logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टॉप 10' मे स्थान बनाने वाले जिले के 09 होनहारों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक (10वीं) की वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद, शेखपुरा जिले का नाम रौशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए कल का दिन बेहद खास रहा। जिले की मेरिट लिस्ट में 'टॉप 10' में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को जिला पदाधिकारी (डीएम) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ​ ​सम्मान समारोह के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी होनहार विद्यार्थियों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता की। उन्होंने छात्रों से उनके करियर के रुझानों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिला पदाधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल मेहनत ही काफी नहीं है, बल्कि एक योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे अपने लक्ष्य के अनुसार अभी से अपनी रणनीति तैयार करें। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सम्मानित होने वाले मुख्य विद्यार्थियों में शामिल हैं: 1 प्रिंस कुमार रा. राजेश्वर उ. मा. विद्यालय, बरबीघा 485 (97%) 2 आदित्य कुमार रा. राजेश्वर उ. मा. विद्यालय, बरबीघा 485 (97%) 3 संजीत कुमार नव उत्क्रमित उ. मा. विद्यालय, रामरायपुर 484 (96.8%) 4 अमृता सिंह उ. म. विद्यालय, कपसी, शेखपुरा 483 (96.6%) 5 मोहित कुमार रा. राजेश्वर उ. मा. विद्यालय, बरबीघा 483 (96.6%) लवण्या कुमारी, स्नेह राज, कोमल कुमारी और राजवीर कुमार जैसे अन्य प्रतिभावान छात्रों को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा गया। ​ जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और अभिभावक भी मौजूद थे।

16 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
16 hrs ago
1ecae249-3255-4070-a75e-8ec5a9edf3e8

टॉप 10' मे स्थान बनाने वाले जिले के 09 होनहारों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक (10वीं) की वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद, शेखपुरा जिले का नाम रौशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए कल का दिन बेहद खास रहा। जिले की मेरिट लिस्ट में 'टॉप 10' में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को जिला पदाधिकारी (डीएम) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

96d30fca-49b6-47ad-9920-2976736c7045

गया। ​ ​सम्मान समारोह के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी होनहार विद्यार्थियों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता की। उन्होंने छात्रों से उनके करियर के रुझानों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिला पदाधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल मेहनत ही काफी नहीं है, बल्कि एक योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना बेहद जरूरी

7d188ab8-2b22-459d-a2fc-3152c9021a65

है। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे अपने लक्ष्य के अनुसार अभी से अपनी रणनीति तैयार करें। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सम्मानित होने वाले मुख्य विद्यार्थियों में शामिल हैं: 1 प्रिंस कुमार रा. राजेश्वर उ. मा. विद्यालय, बरबीघा 485 (97%) 2 आदित्य कुमार रा. राजेश्वर उ. मा. विद्यालय, बरबीघा 485 (97%) 3 संजीत कुमार नव उत्क्रमित उ. मा. विद्यालय, रामरायपुर 484 (96.8%) 4 अमृता सिंह उ.

8d4563b3-0913-48cf-a4f9-108605380afc

म. विद्यालय, कपसी, शेखपुरा 483 (96.6%) 5 मोहित कुमार रा. राजेश्वर उ. मा. विद्यालय, बरबीघा 483 (96.6%) लवण्या कुमारी, स्नेह राज, कोमल कुमारी और राजवीर कुमार जैसे अन्य प्रतिभावान छात्रों को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा गया। ​ जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और अभिभावक भी मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • THE KING OF BIHAR ASHOK SAMRAT
    1
    THE KING OF BIHAR ASHOK SAMRAT
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • शेखपुरा डीएम ने एलपीजी गैस के बारे में दिए जानकारी
    1
    शेखपुरा डीएम ने एलपीजी गैस के बारे में दिए जानकारी
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • बरबीघा - 30 मार्च 2026 (सोमवार), समय 11 बजे दिन में प्रखंड कार्यालय में आज UGC के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना दिया गया. जहाँ दर्जनों बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम की जानकारी रजनिकांत कुमार बरबीघा विधान सभा अध्यक्ष ने दिया. मुख्य अतिथिः - अनिल पासवान (SC, ST महासंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष) मुख्य अतिथिः - इन्द्रजित राम (BSP जिला प्रवक्ता शेखपुरा) विशिष्ट अतिथिः - पप्पु दास (जिला प्रभारी, शेखपुरा) श्रवण कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष बरबीघा, अजीत कुमर (BSP) सेक्टर अध्यक्ष कुटौत, अशोक चौधरी, रामप्यारे पासवान, संजीव कुमार, गुड्डु चौधरी चन्दनप्राम जिला महासचिव शेखपुरा (बसपा) रंजीत रविदास, साजन पासवान आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर वसपा के हाथ और मजबूत करने पर जोर डाला वहीं UGC के समर्थन को लेकर अध्यक्ष सहित लोगों ने सभा को सम्बोधित किया.
    1
    बरबीघा -  30 मार्च 2026 (सोमवार), समय 11 बजे दिन में प्रखंड कार्यालय में आज UGC के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना दिया गया. जहाँ दर्जनों बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम की जानकारी रजनिकांत कुमार बरबीघा विधान सभा अध्यक्ष ने दिया. मुख्य अतिथिः - अनिल पासवान (SC, ST महासंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष) मुख्य अतिथिः - इन्द्रजित राम (BSP जिला प्रवक्ता शेखपुरा) विशिष्ट अतिथिः - पप्पु दास (जिला प्रभारी, शेखपुरा) श्रवण कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष बरबीघा, अजीत कुमर (BSP) सेक्टर अध्यक्ष कुटौत, अशोक चौधरी, रामप्यारे पासवान, संजीव कुमार, गुड्डु चौधरी चन्दनप्राम जिला महासचिव शेखपुरा (बसपा) रंजीत रविदास, साजन पासवान आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर वसपा के हाथ और मजबूत करने पर जोर डाला वहीं UGC के समर्थन को लेकर अध्यक्ष सहित लोगों ने सभा को सम्बोधित किया.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • *LPG Crisis:* घर से किराया मँगाकर गाँव जा रहे हैं, बढ़ी महंगाई, नहीं हो रही कमाई।
    1
    *LPG Crisis:* घर से किराया मँगाकर गाँव जा रहे हैं,  बढ़ी महंगाई, नहीं हो रही कमाई।
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    22 min ago
  • लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित आरके हाई स्कूल मैदान परिसर में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित महिला डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज मंगलवार को होगा। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन शाम 4:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं राज्य की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। आयोजन को लेकर मैदान परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे मैदान का निरीक्षण करने पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित आरके हाई स्कूल मैदान परिसर में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित महिला डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज मंगलवार को होगा। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन शाम 4:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं राज्य की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह संयुक्त रूप से करेंगे।
आयोजन को लेकर मैदान परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे  मैदान का निरीक्षण करने पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर करवाई की माँग को लेकर लगाया धरना आज कांग्रेस पार्टी के हलका समराला इंचार्ज रूपिंदरसिंह राजा गिल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक माछीवाड़ा कांग्रेस अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर ठोस करवाई की माँग को धरना प्रदर्शन किया। आज इंसाफ की माँग को लेकर भारी संख्या में लोगों ने लुधियाना माछीवाड़ा रोड पर मालवा अड्डा को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन , सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की । उल्लेखनीय है कि परमिंदर तिवाड़ी को 29 मार्च शाम को कुल्हाड़ी मारकर क़त्ल कर दिया था। आज कांग्रेस पार्टी के पुलिस जिला खन्ना के अध्यक्ष पूर्व विधायक लखवीर सिंह लख्खा की अध्यक्षता में इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही पार्टी को कई सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों से भी सहयोग मिला । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर सख़्त करवाई की माँग करते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की माँग भी की । बाइट: हलका इंचार्ज राजा गिल बाइट : पुलिस जिला खन्ना के प्रधान लखबीर सिंह लख्खा
    1
    काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर करवाई की माँग को लेकर लगाया धरना 
आज कांग्रेस पार्टी के हलका समराला इंचार्ज रूपिंदरसिंह राजा गिल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक माछीवाड़ा कांग्रेस अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर ठोस करवाई की माँग को धरना प्रदर्शन किया। आज इंसाफ की माँग को लेकर भारी संख्या में लोगों ने लुधियाना माछीवाड़ा रोड पर मालवा अड्डा को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन , सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की । उल्लेखनीय है कि परमिंदर तिवाड़ी को 29 मार्च शाम को कुल्हाड़ी मारकर क़त्ल कर दिया था। आज कांग्रेस पार्टी के पुलिस जिला खन्ना के अध्यक्ष पूर्व विधायक लखवीर सिंह लख्खा की अध्यक्षता में इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही पार्टी को कई सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों से भी सहयोग मिला । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर सख़्त करवाई की माँग करते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की माँग भी की । 
बाइट: हलका इंचार्ज राजा गिल 
बाइट : पुलिस जिला खन्ना के प्रधान लखबीर सिंह लख्खा
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Asthawan, Nalanda•
    2 hrs ago
  • लखीसराय डीएम ने रक्तदान कर बचाई रोगी की जान, रियासत में बने मिसाल* लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र ने सदर अस्पताल में रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की जान बचाई। यह पहला मौका है जब लखीसराय के किसी डीएम ने इस तरह का सराहनीय कार्य किया है। डीएम के इस कदम से अस्पताल में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बना और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया ।
    1
    लखीसराय डीएम ने रक्तदान कर बचाई रोगी की जान, रियासत में बने मिसाल*
लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र ने सदर अस्पताल में रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की जान बचाई। यह पहला मौका है जब लखीसराय के किसी डीएम ने इस तरह का सराहनीय कार्य किया है। डीएम के इस कदम से अस्पताल में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बना और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया ।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • 'गंगा स्वच्छता पखवाड़ा' के पावन अवसर पर आज शेखपुरा जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। जिला गंगा समिति, शेखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष रैली एवं सफाई अभियान में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी , शेखपुरा ने स्वयं हिस्सा लेकर आम जनमानस को स्वच्छता एवं प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित लोगों को नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित होकर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस दरम्यान आमलोगो से प्रकृति से जुड़ने की अपील जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने जोर देकर कहा, "जब तक आम लोग प्रकृति संरक्षण के इस महाभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जमीन दोनों को सुरक्षित रखना होगा।" जिला पदाधिकारी महोदय ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक लोगों को यह संदेश पहुँचाया जाए कि वे जल स्रोतों में कचरा न फेंकें और वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर जिला गोपनीय प्रभारी, शेखपुरा, जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा सहित कई वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
    3
    'गंगा स्वच्छता पखवाड़ा' के पावन अवसर पर आज शेखपुरा जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। जिला गंगा समिति, शेखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष रैली एवं सफाई अभियान में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी , शेखपुरा ने स्वयं हिस्सा लेकर आम जनमानस को स्वच्छता एवं प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित लोगों को नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित होकर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस दरम्यान आमलोगो से प्रकृति से जुड़ने की अपील जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने जोर देकर कहा,  "जब तक आम लोग प्रकृति संरक्षण के इस महाभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जमीन दोनों को सुरक्षित रखना होगा।"
जिला पदाधिकारी महोदय ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक लोगों को यह संदेश पहुँचाया जाए कि वे जल स्रोतों में कचरा न फेंकें और वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
इस अवसर पर जिला गोपनीय प्रभारी, शेखपुरा, जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा सहित कई वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.