साइकिल से गिरा लाइसेंसी हथियार, अचानक फायरिंग में आभूषण कारीगर घायल।मयूर चौक की घटना से मची अफरा-तफरी, सीसीटीवी फुटेज वायरल; पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर शुरू की जांच। मुंगेर:कोतवाली थाना क्षेत्र के मयूर चौक स्थित गैस एजेंसी के समीप मंगलवार सुबह एक गंभीर हादसा होते-होते टल गया। साइकिल से जा रहे एक निजी सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी दो नाली बंदूक अचानक गिर गई, जिससे फायरिंग हो गई। इस घटना में सामने स्थित आभूषण दुकान पर कार्य कर रहे 24 वर्षीय कारीगर बिट्टू कुमार के दोनो पैर में छर्रा लग गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईएस कंपनी में कार्यरत निजी लाइसेंसी गार्ड पवन कुमार सिंह मंगलवार सुबह लगभग दस बजे गैस का चिट्ठा कटाने मयूर चौक स्थित गैस एजेंसी पहुंचे थे। कार्य समाप्त कर जब वह साइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी उनके कंधे पर टंगी बंदूक का पट्टा खुल गया और हथियार जमीन पर गिर पड़ा। गिरते ही बंदूक से अचानक फायरिंग हो गई। फायरिंग के दौरान निकला छर्रा सामने स्थित आभूषण दुकान में जा लगा, जहां बैठे कारीगर बिट्टू कुमार के दोनो पैर में लग गई। घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर उसका लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। गार्ड पवन कुमार सिंह ने बताया कि वह सुरक्षा गार्ड के रूप में बैंकों में नकदी पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गैस का चिट्ठा कटाने के बाद घर लौटते समय अनजाने में हथियार गिर जाने से यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि घटना गंभीर हो सकती थी और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर चलने पर सख्त निगरानी की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहन छानबीन कर रही है। बाइट विकास कुमार प्रत्यक्षदर्शी बाइट कैलाश कुमार वार्ड 27 के पूर्व वार्ड सदस्य बाइट विनोद पोद्दार आभूषण दुकानदार

- साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा कल्याणपुर से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- 19 फरवरी को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला1
- तारापुर अनुमंडल के हरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक चचेरे मामा ने अपनी 4 वर्षीय मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ढोलन कुमार उर्फ सचिन (निवासी जमुई) अपनी चचेरी बहन के घर आया था। मौका पाकर उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और बहला-फुसलाकर मकई के खेत में ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने खोजबीन की, तो वह खेत में बेहोश और लहुलुहान मिली। उसे गंभीर हालत में तारापुर अस्पताल से मायागंज (भागलपुर) रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम में तारापुर थाना अध्यक्ष राज कुमार हरपुर थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि एफएसएल (FSL) टीम ने साक्ष्य संकलन किया है और पुलिस 'स्पीडी ट्रायल' के जरिए दोषी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- सिकंदर बिंद ने कर दिखाया बिहार #goldmedalist यह लड़की है कौन? चलिये जानते हैं!! Samrat Choudhary ji पटना Ground Report #mungerviralkhabar #saharsa #SaharsaNews #sitamarhi #bindsamaj #bihar #BiharNews #biharvidhansabhaelection2025 #Sinturana #racer #nationaleacer1
- चेरिया बरियारपुर थाना गेट के सामने जल जमाव जिम्मेदार बेखबर1
- बेगूसराय पहुंचे जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर. कार्यकर्ता के साथ की बैठक. केंद्र.. सरकार और बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि. बिहार में बढ़ते अपराध. पर बयान देते हुए... वहीं बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिंह के बयान पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जैसा बीज बोएंगे और सही देखने को मिलेंगे.1
- Post by Kumar Mithun1
- बलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर स्थित गंगा नदी में डूबे हुए किशोर का पांच दिनों के बाद शव मिला है घटना को लेकर मृतक के परिजनों में मातमी कोहराम सा छा गया है1
- दंगल के विजेता बने दिल्ली के यश पहलवान1