Shuru
Apke Nagar Ki App…
biskarma puja ka hardik shubhkamnaye vatika iti college Sheikhpura Bihar India mai manaya viskrma puja Sheikhpura Bihar India mai manaya viskrma puja
Bande mataram
biskarma puja ka hardik shubhkamnaye vatika iti college Sheikhpura Bihar India mai manaya viskrma puja Sheikhpura Bihar India mai manaya viskrma puja
More news from बिहार and nearby areas
- शेखपुरा में मेडिकल दुकानों की जांच, दस्तावेज और दवाओं का हुआ मिलान शेखपुरा में दवा दुकानों पर नियमों की जांच के लिए अधिकारियों की टीम ने कई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान दुकानों के जरूरी कागजात और दवाओं की उपलब्धता को बारीकी से देखा गया। जांच टीम ने मेडिकल दुकानों के लाइसेंस, बिल-बुक, दवाओं के स्टॉक और एक्सपायरी डेट की पड़ताल की। इसके अलावा दवाओं के रखरखाव तथा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री से जुड़े नियमों की भी जांच की गई। बिचली गली इलाके में कई दुकानों को जांच के दायरे में लिया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने संचालकों को दवाओं की बिक्री और भंडारण से संबंधित नियमों का सही तरीके से पालन करने की हिदायत दी। जांच के दौरान दस्तावेजों और उपलब्ध दवाओं का मिलान भी किया गया।1
- बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, पूर्व विधायक विजय सम्राट ने संभाला मोर्चा शेखपुरा। जिले के घाट कुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने इलाके को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आए। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की। उनका कहना है कि बाढ़ के समय आवागमन, खेती, शिक्षा और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इधर, ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक विजय सम्राट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभा की अगुवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके आंदोलन में साथ खड़े रहने की बात कही। सभा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।1
- शेखपुरा जिले के प्रखंड घाटकोसुम्भा के पाना पुर पंचायत में बाबा दरगाह मै जो भी कोई सालों बीमारी से ग्रस्त है तो उन्हें बाबा दरगाह भीड़ का। चाहिए क्योंकि ओहा कोई भी बड़ी बड़ी बीमारी ठीक हो जाता कोई भी मन्नत पूरा हो जाता है शेखपुरा जिले के प्रखंड घाटकोसुम्भा के पाना पुर पंचायत में बाबा दरगाह मै जो भी कोई सालों बीमारी से ग्रस्त है तो उन्हें बाबा दरगाह भीड़ का। चाहिए क्योंकि ओहा कोई भी बड़ी बड़ी बीमारी ठीक हो जाता कोई भी मन्नत पूरा हो जाता है1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को चेवाड़ा नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी समूहों, ग्राम संगठनों एवं सीएलएफ में आशीर्वाद का दीप जलाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को चेवाड़ा नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी समूहों, ग्राम संगठनों एवं सीएलएफ में आशीर्वाद का दीप जलाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शाम 6 बजे विभिन्न स्थानों पर समूह की दीदियों, ग्राम संगठन की दीदियों एवं सीएलएफ से जुड़ी सदस्यों ने एक साथ दीप जलाया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समूहों एवं ग्राम संगठनों से जुड़ी दीदियों ने एकजुट होकर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। वहीं सीएलएफ की सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर दीप प्रज्ज्वलित किया। चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप जलाने के दौरान महिलाओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।आशीर्वाद का दीप जलाने का कार्यक्रम गुरुवार की शाम 6 बजे शुरू हुआ, जो करीब 7 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान समूहों, ग्राम संगठनों एवं सीएलएफ से जुड़ी दीदियों की मौजूदगी रही।1
- घोसवरी थानाध्यक्ष दीपक मणि ने पदभार ग्रहण करते शराब माफिया की कमर तोड़ दिया। 🚨 मोकामा से बड़ी खबर! घोसवरी के नए थानाध्यक्ष दीपक मणि ने पदभार संभालते ही शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। घोसवरी थाना क्षेत्र के धनकडोव गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान करीब 500 लीटर महुआ नष्ट किया गया और अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। थानाध्यक्ष दीपक मणि ने साफ संदेश दिया है—शराब के अवैध कारोबार से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि शराब से जुड़ी कोई भी सूचना सीधे थानाध्यक्ष को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 📍धनकडोव, घोसवरी | मोकामा #Mokama #Ghoswari #DeepakMani #BiharPolice #LiquorRaid #BreakingNews #MokamaNews1
- लखीसराय। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने सदर अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर लखीसराय। सदर अस्पताल परिसर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 18 सितंबर को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान के अलावा वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। शिविर के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया।1
- हथिदाह में मुखिया संघ अध्यक्ष गुड्डी सिंह के आवास पर धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा मोकामा के हथिदाह में मुखिया संघ अध्यक्ष सह पंचायत मुखिया गुड्डी सिंह के आवास पर विश्वकर्मा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।1
- घर का इकलौता चिराग बुझा, ससुराल से लौटने के बाद युवक की मौत से मचा कोहराम शेखपुरा के महादेवनगर मोहल्ले में सज्जन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक बिनोद प्रसाद का पुत्र था। परिजनों के मुताबिक करीब छह माह पहले सज्जन की शादी श्रीदला में हुई थी। हाल में वह करीब सात दिन ससुराल में रहने के बाद घर वापस आया था। परिजनों का दावा है कि लौटने के बाद वह काफी परेशान और तनाव में नजर आ रहा था। परिवार ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि बेटी की विदाई नहीं करने और तलाक के लिए दबाव बनाए जाने की बात कही गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई और शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।1