खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में चला स्वच्छता अभियान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में चला स्वच्छता अभियान खगड़िया / मानसी। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कराई गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू, उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमर कुमार सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। अभियान के दौरान सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कचरे की सफाई की गई। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए नियमित साफ-सफाई जरूरी है। उन्होंने नगरवासियों से भी अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। वहीं, नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि पर्व-त्योहारों को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा।
खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में चला स्वच्छता अभियान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में चला स्वच्छता अभियान खगड़िया / मानसी। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कराई गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू, उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमर कुमार सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। अभियान के दौरान सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कचरे की सफाई की गई। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए नियमित साफ-सफाई जरूरी है। उन्होंने नगरवासियों से भी अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। वहीं, नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि पर्व-त्योहारों को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा।
- 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद रामशरण यादव 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद रामशरण यादव खगड़िया। जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत एनएच-31 स्थित पांडव होटल परिसर में पूर्व सांसद रामशरण यादव की 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सांसद रामशरण यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनका समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में जदयू नेता अमित कुमार पप्पू, सरपंच मनोज कुमार, पूर्व मुखिया किरण यादव, राजद नेता प्रफुल्ल चंद्र घोष, अशोक कुमार यादव, बबलू यादव, अधिवक्ता शंभू यादव, अभय कुमार मिंटू, डॉ. कवीन्द्र यादव, डॉ. रूपम राज पांडव, रूपेश राज पांडव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने पूर्व सांसद के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।1
- बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जमा-गंदगी, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जगह-जगह सड़ा-गला कचरा जमा हो गया है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए कचरे के सड़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों को आने-जाने के दौरान दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जमा कचरे की सफाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं, संबंधित पदाधिकारी भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत में तत्काल सफाई अभियान चलाने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। इस संबंध में गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने गुरुवार शाम चार बजे बताया कि एक-दो दिन के अंदर सफाई कर्मियों के माध्यम से पंचायत में जमा सारा कचरा साफ कराया जाएगा। साथ ही पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा।1
- जलमग्न गांवों में पहुंचे रूपेश कुमार क्रांतिकारी बाढ़ पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा खगड़िया। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आम आदमी अघिकार संगठन अध्यक्ष रुपेश कुमार क्रांतिकारी ने गोगरी प्रखंड अंतर्गत छोटी बोरना और बड़ी बोरना गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों से संगठन अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर राहत, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, आवागमन तथा पशुओं के चारे सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली।1
- 16 September 2026 : जमालपुर रेल कारखाना में धूमधाम से बना विश्वकर्मा पूजा, बुद्ध विहार गार्डन रहा आकर्षण का केंद्र 16 September 2026 : जमालपुर रेल कारखाना में धूमधाम से बना विश्वकर्मा पूजा, बुद्ध विहार गार्डन रहा आकर्षण का केंद्र1
- गणिनाथ पूजा को लेकर तैयारी तेज, कल होगा शुभारंभ1
- पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर1
- _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ _बक्सर।_ बक्सर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक कर्मी के द्वारा संसाधन के अभाव में *शव को करीब 15-20 मीटर तक घसीट कर* पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। _यह तस्वीर नहीं, यह बिहार की व्यवस्था का पोस्टमार्टम है।_ इस पूरे शर्मनाक मामले पर बक्सर के पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यहां के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। _पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा -_ "बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस की ये तस्वीर देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। इससे बड़ी शर्मसार करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती। एक तरफ सरकार सुशासन का दावा करती है, दूसरी तरफ बक्सर सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है। मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ सिविल सर्जन साहब से और जिलाधिकारी महोदया से कि आखिर आपकी व्यवस्था कहां सो रही है? क्या मरने वाले के परिजनों के सम्मान की कोई कीमत नहीं है? अगर पोस्टमार्टम हाउस में यही हाल है तो अस्पताल के अंदर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। > ये घोर लापरवाही है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" गौरतलब है कि बक्सर पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, और अब तो *करीब 15-20 मीटर तक शव को घसीटने* का यह शर्मनाक वीडियो सामने आया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। बाईट- संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व सदर विधायक बक्सर2
- खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में चला स्वच्छता अभियान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में चला स्वच्छता अभियान खगड़िया / मानसी। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर पंचायत मानसी में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कराई गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू, उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमर कुमार सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। अभियान के दौरान सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कचरे की सफाई की गई। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए नियमित साफ-सफाई जरूरी है। उन्होंने नगरवासियों से भी अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। वहीं, नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि पर्व-त्योहारों को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा।1