logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर के दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सिखाया ‘वेस्ट से बेस्ट’ बनाना शाजापुर के दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं हैंडमेड दिवाली डेकोरेशन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से रंग-बिरंगे दीपक, तोरण, कंडील और वॉल हैंगिंग सहित आकर्षक सजावटी सामान तैयार किए। बच्चों की रचनात्मकता देखकर सभी ने सराहना की। संचालिका आशा जैन, सह संचालिका पूर्वी जैन एवं प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा।

1 hr ago
user_Govind kumbhkar
Govind kumbhkar
पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

शाजापुर के दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सिखाया ‘वेस्ट से बेस्ट’ बनाना शाजापुर के दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं हैंडमेड दिवाली डेकोरेशन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से रंग-बिरंगे दीपक, तोरण, कंडील और वॉल हैंगिंग सहित आकर्षक सजावटी सामान तैयार किए। बच्चों की रचनात्मकता देखकर सभी ने सराहना की। संचालिका आशा जैन, सह संचालिका पूर्वी जैन एवं प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अजहर उद्दीन की रिपोर्ट विजयदशमी उत्सव के निमित्त निकाला गया बालपथ संचलन, आठ बस्तियों से लगभग 200 बाल स्वयंसेवक सम्मिलित हुए विजयदशमी उत्सव के निमित्त निकाला गया बालपथ संचलन, आठ बस्तियों से लगभग 200 बाल स्वयंसेवक सम्मिलित हुए रविवार को विजयदशमी उत्सव के निमित्त शाजापुर नगर का संयुक्त बाल कार्य विद्यार्थियों का एक पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस पथ संचलन में नगर की कुल 8 बस्तियों बाल स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन के पहले राजेश्वरी माता मंदिर परिसर में बौद्धिक कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। बौद्धिक कार्यक्रम के तहत उपस्थित वक्ताओं ने संघ की रीति नीति के बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों अवगत कराया। आयोजन के मुख्य वक्ता प्रतीक शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पथ संचलन निकालने का कारण समाज के बीच संघ की कार्य पद्धति के प्रदर्शन के निमित्त समय-समय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पथ संचालन का आयोजन किया जाता है। आयोजित पथ संचलन नगर के राजराजेश्वरी माता मंदिर से प्रारंभ हुआ जो कि ट्राफिक पॉइंट,बस स्टैंड,नई सड़क,आजाद चौक, छोटा चौक,सोमवारियां बाजार, मगरियां चौराहा से होता हुआ पुनःराज राजेश्वरी माता मंदिर के प्रांगण पहुंचा जहां इस पथ संचलन का समापन हुआ। पथ संचलन का नगर के विभिन्न संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।
    4
    अजहर उद्दीन की रिपोर्ट 
विजयदशमी उत्सव के निमित्त  निकाला गया बालपथ संचलन,
 आठ बस्तियों से लगभग 200 बाल स्वयंसेवक सम्मिलित हुए
विजयदशमी उत्सव के निमित्त  निकाला गया बालपथ संचलन,
आठ बस्तियों से लगभग 200 बाल स्वयंसेवक सम्मिलित हुए
रविवार को विजयदशमी उत्सव के निमित्त शाजापुर नगर का संयुक्त बाल कार्य विद्यार्थियों का एक पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस पथ संचलन में नगर की कुल 8 बस्तियों बाल स्वयंसेवक शामिल हुए।
पथ संचलन के पहले राजेश्वरी माता मंदिर परिसर में बौद्धिक कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। बौद्धिक कार्यक्रम के तहत उपस्थित वक्ताओं ने संघ की रीति नीति के बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों अवगत कराया। आयोजन के मुख्य वक्ता प्रतीक शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पथ संचलन निकालने का कारण समाज के बीच संघ की कार्य पद्धति के प्रदर्शन के निमित्त समय-समय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पथ संचालन का आयोजन किया जाता है।
आयोजित पथ संचलन नगर के राजराजेश्वरी माता मंदिर से प्रारंभ हुआ जो कि ट्राफिक पॉइंट,बस स्टैंड,नई सड़क,आजाद चौक, छोटा चौक,सोमवारियां बाजार, मगरियां चौराहा से होता हुआ पुनःराज राजेश्वरी माता मंदिर के प्रांगण पहुंचा जहां इस पथ संचलन का समापन हुआ। पथ संचलन का नगर के विभिन्न संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।
    user_अजहर उद्दीन
    अजहर उद्दीन
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाजापुर के दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सिखाया ‘वेस्ट से बेस्ट’ बनाना शाजापुर के दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं हैंडमेड दिवाली डेकोरेशन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से रंग-बिरंगे दीपक, तोरण, कंडील और वॉल हैंगिंग सहित आकर्षक सजावटी सामान तैयार किए। बच्चों की रचनात्मकता देखकर सभी ने सराहना की। संचालिका आशा जैन, सह संचालिका पूर्वी जैन एवं प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा।
    1
    शाजापुर के दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सिखाया ‘वेस्ट से बेस्ट’ बनाना
शाजापुर के दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं हैंडमेड दिवाली डेकोरेशन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से रंग-बिरंगे दीपक, तोरण, कंडील और वॉल हैंगिंग सहित आकर्षक सजावटी सामान तैयार किए। बच्चों की रचनात्मकता देखकर सभी ने सराहना की। संचालिका आशा जैन, सह संचालिका पूर्वी जैन एवं प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया:71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया। दतिया:71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया। *मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित 71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा बैंड की प्रस्तुति के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात शासकीय हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थितजनों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प वाचन भी कराया गया। मध्यप्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है – विधायक प्रदीप अग्रवाल मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क और नदी जोड़ो जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रदेश के विकास के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। संकट की परिस्थितियों में नदी जोड़ो परियोजना उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को देश में श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। प्रदेश का विकास सबके साथ और सबके प्रयास से ही संभव है। हम सभी के भीतर राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए और इसी संकल्प के साथ प्रदेश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। विद्यार्थियों ने दीं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने 'प्यारा मध्यप्रदेश' विषय पर आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं नशामुक्ति का संदेश देने वाले नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल बसई की छात्रा को मेधावी विद्यार्थी सम्मान के अंतर्गत एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाली दतिया की 5, भांडेर की 2 एवं सेवढ़ा की 24 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया। निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पंचायत विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनवरी माह में आयोजित राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट एवं स्कूटी पुरस्कार के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों ने लगाई कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी समारोह के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पराली एवं नरवाई प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा मोटे अनाज के महत्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। पशुपालन एवं आत्मा विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी देने वाली प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माधवेंद्र सिंह परिहार, डॉ रामजी खरे, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र कुशवाह, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    दतिया:71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया।
दतिया:71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया।
*मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने किया
ध्वजारोहण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस  समारोह जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि विधायक  प्रदीप अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा बैंड की प्रस्तुति के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात शासकीय हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थितजनों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प वाचन भी कराया गया।
मध्यप्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है – विधायक प्रदीप अग्रवाल
मुख्य अतिथि विधायक  प्रदीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क और नदी जोड़ो जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रदेश के विकास के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। संकट की परिस्थितियों में नदी जोड़ो परियोजना उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को देश में श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। प्रदेश का विकास सबके साथ और सबके प्रयास से ही संभव है। हम सभी के भीतर राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए और इसी संकल्प के साथ प्रदेश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
विद्यार्थियों ने दीं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने 'प्यारा मध्यप्रदेश' विषय पर आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं नशामुक्ति का संदेश देने वाले नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
हाई स्कूल बसई की छात्रा को मेधावी विद्यार्थी सम्मान के अंतर्गत एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाली दतिया की 5, भांडेर की 2 एवं सेवढ़ा की 24 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया।
निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
पंचायत विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया।
शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनवरी माह में आयोजित राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट एवं स्कूटी पुरस्कार के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
विभिन्न विभागों ने लगाई कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी
समारोह के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पराली एवं नरवाई प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा मोटे अनाज के महत्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। पशुपालन एवं आत्मा विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी देने वाली प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माधवेंद्र सिंह परिहार, डॉ रामजी खरे, कलेक्टर  स्वप्निल वानखड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मंजीत सिंह, अपर कलेक्टर  भूपेन्द्र कुशवाह, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं पर बरसी प्रोत्साहन राशि, सांसद ने प्रत्येक छात्रा को दिए 1100 रुपए; किसान स्वाभिमान पर्व में आगर के किसानों ने भी लहराया परचम, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी आगर-मालवा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रविवार को आगर का गांधी उपवन देशभक्ति, लोकसंस्कृति और विकास की उपलब्धियों के रंग में सराबोर नजर आया। सामुदायिक भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जहां स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं किसान स्वाभिमान पर्व के तहत जिले के तीन किसानों को लाखों रुपए के आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया। समारोह में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाली प्रत्येक छात्रा को अपनी ओर से 1100 रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, आगर विधायक माधव सिंह (मधु) गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष ओम मालवीय, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। *लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, छात्राओं को मिला सम्मान* स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मध्यप्रदेश और मालवा की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत और विकास यात्रा को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। देशभक्ति और प्रदेश के गौरव से ओतप्रोत प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। छात्राओं की प्रतिभा से प्रभावित होकर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रस्तुति देने वाले समूह की प्रत्येक छात्रा को अपनी ओर से 1100-1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। *ऑनलाइन कृषि क्विज ने बदली किसानों की किस्मत, किसी के घर पहुंचेगा ट्रैक्टर तो किसी को बुलेट* समारोह का सबसे खास आकर्षण किसान स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत कृषि क्विज के विजेताओं का सम्मान रहा। किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत कृषि लोकोत्सव के अवसर पर संस्कृति विभाग एवं वीर भारत न्यास द्वारा 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन कृषि क्विज आयोजित की गई थी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगर जिले के तीन किसानों ने प्रदेश स्तर पर पुरस्कार हासिल किए। *विजेताओं को सांसद, विधायक और कलेक्टर ने प्रमाण-पत्र के साथ वाहनों की सांकेतिक चाबियां सौंपकर सम्मानित किया।* *पुरस्कार पाने वाले किसान* *प्रथम पुरस्कार: पवन कुमार, ग्राम गोंदलमऊ — 7 लाख 26 हजार रुपए मूल्य का ट्रैक्टर।* *द्वितीय पुरस्कार: मोतीलाल सोंधिया, ग्राम पनाला — 1 लाख 68 हजार रुपए मूल्य की बुलेट मोटरसाइकिल।* *तृतीय पुरस्कार: बगडू सिंह, ग्राम गंगापुर — 1 लाख 20 हजार रुपए मूल्य की ई-स्कूटी।* ट्रैक्टर विजेता किसान पवन कुमार ने पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वीर भारत न्यास के प्रति आभार व्यक्त किया। *एक लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित हुए देवांश कुशवाहा* समारोह में श्री कृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश की ओर से जिले के सोयतकलां निवासी छात्र देवांश कुशवाहा को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और किसानों का सम्मान समारोह का विशेष आकर्षण रहा। *सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान* समारोह स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास गतिविधियों और उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक माधव सिंह गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष ओम मालवीय और कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। *ये रहे मौजूद* कार्यक्रम में भेरूसिंह चौहान, बाबूलाल यादव, दिनेश परमार, करणसिंह यादव, कैलाश गवली, पूर्व विधायक गोपाल परमार, जितेंद्र सिंह चौहान, हरिनारायण यादव, प्रेम यादव, भरत प्रजापत, गौरव, मीना स्वर्णकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश
गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन
स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं पर बरसी प्रोत्साहन राशि, सांसद ने प्रत्येक छात्रा को दिए 1100 रुपए; किसान स्वाभिमान पर्व में आगर के किसानों ने भी लहराया परचम, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रविवार को आगर का गांधी उपवन देशभक्ति, लोकसंस्कृति और विकास की उपलब्धियों के रंग में सराबोर नजर आया। सामुदायिक भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जहां स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं किसान स्वाभिमान पर्व के तहत जिले के तीन किसानों को लाखों रुपए के आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया। समारोह में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाली प्रत्येक छात्रा को अपनी ओर से 1100 रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, आगर विधायक माधव सिंह (मधु) गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष ओम मालवीय, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
*लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, छात्राओं को मिला सम्मान*
स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मध्यप्रदेश और मालवा की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत और विकास यात्रा को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। देशभक्ति और प्रदेश के गौरव से ओतप्रोत प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। छात्राओं की प्रतिभा से प्रभावित होकर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रस्तुति देने वाले समूह की प्रत्येक छात्रा को अपनी ओर से 1100-1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
*ऑनलाइन कृषि क्विज ने बदली किसानों की किस्मत, किसी के घर पहुंचेगा ट्रैक्टर तो किसी को बुलेट*
समारोह का सबसे खास आकर्षण किसान स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत कृषि क्विज के विजेताओं का सम्मान रहा। किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत कृषि लोकोत्सव के अवसर पर संस्कृति विभाग एवं वीर भारत न्यास द्वारा 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन कृषि क्विज आयोजित की गई थी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगर जिले के तीन किसानों ने प्रदेश स्तर पर पुरस्कार हासिल किए।
*विजेताओं को सांसद, विधायक और कलेक्टर ने प्रमाण-पत्र के साथ वाहनों की सांकेतिक चाबियां सौंपकर सम्मानित किया।*
*पुरस्कार पाने वाले किसान*
*प्रथम पुरस्कार: पवन कुमार, ग्राम गोंदलमऊ — 7 लाख 26 हजार रुपए मूल्य का ट्रैक्टर।*
*द्वितीय पुरस्कार: मोतीलाल सोंधिया, ग्राम पनाला — 1 लाख 68 हजार रुपए मूल्य की बुलेट मोटरसाइकिल।*
*तृतीय पुरस्कार: बगडू सिंह, ग्राम गंगापुर — 1 लाख 20 हजार रुपए मूल्य की ई-स्कूटी।*
ट्रैक्टर विजेता किसान पवन कुमार ने पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वीर भारत न्यास के प्रति आभार व्यक्त किया।
*एक लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित हुए देवांश कुशवाहा*
समारोह में श्री कृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश की ओर से जिले के सोयतकलां निवासी छात्र देवांश कुशवाहा को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और किसानों का सम्मान समारोह का विशेष आकर्षण रहा।
*सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान*
समारोह स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास गतिविधियों और उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक माधव सिंह गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष ओम मालवीय और कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की।
*ये रहे मौजूद*
कार्यक्रम में भेरूसिंह चौहान, बाबूलाल यादव, दिनेश परमार, करणसिंह यादव, कैलाश गवली, पूर्व विधायक गोपाल परमार, जितेंद्र सिंह चौहान, हरिनारायण यादव, प्रेम यादव, भरत प्रजापत, गौरव, मीना स्वर्णकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Suresh Chouhan
    Suresh Chouhan
    Farmer आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खेत में सिंचाई कर रहे किसान के सामने निकला विशालकाय सांप, बाल-बाल बची जान खेती-किसानी के दौरान हर कदम पर खतरा, दिन में हुआ सामना तो टला बड़ा हादसा; रात में होती तो बन सकती थी जानलेवा स्थिति सुसनेर। खेती-किसानी का काम जितना मेहनत भरा है, उतना ही जोखिम से भरा भी है। खेतों में हखाई-जुताई और सिंचाई के दौरान किसानों को कई बार ऐसे खतरों का सामना करना पड़ता है, जहां उनकी जान पर भी बन आती है। ऐसा ही एक नजारा जामुनिया गांव में देखने को मिला, जहां एक किसान खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान अचानक खेत में एक विशालकाय सांप निकल आया। सांप को देखकर किसान के होश उड़ गए। गनीमत रही कि किसान दिन के उजाले में खेत पर काम कर रहा था, जिससे उसे सांप दिखाई दे गया और एक बड़ा हादसा टल गया। सोचने वाली बात है कि यदि यही घटना रात के अंधेरे में होती, जब किसान खेतों में सिंचाई कर रहे होते हैं, तो स्थिति कितनी खतरनाक हो सकती थी। खेती के दौरान किसान न केवल मौसम और आर्थिक चुनौतियों से जूझते हैं, बल्कि खेतों में मौजूद जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी हर समय बना रहता है। पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से
    1
    खेत में सिंचाई कर रहे किसान के सामने निकला विशालकाय सांप, बाल-बाल बची जान


खेती-किसानी के दौरान हर कदम पर खतरा, दिन में हुआ सामना तो टला बड़ा हादसा; रात में होती तो बन सकती थी जानलेवा स्थिति

सुसनेर। खेती-किसानी का काम जितना मेहनत भरा है, उतना ही जोखिम से भरा भी है।

 खेतों में हखाई-जुताई और सिंचाई के दौरान किसानों को कई बार ऐसे खतरों का सामना करना पड़ता है, जहां उनकी जान पर भी बन आती है।


ऐसा ही एक नजारा जामुनिया गांव में देखने को मिला, जहां एक किसान खेत में पानी दे रहा था।

 इसी दौरान अचानक खेत में एक विशालकाय सांप निकल आया। 

सांप को देखकर किसान के होश उड़ गए।

 गनीमत रही कि किसान दिन के उजाले में खेत पर काम कर रहा था, जिससे उसे सांप दिखाई दे गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

सोचने वाली बात है कि यदि यही घटना रात के अंधेरे में होती, जब किसान खेतों में सिंचाई कर रहे होते हैं, तो स्थिति कितनी खतरनाक हो सकती थी। 

खेती के दौरान किसान न केवल मौसम और आर्थिक चुनौतियों से जूझते हैं, 

बल्कि खेतों में मौजूद जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी हर समय बना रहता है।

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, 70 मरीज दीवार फांदकर फरार! | Indore News इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत के बाद 70 से अधिक मरीजों के फरार होने का मामला सामने आया है। युवक की मौत कैसे हुई? केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? जानिए पूरी खबर।
    1
    इंदौर नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, 70 मरीज दीवार फांदकर फरार! | Indore News
इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत के बाद 70 से अधिक मरीजों के फरार होने का मामला सामने आया है। युवक की मौत कैसे हुई? केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? जानिए पूरी खबर।
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Ujjain Hotel Accident: होटल के चैंबर में 4 की मौत, प्रशासन की जवाबदेही कौन तय करेगा? उज्जैन श्री गंगा होटल हादसा | Ujjain Hotel Accident | Ujjain Breaking News उज्जैन के देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। आशंका है कि चैंबर में मौजूद जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ। दो अन्य लोग बचाव के प्रयास में बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आखिर होटल के चैंबर में चार लोगों की जान कैसे चली गई? सुरक्षा उपकरणों के बिना कर्मचारियों को चैंबर में उतारा गया था क्या? होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी कौन तय करेगा? इस दर्दनाक Ujjain Hotel Accident ने पूरे मध्यप्रदेश में होटल और रेस्टोरेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि शहर की संकरी गलियों में संचालित होटल, रेस्टोरेंट और कमर्शियल प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच कौन करेगा? क्या वहां फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीम पहुंचने की पर्याप्त व्यवस्था है? इस रिपोर्ट में उठाए गए प्रमुख सवाल: 🔴 उज्जैन श्री गंगा होटल में चार मौतें कैसे हुईं? 🔴 वेस्टेज चैंबर में जहरीली गैस का खतरा कितना गंभीर? 🔴 चैंबर सफाई के सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं? 🔴 संकरी गलियों में चल रहे होटल और रेस्टोरेंट की जांच कब होगी? 🔴 फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की पहुंच सुनिश्चित कौन करेगा? 🔴 नगर निगम और प्रशासन की जवाबदेही कौन तय करेगा? 🔴 क्या पूरे मध्यप्रदेश में होटल सेफ्टी ऑडिट जरूरी है? हमारी मांग है कि उज्जैन सहित पूरे मध्यप्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच कराई जाए। पहले सुरक्षा, फिर कारोबार! आपकी राय में क्या संकरी गलियों में संचालित होटलों की विशेष सुरक्षा जांच अनिवार्य होनी चाहिए? कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं। देखते रहिए हमारी बेबाक और जनहित से जुड़ी खबरें। #UjjainNews #UjjainHotelAccident #ShreeGangaHotel #MPNews #MadhyaPradeshNews #UjjainBreakingNews #HotelSafety #BreakingNews
    1
    Ujjain Hotel Accident: होटल के चैंबर में 4 की मौत, प्रशासन की जवाबदेही कौन तय करेगा?
उज्जैन श्री गंगा होटल हादसा | Ujjain Hotel Accident | Ujjain Breaking News
उज्जैन के देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। आशंका है कि चैंबर में मौजूद जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ। दो अन्य लोग बचाव के प्रयास में बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आखिर होटल के चैंबर में चार लोगों की जान कैसे चली गई? सुरक्षा उपकरणों के बिना कर्मचारियों को चैंबर में उतारा गया था क्या? होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी कौन तय करेगा?
इस दर्दनाक Ujjain Hotel Accident ने पूरे मध्यप्रदेश में होटल और रेस्टोरेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि शहर की संकरी गलियों में संचालित होटल, रेस्टोरेंट और कमर्शियल प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच कौन करेगा?
क्या वहां फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीम पहुंचने की पर्याप्त व्यवस्था है?
इस रिपोर्ट में उठाए गए प्रमुख सवाल:
🔴 उज्जैन श्री गंगा होटल में चार मौतें कैसे हुईं?
🔴 वेस्टेज चैंबर में जहरीली गैस का खतरा कितना गंभीर?
🔴 चैंबर सफाई के सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं?
🔴 संकरी गलियों में चल रहे होटल और रेस्टोरेंट की जांच कब होगी?
🔴 फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की पहुंच सुनिश्चित कौन करेगा?
🔴 नगर निगम और प्रशासन की जवाबदेही कौन तय करेगा?
🔴 क्या पूरे मध्यप्रदेश में होटल सेफ्टी ऑडिट जरूरी है?
हमारी मांग है कि उज्जैन सहित पूरे मध्यप्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच कराई जाए।
पहले सुरक्षा, फिर कारोबार!
आपकी राय में क्या संकरी गलियों में संचालित होटलों की विशेष सुरक्षा जांच अनिवार्य होनी चाहिए?
कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं।
देखते रहिए हमारी बेबाक और जनहित से जुड़ी खबरें।
#UjjainNews #UjjainHotelAccident #ShreeGangaHotel #MPNews #MadhyaPradeshNews #UjjainBreakingNews #HotelSafety #BreakingNews
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाजापुर जिले के सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आष्टा निवासी अजित पंवार, उनकी पत्नी पूजा और दो वर्षीय बेटे शिवांशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार बेटे के जन्मदिन पर मंदिर दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे गोदना गांव के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। बाइक सवार अजित ने ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    शाजापुर जिले के सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आष्टा निवासी अजित पंवार, उनकी पत्नी पूजा और दो वर्षीय बेटे शिवांशु के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि परिवार बेटे के जन्मदिन पर मंदिर दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे गोदना गांव के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। बाइक सवार अजित ने ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि तीनों की जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.