माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फल वितरित एवं झाड़ू लगाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मनाया जन्मदिन आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान विधानसभा-मड़िहान जिला-मिर्जापुर में देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्ष के सेवा,समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में *सेवा*संकल्प*अभियान* के तहत पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया और अस्पताल परिसर में स्वच्छता के तहत झाड़ू लगाकर परिसर को साफ किया। माननीय विधायक जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष सेवा,समर्पण राष्ट्र को समर्पित रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गरीब, किसान,युवा,महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ सुशासन,आत्मनिर्भरता और अंत्योदय की दिशा में नई गति प्राप्त की है। माननीय विधायक जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं श्री मनीष सिंह एवं श्री दिनेश सिंह एवं श्री विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फल वितरित एवं झाड़ू लगाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मनाया जन्मदिन आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान विधानसभा-मड़िहान जिला-मिर्जापुर में देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्ष के सेवा,समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में *सेवा*संकल्प*अभियान* के तहत पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया और अस्पताल परिसर में स्वच्छता के तहत झाड़ू लगाकर परिसर को साफ किया। माननीय विधायक जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष सेवा,समर्पण राष्ट्र को समर्पित रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गरीब, किसान,युवा,महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ सुशासन,आत्मनिर्भरता और अंत्योदय की दिशा में नई गति प्राप्त की है। माननीय विधायक जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं श्री मनीष सिंह एवं श्री दिनेश सिंह एवं श्री विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार पुनः सुर्खियों मरीजों की निजता से खिलवाड़ महिला मरीजो का पुरुष स्टाप कर रहा एक्स-रे प्रयागराज जसरा जसरा, प्रयागराज। योगी सरकार जहां प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जसरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात जिम्मेदारों की लापरवाही सरकार की मंशा पर पानी फेर रही है। मामला CHC के एक्स-रे वार्ड का है, जहां महिला मरीजों की निजता और सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है।बिना महिला स्टाफ के हो रहा महिला मरीजों का एक्सरे स्थानीय लोगों और मरीजों ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीजों का एक्स-रे बिना लेडीज नर्स और बिना लेडी डॉक्टर की मौजूदगी में पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। लेडीज और जेंट्स का एक्स-रे एक ही वार्ड में एक ही पुरुष स्टाफ द्वारा किया जाना नियमों के खिलाफ है।इससे महिला मरीजों में भारी असहजता और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में महिला स्टाफ की तैनाती के बावजूद जानबूझकर महिला मरीजों का एक्स-रे पुरुषों से कराया जा रहा है, जो सीधे तौर पर महिला मरीजों की निजता का हनन है। जिम्मेदार बेखबर, ग्रामीणों में आक्रोशCHC जसरा ग्रामीण क्षेत्र का बड़ा स्वास्थ्य केंद्र है,जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसी लापरवाही से गरीब मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिला मरीज शर्म और असहजता के कारण अपनी जांच तक नहीं करा पा रही हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराने और दोषी स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक्स-रे वार्ड में महिला स्टाफ की स्थायी तैनाती की मांग की है। यह खबर शुरू ऐप इसकी पुष्टि नहीं करता यह जांच का विषय1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म2
- काशी में बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना करते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी काशी में बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना करते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- पकरी सेवारत में विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना धूमधाम से सम्पन्न *विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना धूमधाम से सम्पन्न* मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न कारखानों, वर्कशॉप और प्रतिष्ठानों में सुबह से ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया था। इसी क्रम में क्षेत्र के पकरी सेवार स्थित प्रसिद्ध हरि रिपेयरिंग सेंटर पर विश्वकर्मा पूजा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह स्थल को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आयोजनकर्ता हरिलाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित की गई। पंडित जी के द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा के दौरान औजारों, मशीनों और यंत्रों की भी पूजा की गई। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। उनकी कृपा से ही कारीगरों और मिस्त्रियों के हाथों में हुनर आता है। इस दिन सभी कारीगर अपने औजारों को विराम देकर उनकी पूजा करते हैं। पूजा-अर्चना के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया और उपस्थित सैकड़ों लोगों, कारीगरों व ग्राहकों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रिंकल पाण्डेय श्री प्रकाश द्विवेदी प्रकाश चंद तिवारी रमेश पाण्डेय राजू फूलचंद दिलीप जुगनू क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, युवा और वर्कशॉप से जुड़े सभी कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।2
- माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फल वितरित एवं झाड़ू लगाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मनाया जन्मदिन माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फल वितरित एवं झाड़ू लगाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मनाया जन्मदिन --------------------------------------------------------------------------------------- आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान विधानसभा-मड़िहान जिला-मिर्जापुर में देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्ष के सेवा,समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में *सेवा*संकल्प*अभियान* के तहत पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया और अस्पताल परिसर में स्वच्छता के तहत झाड़ू लगाकर परिसर को साफ किया। माननीय विधायक जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष सेवा,समर्पण राष्ट्र को समर्पित रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गरीब, किसान,युवा,महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ सुशासन,आत्मनिर्भरता और अंत्योदय की दिशा में नई गति प्राप्त की है। माननीय विधायक जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं श्री मनीष सिंह एवं श्री दिनेश सिंह एवं श्री विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सेवा संकल्प अभियान 2026 जन-सेवा और 'विकसित भारत @2047' के संकल्प के साथ देशभर में अभियान शुरू नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन व सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। देशभर में 17 सितंबर से एक माह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान 2026' की शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह विशेष आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के मुख्य बिंदु और उद्देश्य- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और जन-सुविधाओं को सशक्त बनाना है। अभियान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 'माय भारत' (MY Bharat) डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वॉलंटियर्स को जोड़ा जा रहा है। अभियान के शुरुआती 15 दिन (17 सितंबर से 2 अक्टूबर - गांधी जयंती तक) 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाए जा रहे हैं। ० प्रमुख जमीनी गतिविधियां- देशभर में वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप और अस्पतालों में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के शुभारंभ दिवस पर देश व प्रदेश के लाखों बूथों पर लाभार्थियों द्वारा दीये प्रज्वलित कर 'विकसित भारत @2047' का संकल्प लिया जा रहा हैं। सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान करने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अभियान के जरिए सरकार का लक्ष्य समाज कल्याण, स्टार्टअप/युवा इनोवेशन, और सुशासन के संदेश को सीधे जमीनी स्तर (गांव-गांव और चौपालों) तक पहुंचाना है। इसी क्रम में आज जनपद मीरजापुर में भाजपा पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित मोदी फैन द्वारा भी विविध कार्यक्रम आयोजित कर सेवा, संकल्प अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। विंध्याचल मंदिर में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्र कल्याण, शांति एवं विकसित भारत की सिद्धि हेतु महायज्ञ भी किया गया।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- जारी और गौहनिया पावर हाउस में बिजली कटौती से किसान परेशान भारतीय किसान यूनियन प्रयाग का जारी पावर हाउस पर बिजली की समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन धरना हुआ शूरु जसरा, बारा प्रयागराज। जारी पावर हाउस व गौहनिया पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गांवों में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज जारी पावर हाउस पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि जारी और गौहनिया पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बेतहाशा बिजली कटौती हो रही है। धान की फसल में पानी लगाने का समय है, लेकिन बिजली न मिलने से मोटर और ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसलें सूखने की कगार पर हैं।तिरंगा लेकर लगाए नारे अधिकारी होश में आओ धरना स्थल पर किसान तिरंगा झंडा लेकर बैठे हैं और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक जारी और गौहनिया पावर हाउस की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की जाती और रोस्टर के अनुसार पूरी बिजली नहीं दी जाती, तब तक यह धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।मांग जारी व गौहनिया फीडर पर अघोषित कटौती बंद की जाए।धान की सिंचाई के लिए निर्धारित रोस्टर के अनुसार पूरी बिजली दी जाए।जर्जर तारों व ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद है1
- मेजा रोड रेलवे परिसर में विश्वकर्मा जयंती की रही धूम आईओडब्ल्यू कार्यालय में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, रेलवे कर्मियों ने सुख-समृद्धि की कामना की मेजा रोड रेलवे परिसर में विश्वकर्मा जयंती की रही धूम आईओडब्ल्यू कार्यालय में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, रेलवे कर्मियों ने सुख-समृद्धि की कामना की मेजा, प्रयागराज। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मेजा रोड रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। स्टेशन परिसर स्थित आईओडब्ल्यू कार्यालय को विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर रेलवे कर्मियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और कार्यस्थल पर उन्नति की कामना की। पूजा के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा को पुष्प, फल और मिष्ठान अर्पित कर आरती की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। रेलवे कर्मियों ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती पर प्रत्येक वर्ष कार्यस्थल पर पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कार्यों का अधिष्ठाता माना जाता है। ऐसे में रेलवे के तकनीकी और निर्माण कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दौरान रेलवे कर्मचारी एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान रेलवे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस दौरान मनोज कुमार दुबे, पंकज कुमार, रमेश कुमार प्रजापति, बनारसी, ओम प्रकाश शुक्ला, राज मंगल चौहान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।1