logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलमग्न गांवों में पहुंचे रूपेश कुमार क्रांतिकारी बाढ़ पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा खगड़िया। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आम आदमी अघिकार संगठन अध्यक्ष रुपेश कुमार क्रांतिकारी ने गोगरी प्रखंड अंतर्गत छोटी बोरना और बड़ी बोरना गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों से संगठन अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर राहत, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, आवागमन तथा पशुओं के चारे सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली।

1 hr ago
user_User6278
User6278
Mansi, Dhanbad•
1 hr ago

जलमग्न गांवों में पहुंचे रूपेश कुमार क्रांतिकारी बाढ़ पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा खगड़िया। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आम आदमी अघिकार संगठन अध्यक्ष रुपेश कुमार क्रांतिकारी ने गोगरी प्रखंड अंतर्गत छोटी बोरना और बड़ी बोरना गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों से संगठन अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर राहत, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, आवागमन तथा पशुओं के चारे सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली।

More news from Dhanbad and nearby areas
  • जलमग्न गांवों में पहुंचे रूपेश कुमार क्रांतिकारी बाढ़ पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा खगड़िया। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आम आदमी अघिकार संगठन अध्यक्ष रुपेश कुमार क्रांतिकारी ने गोगरी प्रखंड अंतर्गत छोटी बोरना और बड़ी बोरना गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों से संगठन अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर राहत, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, आवागमन तथा पशुओं के चारे सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली।
    1
    जलमग्न गांवों में पहुंचे रूपेश कुमार क्रांतिकारी बाढ़ पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा 
खगड़िया। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आम आदमी अघिकार संगठन अध्यक्ष रुपेश कुमार क्रांतिकारी ने गोगरी प्रखंड अंतर्गत छोटी बोरना और बड़ी बोरना गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों से संगठन अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर  राहत, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, आवागमन तथा पशुओं के चारे सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली।
    user_User6278
    User6278
    Mansi, Dhanbad•
    1 hr ago
  • पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर
    1
    पिस्टल सटाकर युवक  का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर
पिस्टल सटाकर युवक  का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी खगड़िया मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी खगड़िया / मानसी। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के बाहर स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूजा समिति एवं स्थानीय श्रद्धालु मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देने में जुटे हुए हैं। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मानसी प्रखंड क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, दुकानों और अन्य जगहों पर साफ-सफाई एवं पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। लोगों द्वारा पूजा स्थल की सफाई के साथ-साथ प्रतिमा स्थापना और सजावट की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा विश्वकर्मा की पूजा को लेकर हर वर्ष श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के आसपास भी पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
    1
    मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर
विश्वकर्मा पूजा की तैयारी
खगड़िया
मानसी रेलवे जंक्शन परिसर में बाबा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोरों पर
विश्वकर्मा पूजा की तैयारी
खगड़िया / मानसी। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के बाहर स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूजा समिति एवं स्थानीय श्रद्धालु मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देने में जुटे हुए हैं।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर मानसी प्रखंड क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, दुकानों और अन्य जगहों पर साफ-सफाई एवं पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। लोगों द्वारा पूजा स्थल की सफाई के साथ-साथ प्रतिमा स्थापना और सजावट की व्यवस्था की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा विश्वकर्मा की पूजा को लेकर हर वर्ष श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है। मानसी रेलवे जंक्शन परिसर के आसपास भी पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
  • गोगरी पंचायत में पशु चारा लाने के लिए गए किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत,सीईओ ने परिजनों को दिया चार लाख का चेक। गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत में मंगलवार की दोपहर एक बजे पशुचारा लाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत गई। मृतक की पहचान गोगरी पंचायत के शोभन राय टोला निवासी अशोक पासवान के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। इधर बुधवार की सुबह दस बजे गोगरी सीओ आमिर हुसैन द्वारा परिजनों को चार लाख का चेक दिया गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि किशोर पशु के लिए चारा लाने के लिए गया था। चारा रखकर उस जगह वह नहाने लगा। जहां बाढ़ के गहरी पानी में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों की द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
    1
    गोगरी पंचायत में पशु चारा लाने के लिए गए किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत,सीईओ ने परिजनों को दिया चार लाख का चेक।
गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत में मंगलवार की दोपहर एक बजे पशुचारा लाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत गई।
मृतक की पहचान गोगरी पंचायत के शोभन राय टोला निवासी अशोक पासवान के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। इधर बुधवार की सुबह दस बजे गोगरी सीओ आमिर हुसैन द्वारा परिजनों को चार लाख का चेक दिया गया। 
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि 
किशोर पशु के लिए चारा लाने के लिए गया था। चारा रखकर उस जगह वह नहाने लगा। जहां बाढ़ के गहरी पानी में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों की द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • गणिनाथ पूजा को लेकर तैयारी तेज, कल होगा शुभारंभ
    1
    गणिनाथ पूजा को लेकर तैयारी तेज, कल होगा शुभारंभ
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    4 hrs ago
  • _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ _बक्सर।_ बक्सर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक कर्मी के द्वारा संसाधन के अभाव में *शव को करीब 15-20 मीटर तक घसीट कर* पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। _यह तस्वीर नहीं, यह बिहार की व्यवस्था का पोस्टमार्टम है।_ इस पूरे शर्मनाक मामले पर बक्सर के पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यहां के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। _पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा -_ "बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस की ये तस्वीर देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। इससे बड़ी शर्मसार करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती। एक तरफ सरकार सुशासन का दावा करती है, दूसरी तरफ बक्सर सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है। मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ सिविल सर्जन साहब से और जिलाधिकारी महोदया से कि आखिर आपकी व्यवस्था कहां सो रही है? क्या मरने वाले के परिजनों के सम्मान की कोई कीमत नहीं है? अगर पोस्टमार्टम हाउस में यही हाल है तो अस्पताल के अंदर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। > ये घोर लापरवाही है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" गौरतलब है कि बक्सर पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, और अब तो *करीब 15-20 मीटर तक शव को घसीटने* का यह शर्मनाक वीडियो सामने आया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। बाईट- संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व सदर विधायक बक्सर
    2
    _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
_बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_
_बक्सर।_ बक्सर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक कर्मी के द्वारा संसाधन के अभाव में *शव को करीब 15-20 मीटर तक घसीट कर* पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। _यह तस्वीर नहीं, यह बिहार की व्यवस्था का पोस्टमार्टम है।_
इस पूरे शर्मनाक मामले पर बक्सर के पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यहां के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
_पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा -_
"बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस की ये तस्वीर देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। इससे बड़ी शर्मसार करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती। एक तरफ सरकार सुशासन का दावा करती है, दूसरी तरफ बक्सर सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है।
मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ सिविल सर्जन साहब से और जिलाधिकारी महोदया से कि आखिर आपकी व्यवस्था कहां सो रही है? क्या मरने वाले के परिजनों के सम्मान की कोई कीमत नहीं है? अगर पोस्टमार्टम हाउस में यही हाल है तो अस्पताल के अंदर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
> ये घोर लापरवाही है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।"
गौरतलब है कि बक्सर पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, और अब तो *करीब 15-20 मीटर तक शव को घसीटने* का यह शर्मनाक वीडियो सामने आया है।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं।
बाईट- संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व सदर विधायक बक्सर
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • बाबा विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक लोगों की उमड़ी भीड़ सौर बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बढ़ी चहल-पहल! विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है। जगह-जगह दुकानों पर सजावट के लिए बनावटी फूल, रंग-बिरंगी मालाएं और पूजा सामग्री सजी हुई हैं। वहीं प्रसाद के लिए केला, सेब, खीरा, अनार समेत विभिन्न प्रकार के फलों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मिस्त्री, कारीगर, वाहन चालक और दुकानदार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण और औजारों का देवता माना जाता है। कुल मिलाकर विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार में भक्ति के साथ-साथ बाजार की रौनक भी देखते ही बन रही है।
    1
    बाबा विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक लोगों की उमड़ी भीड़ 
सौर बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बढ़ी चहल-पहल!
विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है। जगह-जगह दुकानों पर सजावट के लिए बनावटी फूल, रंग-बिरंगी मालाएं और पूजा सामग्री सजी हुई हैं।
वहीं प्रसाद के लिए केला, सेब, खीरा, अनार समेत विभिन्न प्रकार के फलों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
मिस्त्री, कारीगर, वाहन चालक और दुकानदार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण और औजारों का देवता माना जाता है।
कुल मिलाकर विश्वकर्मा पूजा को लेकर सौर बाजार में भक्ति के साथ-साथ बाजार की रौनक भी देखते ही बन रही है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    4 hrs ago
  • मानसी प्रखंड क्षेत्र दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव में दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार शामिल हुए। मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार, जिला जीविका कार्यालय से राहुल कुमार, शिवेंद्र कुमार एवं जूही मैडम सहित मानसी प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य तथा अमनी, बलहा और सैदपुर पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे। सैदपुर पंचायत के मुखिया मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव,अमनी पंचायत के मुखिया विरन सदा जीविका के सीएम एवं कैडर दीदियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। आमसभा के दौरान संकुल संघ द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में जीविका दीदियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समूह की गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।
    1
    मानसी प्रखंड क्षेत्र दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित
दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित
खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव में दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार शामिल हुए।
मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार, जिला जीविका कार्यालय से राहुल कुमार, शिवेंद्र कुमार एवं जूही मैडम सहित मानसी प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य तथा अमनी, बलहा और सैदपुर पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे। सैदपुर पंचायत के मुखिया  मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव,अमनी पंचायत के मुखिया विरन सदा जीविका के सीएम एवं कैडर दीदियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
आमसभा के दौरान संकुल संघ द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में जीविका दीदियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समूह की गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.