बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जमा-गंदगी, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जगह-जगह सड़ा-गला कचरा जमा हो गया है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए कचरे के सड़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों को आने-जाने के दौरान दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जमा कचरे की सफाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं, संबंधित पदाधिकारी भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत में तत्काल सफाई अभियान चलाने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। इस संबंध में गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने गुरुवार शाम चार बजे बताया कि एक-दो दिन के अंदर सफाई कर्मियों के माध्यम से पंचायत में जमा सारा कचरा साफ कराया जाएगा। साथ ही पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा।
बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जमा-गंदगी, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जगह-जगह सड़ा-गला कचरा जमा हो गया है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए कचरे के सड़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों को आने-जाने के दौरान दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जमा कचरे की सफाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं, संबंधित पदाधिकारी भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत में तत्काल सफाई अभियान चलाने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। इस संबंध में गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने गुरुवार शाम चार बजे बताया कि एक-दो दिन के अंदर सफाई कर्मियों के माध्यम से पंचायत में जमा सारा कचरा साफ कराया जाएगा। साथ ही पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा।
- बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जमा-गंदगी, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जगह-जगह सड़ा-गला कचरा जमा हो गया है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए कचरे के सड़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों को आने-जाने के दौरान दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जमा कचरे की सफाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं, संबंधित पदाधिकारी भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत में तत्काल सफाई अभियान चलाने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। इस संबंध में गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने गुरुवार शाम चार बजे बताया कि एक-दो दिन के अंदर सफाई कर्मियों के माध्यम से पंचायत में जमा सारा कचरा साफ कराया जाएगा। साथ ही पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा।1
- जलमग्न गांवों में पहुंचे रूपेश कुमार क्रांतिकारी बाढ़ पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा खगड़िया। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आम आदमी अघिकार संगठन अध्यक्ष रुपेश कुमार क्रांतिकारी ने गोगरी प्रखंड अंतर्गत छोटी बोरना और बड़ी बोरना गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों से संगठन अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर राहत, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, आवागमन तथा पशुओं के चारे सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली।1
- पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर1
- मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी खगड़िया मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी खगड़िया / मानसी। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के बाहर स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूजा समिति एवं स्थानीय श्रद्धालु मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देने में जुटे हुए हैं। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मानसी प्रखंड क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, दुकानों और अन्य जगहों पर साफ-सफाई एवं पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। लोगों द्वारा पूजा स्थल की सफाई के साथ-साथ प्रतिमा स्थापना और सजावट की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा विश्वकर्मा की पूजा को लेकर हर वर्ष श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के आसपास भी पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।1
- _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ _बक्सर।_ बक्सर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक कर्मी के द्वारा संसाधन के अभाव में *शव को करीब 15-20 मीटर तक घसीट कर* पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। _यह तस्वीर नहीं, यह बिहार की व्यवस्था का पोस्टमार्टम है।_ इस पूरे शर्मनाक मामले पर बक्सर के पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यहां के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। _पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा -_ "बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस की ये तस्वीर देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। इससे बड़ी शर्मसार करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती। एक तरफ सरकार सुशासन का दावा करती है, दूसरी तरफ बक्सर सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है। मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ सिविल सर्जन साहब से और जिलाधिकारी महोदया से कि आखिर आपकी व्यवस्था कहां सो रही है? क्या मरने वाले के परिजनों के सम्मान की कोई कीमत नहीं है? अगर पोस्टमार्टम हाउस में यही हाल है तो अस्पताल के अंदर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। > ये घोर लापरवाही है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" गौरतलब है कि बक्सर पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, और अब तो *करीब 15-20 मीटर तक शव को घसीटने* का यह शर्मनाक वीडियो सामने आया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। बाईट- संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व सदर विधायक बक्सर2
- मोदी जी के जन्मदिन पर भड़के युवा: "दीप जलाने से रोजगार नहीं मिलेगा"1
- गणिनाथ पूजा को लेकर तैयारी तेज, कल होगा शुभारंभ1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित पशुओं के इलाज के लिए बोरना बांध पर लगाया गया कैंप। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार को दोपहर दो बजे तक गोगरी प्रखंड के बोरना जीएन बांध पर पशु चिकित्सा कैंप लगाया गया। कैंप में मवेशी डॉक्टर राजेश कुमार के द्वारा दोपहर दो बजे तक बाढ़ से प्रभावित पशुओं का इलाज किया गया। इस दौरान आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पशुपालक अपने पशुओं को लेकर कैंप में पहुंचे। डॉक्टर ने गाय, बकरी और कुत्ते सहित विभिन्न पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार किया तथा पशुपालकों को पशुओं की देखभाल को लेकर जरूरी जानकारी भी दी। बाढ़ के कारण पशुओं के रहने और चारा-पानी की व्यवस्था में परेशानी हो रही है। ऐसे में पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए चिकित्सा कैंप लगाए जाने से पशुपालकों को काफी राहत मिली। कैंप में पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी बीमारी के अनुसार दवा भी उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर राजेश कुमार ने पशुपालकों से बाढ़ के दौरान पशुओं को स्वच्छ पानी और सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की।1