श्रावस्ती: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की धारा बढ़ी श्रावस्ती। जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। विवेचना के दौरान पीड़िता की सकुशल बरामदगी के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 की बढ़ोतरी भी की गई। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को गौतम नगर, कस्बा इकौना निवासी वादिनी ने थाना इकौना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को 1 अगस्त 2026 को अतुल कसौधन पुत्र रमेश कसौधन, निवासी तिलक नगर, थाना इकौना, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।तहरीर के आधार पर थाना इकौना में मुकदमा अपराध संख्या 157/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी अतुल कसौधन को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

- बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाजी ददन खान ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित श्रावस्ती, 7 अगस्त 2026। विकासखंड सिरसिया अंतर्गत सचौली गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाजी ददन खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए हाजी ददन खान ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनती है, तो वह कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां सर्वजन के विकास और जनहित के लिए समर्पित हैं। अपने संबोधन में उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के शासनकाल की विभिन्न योजनाओं और नीतियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को पुरानी उपलब्धियों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के दौरान “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत पर कार्य किया गया था और पार्टी आज भी उसी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है। सभा में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।1
- कोर्ट से बाइज्जत बरी होने के बाद जेबा रिजवान ने मीडिया के सामने बयां किया अपना दर्द कोर्ट से बाइज्जत बरी होने के बाद जेबा रिजवान ने मीडिया के सामने बयां किया अपना दर्द1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर उत्तर प्रदेश देवीपाटन मंडल बलरामपुर जिला झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे सदर विधायक पलटू राम नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह1
- झारखंडी रेलवे लाइन फ्लाईओवर से करीब दर्शनों पर जिलों को जाने के लिए मिलेगा निजाद बलरामपुर जनपद के मुख्यालय पर झारखंडी रेलवे लाइन फ्लावर का बनने का आज से सदर विधायक पलटू राम के द्वारा शिलान्यास किया गया है आज उनके द्वारा भूमि पूजन भी करवाया गया है वही सदर विधायक पलटू राम ने बताया है कि श्रावस्ती बहराइच गोरखपुर गोंडा हुआ अन्य कई दर्जनों जनपदों को इसका लाभ मिलेगा यह रास्ता बहुत ही महत्वपूर्ण था जब भी कोई ट्रेन आती जाती थी तो रास्ता पूरी तरीके से बंद हो जाता था अस्पताल में आने वाले मरीज को अक्सर कठिन मुसीबत का सामना करना पड़ता था। यह परियोजनाएं 292 करोड रुपए की लागत में शामिल है जिनका आज शिलान्यास किया गया है1
- नानपारा में पुलिस और बिजली तार चोरों के बीच मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार; चोरी के तार और हथियार बरामद बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, नानपारा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली के तार चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए स्वाट और थाना नानपारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। 8 अगस्त की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर चोरी का माल ठिकाने लगाने और एक अन्य वारदात की तैयारी में जुटा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में कदीर नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घायल कदीर के अलावा कृष्णा कुमार, कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कदीर बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसके खिलाफ हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, मारुति ईको कार, चोरी किए गए बिजली के तारों के कई बंडल और तार काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- श्रावस्ती: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की धारा बढ़ी श्रावस्ती। जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। विवेचना के दौरान पीड़िता की सकुशल बरामदगी के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 की बढ़ोतरी भी की गई। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को गौतम नगर, कस्बा इकौना निवासी वादिनी ने थाना इकौना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को 1 अगस्त 2026 को अतुल कसौधन पुत्र रमेश कसौधन, निवासी तिलक नगर, थाना इकौना, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।तहरीर के आधार पर थाना इकौना में मुकदमा अपराध संख्या 157/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी अतुल कसौधन को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।1