Shuru
Apke Nagar Ki App…
body ka servicing
THE LIVE
body ka servicing
More news from बिहार and nearby areas
- body ka servicing1
- तारापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रणगांव में एक युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के एएसआई किरण देवी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक ध्रुव कुमार को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया तथा आगे की जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किए गए मेडिकल जांच में युवक के शराब के प्रभाव में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान रणगांव निवासी ध्रुव कुमार के रूप में की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।1
- भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नाथनगर इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूध कंटेनर पलट गया और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, नाथनगर के डोगच्छी इलाके में देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने दूध कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर सड़क पर पलट गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रशासनिक कार्रवाई: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। 📍 रिपोर्ट: प्रवेश कुमार 📍 लोकेशन: भागलपुर1
- Post by Shwetambar kumar jha1
- Post by Mukesh Kumar1
- Post by सज्जाद1
- गैस की किल्लत की अफवाह से मुंगेर में अफरा-तफरी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने कहा – जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें। मुंगेर :अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के बीच मुंगेर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता सुबह चार बजे से ही गैस सिलेंडर लेकर एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं और गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जिले के कई गैस गोदामों पर ऐसी स्थिति देखी जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए पहुंचे, लेकिन कई स्थानों पर गैस खत्म हो जाने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक टेम्पू में बड़ी और छोटी गैस सिलेंडर ले जाते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत की खबरें सुनने को मिल रही थीं, जिसके कारण वे अपने खाली सिलेंडर भरवाने के लिए गोदाम पहुंचे हैं। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन गैस लेने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस का वाहन आने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। वहीं एक गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर निखिल कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन गैस का वाहन आ रहा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिन के बुकिंग नियम के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।1
- अग्निकर्म से 10 से 20 बीमारी ठीक होती है। वैध जी क्या कर दिया!! खङगपुर का मशहूर बैघ Doctor Sahab Contact = 9820643002 #Sinturana #tarapur #dmmunger #ayurvedic #AyurvedicMedicine #viralphotochallenge #जडीबुटी #इलाज #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #पत्ता #वेद #iranisraelconflict #Kharagpur #पंचकर्म #samratchoudhary #MungerNews #tarapurvidhansabha #groundreportbihar #AAG #healthylifestyle #healthtips1