logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को चकरभाठ विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रार्थी से विभिन्न माध्यमों से कुल 3 करोड़ 13 लाख से अधिक की राशि ठगी गई थी आज शुक्रवार की साम 4.30 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार नाम आरोपी – नवीन जून पिता आजाद जून, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी सोनीपत (हरियाणा), वर्तमान पता देवरी खुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)। विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना चकरभाठा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि माह जनवरी/फरवरी 2024 में उसे एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें स्वयं को ग्रेट ब्रिटेन निवासी “डॉ. लोव्हीत” बताकर संपर्क किया गया। बाद में उक्त व्यक्ति द्वारा अपने एक कथित सहयोगी “ग्रेस डेविड” (निवासी स्कॉटलैंड) से प्रार्थी का संपर्क कराया गया। ग्रेस डेविड द्वारा भारत में कैंसर अस्पताल, ब्लाइंड इंस्टिट्यूट, रियल एस्टेट एवं लॉ कॉलेज में लगभग 500 करोड़ रुपये निवेश करने तथा प्रार्थी को पार्टनर बनाने का प्रस्ताव दिया गया। इस झांसे में आकर प्रार्थी द्वारा प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई गई एवं व्हाट्सएप के माध्यम से निरंतर संपर्क बना रहा। दिनांक 10.06.2024 को उक्त महिला के भारत आगमन एवं उसके नाम पर स्कॉटलैंड बैंक से जारी लगभग 103 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के क्लियरेंस की प्रक्रिया के नाम पर प्रार्थी से विभिन्न बहानों से रकम मांगी गई। प्रारंभ में दैनिक खर्च, ठहरने एवं अन्य औपचारिकताओं के नाम पर राशि ली गई, तत्पश्चात एंबेसी, बैंक, प्रवर्तन निदेशालय, आरबीआई एवं कस्टम संबंधी कार्यवाही के नाम पर लगातार पैसे की मांग की जाती रही। इस प्रकार प्रार्थी द्वारा 31.07.2024 तक अपने एवं परिवार के विभिन्न खातों से आरटीजीएस एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल लगभग 11,50,000 रुपये तथा बाद में आरोपी नवीन जून के खाते में विभिन्न किस्तों में कुल 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी नवीन जून द्वारा अपने मोबाइल से विभिन्न फर्जी ईमेल आईडी बनाकर स्वयं को बैंक, एंबेसी एवं अन्य संस्थाओं का अधिकारी बताकर प्रार्थी को भ्रमित किया गया तथा डिमांड ड्राफ्ट क्लियरेंस के नाम पर सुनियोजित तरीके से ठगी की गई। प्रारर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा – 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 66(घ) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला कर जांच मे जुट गई और आरोपी को पकड़ कर थाना लाया गया जहाँ पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी बैंक में डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के रूप में कार्यरत रहा है तथा बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी का दुरुपयोग कर अपने साथियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से Thar एवं Venue वाहन, मोबाइल फोन, टैबलेट एवं लैपटॉप जप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की संभावना है, जिनकी पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

11 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
11 hrs ago

विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को चकरभाठ विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रार्थी से विभिन्न माध्यमों से कुल 3 करोड़ 13 लाख से अधिक की राशि ठगी गई थी आज शुक्रवार की साम 4.30 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार नाम आरोपी – नवीन जून पिता आजाद जून, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी सोनीपत (हरियाणा), वर्तमान पता देवरी खुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)। विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना चकरभाठा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि माह जनवरी/फरवरी 2024 में उसे एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें स्वयं को ग्रेट ब्रिटेन निवासी “डॉ. लोव्हीत” बताकर संपर्क किया गया। बाद में उक्त व्यक्ति द्वारा अपने एक कथित सहयोगी “ग्रेस डेविड” (निवासी स्कॉटलैंड) से प्रार्थी का संपर्क कराया गया। ग्रेस डेविड द्वारा भारत में कैंसर अस्पताल, ब्लाइंड इंस्टिट्यूट, रियल एस्टेट एवं लॉ कॉलेज में लगभग 500 करोड़ रुपये निवेश करने तथा प्रार्थी को पार्टनर बनाने का प्रस्ताव दिया गया। इस झांसे में आकर प्रार्थी द्वारा प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई गई एवं व्हाट्सएप के माध्यम से निरंतर संपर्क बना रहा। दिनांक 10.06.2024 को उक्त महिला के भारत आगमन एवं उसके नाम पर स्कॉटलैंड बैंक से जारी लगभग 103 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के क्लियरेंस की प्रक्रिया के नाम पर प्रार्थी से विभिन्न बहानों से रकम मांगी गई। प्रारंभ में दैनिक खर्च, ठहरने एवं अन्य औपचारिकताओं के नाम पर राशि ली गई, तत्पश्चात एंबेसी, बैंक, प्रवर्तन निदेशालय, आरबीआई एवं कस्टम संबंधी कार्यवाही के नाम पर लगातार पैसे की मांग की जाती रही। इस प्रकार प्रार्थी द्वारा 31.07.2024 तक अपने एवं परिवार के विभिन्न खातों से आरटीजीएस एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल लगभग 11,50,000 रुपये तथा बाद में आरोपी नवीन जून के खाते में विभिन्न किस्तों में कुल 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी नवीन जून द्वारा अपने मोबाइल से विभिन्न फर्जी ईमेल आईडी बनाकर स्वयं को बैंक, एंबेसी एवं अन्य संस्थाओं का अधिकारी बताकर प्रार्थी को भ्रमित किया गया तथा डिमांड ड्राफ्ट क्लियरेंस के नाम पर सुनियोजित तरीके से ठगी की गई। प्रारर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा – 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 66(घ) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला कर जांच मे जुट गई और आरोपी को पकड़ कर थाना लाया गया जहाँ पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी बैंक में डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के रूप में कार्यरत रहा है तथा बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी का दुरुपयोग कर अपने साथियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से Thar एवं Venue वाहन, मोबाइल फोन, टैबलेट एवं लैपटॉप जप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की संभावना है, जिनकी पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • तलाक के बाद 'अवैध संबंध' का शक बना काल: तलवार लेकर घर में घुसा आरोपी, मचाया खू#नी तांडव। बिलासपुर: रतनपुर में सनसनीखेज हत्याकांड - बदले की आग में उजाड़ा परिवार! ​थाना रतनपुर के ग्राम पेंडरवा में पुरानी रंजिश और शक के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास ने अपनी पूर्व पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में शेख सलीम के घर पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 6 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। ​घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी के निर्देशानुसार प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन और थाना प्रभारी निलेश पांडे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, उसके सहयोगी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना शुरू कर दी है ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। ​2. Keywords (कीवर्ड्स) ​रतनपुर हत्याकांड (Ratanpur Murder Case) ​बिलासपुर पुलिस कार्रवाई (Bilaspur Police Action) ​पेंडरवा मर्डर मिस्ट्री (Pendarwa Murder Mystery) ​IPS अंशिका जैन रतनपुर (IPS Anshika Jain Ratanpur) ​तलवार से हमला बिलासपुर (Sword attack in Bilaspur) ​शेख शब्बीर परिवार हमला (Attack on Sheikh Shabbir family) ​सुरेश श्रीवास गिरफ्तार (Suresh Shriwas Arrested) ​छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़ (Chhattisgarh Crime News) #Ratanpur #BilaspurPolice #CrimeNews #Chhattisgarh BreakingNews Justice PoliceAction BilaspurCrime
    1
    तलाक के बाद 'अवैध संबंध' का शक बना काल: तलवार लेकर घर में घुसा आरोपी, मचाया खू#नी तांडव।
बिलासपुर: रतनपुर में सनसनीखेज हत्याकांड - बदले की आग में उजाड़ा परिवार!
​थाना रतनपुर के ग्राम पेंडरवा में पुरानी रंजिश और शक के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास ने अपनी पूर्व पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में शेख सलीम के घर पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 6 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।
​घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी के निर्देशानुसार प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन और थाना प्रभारी निलेश पांडे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, उसके सहयोगी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना शुरू कर दी है ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
​2. Keywords (कीवर्ड्स)
​रतनपुर हत्याकांड (Ratanpur Murder Case)
​बिलासपुर पुलिस कार्रवाई (Bilaspur Police Action)
​पेंडरवा मर्डर मिस्ट्री (Pendarwa Murder Mystery)
​IPS अंशिका जैन रतनपुर (IPS Anshika Jain Ratanpur)
​तलवार से हमला बिलासपुर (Sword attack in Bilaspur)
​शेख शब्बीर परिवार हमला (Attack on Sheikh Shabbir family)
​सुरेश श्रीवास गिरफ्तार (Suresh Shriwas Arrested)
​छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़ (Chhattisgarh Crime News)
#Ratanpur #BilaspurPolice #CrimeNews #Chhattisgarh BreakingNews Justice PoliceAction BilaspurCrime
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    12 hrs ago
  • आप सभी का दिल से धन्यवाद ❤️ अभी तो ये सिर्फ शुरुआत है… आगे सफर और भी बड़ा होगा
    1
    आप सभी का दिल से धन्यवाद ❤️
अभी तो ये सिर्फ शुरुआत है…
आगे सफर और भी बड़ा होगा
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा: तिल्दा नेवरा स्थित राजिम सदन, कोटा रोड में शुक्रवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के साथ किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों, युवाओं के रोजगार, क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य फोकस सदस्यता अभियान पर रहा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तिल्दा नेवरा खड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक सदस्यता करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। संगठन के वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए दोनों संगठनों का संयुक्त प्रयास लगातार जारी रहेगा। साथ ही आगामी समय में जनजागरूकता अभियान, धरना-प्रदर्शन एवं सामाजिक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की एकता, अनुशासन और मजबूती बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।
    4
    तिल्दा-नेवरा:
तिल्दा नेवरा स्थित राजिम सदन, कोटा रोड में शुक्रवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के साथ किया गया।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों, युवाओं के रोजगार, क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य फोकस सदस्यता अभियान पर रहा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर तिल्दा नेवरा खड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक सदस्यता करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
संगठन के वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए दोनों संगठनों का संयुक्त प्रयास लगातार जारी रहेगा। साथ ही आगामी समय में जनजागरूकता अभियान, धरना-प्रदर्शन एवं सामाजिक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की एकता, अनुशासन और मजबूती बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • जांजगीर चांपा; मुलमुला क्षेत्र के खपरी में डबल हत्या कांड को 48 घंटे के भीतर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा,,,
    1
    जांजगीर चांपा; मुलमुला क्षेत्र के खपरी में डबल हत्या कांड को 48 घंटे के भीतर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा,,,
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई है। थाना कोतवाली कबीरधाम में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 04 पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक महिला से उसका परिचय हुआ, जिसके पश्चात बातचीत एवं मुलाकात का क्रम प्रारंभ हुआ एवं दोस्ती हुई। बाद में दिनांक 01/03/2026 को आरोपी महिला द्वारा नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया गया, जहां उसे भावनात्मक दबाव एवं मानसिक प्रलोभन में देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पश्चात आरोपी द्वारा प्रार्थी को डराया-धमकाया गया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में हिम्मत जुटाकर प्रार्थी द्वारा थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर कबीरधाम पुलिस ने बिना विलंब किए अपराध पंजीबद्ध कर लिया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, उप निरीक्षक दिव्या शर्मा एवं थाना कोतवाली की टीम का विशेष योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले संपर्कों में सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या उत्पीड़न की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    1
    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज
कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला  मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। 
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई है। थाना कोतवाली कबीरधाम में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 04 पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक महिला से उसका परिचय हुआ, जिसके पश्चात बातचीत एवं मुलाकात का क्रम प्रारंभ हुआ एवं दोस्ती हुई। बाद में दिनांक 01/03/2026 को आरोपी महिला द्वारा नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया गया, जहां उसे भावनात्मक दबाव एवं मानसिक प्रलोभन में देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पश्चात आरोपी द्वारा प्रार्थी को डराया-धमकाया गया, जिससे वह  मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका।
बाद में हिम्मत जुटाकर प्रार्थी द्वारा थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर कबीरधाम पुलिस ने बिना विलंब किए अपराध पंजीबद्ध कर लिया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, उप निरीक्षक दिव्या शर्मा एवं थाना कोतवाली की टीम का विशेष योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले संपर्कों में सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या उत्पीड़न की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • बिल्हा विधायक के "बड़े भाई" के परलोक गमन पश्चात नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधायकगण निज निवास पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त गुरुवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलाऊ प्रसाद कौशिक जी के निधन के इस अत्यंत दुःखद एवं संवेदनशील समय में, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत सहित पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश एवं, विजय केशरवानी , निज निवास परसदा में शोकाकुल परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस विषम घड़ी में संतप्त कौशिक परिवार को धैर्य, संबल एवं साहस प्रदान किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने बताया कि बड़े भाई ( स्व भुलऊ प्रसाद) सरल व्यक्तित्व, समाज के प्रति समर्पण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा रखने वाले थे। उनका जीवन स्नेह, मार्गदर्शन और सादगीपूर्ण रहा है।
    1
    बिल्हा विधायक के "बड़े भाई" के परलोक गमन पश्चात नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधायकगण निज निवास पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त
गुरुवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलाऊ प्रसाद कौशिक जी के निधन के इस अत्यंत दुःखद एवं संवेदनशील समय में, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत सहित पामगढ़ विधायक  शेषराज हरवंश एवं, विजय केशरवानी , निज निवास परसदा में शोकाकुल परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस विषम घड़ी में संतप्त कौशिक परिवार को धैर्य, संबल एवं साहस प्रदान किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने बताया कि बड़े भाई ( स्व भुलऊ प्रसाद)  सरल व्यक्तित्व, समाज के प्रति समर्पण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा रखने वाले थे। उनका जीवन स्नेह, मार्गदर्शन और सादगीपूर्ण रहा है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    18 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा: ग्राम पंचायत बिनैका में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन एवं एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर व उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने नेत्र जांच, ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए पंजीकृत भी किया गया। शिविर के दौरान 3 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें उपचार हेतु रायपुर ले जाया गया है। इन सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सहयोग से एमजीएम हॉस्पिटल में किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आने-जाने एवं रहने की व्यवस्था भी कंपनी द्वारा की गई है। इस अवसर पर कंपनी की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति को स्वस्थ एवं निरोग बनाना है। शिविर में निःशुल्क दवाइयों एवं नजर के चश्मों का भी वितरण किया गया। विकास कार्यों की जानकारी: सीएसआर मद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनैका में शाला परिसर में रंगमंच का निर्माण, सड़क कांक्रीटीकरण एवं मंदिर के पास रंगमंच और कमरे का निर्माण भी कराया गया है। उपस्थित जनप्रतिनिधि व सहयोगी: कार्यक्रम में सरपंच मुकेश बंजारे, उपसरपंच कमलेश ध्रुव, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में एमजी के मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी, राकेश कुमार निर्मलकर एवं जितेंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
    5
    तिल्दा-नेवरा:
ग्राम पंचायत बिनैका में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन एवं एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर व उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
शिविर में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने नेत्र जांच, ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए पंजीकृत भी किया गया।
शिविर के दौरान 3 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें उपचार हेतु रायपुर ले जाया गया है। इन सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सहयोग से एमजीएम हॉस्पिटल में किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आने-जाने एवं रहने की व्यवस्था भी कंपनी द्वारा की गई है।
इस अवसर पर कंपनी की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति को स्वस्थ एवं निरोग बनाना है।
शिविर में निःशुल्क दवाइयों एवं नजर के चश्मों का भी वितरण किया गया।
विकास कार्यों की जानकारी:
सीएसआर मद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनैका में शाला परिसर में रंगमंच का निर्माण, सड़क कांक्रीटीकरण एवं मंदिर के पास रंगमंच और कमरे का निर्माण भी कराया गया है।
उपस्थित जनप्रतिनिधि व सहयोगी:
कार्यक्रम में सरपंच मुकेश बंजारे, उपसरपंच कमलेश ध्रुव, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में एमजी के मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी, राकेश कुमार निर्मलकर एवं जितेंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • उर्वरक की कालाबाजारी, गैर कृषि उपयोग, जमाखोरी, अधिक कीमत पर विक्रय एवं अमानक उर्वरकों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।
    1
    उर्वरक की कालाबाजारी, गैर कृषि उपयोग, जमाखोरी, अधिक कीमत पर विक्रय एवं अमानक उर्वरकों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.