Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूटी सवार महिला को बचाने में पलटा सरसों लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला चेवाड़ा-शेखपुरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एनएच-333 पर अंबेडकर चौक से आगे एक सरसों लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक पश्चिम बंगाल से सरसों लेकर शेखपुरा जा रहा था। इसी दौरान एक महिला स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हालांकि दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया। हादसे की सूचना पर नगर थाना पुलिस के साथ 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
NK 24 News
स्कूटी सवार महिला को बचाने में पलटा सरसों लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला चेवाड़ा-शेखपुरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एनएच-333 पर अंबेडकर चौक से आगे एक सरसों लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक पश्चिम बंगाल से सरसों लेकर शेखपुरा जा रहा था। इसी दौरान एक महिला स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हालांकि दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया। हादसे की सूचना पर नगर थाना पुलिस के साथ 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
More news from बिहार and nearby areas
- चेवाड़ा-शेखपुरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया चेवाड़ा-शेखपुरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एनएच-333 पर अंबेडकर चौक से आगे एक सरसों लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, सरसों लदा ट्रक पश्चिम बंगाल से शेखपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अंबेडकर चौक से आगे सड़क पर एक महिला स्कूटी चालक सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जाकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, हादसे में चालक को किसी तरह की चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बाहर निकल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस के साथ 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने के लिए राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस की मौजूदगी में मौके पर जमा भीड़ को हटाया गया। इस दौरान मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 8 बजे की बताई गई है।1
- स्कूटी सवार महिला को बचाने में पलटा सरसों लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला चेवाड़ा-शेखपुरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एनएच-333 पर अंबेडकर चौक से आगे एक सरसों लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक पश्चिम बंगाल से सरसों लेकर शेखपुरा जा रहा था। इसी दौरान एक महिला स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हालांकि दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया। हादसे की सूचना पर नगर थाना पुलिस के साथ 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।1
- लखीसराय नया बाजार मोड पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन, 48 घंटे में कार्रवाई की मांग लखीसराय । शहर के नया बाजार आर लाल कॉलेज मोड पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। अभाविप ने विभाग संयोजक मनीष यदुवंशी के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में 48 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की है। अभाविप का आरोप है कि 26 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने मनीष यदुवंशी के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार किया। बताया गया कि उन्हें जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर थाना ले जाया गया और वहां भी उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया।मामले के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है1
- शराब बंदी क़ानून का मज़ाक़ बे रोक टोक धड़ल्ले से शराब बेचना जारी बिहार सरकार के शराब बंदी क़ानून लागू होने के बा वजूद सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्ग़ियाचक मोहल्ला में शराब बेचने का धंधा बे रोक टोक धड़ल्ले से किया जा रहा है इसका खुलासा उस समय हुआ जब मुरग़ियाचक निवासी देवकी मांझी शराब पीकर अपने घर के सदस्यों के साथ मार पीट किया। उसके बाद देवकी मांझी की पत्नी कुन्दरी देवी के द्वारा 112 की पुलिस को फोन कर बुलाई और पुलिस के समक्ष शराब बनाने एवं बेचने वाले का नाम बता कर इसका खुलासा किया। पब्लिक ऐप पूर्ण रूप से इस खबर की पुष्टी नहीं करता है। विशेष विडियो में सुना जा सकता है।1
- #जमुई पहुंचे मनेर #विधायक #भाई #वीरेंद्र जमुई कांड लेकर बिहार सरकार पर बोला हमला #Jamuiviralnews #Biharnews #ManerVidhayak #RJDlover #Biharsarkar #bhaiVirender1
- मोकामा /मरांची पहुंचे अमितोष सिंह, रामप्रवेश सिंह के परिजनों से मिले; भाई खोने का दर्द छलका पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के बेटे अमितोष सिंह पहुंचे मरांची पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के बेटे अमितोष सिंह रविवार को मरांची पहुंचे और मृतक रामप्रवेश सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों से बातचीत करते हुए अमितोष सिंह भावुक नजर आए। भाई खोने के दर्द को लेकर उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताई और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।1
- सिझोड़ी में महिलाओं को गाय पालन व वर्मी कंपोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण। सिझोड़ी में महिलाओं को गाय पालन व वर्मी कंपोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण। सिझोड़ी गांव में ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान, शेखपुरा के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 12 दिवसीय गाय पालन एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए 35 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को गाय पालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। साथ ही वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया, इसके उपयोग तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पशुपालन और जैविक खाद निर्माण के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं जानकारी देना है। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को पशुओं की देखभाल, खान-पान, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में चयनित 35 महिला अभ्यर्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक जानकारी और तकनीकी समझ प्राप्त होगी। रविवार की शाम करीब 6 बजे प्रशिक्षण का 11वां दिन संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का 12वां और अंतिम दिन भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा किया जाएगा।1
- हरिहरपुर में बम से हत्या के बाद भी घटनास्थल पर पड़ी सुतली, घेराबंदी नहीं होने पर उठे सवाल!1