logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार बांका में गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर गैस एजेंसियों की जांच की गई। इस दौरान सुनिता एचपी गैस ग्रामीण वितरक और एकोरिया इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की गहन पड़ताल की। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस की आपूर्ति मिल सके। प्रशासन का कहना है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह की जांच अभियान लगातार जारी रहेगा

3 hrs ago
user_Banka Today News
Banka Today News
पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
3 hrs ago

बिहार बांका में गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर गैस एजेंसियों की जांच की गई। इस दौरान सुनिता एचपी गैस ग्रामीण वितरक और एकोरिया इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की गहन पड़ताल की। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस की आपूर्ति मिल सके। प्रशासन का कहना है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह की जांच अभियान लगातार जारी रहेगा

More news from बिहार and nearby areas
  • रामनवमी पर सबसे भव्य झांकी को मिलेगा एक लाख का इनाम: मनीष कुमार बिहार बांका। रामनवमी को लेकर जिले में धार्मिक माहौल बनने लगा है और विभिन्न समितियों द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इसी बीच हिंदू धर्म रक्षक मनीष कुमार ने रामनवमी जुलूस को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इस वर्ष बांका जिले में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में जो झांकी सबसे अधिक भव्य, आकर्षक और दर्शनीय होगी, उसे एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मनीष कुमार ने बताया कि रामनवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस और झांकियां निकाली जाती हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस घोषणा से युवाओं और जुलूस समितियों में और अधिक उत्साह देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रामनवमी पर्व को और भव्य बनाना तथा समाज में भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रसारित करना है। उन्होंने सभी जुलूस समितियों और अखाड़ा दलों से अपील की कि वे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का पर्व मनाएं तथा भव्य झांकियों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करें। मनीष कुमार ने कहा कि रामनवमी के दिन पूरे जिले में निकलने वाले जुलूसों की झांकियों का अवलोकन किया जाएगा और जो झांकी सबसे बेहतर और आकर्षक होगी, उसे एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। बांका। संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    रामनवमी पर सबसे भव्य झांकी को मिलेगा एक लाख का इनाम: मनीष कुमार
बिहार बांका। रामनवमी को लेकर जिले में धार्मिक माहौल बनने लगा है और विभिन्न समितियों द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इसी बीच हिंदू धर्म रक्षक मनीष कुमार ने रामनवमी जुलूस को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इस वर्ष बांका जिले में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में जो झांकी सबसे अधिक भव्य, आकर्षक और दर्शनीय होगी, उसे एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
मनीष कुमार ने बताया कि रामनवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस और झांकियां निकाली जाती हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस घोषणा से युवाओं और जुलूस समितियों में और अधिक उत्साह देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रामनवमी पर्व को और भव्य बनाना तथा समाज में भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रसारित करना है। उन्होंने सभी जुलूस समितियों और अखाड़ा दलों से अपील की कि वे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का पर्व मनाएं तथा भव्य झांकियों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करें।
मनीष कुमार ने कहा कि रामनवमी के दिन पूरे जिले में निकलने वाले जुलूसों की झांकियों का अवलोकन किया जाएगा और जो झांकी सबसे बेहतर और आकर्षक होगी, उसे एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
बांका। संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर नेमुआ पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और टोटो में जबरदस्त टक्कर हो गया इस दौरान टोटो पर सवार गई यात्री जख्मी वही दो यात्रियों की स्थिति नाजुक।
    1
    भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर नेमुआ पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और टोटो में जबरदस्त टक्कर हो गया इस दौरान टोटो पर सवार गई यात्री जख्मी वही दो यात्रियों की स्थिति नाजुक।
    user_Pritam Kumar
    Pritam Kumar
    बाराहाट, बांका, बिहार•
    7 hrs ago
  • स्व. विश्वजीत कुमार सिंह के दूसरे पुण्यतिथि पर क्रिकेट, फुटबॉल मैच एबं भजन संध्या का आयोजन किया गया I
    2
    स्व. विश्वजीत कुमार सिंह  के दूसरे पुण्यतिथि पर क्रिकेट, फुटबॉल मैच  एबं भजन संध्या का आयोजन किया गया I
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    14 hrs ago
  • चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत अंतर्गत बांक मोड़ से पहाड़पुर नदी तक गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक मनोज यादव ने स्थल पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया और सड़क निर्माण की आधारशिला रखकर इसकी रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अरविंद पांडेय, मिथिलेश राय, अशोक राय, मंटू राय, रितेश रंजन उर्फ रिंकू राय, अरविंद राय, अरुण ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 76 वर्षों बाद इस गांव को जोड़ने वाली सड़क की पहल की गई है, जिससे गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।ग्रामीणों ने विधायक मनोज यादव को साधुवाद देते हुए कहा कि गांव के लोगों को पहली बार सड़क की सुविधा मिलने जा रही है। सड़क बनने से व्यापारियों को आने-जाने में आसानी होगी और साथ ही विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।विधायक मनोज यादव ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में विकास की गंगा बह रही है और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।सुत्रों के अनुसार जिस स्थान पर सड़क निर्माण की आधारशिला रखी गई है, वहां पहले से कुछ विवाद की स्थिति बनी हुई थी। विधायक ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सड़क निर्माण की रूपरेखा तैयार कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने भी विधायक की बात को स्वीकार करते हुए सड़क निर्माण के लिए सहमति जताई और गांव के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। रिपोर्ट:उमाकांत साह
    1
    चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत अंतर्गत बांक मोड़ से पहाड़पुर नदी तक गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक मनोज यादव ने स्थल पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया और सड़क निर्माण की आधारशिला रखकर इसकी रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अरविंद पांडेय, मिथिलेश राय, अशोक राय, मंटू राय, रितेश रंजन उर्फ रिंकू राय, अरविंद राय, अरुण ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 76 वर्षों बाद इस गांव को जोड़ने वाली सड़क की पहल की गई है, जिससे गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।ग्रामीणों ने विधायक मनोज यादव को साधुवाद देते हुए कहा कि गांव के लोगों को पहली बार सड़क की सुविधा मिलने जा रही है। सड़क बनने से व्यापारियों को आने-जाने में आसानी होगी और साथ ही विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।विधायक मनोज यादव ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में विकास की गंगा बह रही है और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।सुत्रों के अनुसार जिस स्थान पर सड़क निर्माण की आधारशिला रखी गई है, वहां पहले से कुछ विवाद की स्थिति बनी हुई थी। विधायक ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सड़क निर्माण की रूपरेखा तैयार कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने भी विधायक की बात को स्वीकार करते हुए सड़क निर्माण के लिए सहमति जताई और गांव के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट:उमाकांत साह
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer चानन, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • body ka servicing
    1
    body ka servicing
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रणगांव में एक युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के एएसआई किरण देवी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक ध्रुव कुमार को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया तथा आगे की जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किए गए मेडिकल जांच में युवक के शराब के प्रभाव में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान रणगांव निवासी ध्रुव कुमार के रूप में की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रणगांव में एक युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के एएसआई किरण देवी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक ध्रुव कुमार को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया तथा आगे की जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किए गए मेडिकल जांच में युवक के शराब के प्रभाव में होने की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार युवक की पहचान रणगांव निवासी ध्रुव कुमार के रूप में की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार बांका जिले के बाराहाट प्रखंड से चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने पोषाहार की चोरी कर ली। मामला सोनडीहा उत्तरी पंचायत के घोषपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 81 का है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे बच्चों के पोषाहार में से करीब 6 बोरा चावल और 1 बोरा दाल चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्र की सेविका सुनैना कुमारी ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सेविका के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। बाराहाट से संवाददाता मोनू कुमार के साथ, बांका टुडे न्यूज़।
    1
    बिहार बांका जिले के बाराहाट प्रखंड से चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने पोषाहार की चोरी कर ली। मामला सोनडीहा उत्तरी पंचायत के घोषपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 81 का है।
बताया जा रहा है कि बीती देर रात अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे बच्चों के पोषाहार में से करीब 6 बोरा चावल और 1 बोरा दाल चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्र की सेविका सुनैना कुमारी ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
इस संबंध में बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सेविका के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।
बाराहाट से संवाददाता मोनू कुमार के साथ, बांका टुडे न्यूज़।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    7 hrs ago
  • अग्निकर्म से 10 से 20 बीमारी ठीक होती है। वैध जी क्या कर दिया!! खङगपुर का मशहूर बैघ Doctor Sahab Contact = 9820643002 #Sinturana #tarapur #dmmunger #ayurvedic #AyurvedicMedicine #viralphotochallenge #जडीबुटी #इलाज #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #पत्ता #वेद #iranisraelconflict #Kharagpur #पंचकर्म #samratchoudhary #MungerNews #tarapurvidhansabha #groundreportbihar #AAG #healthylifestyle #healthtips
    1
    अग्निकर्म से 10 से 20 बीमारी ठीक होती है। वैध जी क्या कर दिया!!  खङगपुर का मशहूर बैघ 
Doctor Sahab Contact = 9820643002
#Sinturana #tarapur #dmmunger #ayurvedic #AyurvedicMedicine #viralphotochallenge #जडीबुटी #इलाज #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #पत्ता #वेद #iranisraelconflict #Kharagpur #पंचकर्म #samratchoudhary #MungerNews #tarapurvidhansabha #groundreportbihar #AAG #healthylifestyle #healthtips
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र के नयाटोला धोबई से लापता हुई दो युवतियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों युवतियों ने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी शादी के दस्तावेज प्रस्तुत किए और कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। मामले में 24 फरवरी को नयाटोला धोबई निवासी किरण देवी ने अपनी पुत्री श्वेता कुमारी (19) और भतीजी कोमल कुमारी (20) के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों ने अमरीश कुमार और गुलसागर तांती पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। युवतियों ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को बांका जिले के ढाकामोड़ स्थित युगेश्वर शिव मंदिर में उन्होंने विवाह किया है। दोनों ने नोटरी से सत्यापित विवाह हलफनामा भी प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। न्यायालय में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र के नयाटोला धोबई से लापता हुई दो युवतियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों युवतियों ने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी शादी के दस्तावेज प्रस्तुत किए और कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है।
मामले में 24 फरवरी को नयाटोला धोबई निवासी किरण देवी ने अपनी पुत्री श्वेता कुमारी (19) और भतीजी कोमल कुमारी (20) के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों ने अमरीश कुमार और गुलसागर तांती पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
युवतियों ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को बांका जिले के ढाकामोड़ स्थित युगेश्वर शिव मंदिर में उन्होंने विवाह किया है। दोनों ने नोटरी से सत्यापित विवाह हलफनामा भी प्रस्तुत किया।
थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। न्यायालय में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.