logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमुई में चंद्रमंडी थाना प्रभारी के निलंबन की मांग, माले-आदिवासी संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना

1 hr ago
user_Nandan Kumar Paswan
Nandan Kumar Paswan
जमुई, जमुई, बिहार•
1 hr ago

जमुई में चंद्रमंडी थाना प्रभारी के निलंबन की मांग, माले-आदिवासी संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना

More news from बिहार and nearby areas
  • घर का इकलौता चिराग बुझा, ससुराल से लौटने के बाद युवक की मौत से मचा कोहराम शेखपुरा के महादेवनगर मोहल्ले में सज्जन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक बिनोद प्रसाद का पुत्र था। परिजनों के मुताबिक करीब छह माह पहले सज्जन की शादी श्रीदला में हुई थी। हाल में वह करीब सात दिन ससुराल में रहने के बाद घर वापस आया था। परिजनों का दावा है कि लौटने के बाद वह काफी परेशान और तनाव में नजर आ रहा था। परिवार ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि बेटी की विदाई नहीं करने और तलाक के लिए दबाव बनाए जाने की बात कही गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई और शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
    1
    घर का इकलौता चिराग बुझा, ससुराल से लौटने के बाद युवक की मौत से मचा कोहराम
शेखपुरा के महादेवनगर मोहल्ले में सज्जन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक बिनोद प्रसाद का पुत्र था। परिजनों के मुताबिक करीब छह माह पहले सज्जन की शादी श्रीदला में हुई थी। हाल में वह करीब सात दिन ससुराल में रहने के बाद घर वापस आया था। परिजनों का दावा है कि लौटने के बाद वह काफी परेशान और तनाव में नजर आ रहा था। परिवार ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि बेटी की विदाई नहीं करने और तलाक के लिए दबाव बनाए जाने की बात कही गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई और शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • तिसरी प्रखण्ड के खटपॉक पंचायत अंतर्गत दलपटडीह गाव में शनिवार को घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा द्वारा सामूहिक करम परब अखाड़ा का भव्य आयोजन, तिसरी प्रखण्ड के खटपॉक पंचायत अंतर्गत दलपटडीह गाव में शनिवार को घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा द्वारा सामूहिक करम परब अखाड़ा का भव्य आयोजन, पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य के साथ दिया सांस्कृतिक एकता व सामाजिक विकास का संदेश  ‎​खटपॉक पंचायत के दलपतडीह बेहराटांड मैदान में घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा (युवा मोर्चा तिसरी) के तत्वावधान में सामूहिक करम परब अखाड़ा का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकृति पर्व करम को पूरे हर्षोल्लास, परंपरा और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया।  ‎​कार्यक्रम के दौरान समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की अनुपम झलक देखने को मिली। पुरुषों ने अपने पारंपरिक पहनावे—धोती, कमीज, गंजी और पीला पगड़ी—तथा महिलाओं एवं बच्चियों ने लाल, पीला व हरा पाड़ी वाली साड़ियां पहनकर जावा एवं करम डाल के साथ झूमर, मांदर और नगाड़े की थाप पर शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।  ‎​समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज की एकता, अखंडता, संस्कृति की रक्षा, शिक्षा के विस्तार, महिला सम्मान, युवा सशक्तिकरण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर विशेष बल दिया।  ‎​इस भव्य आयोजन में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार, जिलाध्यक्ष उदय राय, प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर राय, युवा प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर राय और सचिव प्रद्युम्न राय शामिल थे। इसके अलावा वासुदेव राय, बाबूराम राय, भीम राय, दुरोम राय, पुनिम राय, उमेश राय, राजकुमार राय और ललन राय सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।  ‎​कार्यक्रम का सफल आयोजन युवा मोर्चा तिसरी और विभिन्न प्रखंड समितियों (राजधनवार, देवरी, बिरनी, जमुआ, गावां) के आपसी सहयोग से संपन्न हुआ। समारोह में पहुंचे सभी स्वजाति बंधुओं व कुटुंबों का 'सगुण जोहार' के साथ आदर-सत्कार किया गया।  ‎
    4
    तिसरी प्रखण्ड के खटपॉक पंचायत अंतर्गत दलपटडीह गाव में शनिवार को घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा द्वारा सामूहिक करम परब अखाड़ा का भव्य आयोजन,
तिसरी प्रखण्ड के खटपॉक पंचायत अंतर्गत दलपटडीह गाव में शनिवार को घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा द्वारा सामूहिक करम परब अखाड़ा का भव्य आयोजन, पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य के साथ दिया सांस्कृतिक एकता व सामाजिक विकास का संदेश  
‎​खटपॉक पंचायत के दलपतडीह बेहराटांड मैदान में घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा (युवा मोर्चा तिसरी) के तत्वावधान में सामूहिक करम परब अखाड़ा का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकृति पर्व करम को पूरे हर्षोल्लास, परंपरा और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया।  
‎​कार्यक्रम के दौरान समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की अनुपम झलक देखने को मिली। पुरुषों ने अपने पारंपरिक पहनावे—धोती, कमीज, गंजी और पीला पगड़ी—तथा महिलाओं एवं बच्चियों ने लाल, पीला व हरा पाड़ी वाली साड़ियां पहनकर जावा एवं करम डाल के साथ झूमर, मांदर और नगाड़े की थाप पर शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।  
‎​समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज की एकता, अखंडता, संस्कृति की रक्षा, शिक्षा के विस्तार, महिला सम्मान, युवा सशक्तिकरण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर विशेष बल दिया।  
‎​इस भव्य आयोजन में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार, जिलाध्यक्ष उदय राय, प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर राय, युवा प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर राय और सचिव प्रद्युम्न राय शामिल थे। इसके अलावा वासुदेव राय, बाबूराम राय, भीम राय, दुरोम राय, पुनिम राय, उमेश राय, राजकुमार राय और ललन राय सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।  
‎​कार्यक्रम का सफल आयोजन युवा मोर्चा तिसरी और विभिन्न प्रखंड समितियों (राजधनवार, देवरी, बिरनी, जमुआ, गावां) के आपसी सहयोग से संपन्न हुआ। समारोह में पहुंचे सभी स्वजाति बंधुओं व कुटुंबों का 'सगुण जोहार' के साथ आदर-सत्कार किया गया।  
‎
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    4 hrs ago
  • शहीद स्मारक पर आशीर्वाद के दीप जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन तारापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार की संध्या तारापुर के शहीद स्मारक सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद के दीप जलाकर उनका जन्मदिन मनाया। शहीद स्मारक परिसर में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में रामदेव सिंह, अगम सिंह, केसी सिंह, जवाहर सिंह, कपिल सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम को संपन्न किया।
    1
    शहीद स्मारक पर आशीर्वाद के दीप जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
तारापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार की संध्या तारापुर के शहीद स्मारक सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद के दीप जलाकर उनका जन्मदिन मनाया। शहीद स्मारक परिसर में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और देश की निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम में रामदेव सिंह, अगम सिंह, केसी सिंह, जवाहर सिंह, कपिल सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम को संपन्न किया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, पूर्व विधायक विजय सम्राट ने संभाला मोर्चा शेखपुरा। जिले के घाट कुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने इलाके को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आए। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की। उनका कहना है कि बाढ़ के समय आवागमन, खेती, शिक्षा और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इधर, ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक विजय सम्राट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभा की अगुवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके आंदोलन में साथ खड़े रहने की बात कही। सभा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, पूर्व विधायक विजय सम्राट ने संभाला मोर्चा
शेखपुरा। जिले के घाट कुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने इलाके को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आए। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की। उनका कहना है कि बाढ़ के समय आवागमन, खेती, शिक्षा और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
इधर, ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक विजय सम्राट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभा की अगुवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके आंदोलन में साथ खड़े रहने की बात कही। सभा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    8 hrs ago
  • शेखपुरा जिले के प्रखंड घाटकोसुम्भा के पाना पुर पंचायत में बाबा दरगाह मै जो भी कोई सालों बीमारी से ग्रस्त है तो उन्हें बाबा दरगाह भीड़ का। चाहिए क्योंकि ओहा कोई भी बड़ी बड़ी बीमारी ठीक हो जाता कोई भी मन्नत पूरा हो जाता है शेखपुरा जिले के प्रखंड घाटकोसुम्भा के पाना पुर पंचायत में बाबा दरगाह मै जो भी कोई सालों बीमारी से ग्रस्त है तो उन्हें बाबा दरगाह भीड़ का। चाहिए क्योंकि ओहा कोई भी बड़ी बड़ी बीमारी ठीक हो जाता कोई भी मन्नत पूरा हो जाता है
    1
    शेखपुरा जिले के
  प्रखंड घाटकोसुम्भा
के पाना पुर पंचायत में  बाबा दरगाह मै जो भी कोई  सालों बीमारी से ग्रस्त है 
तो उन्हें बाबा दरगाह भीड़ का। चाहिए क्योंकि ओहा कोई भी बड़ी बड़ी बीमारी ठीक हो जाता कोई भी मन्नत पूरा हो जाता है 
शेखपुरा जिले के
प्रखंड घाटकोसुम्भा
के पाना पुर पंचायत में  बाबा दरगाह मै जो भी कोई  सालों बीमारी से ग्रस्त है 
तो उन्हें बाबा दरगाह भीड़ का। चाहिए क्योंकि ओहा कोई भी बड़ी बड़ी बीमारी ठीक हो जाता कोई भी मन्नत पूरा हो जाता है
    user_Bande mataram
    Bande mataram
    Farmer Sheikhpura, Bihar•
    10 hrs ago
  • रामबिहारीपुर में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया, 500 से अधिक दीप जलाए हवेली खड़गपुर। प्रखंड क्षेत्र की मुरादे पंचायत के रामबिहारीपुर गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव के आवास पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुकेश कुमार यादव की ओर से किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव, जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु और भाजपा कार्यकर्ता अमन चैन ने संयुक्त रूप से केक काटा। केक पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल बना हुआ था। कार्यकर्ताओं ने बैनर पर बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रामबिहारीपुर स्थित काली मंदिर परिसर में आशीर्वाद दीप जलाए गए। मंदिर परिसर और आसपास के प्रांगण में 500 से अधिक दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में गंगटा पंचायत के पूर्व मुखिया संजय मंडल, उमाशंकर बिंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटकर खुशी मनाई और सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप जलाकर जनसेवा का संदेश दिया। जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित कर खुशियां साझा कीं।
    1
    रामबिहारीपुर में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया, 500 से अधिक दीप जलाए
हवेली खड़गपुर। प्रखंड क्षेत्र की मुरादे पंचायत के रामबिहारीपुर गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव के आवास पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुकेश कुमार यादव की ओर से किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव, जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु और भाजपा कार्यकर्ता अमन चैन ने संयुक्त रूप से केक काटा। केक पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल बना हुआ था। कार्यकर्ताओं ने बैनर पर बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया।
वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रामबिहारीपुर स्थित काली मंदिर परिसर में आशीर्वाद दीप जलाए गए। मंदिर परिसर और आसपास के प्रांगण में 500 से अधिक दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम में गंगटा पंचायत के पूर्व मुखिया संजय मंडल, उमाशंकर बिंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटकर खुशी मनाई और सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप जलाकर जनसेवा का संदेश दिया।
जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित कर खुशियां साझा कीं।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • बाइक की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, पुलिस ने हथियार के साथ एक को पकड़ा शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के माने गांव के पास बाइक की टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बरारीबीघा निवासी नकुल कुमार बाइक से बिहारशरीफ जा रहे थे। इसी दौरान एक वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ उन्हें चोट भी लगी। इसके बाद बाइक के नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग करने पर विवाद बढ़ गया। पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने की बात सामने आई। हालांकि, नकुल कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर चेवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और रंजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। मामले में रंजीत कुमार यादव और उनके बेटे लक्ष्मण कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
    1
    बाइक की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, पुलिस ने हथियार के साथ एक को पकड़ा
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के माने गांव के पास बाइक की टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बरारीबीघा निवासी नकुल कुमार बाइक से बिहारशरीफ जा रहे थे। इसी दौरान एक वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ उन्हें चोट भी लगी।
इसके बाद बाइक के नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग करने पर विवाद बढ़ गया। पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने की बात सामने आई। हालांकि, नकुल कुमार बाल-बाल बच गए।
सूचना मिलने पर चेवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और रंजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। मामले में रंजीत कुमार यादव और उनके बेटे लक्ष्मण कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • कमरगामा मारपीट मामले में तीन नामजद गिरफ्तार, 10 के खिलाफ प्राथमिकी तारापुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में बुधवार की सुबह करीब तीन बजे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल श्रीकांत सिंह की भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र सुभाष सिंह के फर्द बयान पर गुरुवार को 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुत्र शशिकांत सिंह ने बताया कि श्रीकांत सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई थी। भागलपुर में इलाज करा रहे नामजद आरोपित अमित कुमार, इंदु देवी और धर्मेंद्र उर्फ तुसार चौधरी को गिरफ्तार कर गुरुवार की शाम न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। वहीं, रमाशंकर चौधरी का पुलिस अभिरक्षा में मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जब्त प्रदर्श को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। दूसरे पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    1
    कमरगामा मारपीट मामले में तीन नामजद गिरफ्तार, 10 के खिलाफ प्राथमिकी
तारापुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में बुधवार की सुबह करीब तीन बजे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल श्रीकांत सिंह की भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र सुभाष सिंह के फर्द बयान पर गुरुवार को 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुत्र शशिकांत सिंह ने बताया कि श्रीकांत सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई थी। भागलपुर में इलाज करा रहे नामजद आरोपित अमित कुमार, इंदु देवी और धर्मेंद्र उर्फ तुसार चौधरी को गिरफ्तार कर गुरुवार की शाम न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। वहीं, रमाशंकर चौधरी का पुलिस अभिरक्षा में मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जब्त प्रदर्श को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। दूसरे पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • तिसरी प्रखण्ड अंतर्गत सिंघो पंचायत के उत्क्रमित बिद्यालय गोसाई महरी जाने के लिए रास्ता नही बच्चे पगडण्डी से करते है आवागमन
    2
    तिसरी प्रखण्ड अंतर्गत सिंघो पंचायत के उत्क्रमित बिद्यालय गोसाई महरी जाने के लिए रास्ता नही बच्चे पगडण्डी से करते है आवागमन
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.