Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोदी जी के जन्मदिन पर भड़के युवा: "दीप जलाने से रोजगार नहीं मिलेगा"
THE LIVE Munger
मोदी जी के जन्मदिन पर भड़के युवा: "दीप जलाने से रोजगार नहीं मिलेगा"
More news from बिहार and nearby areas
- मोदी जी के जन्मदिन पर भड़के युवा: "दीप जलाने से रोजगार नहीं मिलेगा"1
- तारापुर में अचानक तेज बारिश से बाजार की रफ्तार थमी, किसानों को राहत बुधवार को सुबह करीब 11 बजे कड़कड़ाती धूप के बीच अचानक कड़कती बिजली के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन तारापुर बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश इतनी अचानक हुई कि लोगों को दुकानों में छिपने तक का मौका नहीं मिला। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। गुरुवार को होने वाली विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजार में बड़ी संख्या में लोग पूजा सामग्री और वाहनों को सजाने का सामान खरीदने पहुंचे थे। बारिश से बाजार की रफ्तार कुछ देर प्रभावित रही। वहीं, बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। नहर में पानी नहीं आने से किसान मोटर और बारिश के भरोसे खेती कर रहे हैं। किसान मनोरंजन चौधरी, सुधीर चौधरी, आशुतोष सिंह और शंभू शरण चौधरी ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी आई है, जिससे धान की फसल को फायदा होगा और सिंचाई का खर्च भी कम होगा।1
- _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ _बक्सर।_ बक्सर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक कर्मी के द्वारा संसाधन के अभाव में *शव को करीब 15-20 मीटर तक घसीट कर* पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। _यह तस्वीर नहीं, यह बिहार की व्यवस्था का पोस्टमार्टम है।_ इस पूरे शर्मनाक मामले पर बक्सर के पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यहां के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। _पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा -_ "बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस की ये तस्वीर देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। इससे बड़ी शर्मसार करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती। एक तरफ सरकार सुशासन का दावा करती है, दूसरी तरफ बक्सर सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है। मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ सिविल सर्जन साहब से और जिलाधिकारी महोदया से कि आखिर आपकी व्यवस्था कहां सो रही है? क्या मरने वाले के परिजनों के सम्मान की कोई कीमत नहीं है? अगर पोस्टमार्टम हाउस में यही हाल है तो अस्पताल के अंदर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। > ये घोर लापरवाही है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" गौरतलब है कि बक्सर पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, और अब तो *करीब 15-20 मीटर तक शव को घसीटने* का यह शर्मनाक वीडियो सामने आया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। बाईट- संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व सदर विधायक बक्सर2
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित पशुओं के इलाज के लिए बोरना बांध पर लगाया गया कैंप। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार को दोपहर दो बजे तक गोगरी प्रखंड के बोरना जीएन बांध पर पशु चिकित्सा कैंप लगाया गया। कैंप में मवेशी डॉक्टर राजेश कुमार के द्वारा दोपहर दो बजे तक बाढ़ से प्रभावित पशुओं का इलाज किया गया। इस दौरान आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पशुपालक अपने पशुओं को लेकर कैंप में पहुंचे। डॉक्टर ने गाय, बकरी और कुत्ते सहित विभिन्न पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार किया तथा पशुपालकों को पशुओं की देखभाल को लेकर जरूरी जानकारी भी दी। बाढ़ के कारण पशुओं के रहने और चारा-पानी की व्यवस्था में परेशानी हो रही है। ऐसे में पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए चिकित्सा कैंप लगाए जाने से पशुपालकों को काफी राहत मिली। कैंप में पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी बीमारी के अनुसार दवा भी उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर राजेश कुमार ने पशुपालकों से बाढ़ के दौरान पशुओं को स्वच्छ पानी और सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की।1
- पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बांका सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प...1
- 🚨 काम करते-करते अचानक लगा करंट, 24 साल के युवक की मौत! ⚡ बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव में मिष्ठान भंडार के कारखाने में काम करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्योतिष साह के पुत्र अमरजीत कुमार (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान में बिजली के लीकेज तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। 😢 घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है। 📍 पड़घड़ी गांव, बाराहाट, बांका 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 🎥 बांका की आवाज आपके साथ1
- पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर1
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान राहत शिविरों का लिया जायजा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-सह-ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुंगेर के नवागढ़ी-शीतलपुर स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, सीताकुंड परिसर और भागलपुर पॉलिटेक्निक राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन काउंटर, सामग्री वितरण केंद्र, स्वास्थ्य शिविर, पशु चिकित्सा शिविर, सामुदायिक रसोई और अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा जरूरतमंदों के बीच डिग्निटी किट वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। राज्य सरकार ने 8.5 लाख से अधिक प्रभावित परिवारों को अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि मुंगेर-भागलपुर के बीच 83 किलोमीटर एट-ग्रेड सड़क का निर्माण होगा, जो प्रोटेक्शन वॉल के रूप में भी काम करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फसल, पशु व अन्य क्षति का आकलन कर केंद्र सरकार आवश्यक सहायता देगी।2