logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज दिनाक 1/8/2026 की बीती रात को भैंसदेही और भैंसदेही के पास चिचोली के मंदिरों में चोरी की गई है बताया जा रहा है की लगभग 4या5 मंदिरों में चोरी को अंजाम दिया गया है

6 hrs ago
user_भैंसदेही संवाददाता
भैंसदेही संवाददाता
Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

आज दिनाक 1/8/2026 की बीती रात को भैंसदेही और भैंसदेही के पास चिचोली के मंदिरों में चोरी की गई है बताया जा रहा है की लगभग 4या5 मंदिरों में चोरी को अंजाम दिया गया है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आज दिनाक 1/8/2026 की बीती रात को भैंसदेही और भैंसदेही के पास चिचोली के मंदिरों में चोरी की गई है बताया जा रहा है की लगभग 4या5 मंदिरों में चोरी को अंजाम दिया गया है
    1
    आज दिनाक 1/8/2026 की बीती रात को भैंसदेही और भैंसदेही के पास चिचोली के मंदिरों में चोरी की गई है बताया जा रहा है की लगभग 4या5 मंदिरों में चोरी को अंजाम दिया गया है
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बैतूल मौसम में आएं बदलाव के चलते जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़
    1
    बैतूल मौसम में आएं बदलाव के चलते जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    1 hr ago
  • एक माह में ही टेढ़ा हुआ नया बिजली का खंभा, बिजली विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा हादसे का खतरा पुराने थाने के पास नाली में लगाया गया था खंभा, नगर पालिका ने पहले ही जताई थी आपत्ति आमला। नगर के मुख्य मार्ग स्थित पुराने थाना परिसर के समीप बिजली विभाग द्वारा लगाया गया नया बिजली का खंभा महज एक माह के भीतर ही टेढ़ा हो गया है। खंभे की झुकी हुई स्थिति अब राहगीरों और आसपास के दुकानदारों के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद अब तक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने यह खंभा नाली के किनारे स्थापित किया था। नगर पालिका ने खंभा लगाए जाने के समय ही बिजली विभाग को इसकी जानकारी देते हुए आगाह किया था कि नाली के किनारे लगाया गया खंभा भविष्य में खतरा बन सकता है। इसके बावजूद विभाग ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। लगातार हो रही बारिश के कारण खंभे के आसपास की जमीन कमजोर होती जा रही है, जिससे खंभा और अधिक झुक गया है। यदि समय रहते इसे सीधा कर सुरक्षित नहीं किया गया या किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग नगर का व्यस्ततम मार्ग है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि खंभे का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और आवश्यक मरम्मत अथवा पुनः स्थापना की जाए। लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
    2
    एक माह में ही टेढ़ा हुआ नया बिजली का खंभा, बिजली विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा हादसे का खतरा
पुराने थाने के पास नाली में लगाया गया था खंभा, नगर पालिका ने पहले ही जताई थी आपत्ति

आमला। नगर के मुख्य मार्ग स्थित पुराने थाना परिसर के समीप बिजली विभाग द्वारा लगाया गया नया बिजली का खंभा महज एक माह के भीतर ही टेढ़ा हो गया है। खंभे की झुकी हुई स्थिति अब राहगीरों और आसपास के दुकानदारों के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद अब तक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने यह खंभा नाली के किनारे स्थापित किया था। नगर पालिका ने खंभा लगाए जाने के समय ही बिजली विभाग को इसकी जानकारी देते हुए आगाह किया था कि नाली के किनारे लगाया गया खंभा भविष्य में खतरा बन सकता है। इसके बावजूद विभाग ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया।
लगातार हो रही बारिश के कारण खंभे के आसपास की जमीन कमजोर होती जा रही है, जिससे खंभा और अधिक झुक गया है। यदि समय रहते इसे सीधा कर सुरक्षित नहीं किया गया या किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग नगर का व्यस्ततम मार्ग है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि खंभे का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और आवश्यक मरम्मत अथवा पुनः स्थापना की जाए। लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • एचपी पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका, किसानों को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार पांढुर्णा / नागपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक धनजी भाई के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद बोतल में पेट्रोल देने से पेट्रोल पंप का कोई बड़ा राज खुल सकता है। इस संबंध में जब खाद्य विभाग छिंदवाड़ा के अधिकारी जितेंद्र शिल्पी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पेट्रोल चाहिए तो उसे अपने कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी यंत्रों और मशीनों को पेट्रोल पंप पर लाना होगा। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी किसान के पास मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन न हो और वह पैदल ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे, तो बिना कृषि यंत्र लाए उसे पेट्रोल कैसे मिलेगा? ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों को जानबूझकर नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है या फिर इसके पीछे पेट्रोल पंप संचालक का कोई काला कारनामा छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संवाददाता निलेश कलसकर की रिपोर्ट
    1
    एचपी पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका, किसानों को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार
पांढुर्णा / नागपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक धनजी भाई के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद बोतल में पेट्रोल देने से पेट्रोल पंप का कोई बड़ा राज खुल सकता है।
इस संबंध में जब खाद्य विभाग छिंदवाड़ा के अधिकारी जितेंद्र शिल्पी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पेट्रोल चाहिए तो उसे अपने कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी यंत्रों और मशीनों को पेट्रोल पंप पर लाना होगा।
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी किसान के पास मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन न हो और वह पैदल ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे, तो बिना कृषि यंत्र लाए उसे पेट्रोल कैसे मिलेगा? ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों को जानबूझकर नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है या फिर इसके पीछे पेट्रोल पंप संचालक का कोई काला कारनामा छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
संवाददाता निलेश कलसकर की रिपोर्ट
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    2 hrs ago
  • *उफनती नदी पार कर स्कूल जाती हैं कौड़ी की 40 बच्चियां, 1 साल से पुलिया का प्रस्ताव पेंडिंग* *4 KM कीचड़-नदी पार करके पढ़ने जाते हैं बच्चे, जनपद पंचायत भैंसदेही में अटकी सड़क की फाइल* *कौड़िया पंचायत का कौड़ी गांव: शिक्षा के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर 35-40 छात्र-छात्राएं* भैंसदेही ग्राम पंचायत कौड़िया के ग्राम कौड़ी के 35 से 40 बच्चे और बच्चियां आज भी शिक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए इन बच्चों को रोजाना उफनती नदी, दुर्गम पहाड़ियों और कच्चे कीचड़ से भरे रास्ते से 4 किलोमीटर का सफर तय कर कौड़ी से कौड़िया जाना पड़ता है। *1 साल से अटका है प्रस्ताव* ग्रामवासियों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले ही गांव से कौड़िया तक पुलिया और पक्की सड़क बनाने का प्रस्ताव जनपद पंचायत भैंसदेही में भेजा गया था। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। नदी उफान पर रहती है और रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है। इसके बावजूद बच्चे स्कूल जाने से पीछे नहीं हटते। *शिक्षा के लिए संघर्ष* कौड़ी गांव में 9वीं से 12वीं तक कोई स्कूल नहीं है। ऐसे में माध्यमिक और हाईस्कूल के छात्रों को रोजाना इस कठिन रास्ते से गुजरना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें भेजना पड़ता है। लड़कियों के लिए यह सफर और भी खतरनाक है। *क्या कहते हैं ग्रामीण* ग्रामीणों की मांग है कि शासन-प्रशासन जल्द से जल्द पुलिया और सड़क का निर्माण कराए ताकि बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंचने की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। *प्रशासन से अपील* अब देखना यह है कि जनपद पंचायत भैंसदेही में पेंडिंग पड़ा यह प्रस्ताव कब स्वीकृत होता है और कब कौड़ी गांव के बच्चों को शिक्षा के लिए सुरक्षित रास्ता मिल पाता है। *जवाबदार अधिकारी का क्या कहना,,* बीईओ संदीप राठौर ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है तथा समस्या के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं सीईओ जनपद पंचायत झलकन अहिरवार भैंसदेही ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और पुलिया एवं सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    *उफनती नदी पार कर स्कूल जाती हैं कौड़ी की 40 बच्चियां, 1 साल से पुलिया का प्रस्ताव पेंडिंग*
*4 KM कीचड़-नदी पार करके पढ़ने जाते हैं बच्चे, जनपद पंचायत भैंसदेही में अटकी सड़क की फाइल*  
*कौड़िया पंचायत का कौड़ी गांव: शिक्षा के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर 35-40 छात्र-छात्राएं*
भैंसदेही
ग्राम पंचायत कौड़िया के ग्राम कौड़ी के 35 से 40 बच्चे और बच्चियां आज भी शिक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए इन बच्चों को रोजाना उफनती नदी, दुर्गम पहाड़ियों और कच्चे कीचड़ से भरे रास्ते से 4 किलोमीटर का सफर तय कर कौड़ी से कौड़िया जाना पड़ता है।
*1 साल से अटका है प्रस्ताव*  
ग्रामवासियों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले ही गांव से कौड़िया तक पुलिया और पक्की सड़क बनाने का प्रस्ताव जनपद पंचायत भैंसदेही में भेजा गया था। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। नदी उफान पर रहती है और रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है। इसके बावजूद बच्चे स्कूल जाने से पीछे नहीं हटते।
*शिक्षा के लिए संघर्ष*  
कौड़ी गांव में 9वीं से 12वीं तक कोई स्कूल नहीं है। ऐसे में माध्यमिक और हाईस्कूल के छात्रों को रोजाना इस कठिन रास्ते से गुजरना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें भेजना पड़ता है। लड़कियों के लिए यह सफर और भी खतरनाक है।
*क्या कहते हैं ग्रामीण*  
ग्रामीणों की मांग है कि शासन-प्रशासन जल्द से जल्द पुलिया और सड़क का निर्माण कराए ताकि बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंचने की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
*प्रशासन से अपील*  
अब देखना यह है कि जनपद पंचायत भैंसदेही में पेंडिंग पड़ा यह प्रस्ताव कब स्वीकृत होता है और कब कौड़ी गांव के बच्चों को शिक्षा के लिए सुरक्षित रास्ता मिल पाता है।
*जवाबदार अधिकारी का क्या कहना,,*
बीईओ संदीप राठौर ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है तथा समस्या के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वहीं सीईओ जनपद पंचायत झलकन अहिरवार भैंसदेही ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और पुलिया एवं सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सातनेर निवासी के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के सातनेर में सुबह लगभग 4 बजें अज्ञात कारणों से निवासी ओमकार बोरबन के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों में मकान का एक हिस्सा जलाकर राख कर दिया मिली जानकारी अनुसार अज्ञात कारणों से लगीं आग में युरिया खाद, कपड़े कृषि उपकरण सहित सामान जला है पीड़ित परिवार को आर्थिक नुक्सान होना बताया जा रहा है वहीं सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया बताया जा रहा है कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग अन्य मकानों में फैल सकती थी।
    1
    सातनेर निवासी के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के सातनेर में सुबह लगभग 4 बजें अज्ञात कारणों से निवासी ओमकार बोरबन के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों में मकान का एक हिस्सा जलाकर राख कर दिया मिली जानकारी अनुसार अज्ञात कारणों से लगीं आग में युरिया खाद, कपड़े कृषि उपकरण सहित सामान जला है पीड़ित परिवार को आर्थिक नुक्सान होना बताया जा रहा है वहीं सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया बताया जा रहा है कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग अन्य मकानों में फैल सकती थी।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.