इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित, लूटपाट के कारण अफरा तफरी मुंगेर जिला समाहरणालय क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय के सामने के सी सुरेंद्र बाबू पार्क में मुंगेर जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए आधुनिक टेंट सिटी और राहत शिविर में उस वक्त लूटपाट और अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई, जब कई सामाजिक संगठनों की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित की जा रही थी। गुरुवार दोपहर इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के तत्वाधान में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री के रूप में ब्रेड के पैकेट, पाव रोटी की पैकेट तथा बिस्कुट के पैकेट वितरित किया गया। राहत सामग्री वितरण का कार्य आरंभ होते ही बाढ़ पीड़ितों में शामिल महिलाओं तथा बच्चों ने इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ताओं के बीच से राहत सामग्रियों की लूटपाट शुरू कर दी। इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ता देखते ही रह गए। ब्रेड के पैकेट और रोटी की पैकेट तथा बिस्किट के पैकेट से भरी पेटियां लूटने के चक्कर में कुछ समय के लिए माहौल अफरा तफरी का पैदा हो गया। राहत सामग्रियों की लूटपाट और अपरा तफरी की स्थिति से इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ता बचते नजर आए।
इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित, लूटपाट के कारण अफरा तफरी मुंगेर जिला समाहरणालय क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय के सामने के सी सुरेंद्र बाबू पार्क में मुंगेर जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए आधुनिक टेंट सिटी और राहत शिविर में उस वक्त लूटपाट और अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई, जब कई सामाजिक संगठनों की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित की जा रही थी। गुरुवार दोपहर इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के तत्वाधान में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री के रूप में ब्रेड के पैकेट, पाव रोटी की पैकेट तथा बिस्कुट के पैकेट वितरित किया गया। राहत सामग्री वितरण का कार्य आरंभ होते ही बाढ़ पीड़ितों में शामिल महिलाओं तथा बच्चों ने इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ताओं के बीच से राहत सामग्रियों की लूटपाट शुरू कर दी। इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ता देखते ही रह गए। ब्रेड के पैकेट और रोटी की पैकेट तथा बिस्किट के पैकेट से भरी पेटियां लूटने के चक्कर में कुछ समय के लिए माहौल अफरा तफरी का पैदा हो गया। राहत सामग्रियों की लूटपाट और अपरा तफरी की स्थिति से इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ता बचते नजर आए।
- इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित, लूटपाट के कारण अफरा तफरी मुंगेर जिला समाहरणालय क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय के सामने के सी सुरेंद्र बाबू पार्क में मुंगेर जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए आधुनिक टेंट सिटी और राहत शिविर में उस वक्त लूटपाट और अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई, जब कई सामाजिक संगठनों की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित की जा रही थी। गुरुवार दोपहर इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के तत्वाधान में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री के रूप में ब्रेड के पैकेट, पाव रोटी की पैकेट तथा बिस्कुट के पैकेट वितरित किया गया। राहत सामग्री वितरण का कार्य आरंभ होते ही बाढ़ पीड़ितों में शामिल महिलाओं तथा बच्चों ने इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ताओं के बीच से राहत सामग्रियों की लूटपाट शुरू कर दी। इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ता देखते ही रह गए। ब्रेड के पैकेट और रोटी की पैकेट तथा बिस्किट के पैकेट से भरी पेटियां लूटने के चक्कर में कुछ समय के लिए माहौल अफरा तफरी का पैदा हो गया। राहत सामग्रियों की लूटपाट और अपरा तफरी की स्थिति से इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ता बचते नजर आए।1
- बोरना पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राहत सामग्री का किया गया वितरण। गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत के विभिन्न वार्डों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच शुक्रवार को दिन के 11 बजे तक घर-घर जाकर सूखा राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया। सहरसा जिले से आए सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार मिलन की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई। राहत पैकेट में चूड़ा, दालमोट, मुढ़ी, बिस्कुट, कुरकुरे, पानी सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। टीम के सदस्य नाव के सहारे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों के घर-घर जाकर राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार मिलन ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि राहत कार्य आगे भी जरूरत के अनुसार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने टीम के सदस्यों के प्रति आभार जताया। लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता की इस पहल की सराहना की। राहत वितरण के दौरान राजा कुमार, संजय कुमार, बाबुल गुप्ता, शाहबुद्दीन, मोनू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत नौ महिलाओं का ऑपरेशन परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत नौ महिलाओं का ऑपरेशन खगड़िया / मानसी। परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीएचसी मानसी में नौ महिलाओं का परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को छोटे परिवार के महत्व तथा परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी जा रही है। ऑपरेशन के लिए आने वाली महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य परिवार नियोजन सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना और योग्य दंपतियों को उनकी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार साधन अपनाने के लिए जागरूक करना है। पीएचसी स्तर पर परिवार नियोजन से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।1
- रामबिहारीपुर में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया, 500 से अधिक दीप जलाए हवेली खड़गपुर। प्रखंड क्षेत्र की मुरादे पंचायत के रामबिहारीपुर गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव के आवास पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुकेश कुमार यादव की ओर से किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव, जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु और भाजपा कार्यकर्ता अमन चैन ने संयुक्त रूप से केक काटा। केक पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल बना हुआ था। कार्यकर्ताओं ने बैनर पर बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रामबिहारीपुर स्थित काली मंदिर परिसर में आशीर्वाद दीप जलाए गए। मंदिर परिसर और आसपास के प्रांगण में 500 से अधिक दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में गंगटा पंचायत के पूर्व मुखिया संजय मंडल, उमाशंकर बिंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटकर खुशी मनाई और सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप जलाकर जनसेवा का संदेश दिया। जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित कर खुशियां साझा कीं।1
- नगर परिषद में जनता के सवालों पर कौन बोला, कौन चुप रहा? जिम्मेदारी के सवाल पर घिरे अधिकारी हवेली खड़गपुर: शहर की सफाई व्यवस्था और नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं को लेकर आज नगर परिषद हवेली खड़गपुर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सवाल किए गए। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार, टाउन प्लानर शाहबाज, मेयर प्रभु शंकर और उप मेयर दीपक यादव से शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सवाल पूछे गए। पूछे गए सवालों में मणि नदी की साफ-सफाई, वार्डों में नालों की सफाई, नियमित फॉगिंग, रोजाना कचरा उठाव और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों जैसे मुद्दे शामिल थे। इन सवालों पर उप मेयर दीपक यादव और टाउन प्लानर शाहबाज ने ऑन कैमरा जवाब दिया, जबकि बाकी संबंधित पदाधिकारियों की ओर से कैमरे पर जवाब नहीं दिया गया। स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार से जब स्वच्छता विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस विषय पर जवाब देने से इनकार किया। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन से सवाल करने के दौरान मेयर प्रभु शंकर भी मौजूद थे। दोनों ने ऑन कैमरा जवाब देने से इनकार किया। और रिपोर्टर से बदतमीजी से बात भी किया कैमरे से बाहर सवाल पूछे जाने पर बातचीत के दौरान दोनों की ओर से नाराजगी जताई गई और ऊंची आवाज में बातचीत हुई। वहीं, मणि नदी की सफाई को लेकर नगर परिषद की ओर से यह कहा गया कि मणि नदी की सफाई नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। इसके अलावा वार्डों के नाले, फॉगिंग, कचरा उठाव और लंबित कार्यों से जुड़े सवालों पर जिम्मेदारी को लेकर वार्ड पार्षदों की भूमिका का हवाला दिया गया। अब सवाल यह है कि अगर शहर की सफाई व्यवस्था और रोजमर्रा की नागरिक समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, तो उनकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या हर समस्या के लिए केवल वार्ड पार्षद जिम्मेदार हैं, या नगर परिषद के संबंधित विभागों और अधिकारियों की भी कोई जवाबदेही बनती है? जनता के पैसे से चलने वाली स्थानीय व्यवस्था में जनता के सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना जरूरी है। ऐसे में इन सवालों पर नगर परिषद के संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों का आधिकारिक और स्पष्ट पक्ष सामने आना महत्वपूर्ण है। सवाल यह भी है की मुख्य पार्षद अपने बयान में बोले की हमारा वार्ड जाकर देखिए रोज नियमित रूप से साफ सफाई एवं झाड़ू का काम किया जाता है मैं पूछना चाहता हूं मुख्य पार्षद जी से की क्या सिर्फ दुलारपुर वार्ड है उनके अंदर आता है क्या बाकी वार्ड के जनता उनको वोट नहीं दिए हैं जब मैं ऑफ कैमरा सवाल करना शुरू किया तो हमारे सभी सवालों का जवाब बड़ी ही बदतमीजी से दिया और हमसे यह भी कहा गया जहां भी समस्या है आप हमें बताइए वह समस्या हम दूर करेंगे लेकिन जनता अगर समस्या लेकर आती है उनकी समस्या नहीं सुनेंगे1
- 18/09/2026 : फसल बीमा और फसल क्षति में दलाली बाढ़ आपदा में अनियमितता के मुद्दे पर शाम्हो प्रखण्ड बेगूसराय के प्रमुख मनोज कुमार से ख़ास बातचीत | Mobile Tv News1
- बेगूसराय/खगड़िया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ की ओर से आगामी 24 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘यूथ बोलो’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिंह को बिहार प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किए जाने का नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। मनोज कुमार निराला ने कहा कि 24 सितंबर को होने वाले भव्य ‘यूथ बोलो’ कार्यक्रम में बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और बांका सहित विभिन्न क्षेत्रों1
- 16 September 2026 : जमालपुर रेल कारखाना में धूमधाम से बना विश्वकर्मा पूजा, बुद्ध विहार गार्डन रहा आकर्षण का केंद्र 16 September 2026 : जमालपुर रेल कारखाना में धूमधाम से बना विश्वकर्मा पूजा, बुद्ध विहार गार्डन रहा आकर्षण का केंद्र1