घर का इकलौता चिराग बुझा, ससुराल से लौटने के बाद युवक की मौत से मचा कोहराम शेखपुरा के महादेवनगर मोहल्ले में सज्जन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक बिनोद प्रसाद का पुत्र था। परिजनों के मुताबिक करीब छह माह पहले सज्जन की शादी श्रीदला में हुई थी। हाल में वह करीब सात दिन ससुराल में रहने के बाद घर वापस आया था। परिजनों का दावा है कि लौटने के बाद वह काफी परेशान और तनाव में नजर आ रहा था। परिवार ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि बेटी की विदाई नहीं करने और तलाक के लिए दबाव बनाए जाने की बात कही गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई और शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
घर का इकलौता चिराग बुझा, ससुराल से लौटने के बाद युवक की मौत से मचा कोहराम शेखपुरा के महादेवनगर मोहल्ले में सज्जन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक बिनोद प्रसाद का पुत्र था। परिजनों के मुताबिक करीब छह माह पहले सज्जन की शादी श्रीदला में हुई थी। हाल में वह करीब सात दिन ससुराल में रहने के बाद घर वापस आया था। परिजनों का दावा है कि लौटने के बाद वह काफी परेशान और तनाव में नजर आ रहा था। परिवार ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि बेटी की विदाई नहीं करने और तलाक के लिए दबाव बनाए जाने की बात कही गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई और शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
- Vatika iti college में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा पूजा* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* Vatika iti college में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा पूजा* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए1
- जमुई में चंद्रमंडी थाना प्रभारी के निलंबन की मांग, माले-आदिवासी संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना1
- अलीगंज में गणपति बप्पा जी को नम आंखो से दी विदाई अलीगंज बाजार में जगह जगह बना आकर्षक पंडालों में गणपति मूर्ति की गई थी स्थापित अलीगंज में गणपति की प्रतिमा को नम आंखो से दी विदाई, अलीगंज बाजार में जगह जगह बना आकर्षक पंडालों में गणपति मूर्ति की गई थी स्थापित अलीगंज,प्रखंड के अलीगंज बाजार सहित कई जगहों पर धूम धाम से पांच दिनों तक चलने वाला गणपति महोत्सव का समापन होते ही शुक्रवार को विसर्जन का दौर शुरू हो गया, जगह जगह पूजा समिति द्वारा स्थापित गणपति बप्पा की नम आंखों से बिदाई दी, गणेश चतुर्थी पावन पर्व के अवसर पर अलीगंज मेन बाजार से लेकर अंदर बाजार मानपुर तक कई अलग अलग जगहों पर पूजा समिति के द्वारा कई आकर्षक भव्य पंडाल विभिन्न पूजा समिति मेन बाजार अलीगंज क्रांति कल्ब , बुढ़वा गणेश जी,अलीगंज अंदर बाजार केरला स्कूल के समीप ग्रेट क्लब, डोमटोली के समीप श्रृष्टि क्लब , पुरानी गणेश मंदिर स्टूडेंट क्लब के ,धर्मवीर बालक दल मानपुर सहित अन्य जगहों पर एक से बढ़ कर एक भव्य आकर्षक पंडालों में विराजित गौरी पुत्र गणेश के दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता,पूजा पंडालों में पहले विधि विधान पूर्वक पूजा अनुष्ठानों का दौर जारी था,वहीं शाम होते ही हर पूजा पंडाल पर बाबा गणेश के दर्शनो को महिला पुरुष व बच्चे श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा,अलीगंज में गणेश उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जाता है,पुरा अलीगंज बाजार गणपति बप्पा मोरिया भगति गीतों से वातावरण गुंजाईमान रहा, वहीं तीन दिनों तक पूजा समिति के द्वारा पूरा अलीगंज बाजार नए नए आधुनिक लाइटों से सजाया गया था जो वहीं अलीगंज अंदर बाजार बुढ़वा गणेश मंदिर से प्रसिद्ध है पुरानी गणेश मंदिर स्टूडेंट क्लब समिति के भव्य आकर्ष पंडाल बनाया गया था जो आकर्षण के केंद्र बना था उसी पंडाल मे 20 फिट की गणपति बप्पा मोरिया की प्रतिमा स्थापित की गई, शुक्रवार को अलीगंज के सभी पूजा समिति के द्वारा अपने स्थान से उठाकर गाजे बजे के साथ पुरा मेन बाजार भ्रमण किया, वही युवक भगति गीतों पे झूमते दिखे, वहीं ग्रेट क्लब के सदस्यों ने साभी एक ड्रेस मे नजर आये, प्रतिमा विसर्जन हेतु अलीगंज मेन बाजार होते हुए दुर्गा मंदीर तालाब मे श्रद्धा के साथ विसर्जित किया गया। इस दौरान विभिन्न समिति बप्पा की मूर्तियों को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन स्थल तक ले गए। रास्ते में श्रद्धालुओं में खूब गुलाल उड़ाया और पटाखे भी फोड़े। जुलुश के दौरान चंद्रदीप पुलिस मुस्तैद दिखी, पुलिस प्रसाशन ने शांतिपूर्ण वातावरण मे विसर्जन हुआ, मौके पर सौरभ कुमार, धर्मेंन्द्र कुमार, बिक्की कुमार,जितेश् मेहता, छोटू कुमार, सनोज मेहता,नितीश कुमार, कुंदन कुमार, नीतीश, मेहता,गोलू,राकेश, सतीश, रामशिष् कुशवाहा, मोहित, राजेश कुमार, पिंटू साव,राजन,संजय कुमार, संजीत चौधरी, रंजीत कुमार, के अलावे सभी पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे4
- जमुई के S P पर भाकपा माले के नेता ने लगाया आरोप :झाझा प्रखंड सचिव भाकपा माले जमुई के S P पर भाकपा माले के नेता ने लगाया आरोप :झाझा प्रखंड सचिव भाकपा माले1
- घोसवरी थानाध्यक्ष दीपक मणि ने पदभार ग्रहण करते शराब माफिया की कमर तोड़ दिया। 🚨 मोकामा से बड़ी खबर! घोसवरी के नए थानाध्यक्ष दीपक मणि ने पदभार संभालते ही शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। घोसवरी थाना क्षेत्र के धनकडोव गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान करीब 500 लीटर महुआ नष्ट किया गया और अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। थानाध्यक्ष दीपक मणि ने साफ संदेश दिया है—शराब के अवैध कारोबार से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि शराब से जुड़ी कोई भी सूचना सीधे थानाध्यक्ष को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 📍धनकडोव, घोसवरी | मोकामा #Mokama #Ghoswari #DeepakMani #BiharPolice #LiquorRaid #BreakingNews #MokamaNews1
- गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए भछियार में खुला जयशंकर निशुल्क शिक्षण केंद्र विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुई पहल, सभी जाति-धर्म के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए भछियार में खुला जयशंकर निशुल्क शिक्षण केंद्र विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुई पहल, सभी जाति-धर्म के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा1
- बाइक की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, पुलिस ने हथियार के साथ एक को पकड़ा शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के माने गांव के पास बाइक की टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बरारीबीघा निवासी नकुल कुमार बाइक से बिहारशरीफ जा रहे थे। इसी दौरान एक वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ उन्हें चोट भी लगी। इसके बाद बाइक के नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग करने पर विवाद बढ़ गया। पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने की बात सामने आई। हालांकि, नकुल कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर चेवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और रंजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। मामले में रंजीत कुमार यादव और उनके बेटे लक्ष्मण कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।1
- biskarma puja ka hardik shubhkamnaye vatika iti college Sheikhpura Bihar India mai manaya viskrma puja Sheikhpura Bihar India mai manaya viskrma puja1
- जमुई में पांचवें दिन प्रतिरोध मार्च, थाना प्रभारी के निलंबन की मांग1