सीतापुर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार चले, कई घायल सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र के बंगरहा गांव में मंगलवार देर रात बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते धारदार हथियार चलने लगे। इस दौरान दोनों ओर से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रेउसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया, जहां से छह घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया। घायलों में एक पक्ष से हरीश शुक्ला (40), नागेंद्र (58), रमेश शुक्ला (50) और मुनेश शुक्ला (70) शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से संदीप अवस्थी और किशोरी धोबी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी के अनुसार, गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
सीतापुर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार चले, कई घायल सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र के बंगरहा गांव में मंगलवार देर रात बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते धारदार हथियार चलने लगे। इस दौरान दोनों ओर से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रेउसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया, जहां से छह घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया। घायलों में एक पक्ष से हरीश शुक्ला (40), नागेंद्र (58), रमेश शुक्ला (50) और मुनेश शुक्ला (70) शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से संदीप अवस्थी और किशोरी धोबी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी के अनुसार, गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में करीब 25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस बार सीतापुर जिले के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा शिखा वर्मा ने 97.60% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। 👉 टॉपर्स लिस्ट: • 🥇 शिखा वर्मा – 97.60% (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीतापुर) • 🥈 नंदिनी गुप्ता – 97.20% (बरेली) • 🥈 श्रेया वर्मा – 97.20% (बाराबंकी) • 🥉 सुरभी यादव – 97.00% (बरेली) • 🥉 पूजा पाल – 97.00% (बाराबंकी) इस सफलता से सीतापुर जिले में खुशी की लहर है।1
- *कोतवाली मैगलगंज के औरंगाबाद तिराहे पर भीषण एक्सीडेंट*1
- तेज रफ्तार का कहर: अटरिया हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, महिलाओं समेत चार घायल, मासूम भी जख्मी संवाददाता ,,नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर जनपद के अटरिया कस्बे में नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि एक मासूम बच्चा भी इस हादसे की चपेट में आकर जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल UP 34,BP-2383 सवार रजबुल अपनी पत्नी रहीसा के साथ सिधौली के महमूदाबाद मार्ग स्थित गढ़ीगांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक,UP 41,Z-0395 जिस पर सुधीर और किरण (निवासी अमानीगंज रोड महोलिया) सवार थे, से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में रहीसा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और डायल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।4
- कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी को लेकर दिया बड़ा बयान सीतापुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता वर्मा ने महिला आरक्षण को लेकर की प्रेस वार्ता महिला आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पत्नी को साथ में न रखकर विरोध प्रदर्शन किया :कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि पहले अपनी पत्नी को घर में रखें उसके बाद महिला आरक्षण के बाद करें: ममता वर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़ा अन्याय कर रहे हैं: ममता वर्मा महिलाओं को इतना ही सशक्त बनाना है महिलाओं को आरक्षण दिलाना है महिलाओं की इतनी भागीदारी करना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले अपनी की पत्नी को अपने घर में रखें उसके बाद महिला आरक्षण की बात करें : ममता वर्मा जिलाध्यक्ष कांग्रेस1
- कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की मुख्यमंत्री यह अफवाह फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे, मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली मीडियम में पढ़ा-लिखा और बंगाली भाषी होगा। वह आपका भतीजा नहीं भाजपा का कार्यकर्ता होगा।"1
- गोला गोकर्णनाथ बाई पास भूसौरिया के पास रोड पर ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर स्कूटी चालक महीला की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत1
- सीतापुर में टैलेंट का धमाका: आदर्श कैलाश नाथ कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन1
- सीतापुर जिले के पिसावा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मंगलवार दोपहर दूल्हा शिवम अपनी नवविवाहिता पत्नी सालू को हरदोई से विदा कराकर महोली लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ओवरटेक करते समय साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। घायल दूल्हा शिवम, दुल्हन सालू, चालक अंकुल वर्मा समेत चार लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा-दुल्हन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल पलभर में गम में बदल गया है। परिजन घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।1
- अटरिया में ‘चोरों का डबल अटैक’: दुकान से ₹2.25 लाख पार, बंद मकान से 10–12 लाख के जेवर साफ — परिवार पर भी उठा शक 🟥 रोशनदान तोड़कर स्टील वर्क्स की दुकान में सेंध, CCTV भी तोड़ा संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। ग्राम अहरिया चाना निवासी महादेव प्रसाद विश्वकर्मा की “विश्वकर्मा स्टील वर्क्स” दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने रोशनदान तोड़कर अंदर घुसपैठ की। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पहले दुकान का रोशनदान तोड़ा, फिर एक साथी को अंदर उतारा। अंदर पहुंचते ही गल्ले में रखी ₹2.25 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरे और बल्ब तक तोड़ डाले। सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक के होश उड़ गए—रोशनदान टूटा मिला और गल्ला खाली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। 🟥 बंद मकान बना आसान निशाना, 10–12 लाख के जेवरात गायब इसी इलाके के रनुवापारा गांव में चोरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी विमल शुक्ला का परिवार लखनऊ के इटौंजा में एक कार्यक्रम में गया था। घर बंद देख चोर पीछे के रास्ते से अंदर घुस गए और बक्सों व अलमारी के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए। पीड़ितों के अनुसार चोरी में सोने-चांदी के कीमती आभूषण—चेन, अंगूठियां, पायल, बाला, झुमकी समेत करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान शामिल है। घर लौटने पर बिखरा सामान और टूटे ताले देख परिवार सन्न रह गया। 🟥 चोरी या ‘इनसाइड गेम’? परिवार की कहानी पर उठे सवाल इस वारदात ने नया मोड़ तब लिया जब गांव में ही घटना को लेकर शक और चर्चाएं तेज हो गईं। लोगों का सवाल है कि क्या पूरा परिवार बिना जेवर पहने ही कार्यक्रम में गया था? या फिर सभी आभूषण घर में ही छोड़ दिए गए थे? सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस को मौके पर जबरन घुसने के स्पष्ट निशान नहीं मिले, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पीड़ित परिवार ने अपने ही रिश्तेदार अंकुश शुक्ला पर शक जताया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी गहन जानकारी जुटाई जा रही है। 🟥 व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा पर बड़े सवाल लगातार हुई इन दो बड़ी चोरियों से अटरिया क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, वहीं ग्रामीणों में भी भय और आक्रोश है। थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 👉 एक ही रात में दो बड़ी वारदातों ने अटरिया की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है—अब देखना यह है कि पुलिस कब तक इन ‘चोरों के नेटवर्क’ का पर्दाफाश कर पाती है। 🟥 समाचार बॉक्स: अटरिया में डबल चोरी से हड़कंप ▪️ एक ही रात में दो बड़ी वारदातें – दुकान और बंद मकान बने निशाना ▪️ स्टील वर्क्स की दुकान से ₹2.25 लाख नकद चोरी ▪️ रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे चोर, CCTV कैमरे भी तोड़े ▪️ रनुवापारा गांव में बंद मकान से 10–12 लाख के जेवरात पार ▪️ परिवार के कार्यक्रम में जाने का उठाया फायदा ▪️ घटना में ‘इनसाइड एंगल’ की भी जांच, रिश्तेदार हिरासत में ▪️ पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV फुटेज ▪️ व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा पर सवाल 👉 अटरिया में बढ़ती चोरियों ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए बड़े सवाल4