रीवा संभाग में तनाव : पुजारी के हत्या के बाद जनता में आक्रोश रीवा संभाग : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में महाशिवरात्रि के दिन 75 वर्षीय पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी जी की नृशंस हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक सीधी जिले के कुसमी तहसील परिसर के बजरंगबली मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे पंडित जी, तभी लाला केवट (55) ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, सीने पर 8 वार किया गए और छाती पर पैर रख गला रेत देने की खबर वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, लेकिन आरोपी का ब्राह्मणों से बैर था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महाशिवरात्रि पर हुए पुजारी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है, वहीं प्रदेश भर से सभ्य समाज इसका पुर जोर विरोध कर रहे और हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार से अनुरोध कर रहे। खबरों की माने तो आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी तहसीलदार पर हमला कर चुका है, बावजूद ऐसे आदतन अपराधि, समाज के दुश्मन को खुले में घूमने की आजादी है। मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। पुलिस जांच में जुटी।
रीवा संभाग में तनाव : पुजारी के हत्या के बाद जनता में आक्रोश रीवा संभाग : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में महाशिवरात्रि के दिन 75 वर्षीय पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी जी की नृशंस हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक सीधी जिले के कुसमी तहसील परिसर के बजरंगबली मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे पंडित जी, तभी लाला केवट (55) ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, सीने पर 8 वार किया गए और छाती पर पैर रख गला रेत देने की खबर वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, लेकिन आरोपी का ब्राह्मणों से बैर था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महाशिवरात्रि पर हुए पुजारी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है, वहीं प्रदेश भर से सभ्य समाज इसका पुर जोर विरोध कर रहे और हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार से अनुरोध कर रहे। खबरों की माने तो आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी तहसीलदार पर हमला कर चुका है, बावजूद ऐसे आदतन अपराधि, समाज के दुश्मन को खुले में घूमने की आजादी है। मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। पुलिस जांच में जुटी।
- आखिर क्यों बिना नंबर प्लेट बड़ी संख्या में धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे ट्रैक्टर, ट्रक, हाइवा इत्यादि वाहन1
- देवास के बाल गंगाधर पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा एवं भावुक पलों के बीच विदाई समारोह संपन्न1
- Post by Brijlal kushwaha Counselor AAP4
- *कौशाम्बी में भीषण हादसा: तेल भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी आग* कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा तेल से भरा एक टैंकर सैनी थाना क्षेत्र के लोहन्दा मोड़ स्थित नेशनल हाईवे के पास अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही क्षणों में टैंकर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा टैंकर धू-धू कर जलने लगा। आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।1
- अजुहा (कौशाम्बी): प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर के सैनी इलाके में लोंहदा मोड़ के समीप मंगलवार देर रात ज्वलनशील पदार्थ से लदा एक तेज रफ्तार टैंकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया और आग का गोला बन गया। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा टैंकर रात करीब 10 बजे लोंहदा मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराने के बाद टैंकर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया और तार नीचे लटक गए, जिससे शार्ट सर्किट होने पर टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटों से इलाके में दहशत फैल गई। आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर करीब पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पथरावां, अजुहा चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक न तो आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका था और न ही यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक टैंकर में चालक या अन्य किसी व्यक्ति के फंसे होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। सैनी थाना प्रभारी ने बताया कि आग बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।1
- हरदोई जिले के शाहाबाद में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूट की वारदात ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार बदमाश महिला के कान से कुंडल नोचकर फरार हो गए, और पुलिस महज मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति करती नजर आई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता कोई आम महिला नहीं, बल्कि स्थानीय सभासद की बहू बताई जा रही है। जब जनप्रतिनिधि के परिवार तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का दावा कैसे किया जा सकता है? दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शाहाबाद कोतवाली पुलिस की गश्त व्यवस्था, निगरानी तंत्र और अपराध नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 👉 क्या पुलिस की मौजूदगी सिर्फ कागजों तक सीमित है? 👉 क्या बदमाशों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया? 👉 क्या अपराधियों को खुली छूट मिल चुकी है? घटना के बाद पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाने की बात कही जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अभियान हर वारदात के बाद सिर्फ दिखावे के लिए किए जाते हैं, नतीजा शून्य रहता है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस अपराध होने के बाद ही हरकत में आएगी? या फिर प्रशासन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा?4
- भारत नेशन न्यूज कौशाम्बी सड़क हादसे में नीरज सरोज की दर्दनाक मौत मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद निवासी नीरज सरोज पिता का नाम स्वर्गीय राम सजीवन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है करीब 9:00 शाम कोअज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उनका एक्सीडेंट हो गया जब यह पता घर वालों को चला तो आनन-फानन में नीरज सरोज को एक नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन वहां हालत गंभीर देखते ही डॉक्टरों ने जवाब दे दिए फिर दूसरे जगह इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन दुखद बात यह है कि रास्ते में नीरज सरोज ने दम तोड़ दिए बताया जा रहा है कि अभी तक वहन का पता नहीं चला है नीरज सरोज एक गरीब परिवार से हैं और उनके एक छोटी सी बच्ची है अब घर में कमाने वाला कोई सहारा नहीं है प्रेस रिपोर्टर निशार अहमद पत्रकार कौशांबी1
- जनपद कौशांबी के प्रसिद्ध कुरई घाट स्थित सीता मइया शक्ति पीठ पर मंगलवार अमावस्या के अवसर पर नवजागरण हेतु भव्य पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद की जिला संयोजिका प्रिया त्रिपाठी ने कहा कि कौशांबी के कुरा ई घाट पर माता सीता का शक्ति पीठ स्थापित होना आवश्यक है। यह शक्ति पीठ समाज को आदर्श नारी के सम्मान और महिला सशक्तिकरण का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी गरिमा और सम्मान को समझते हुए समाज में सशक्त भूमिका निभानी चाहिए। पूजन कार्यक्रम में पूर्व संगठन मंत्री संता लाल शर्मा, ग्राम प्रधान उषा देवी, डॉ. अनिल प्रजापति, प्रीति यादव, बृजराज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1