन विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा महमूदापुर खुर्द में हरे पेड़ों की अवैध कटान मामले में वन विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा डेरापुर थाना क्षेत्र के महमूदापुर खुर्द गांव में हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने पेड़ों के मालिक के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वनरक्षक साधना देवी अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थीं। इसी दौरान उन्हें फोन पर महमूदापुर खुर्द गांव में हरे पेड़ों की कटाई की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक महुआ और 11 नीम के पेड़ कटे हुए मिले। स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि उक्त पेड़ों के मालिक अनीस आलम पुत्र स्वर्गीय बाबू खां निवासी महमूदापुर खुर्द द्वारा कथित तौर पर बिना अनुमति पेड़ों की कटान और उनकी ढुलाई कराई गई थी। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को करीब 4 बजे बताया कि वनरक्षक साधना देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी अनीस आलम के खिलाफ धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।1
- कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद मुंगीसापुर के बीच बाजार में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद मुंगीसापुर के बीच बाजार में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र स्थित मुंगीसापुर कस्बे में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार सुबह करीब 9 बजे का है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग बीच बाजार में एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मुंगीसापुर कस्बा डेरापुर थाना क्षेत्र का प्रमुख बाजार है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे व्यस्त बाजार में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। मामले में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इस कारण घटना को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो पाया है। फिलहाल, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से भी इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।3