logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अजय शर्मा को पश्चिम बंगाल में पांच साल के लिए तैनात किया गया है। उनकी यह नियुक्ति राज्य की राजनीतिक गतिविधियों को और तेज करने के तौर पर देखी जा रही है।

9 hrs ago
user_NUNU RAM MAHATO
NUNU RAM MAHATO
Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
9 hrs ago

तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अजय शर्मा को पश्चिम बंगाल में पांच साल के लिए तैनात किया गया है। उनकी यह नियुक्ति राज्य की राजनीतिक गतिविधियों को और तेज करने के तौर पर देखी जा रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • राजनगर सीएचसी में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया एवं नवजात की मृत्यु मामले में पीड़ित परिवार से मिलने हाथीसिरिंग गांव पहुंचे माननीया सिंहभूम सांसद एवं उपायुक्त सरकारी प्रावधान के तहत 4 लाख 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेरमा पंचायत के हाथीसिरिंग गांव निवासी स्वर्गीय बिनीता बानरा ने निधन उपरांत आज माननीय सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा माझी एवं उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह द्वारा सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की गई ।इस दौरान परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत 4 लाख 20 हजार तत्काल सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। प्रशासन की ओर से मानवीय संवेदनाओं के तहत परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस दौरान माननीया सांसद ने कहा कि एक मां की असामायिक मृत्यु के बाद परिवार एवं बच्चों ने जो अपूरणीय क्षति झेली है , उसकी भरपाई संभव नहीं है। सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सहायता राशि परिवार को आर्थिक संबल उपलब्ध कराने एवं कठिन परिस्थिति में सहयोग देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार के लापरवाही , दुर्व्यवहार तथा कर्तव्य में कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। प्राप्त शिकायत के आलोक में संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य केंदों में बेहतर कार्य संस्कृति, जवाबदेही एवं आमजनों की प्रति संवेदनशीलता व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन की आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है । उपायुक्त ने कहा कि बच्चों दो बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रखने हेतु आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार आगे आवासीय विद्यालय में नामांकन सूनिश्चित करने की दिशा में पहल की जाएगी। साथ ही आश्रित पति को निकटवर्ती स्वास्थ्य केंदों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से योग्यतानुसार रोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्य करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बीमा /इंश्योरेंस से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत नियमानुसार संबंधित राशि भी परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीण एवं सहिया दीदियों द्वारा संबंधित स्वास्थ्य केंदों में कार्यरत एएनएम की कार्यशैली एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गई है। इस पर उपायुक्त द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिन कर्मियों के कार्य में सुधार की आवश्यकता है उनके स्थानांतरण सहित आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित स्वास्थ्य केंदों में बेहतर एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यकता कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के नागरिकों का स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के राजनगर श्री मलाई कुमार , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार , एम ओ आई सी राजनगर , पुलिस पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    राजनगर सीएचसी में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया एवं नवजात की मृत्यु मामले में पीड़ित परिवार से मिलने हाथीसिरिंग गांव पहुंचे माननीया सिंहभूम सांसद एवं उपायुक्त सरकारी प्रावधान के तहत 4 लाख 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया
राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेरमा पंचायत के हाथीसिरिंग गांव निवासी स्वर्गीय बिनीता बानरा ने निधन उपरांत आज माननीय सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा  माझी एवं उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह द्वारा सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारियों  के साथ उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की गई ।इस दौरान परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत 4 लाख 20 हजार तत्काल सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। प्रशासन की ओर से मानवीय संवेदनाओं  के तहत परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान माननीया सांसद ने कहा कि एक मां की असामायिक मृत्यु के बाद परिवार एवं बच्चों ने जो अपूरणीय  क्षति झेली है , उसकी भरपाई संभव नहीं है। सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सहायता राशि परिवार को आर्थिक संबल उपलब्ध कराने एवं कठिन परिस्थिति में सहयोग देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार के लापरवाही , दुर्व्यवहार तथा कर्तव्य में कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। प्राप्त शिकायत के आलोक में संबंधित  चिकित्सकों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य केंदों में बेहतर कार्य संस्कृति, जवाबदेही एवं आमजनों की प्रति संवेदनशीलता व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन की आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है ।
उपायुक्त ने कहा कि बच्चों दो बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रखने हेतु आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार आगे आवासीय विद्यालय में नामांकन सूनिश्चित करने की दिशा में पहल की जाएगी। साथ ही आश्रित पति को निकटवर्ती स्वास्थ्य केंदों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से योग्यतानुसार रोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्य करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बीमा /इंश्योरेंस से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत नियमानुसार संबंधित राशि भी परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीण एवं सहिया दीदियों द्वारा संबंधित स्वास्थ्य केंदों में कार्यरत एएनएम की कार्यशैली एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गई है। इस पर उपायुक्त द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिन कर्मियों के कार्य में सुधार की आवश्यकता है उनके स्थानांतरण सहित आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित स्वास्थ्य केंदों में बेहतर एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यकता कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के नागरिकों का स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। 
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी 
के राजनगर श्री मलाई कुमार , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार , एम ओ आई सी राजनगर , पुलिस पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    4 hrs ago
  • झारखंड के सरायकेला स्थित हाथीसिरिंग गांव में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। सिंहभूम सांसद जोबा माझी और उपायुक्त ने पीड़ित परिवार से मिलकर ₹4 लाख की सहायता राशि दी। बेटियों की शिक्षा के लिए आवासीय विद्यालय में दाखिले और पति को नौकरी दिलाने का आश्वासन देते हुए, स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
    2
    झारखंड के सरायकेला स्थित हाथीसिरिंग गांव में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। सिंहभूम सांसद जोबा माझी और उपायुक्त ने पीड़ित परिवार से मिलकर ₹4 लाख की सहायता राशि दी। बेटियों की शिक्षा के लिए आवासीय विद्यालय में दाखिले और पति को नौकरी दिलाने का आश्वासन देते हुए, स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
    user_JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    Advertising Photographer सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    9 hrs ago
  • सरायकेला नगर पंचायत ने मानसून से पहले सभी वार्डों में नाली सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर सफाईकर्मी और पर्यवेक्षक मिलकर पूरे शहर की नालियों को साफ कर रहे हैं, ताकि बारिश में जलजमाव की समस्या न हो।
    2
    सरायकेला नगर पंचायत ने मानसून से पहले सभी वार्डों में नाली सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर सफाईकर्मी और पर्यवेक्षक मिलकर पूरे शहर की नालियों को साफ कर रहे हैं, ताकि बारिश में जलजमाव की समस्या न हो।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    14 hrs ago
  • झारखंड के साराकेला जिले के ग्राम दुगनी में 11000 वोल्ट का बिजली का तार खतरनाक तरीके से झूल रहा है। यह तार किसी आईटीआई के ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इसे जल्द ठीक कराने की मांग की है।
    1
    झारखंड के साराकेला जिले के ग्राम दुगनी में 11000 वोल्ट का बिजली का तार खतरनाक तरीके से झूल रहा है। यह तार किसी आईटीआई के ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इसे जल्द ठीक कराने की मांग की है।
    user_Ajay ray
    Ajay ray
    Singer सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    19 hrs ago
  • पश्चिमी सिंहभूम की प्रियंशी खात्री ने झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रचा। चाईबासा से रोज़ 15 किलोमीटर दूर स्कूल पढ़ने आने वाली प्रियंशी ने 94.2% अंक प्राप्त किए और जिले में भी प्रथम रहीं। उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का अद्भुत उदाहरण है।
    1
    पश्चिमी सिंहभूम की प्रियंशी खात्री ने झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रचा। चाईबासा से रोज़ 15 किलोमीटर दूर स्कूल पढ़ने आने वाली प्रियंशी ने 94.2% अंक प्राप्त किए और जिले में भी प्रथम रहीं। उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का अद्भुत उदाहरण है।
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    6 hrs ago
  • झारखंड के चांडिल अनुमंडल के रसुनिया गाँव में पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल, मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी और सूचना के अभाव पर नाराजगी जताते हुए काम रोक दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    झारखंड के चांडिल अनुमंडल के रसुनिया गाँव में पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल, मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी और सूचना के अभाव पर नाराजगी जताते हुए काम रोक दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_DALMA NEWS live
    DALMA NEWS live
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    7 hrs ago
  • झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड में बिजली के तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध बालू कारोबार के लिए लगाए गए तारों से यह हादसा हुआ, जो हाथियों के पुराने गलियारे में स्थित था। वन विभाग और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    1
    झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड में बिजली के तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध बालू कारोबार के लिए लगाए गए तारों से यह हादसा हुआ, जो हाथियों के पुराने गलियारे में स्थित था। वन विभाग और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    user_Bishnu mahapatra
    Bishnu mahapatra
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    9 hrs ago
  • राजनगर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर किता का उपायुक्त ने किया निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश राजनगर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर किता का उपयुक्त सरायकेला खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति , पंजी दवा उपलब्धता पंजी, मरीज की उपलब्धता कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं ,भवन परिसर की व्यवस्था , साफ सफाई , पेयजल, शौचालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। इस क्रम में आमजनों को सुगम , सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त द्वारा नियमित रोस्टर के अनुरूप चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही एमओआईसी एवं सभी चिकित्सा पदाधिकारी /चिकित्साओं को प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित सरकारी आवास/ क्वार्टर में निवास करने तथा बिना पूर्व अनुमति जिला मुख्यालय से बाहर नहीं जा जाने का सख्त निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि किसी भी कारणवश बंद पड़े स्वास्थ्य केंदों एवं उप स्वास्थ्य केंदों को पुनः क्रियाशील करते हुए आवश्यक मरम्मती कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा जर्जर भवन वाले स्वस्थ संस्थानों में आवश्यक सुधार कर स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ बनाई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि सभी स्वास्थ्य केंदों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को नियमित एवं गुणवत्तपूर्ण स्वास्थ सुविधा उपलब्ध हो। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही और अनियमितता अथवा स्वास्थ्य केंद्र बंद पाए जाने की स्थिति में संबंधि एम ओ आई सी , चिकित्सा पदाधिकारी ,चिकित्सा कर्मी एवं अन्य संबंधित कार्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्यालय उद्देश्य है कि आमजनों को उनके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंदों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उपलब्ध संसाधनों एवं मानव संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों की जिम्मेदारी है। साथ ही स्वस्थ कर्मियों को आमजनों के साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपयुक्त ने कहा कि मरीजों एवं परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार अथवा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।।श निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर श्री मलय कुमार , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    राजनगर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर किता का उपायुक्त ने किया निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
राजनगर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर किता का उपयुक्त सरायकेला खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति , पंजी दवा उपलब्धता पंजी, मरीज की उपलब्धता कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं ,भवन परिसर की व्यवस्था , साफ सफाई , पेयजल, शौचालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। इस क्रम में आमजनों को सुगम , सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
उपायुक्त द्वारा नियमित रोस्टर के अनुरूप चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही एमओआईसी एवं सभी चिकित्सा पदाधिकारी /चिकित्साओं को प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित सरकारी आवास/ क्वार्टर में निवास करने तथा बिना पूर्व अनुमति जिला मुख्यालय से बाहर नहीं जा जाने का सख्त निर्देश दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि किसी भी कारणवश बंद पड़े स्वास्थ्य केंदों एवं उप स्वास्थ्य केंदों को पुनः क्रियाशील करते हुए आवश्यक मरम्मती कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा जर्जर भवन वाले स्वस्थ संस्थानों में आवश्यक सुधार कर स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ बनाई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि सभी स्वास्थ्य केंदों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को नियमित एवं गुणवत्तपूर्ण स्वास्थ सुविधा उपलब्ध हो। 
उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही और अनियमितता अथवा स्वास्थ्य केंद्र बंद पाए जाने की स्थिति में संबंधि एम ओ आई सी , चिकित्सा पदाधिकारी ,चिकित्सा कर्मी एवं अन्य संबंधित कार्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्यालय उद्देश्य है कि आमजनों को उनके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंदों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उपलब्ध संसाधनों एवं मानव संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए लोगों को गुणवत्तापूर्ण  स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों की जिम्मेदारी है। 
साथ ही स्वस्थ कर्मियों को आमजनों के साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपयुक्त ने कहा कि मरीजों एवं परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार अथवा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।।श
निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर श्री मलय कुमार , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.