logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौआ अचानक चेहरे से टकराया, बाइक सवार हुआ गंभीर हादसे का शिकार; ASI श्यामाकांत पांडेय की सूझबूझ से बची जान हवेली खड़गपुर: धपरी मोड़ के समीप स्कूल के पास गुरुवार को एक अचानक हुए हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे लोहची निवासी चिक्कू ठाकुर, पिता जलेश्वर ठाकुर के चेहरे से अचानक एक कौआ आकर टकरा गया। कौआ टकराने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि नाक और कान से भी खून निकलने की बात सामने आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 112 टीम को सूचना दी। 112 टीम के ASI श्यामाकांत पांडेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सूझबूझ का परिचय दिया। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पास के एक निजी डॉक्टर के पास ले जाकर फर्स्ट एड कराया गया। इसके बाद 112 की टीम ने घायल चिक्कू ठाकुर को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की स्थिति ठीक बताई जा रही है। हादसे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और 112 टीम के ASI श्यामाकांत पांडेय की सूझबूझ से घायल को समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाया जा सका।

2 hrs ago
user_Ayush Yadav journalist
Ayush Yadav journalist
Social Media Manager खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर में श्रद्धा-उल्लास के साथ मनी विश्वकर्मा पूजा, प्रतिष्ठानों से घरों तक हुआ पूजन तारापुर व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। औद्योगिक प्रतिष्ठानों, आईटीआई संस्थानों, विद्युत सब-स्टेशनों, पेट्रोल पंपों के अलावा घरों में भी लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। निजी वाहनों, मशीनरी और उपकरणों की भी पूजा की गई। तारापुर थाना परिसर में शस्त्रों और वाहनों की पूजा-अर्चना के साथ होम-जाप किया गया। पूजा को लेकर सुबह से बाजारों में चहल-पहल रही। पूजन सामग्री, फूल-माला व सजावट की दुकानों के साथ वाहन धुलाई और मरम्मत केंद्रों पर देर शाम तक भीड़ बनी रही। लोगों ने दिनभर पूजा की तैयारियां कीं। कई परिवारों ने घरों, स्टूडियो, कैफे सेंटर व छोटे उद्योगों में पूजा की। तारापुर विद्युत सब-स्टेशन में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर दोपहर तीन बजे विशेष अनुष्ठान हुआ। पूजा के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।
    1
    तारापुर में श्रद्धा-उल्लास के साथ मनी विश्वकर्मा पूजा, प्रतिष्ठानों से घरों तक हुआ पूजन
तारापुर व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। औद्योगिक प्रतिष्ठानों, आईटीआई संस्थानों, विद्युत सब-स्टेशनों, पेट्रोल पंपों के अलावा घरों में भी लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। निजी वाहनों, मशीनरी और उपकरणों की भी पूजा की गई। तारापुर थाना परिसर में शस्त्रों और वाहनों की पूजा-अर्चना के साथ होम-जाप किया गया।
पूजा को लेकर सुबह से बाजारों में चहल-पहल रही। पूजन सामग्री, फूल-माला व सजावट की दुकानों के साथ वाहन धुलाई और मरम्मत केंद्रों पर देर शाम तक भीड़ बनी रही। लोगों ने दिनभर पूजा की तैयारियां कीं। कई परिवारों ने घरों, स्टूडियो, कैफे सेंटर व छोटे उद्योगों में पूजा की।
तारापुर विद्युत सब-स्टेशन में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर दोपहर तीन बजे विशेष अनुष्ठान हुआ। पूजा के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • मोदी जी के जन्मदिन पर भड़के युवा: "दीप जलाने से रोजगार नहीं मिलेगा"
    1
    मोदी जी के जन्मदिन पर भड़के युवा: "दीप जलाने से रोजगार नहीं मिलेगा"
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार लोकेशन – भभुआ कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम स्लग :- भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार एंकर :- कैमूर के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। भभुआ वार्ड नंबर 19 निवासी धर्मेंद्र कुमार केशरी, पिता मुरली प्रसाद केशरी ने एसपी को आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही मकान खाली कर दिया है और उनके ऊपर किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। वीओ :- पीड़ित धर्मेंद्र कुमार केशरी के आवेदन के मुताबिक, भभुआ विधायक भरत बिंद उनके मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें मकान की मरम्मत करानी है और बेटी की शादी भी करनी है, जिसके चलते उन्होंने विधायक से कमरा खाली करने का अनुरोध किया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कई बार कहने के बावजूद कमरा खाली नहीं किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि कमरा खाली करने की बात कहने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच और न्याय की मांग की है। बाइट – धर्मेंद्र कुमार केशरी, मकान मालिक वहीं, इस पूरे मामले पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक ने कहा कि जिस मकान की बात की जा रही है, उसमें वह करीब पांच वर्षों से किराएदार के तौर पर रह रहे थे। उनके मुताबिक, आज तक किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। उन्होंने मकान मालिक धर्मेंद्र गुप्ता पर ही आरोप लगते हुए कहा मकान मालिक द्वारा एक बार मकान के गेट मे ताला लगा दिया गया था जिससे हम लोग को बाहर रहना पड़ा था विधायक भरत बिंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा मकान मालिक के साथ किसी प्रकार की गाली-गलौज या धमकी नहीं दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जिस मकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है, उसे उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही खाली कर दिया था। बाइट – भरत बिंद, विधायक, भभुआ फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं। पीड़ित की ओर से एसपी को दिए गए आवेदन और विधायक के बयान के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
लोकेशन – भभुआ कैमूर बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
स्लग :-
भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
एंकर :-
कैमूर के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। भभुआ वार्ड नंबर 19 निवासी धर्मेंद्र कुमार केशरी, पिता मुरली प्रसाद केशरी ने एसपी को आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही मकान खाली कर दिया है और उनके ऊपर किसी तरह का किराया बकाया नहीं है।
वीओ :-
पीड़ित धर्मेंद्र कुमार केशरी के आवेदन के मुताबिक, भभुआ विधायक भरत बिंद उनके मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें मकान की मरम्मत करानी है और बेटी की शादी भी करनी है, जिसके चलते उन्होंने विधायक से कमरा खाली करने का अनुरोध किया।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कई बार कहने के बावजूद कमरा खाली नहीं किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि कमरा खाली करने की बात कहने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच और न्याय की मांग की है।
बाइट – धर्मेंद्र कुमार केशरी, मकान मालिक
वहीं, इस पूरे मामले पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक ने कहा कि जिस मकान की बात की जा रही है, उसमें वह करीब पांच वर्षों से किराएदार के तौर पर रह रहे थे। उनके मुताबिक, आज तक किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। उन्होंने मकान मालिक धर्मेंद्र गुप्ता पर ही आरोप लगते हुए कहा मकान मालिक द्वारा एक बार मकान के गेट मे ताला लगा दिया गया था जिससे हम लोग को बाहर रहना पड़ा था 
विधायक भरत बिंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा मकान मालिक के साथ किसी प्रकार की गाली-गलौज या धमकी नहीं दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जिस मकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है, उसे उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही खाली कर दिया था।
बाइट – भरत बिंद, विधायक, भभुआ
फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं। पीड़ित की ओर से एसपी को दिए गए आवेदन और विधायक के बयान के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जमा-गंदगी, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जगह-जगह सड़ा-गला कचरा जमा हो गया है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए कचरे के सड़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों को आने-जाने के दौरान दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जमा कचरे की सफाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं, संबंधित पदाधिकारी भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत में तत्काल सफाई अभियान चलाने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। इस संबंध में गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने गुरुवार शाम चार बजे बताया कि एक-दो दिन के अंदर सफाई कर्मियों के माध्यम से पंचायत में जमा सारा कचरा साफ कराया जाएगा। साथ ही पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा।
    1
    बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जमा-गंदगी, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण 
गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जगह-जगह सड़ा-गला कचरा जमा हो गया है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए कचरे के सड़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों को आने-जाने के दौरान दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जमा कचरे की सफाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं, संबंधित पदाधिकारी भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत में तत्काल सफाई अभियान चलाने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
इस संबंध में गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने गुरुवार शाम चार बजे बताया कि एक-दो दिन के अंदर सफाई कर्मियों के माध्यम से पंचायत में जमा सारा कचरा साफ कराया जाएगा। साथ ही पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • Sultanganj mein bola kamariya bol Bam Bam song bhadav mas ka pahla sammelan
    1
    Sultanganj mein bola kamariya bol Bam Bam song bhadav mas ka pahla sammelan
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    नाथनगर, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद रामशरण यादव 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद रामशरण यादव खगड़िया। जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत एनएच-31 स्थित पांडव होटल परिसर में पूर्व सांसद रामशरण यादव की 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सांसद रामशरण यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनका समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में जदयू नेता अमित कुमार पप्पू, सरपंच मनोज कुमार, पूर्व मुखिया किरण यादव, राजद नेता प्रफुल्ल चंद्र घोष, अशोक कुमार यादव, बबलू यादव, अधिवक्ता शंभू यादव, अभय कुमार मिंटू, डॉ. कवीन्द्र यादव, डॉ. रूपम राज पांडव, रूपेश राज पांडव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने पूर्व सांसद के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    1
    23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद रामशरण यादव
23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद रामशरण यादव
खगड़िया। जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत एनएच-31 स्थित पांडव होटल परिसर में पूर्व सांसद रामशरण यादव की 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सांसद रामशरण यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनका समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में जदयू नेता अमित कुमार पप्पू, सरपंच मनोज कुमार, पूर्व मुखिया किरण यादव, राजद नेता प्रफुल्ल चंद्र घोष, अशोक कुमार यादव, बबलू यादव, अधिवक्ता शंभू यादव, अभय कुमार मिंटू, डॉ. कवीन्द्र यादव, डॉ. रूपम राज पांडव, रूपेश राज पांडव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने पूर्व सांसद के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार लोकेशन – भभुआ कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम स्लग :- भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार एंकर :- कैमूर के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। भभुआ वार्ड नंबर 19 निवासी धर्मेंद्र कुमार केशरी, पिता मुरली प्रसाद केशरी ने एसपी को आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही मकान खाली कर दिया है और उनके ऊपर किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। वीओ :- पीड़ित धर्मेंद्र कुमार केशरी के आवेदन के मुताबिक, भभुआ विधायक भरत बिंद उनके मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें मकान की मरम्मत करानी है और बेटी की शादी भी करनी है, जिसके चलते उन्होंने विधायक से कमरा खाली करने का अनुरोध किया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कई बार कहने के बावजूद कमरा खाली नहीं किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि कमरा खाली करने की बात कहने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच और न्याय की मांग की है। बाइट – धर्मेंद्र कुमार केशरी, मकान मालिक वहीं, इस पूरे मामले पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक ने कहा कि जिस मकान की बात की जा रही है, उसमें वह करीब पांच वर्षों से किराएदार के तौर पर रह रहे थे। उनके मुताबिक, आज तक किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। उन्होंने मकान मालिक धर्मेंद्र गुप्ता पर ही आरोप लगते हुए कहा मकान मालिक द्वारा एक बार मकान के गेट मे ताला लगा दिया गया था जिससे हम लोग को बाहर रहना पड़ा था विधायक भरत बिंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा मकान मालिक के साथ किसी प्रकार की गाली-गलौज या धमकी नहीं दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जिस मकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है, उसे उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही खाली कर दिया था। बाइट – भरत बिंद, विधायक, भभुआ फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं। पीड़ित की ओर से एसपी को दिए गए आवेदन और विधायक के बयान के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
लोकेशन – भभुआ कैमूर बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
स्लग :-
भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
एंकर :-
कैमूर के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। भभुआ वार्ड नंबर 19 निवासी धर्मेंद्र कुमार केशरी, पिता मुरली प्रसाद केशरी ने एसपी को आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही मकान खाली कर दिया है और उनके ऊपर किसी तरह का किराया बकाया नहीं है।
वीओ :-
पीड़ित धर्मेंद्र कुमार केशरी के आवेदन के मुताबिक, भभुआ विधायक भरत बिंद उनके मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें मकान की मरम्मत करानी है और बेटी की शादी भी करनी है, जिसके चलते उन्होंने विधायक से कमरा खाली करने का अनुरोध किया।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कई बार कहने के बावजूद कमरा खाली नहीं किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि कमरा खाली करने की बात कहने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच और न्याय की मांग की है।
बाइट – धर्मेंद्र कुमार केशरी, मकान मालिक
वहीं, इस पूरे मामले पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक ने कहा कि जिस मकान की बात की जा रही है, उसमें वह करीब पांच वर्षों से किराएदार के तौर पर रह रहे थे। उनके मुताबिक, आज तक किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। उन्होंने मकान मालिक धर्मेंद्र गुप्ता पर ही आरोप लगते हुए कहा मकान मालिक द्वारा एक बार मकान के गेट मे ताला लगा दिया गया था जिससे हम लोग को बाहर रहना पड़ा था 
विधायक भरत बिंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा मकान मालिक के साथ किसी प्रकार की गाली-गलौज या धमकी नहीं दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जिस मकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है, उसे उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही खाली कर दिया था।
बाइट – भरत बिंद, विधायक, भभुआ
फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं। पीड़ित की ओर से एसपी को दिए गए आवेदन और विधायक के बयान के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित पशुओं के इलाज के लिए बोरना बांध पर लगाया गया कैंप। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार को दोपहर दो बजे तक गोगरी प्रखंड के बोरना जीएन बांध पर पशु चिकित्सा कैंप लगाया गया। कैंप में मवेशी डॉक्टर राजेश कुमार के द्वारा दोपहर दो बजे तक बाढ़ से प्रभावित पशुओं का इलाज किया गया। इस दौरान आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पशुपालक अपने पशुओं को लेकर कैंप में पहुंचे। डॉक्टर ने गाय, बकरी और कुत्ते सहित विभिन्न पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार किया तथा पशुपालकों को पशुओं की देखभाल को लेकर जरूरी जानकारी भी दी। बाढ़ के कारण पशुओं के रहने और चारा-पानी की व्यवस्था में परेशानी हो रही है। ऐसे में पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए चिकित्सा कैंप लगाए जाने से पशुपालकों को काफी राहत मिली। कैंप में पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी बीमारी के अनुसार दवा भी उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर राजेश कुमार ने पशुपालकों से बाढ़ के दौरान पशुओं को स्वच्छ पानी और सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की।
    1
    गोगरी प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित पशुओं के इलाज के लिए बोरना बांध पर लगाया गया कैंप।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार को दोपहर दो बजे तक गोगरी प्रखंड के बोरना जीएन बांध पर पशु चिकित्सा कैंप लगाया गया। कैंप में मवेशी डॉक्टर राजेश कुमार के द्वारा दोपहर दो बजे तक बाढ़ से प्रभावित पशुओं का इलाज किया गया। इस दौरान आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पशुपालक अपने पशुओं को लेकर कैंप में पहुंचे। डॉक्टर ने गाय, बकरी और कुत्ते सहित विभिन्न पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार किया तथा पशुपालकों को पशुओं की देखभाल को लेकर जरूरी जानकारी भी दी।
बाढ़ के कारण पशुओं के रहने और चारा-पानी की व्यवस्था में परेशानी हो रही है। ऐसे में पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए चिकित्सा कैंप लगाए जाने से पशुपालकों को काफी राहत मिली। कैंप में पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी बीमारी के अनुसार दवा भी उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर राजेश कुमार ने पशुपालकों से बाढ़ के दौरान पशुओं को स्वच्छ पानी और सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • Sultanganj mein chor pakda Gaya Sultanganj ka yah najara
    1
    Sultanganj mein chor pakda Gaya Sultanganj ka yah najara
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    नाथनगर, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.