रामबिहारीपुर में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया, 500 से अधिक दीप जलाए हवेली खड़गपुर। प्रखंड क्षेत्र की मुरादे पंचायत के रामबिहारीपुर गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव के आवास पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुकेश कुमार यादव की ओर से किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव, जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु और भाजपा कार्यकर्ता अमन चैन ने संयुक्त रूप से केक काटा। केक पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल बना हुआ था। कार्यकर्ताओं ने बैनर पर बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रामबिहारीपुर स्थित काली मंदिर परिसर में आशीर्वाद दीप जलाए गए। मंदिर परिसर और आसपास के प्रांगण में 500 से अधिक दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में गंगटा पंचायत के पूर्व मुखिया संजय मंडल, उमाशंकर बिंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटकर खुशी मनाई और सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप जलाकर जनसेवा का संदेश दिया। जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित कर खुशियां साझा कीं।
रामबिहारीपुर में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया, 500 से अधिक दीप जलाए हवेली खड़गपुर। प्रखंड क्षेत्र की मुरादे पंचायत के रामबिहारीपुर गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव के आवास पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुकेश कुमार यादव की ओर से किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव, जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु और भाजपा कार्यकर्ता अमन चैन ने संयुक्त रूप से केक काटा। केक पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल बना हुआ था। कार्यकर्ताओं ने बैनर पर बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रामबिहारीपुर स्थित काली मंदिर परिसर में आशीर्वाद दीप जलाए गए। मंदिर परिसर और आसपास के प्रांगण में 500 से अधिक दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में गंगटा पंचायत के पूर्व मुखिया संजय मंडल, उमाशंकर बिंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटकर खुशी मनाई और सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप जलाकर जनसेवा का संदेश दिया। जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित कर खुशियां साझा कीं।
- रामबिहारीपुर में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया, 500 से अधिक दीप जलाए हवेली खड़गपुर। प्रखंड क्षेत्र की मुरादे पंचायत के रामबिहारीपुर गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव के आवास पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुकेश कुमार यादव की ओर से किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव, जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु और भाजपा कार्यकर्ता अमन चैन ने संयुक्त रूप से केक काटा। केक पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल बना हुआ था। कार्यकर्ताओं ने बैनर पर बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रामबिहारीपुर स्थित काली मंदिर परिसर में आशीर्वाद दीप जलाए गए। मंदिर परिसर और आसपास के प्रांगण में 500 से अधिक दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में गंगटा पंचायत के पूर्व मुखिया संजय मंडल, उमाशंकर बिंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटकर खुशी मनाई और सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप जलाकर जनसेवा का संदेश दिया। जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित कर खुशियां साझा कीं।1
- नगर परिषद में जनता के सवालों पर कौन बोला, कौन चुप रहा? जिम्मेदारी के सवाल पर घिरे अधिकारी हवेली खड़गपुर: शहर की सफाई व्यवस्था और नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं को लेकर आज नगर परिषद हवेली खड़गपुर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सवाल किए गए। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार, टाउन प्लानर शाहबाज, मेयर प्रभु शंकर और उप मेयर दीपक यादव से शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सवाल पूछे गए। पूछे गए सवालों में मणि नदी की साफ-सफाई, वार्डों में नालों की सफाई, नियमित फॉगिंग, रोजाना कचरा उठाव और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों जैसे मुद्दे शामिल थे। इन सवालों पर उप मेयर दीपक यादव और टाउन प्लानर शाहबाज ने ऑन कैमरा जवाब दिया, जबकि बाकी संबंधित पदाधिकारियों की ओर से कैमरे पर जवाब नहीं दिया गया। स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार से जब स्वच्छता विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस विषय पर जवाब देने से इनकार किया। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन से सवाल करने के दौरान मेयर प्रभु शंकर भी मौजूद थे। दोनों ने ऑन कैमरा जवाब देने से इनकार किया। और रिपोर्टर से बदतमीजी से बात भी किया कैमरे से बाहर सवाल पूछे जाने पर बातचीत के दौरान दोनों की ओर से नाराजगी जताई गई और ऊंची आवाज में बातचीत हुई। वहीं, मणि नदी की सफाई को लेकर नगर परिषद की ओर से यह कहा गया कि मणि नदी की सफाई नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। इसके अलावा वार्डों के नाले, फॉगिंग, कचरा उठाव और लंबित कार्यों से जुड़े सवालों पर जिम्मेदारी को लेकर वार्ड पार्षदों की भूमिका का हवाला दिया गया। अब सवाल यह है कि अगर शहर की सफाई व्यवस्था और रोजमर्रा की नागरिक समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, तो उनकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या हर समस्या के लिए केवल वार्ड पार्षद जिम्मेदार हैं, या नगर परिषद के संबंधित विभागों और अधिकारियों की भी कोई जवाबदेही बनती है? जनता के पैसे से चलने वाली स्थानीय व्यवस्था में जनता के सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना जरूरी है। ऐसे में इन सवालों पर नगर परिषद के संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों का आधिकारिक और स्पष्ट पक्ष सामने आना महत्वपूर्ण है। सवाल यह भी है की मुख्य पार्षद अपने बयान में बोले की हमारा वार्ड जाकर देखिए रोज नियमित रूप से साफ सफाई एवं झाड़ू का काम किया जाता है मैं पूछना चाहता हूं मुख्य पार्षद जी से की क्या सिर्फ दुलारपुर वार्ड है उनके अंदर आता है क्या बाकी वार्ड के जनता उनको वोट नहीं दिए हैं जब मैं ऑफ कैमरा सवाल करना शुरू किया तो हमारे सभी सवालों का जवाब बड़ी ही बदतमीजी से दिया और हमसे यह भी कहा गया जहां भी समस्या है आप हमें बताइए वह समस्या हम दूर करेंगे लेकिन जनता अगर समस्या लेकर आती है उनकी समस्या नहीं सुनेंगे1
- शहीद स्मारक पर आशीर्वाद के दीप जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन तारापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार की संध्या तारापुर के शहीद स्मारक सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद के दीप जलाकर उनका जन्मदिन मनाया। शहीद स्मारक परिसर में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में रामदेव सिंह, अगम सिंह, केसी सिंह, जवाहर सिंह, कपिल सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम को संपन्न किया।1
- इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित, लूटपाट के कारण अफरा तफरी मुंगेर जिला समाहरणालय क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय के सामने के सी सुरेंद्र बाबू पार्क में मुंगेर जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए आधुनिक टेंट सिटी और राहत शिविर में उस वक्त लूटपाट और अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई, जब कई सामाजिक संगठनों की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित की जा रही थी। गुरुवार दोपहर इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के तत्वाधान में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री के रूप में ब्रेड के पैकेट, पाव रोटी की पैकेट तथा बिस्कुट के पैकेट वितरित किया गया। राहत सामग्री वितरण का कार्य आरंभ होते ही बाढ़ पीड़ितों में शामिल महिलाओं तथा बच्चों ने इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ताओं के बीच से राहत सामग्रियों की लूटपाट शुरू कर दी। इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ता देखते ही रह गए। ब्रेड के पैकेट और रोटी की पैकेट तथा बिस्किट के पैकेट से भरी पेटियां लूटने के चक्कर में कुछ समय के लिए माहौल अफरा तफरी का पैदा हो गया। राहत सामग्रियों की लूटपाट और अपरा तफरी की स्थिति से इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ता बचते नजर आए।1
- बोरना पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राहत सामग्री का किया गया वितरण। गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत के विभिन्न वार्डों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच शुक्रवार को दिन के 11 बजे तक घर-घर जाकर सूखा राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया। सहरसा जिले से आए सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार मिलन की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई। राहत पैकेट में चूड़ा, दालमोट, मुढ़ी, बिस्कुट, कुरकुरे, पानी सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। टीम के सदस्य नाव के सहारे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों के घर-घर जाकर राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार मिलन ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि राहत कार्य आगे भी जरूरत के अनुसार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने टीम के सदस्यों के प्रति आभार जताया। लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता की इस पहल की सराहना की। राहत वितरण के दौरान राजा कुमार, संजय कुमार, बाबुल गुप्ता, शाहबुद्दीन, मोनू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।1
- 🚨 पटना में बांका के दो विधायकों की अहम मुलाकात, संगठन और विकास पर हुई बड़ी चर्चा! 📍 पटना: बांका जिले के धोरैया विधायक मनीष कुमार और बेलहर विधायक मनोज यादव ने आज जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा से उनके आवास पर मुलाकात की। 🤝 इस दौरान बांका जिले और बेलहर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं को मजबूती देने तथा जनसरोकार से जुड़े विकास कार्यों को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 🗣️ मुलाकात में क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। 📺 बांका की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 🔴 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 🎯 बांका की आवाज आपके साथ1
- बागेश्वरी शामपुर विद्युत उपकेंद्र में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, कर्मियों ने की विधिवत पूजा-अर्चना बागेश्वरी शामपुर विद्युत उपकेंद्र में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, कर्मियों ने की विधिवत पूजा-अर्चना #VishwakarmaPuja #HaveliKharagpur #Bagheswari #Shampur #Munger #BiharNews #VoiceOfMunger1
- कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम लोकेशन बिहार कैमूर रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक किशोर समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बघीनी और बहदुरा गांव के बीच नटीनिया माई के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे पानी के तेज बहाव में जा गिरे। मृतकों की पहचान बघीनी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकास चौधरी, पिता स्वर्गीय अवधेश चौधरी, बिट्टू कुमार (18 वर्ष), पिता रामाशंकर चौधरी तथा दिलखुश राय (16 वर्ष), पिता जैनुद्दीन राय के रूप में हुई है। तीनों की मौत की खबर मिलते ही बघीनी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काम के सिलसिले में जा रहे थे मोहनिया मृतक विकास कुमार के चाचा अरुण चौधरी के अनुसार तीनों युवक किसी काम के सिलसिले में बाइक से मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नटीनिया माई के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी के बहाव में जा गिरीं। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने पानी में पड़े लोगों को देखा और तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहनिया के प्रभारी एसडीपीओ दयानंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो बाइकों की टक्कर में बघीनी गांव के तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच कर रही है।4