Shuru
Apke Nagar Ki App…
16 September 2026 : जमालपुर रेल कारखाना में धूमधाम से बना विश्वकर्मा पूजा, बुद्ध विहार गार्डन रहा आकर्षण का केंद्र 16 September 2026 : जमालपुर रेल कारखाना में धूमधाम से बना विश्वकर्मा पूजा, बुद्ध विहार गार्डन रहा आकर्षण का केंद्र
Pawan Kumar Choudhary
16 September 2026 : जमालपुर रेल कारखाना में धूमधाम से बना विश्वकर्मा पूजा, बुद्ध विहार गार्डन रहा आकर्षण का केंद्र 16 September 2026 : जमालपुर रेल कारखाना में धूमधाम से बना विश्वकर्मा पूजा, बुद्ध विहार गार्डन रहा आकर्षण का केंद्र
More news from बिहार and nearby areas
- खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में चला स्वच्छता अभियान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में चला स्वच्छता अभियान खगड़िया / मानसी। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कराई गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू, उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमर कुमार सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। अभियान के दौरान सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कचरे की सफाई की गई। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए नियमित साफ-सफाई जरूरी है। उन्होंने नगरवासियों से भी अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। वहीं, नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि पर्व-त्योहारों को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- 17/09/2026 : बिजली विभाग की लापरवाही ने ले ली युवक की जा? न I प्रतिनिधि ने दिलाया मुआवजे का भरोसा | शाम्हो बेगूसराय बिहार | Mobile Tv News1
- तारापुर सरकारी बस स्टैंड पर चक्कर खाकर गिरे वृद्ध, सिर में गंभीर चोट तारापुर थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के समीप बुधवार की संध्या करीब सात बजे अचानक चक्कर आने से 65 वर्षीय वृद्ध बबलू कुमार विप्लवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना डायल-112 में तैनात सिपाही अमित कुमार एवं अकबर अंसारी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. प्रिया वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। डॉ. प्रिया ने बताया कि वृद्ध के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल के पुत्र आकाश कुमार ने बताया कि उनके पिता जमालपुर में अपनी पुत्री के यहां से लौट रहे थे। तारापुर बस स्टैंड पर उतरने के बाद संग्रामपुर जाने के लिए वाहन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह गिर पड़े। डायल-112 की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के साथ परिजनों को सूचना दी।1
- जन सुराज पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीत गौतम ने बेगूसराय को विकास की ओर आगे बढ़ाया। बेगूसराय के हर हर महादेव चौक पर पहली बार खुला KFC का नया फ्रेंचाइजी केंद्रीय मंत्री गिर्राज सिंह के द्वारा किया गया उद्घाटन....4
- आम आदमी को बड़ा झटका! 😱 अब UPI से ट्रांसफर पर कटेगा टैक्स?1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अतिक्रमण के कारण गणपति प्रतिमा विसर्जन में हुई परेशानी अतिक्रमण के कारण गणपति प्रतिमा विसर्जन में हुई परेशानी खगड़िया / मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के मटीयरबा वार्ड नंबर एक में गणपति पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बलहा बाजार में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण विसर्जन जुलूस को रास्ता देने में कठिनाई हुई। ग्रामीणों के अनुसार बाजार में कई दुकानदार अपनी दुकान के निर्धारित स्थान से बाहर निकलकर सड़क के बीच तक सामान लगाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आम लोगों के साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी होती है। गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान भी इसी अतिक्रमण के कारण लोगों को काफी कठिनाई हुई। ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमण की समस्या को लेकर पूर्व में अंचल अधिकारी को आवेदन भी दिया गया था। ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से बलहा बाजार में अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है।1
- तारापुर में श्रद्धा-उल्लास के साथ मनी विश्वकर्मा पूजा, प्रतिष्ठानों से घरों तक हुआ पूजन तारापुर व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। औद्योगिक प्रतिष्ठानों, आईटीआई संस्थानों, विद्युत सब-स्टेशनों, पेट्रोल पंपों के अलावा घरों में भी लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। निजी वाहनों, मशीनरी और उपकरणों की भी पूजा की गई। तारापुर थाना परिसर में शस्त्रों और वाहनों की पूजा-अर्चना के साथ होम-जाप किया गया। पूजा को लेकर सुबह से बाजारों में चहल-पहल रही। पूजन सामग्री, फूल-माला व सजावट की दुकानों के साथ वाहन धुलाई और मरम्मत केंद्रों पर देर शाम तक भीड़ बनी रही। लोगों ने दिनभर पूजा की तैयारियां कीं। कई परिवारों ने घरों, स्टूडियो, कैफे सेंटर व छोटे उद्योगों में पूजा की। तारापुर विद्युत सब-स्टेशन में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर दोपहर तीन बजे विशेष अनुष्ठान हुआ। पूजा के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।1
- बेगूसराय कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार मुखिया ने देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर बड़ा बयान देते हुए कहा 12 साल से देश को कंगाल के बदल दिए हैं और कहते हैं कि मुझे आशीर्वाद दो। वहीं जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार ने बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी हमला करते हुए उनको नसीहत देते हुए।1
- कौआ अचानक चेहरे से टकराया, बाइक सवार हुआ गंभीर हादसे का शिकार; ASI श्यामाकांत पांडेय की सूझबूझ से बची जान हवेली खड़गपुर: धपरी मोड़ के समीप स्कूल के पास गुरुवार को एक अचानक हुए हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे लोहची निवासी चिक्कू ठाकुर, पिता जलेश्वर ठाकुर के चेहरे से अचानक एक कौआ आकर टकरा गया। कौआ टकराने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि नाक और कान से भी खून निकलने की बात सामने आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 112 टीम को सूचना दी। 112 टीम के ASI श्यामाकांत पांडेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सूझबूझ का परिचय दिया। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पास के एक निजी डॉक्टर के पास ले जाकर फर्स्ट एड कराया गया। इसके बाद 112 की टीम ने घायल चिक्कू ठाकुर को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की स्थिति ठीक बताई जा रही है। हादसे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और 112 टीम के ASI श्यामाकांत पांडेय की सूझबूझ से घायल को समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाया जा सका।1