logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देर से पहुंचे परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित निर्धारित समय के बाद नहीं मिला प्रवेश, कई केंद्रों पर लौटाए गए अभ्यर्थी मुंगेर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा के प्रथम दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचने वाले कई परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। निर्धारित समय बीत जाने के कारण वे पहली पाली की परीक्षा से वंचित रह गए। बैजनाथ राजकीय बालिका प्लस टू विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा लगभग 20 मिनट विलंब से पहुंची। केंद्र का मुख्य द्वार बंद हो जाने के कारण उसे अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। छात्रा ने कई बार परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाने की गुहार लगाई, किंतु परीक्षा नियमों का हवाला देते हुए पदाधिकारियों ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। छात्रा द्वारा गेट पर चढ़कर अपनी बात रखने का प्रयास भी किया गया, जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला थानाध्यक्ष कृति कुमारी मौके पर पहुंचीं और परीक्षार्थी एवं उनके परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि परिजन परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाने की मांग करते रहे, लेकिन निर्धारित दिशा-निर्देशों के कारण प्रशासन ने किसी भी प्रकार की छूट देने से इनकार कर दिया। इसी प्रकार मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र पर भी देर से पहुंचे पांच परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। सभी ने अंदर जाने का प्रयास किया, किंतु केंद्र पर तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए उन्हें लौटा दिया।

6 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•

  • user_Santosh  Kumar Singh
    Santosh Kumar Singh
    Kotwa, Purbi Champaran
    less preparation, less time....it may be
    2 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • मुंगेर :- बिहार कांग्रेस ने 17 मार्च 2026 को कांग्रेसियों को एकजुट करने हेतु एक महासम्मेलन का आयोजन।
    1
    मुंगेर :- बिहार कांग्रेस ने 17 मार्च 2026 को कांग्रेसियों को एकजुट करने हेतु एक महासम्मेलन का आयोजन।
    user_Amit Kumar Mandal
    Amit Kumar Mandal
    REPORTER BIHAR Munger, Bihar•
    17 hrs ago
  • वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (सैद्धांतिक) 2026 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियो मे आयोजित होगी। इस जिले मे कुल 37 परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा संचालित होगी।
    2
    वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (सैद्धांतिक) 2026
17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियो मे आयोजित होगी। इस जिले मे कुल 37 परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा संचालित होगी।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    10 hrs ago
  • साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा सनहा नया टोला से पूर्व से दर्ज मारपीट समेत अन्य मामले में फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    1
    साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा सनहा नया टोला से पूर्व से दर्ज मारपीट समेत अन्य मामले में फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Prince Kumar
    1
    Post by Prince Kumar
    user_Prince Kumar
    Prince Kumar
    Thebhao•
    12 hrs ago
  • शिवरात्रि शुभ अवसर पर यह हमारे संघर्ष स्कूल के पास हो रहा है
    1
    शिवरात्रि शुभ अवसर पर यह हमारे संघर्ष स्कूल के पास हो रहा है
    user_Tanveer Rdx Patel
    Tanveer Rdx Patel
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    15 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर कशमाबाद में दो दिवसीय कुश्ती दंगल संपन्न, दिल्ली के यश कुमार बने विजेता सुल्तानगंज के नवादा पंचायत अंतर्गत कशमाबाद गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और रोमांच के बीच हुआ। इस प्रतिष्ठित दंगल में दिल्ली के यश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मिरहट्टी के मनीष कुमार उपविजेता रहे और कशमाबाद गांव के संतोष पहलवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता यश कुमार को भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, पूर्व सभापति प्रत्याशी जवाहर लाल, श्याम सुमन, सुरज एवं संतोष ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उपविजेता मनीष कुमार को पूर्व उपसभापति मनोज यादव ने सम्मानित किया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संतोष कुमार को दुधैला पंचायत के मुखिया अरविंद मंडल तथा नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर मंडल ने पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। दंगल के दौरान पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही और तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन के साथ की गई। थाना अध्यक्ष ने सभी विजेता और प्रतिभागी पहलवानों को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया गया, जो प्रशंसनीय है। आयोजन ने क्षेत्र में खेल भावना और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
    1
    महाशिवरात्रि पर कशमाबाद में दो दिवसीय कुश्ती दंगल संपन्न, दिल्ली के यश कुमार बने विजेता
सुल्तानगंज के नवादा पंचायत अंतर्गत कशमाबाद गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और रोमांच के बीच हुआ। इस प्रतिष्ठित दंगल में दिल्ली के यश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मिरहट्टी के मनीष कुमार उपविजेता रहे और कशमाबाद गांव के संतोष पहलवान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विजेता यश कुमार को भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, पूर्व सभापति प्रत्याशी जवाहर लाल, श्याम सुमन, सुरज एवं संतोष ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उपविजेता मनीष कुमार को पूर्व उपसभापति मनोज यादव ने सम्मानित किया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संतोष कुमार को दुधैला पंचायत के मुखिया अरविंद मंडल तथा नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर मंडल ने पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
दंगल के दौरान पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही और तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंजता रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन के साथ की गई। थाना अध्यक्ष ने सभी विजेता और प्रतिभागी पहलवानों को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया गया, जो प्रशंसनीय है। आयोजन ने क्षेत्र में खेल भावना और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.