logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तारापुर सरकारी बस स्टैंड पर चक्कर खाकर गिरे वृद्ध, सिर में गंभीर चोट तारापुर थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के समीप बुधवार की संध्या करीब सात बजे अचानक चक्कर आने से 65 वर्षीय वृद्ध बबलू कुमार विप्लवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना डायल-112 में तैनात सिपाही अमित कुमार एवं अकबर अंसारी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. प्रिया वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। डॉ. प्रिया ने बताया कि वृद्ध के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल के पुत्र आकाश कुमार ने बताया कि उनके पिता जमालपुर में अपनी पुत्री के यहां से लौट रहे थे। तारापुर बस स्टैंड पर उतरने के बाद संग्रामपुर जाने के लिए वाहन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह गिर पड़े। डायल-112 की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के साथ परिजनों को सूचना दी।

2 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

तारापुर सरकारी बस स्टैंड पर चक्कर खाकर गिरे वृद्ध, सिर में गंभीर चोट तारापुर थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के समीप बुधवार की संध्या करीब सात बजे अचानक चक्कर आने से 65 वर्षीय वृद्ध बबलू कुमार विप्लवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना डायल-112 में तैनात सिपाही अमित कुमार एवं अकबर अंसारी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. प्रिया वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। डॉ. प्रिया ने बताया कि वृद्ध के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल के पुत्र आकाश कुमार ने बताया कि उनके पिता जमालपुर में अपनी पुत्री के यहां से लौट रहे थे। तारापुर बस स्टैंड पर उतरने के बाद संग्रामपुर जाने के लिए वाहन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह गिर पड़े। डायल-112 की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के साथ परिजनों को सूचना दी।

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर सरकारी बस स्टैंड पर चक्कर खाकर गिरे वृद्ध, सिर में गंभीर चोट तारापुर थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के समीप बुधवार की संध्या करीब सात बजे अचानक चक्कर आने से 65 वर्षीय वृद्ध बबलू कुमार विप्लवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना डायल-112 में तैनात सिपाही अमित कुमार एवं अकबर अंसारी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. प्रिया वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। डॉ. प्रिया ने बताया कि वृद्ध के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल के पुत्र आकाश कुमार ने बताया कि उनके पिता जमालपुर में अपनी पुत्री के यहां से लौट रहे थे। तारापुर बस स्टैंड पर उतरने के बाद संग्रामपुर जाने के लिए वाहन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह गिर पड़े। डायल-112 की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के साथ परिजनों को सूचना दी।
    1
    तारापुर सरकारी बस स्टैंड पर चक्कर खाकर गिरे वृद्ध, सिर में गंभीर चोट
तारापुर थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के समीप बुधवार की संध्या करीब सात बजे अचानक चक्कर आने से 65 वर्षीय वृद्ध बबलू कुमार विप्लवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना डायल-112 में तैनात सिपाही अमित कुमार एवं अकबर अंसारी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. प्रिया वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। डॉ. प्रिया ने बताया कि वृद्ध के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल के पुत्र आकाश कुमार ने बताया कि उनके पिता जमालपुर में अपनी पुत्री के यहां से लौट रहे थे। तारापुर बस स्टैंड पर उतरने के बाद संग्रामपुर जाने के लिए वाहन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह गिर पड़े। डायल-112 की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के साथ परिजनों को सूचना दी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • ​आम आदमी को बड़ा झटका! 😱 अब UPI से ट्रांसफर पर कटेगा टैक्स?
    1
    ​आम आदमी को बड़ा झटका! 😱 अब UPI से ट्रांसफर पर कटेगा टैक्स?
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ _बक्सर।_ बक्सर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक कर्मी के द्वारा संसाधन के अभाव में *शव को करीब 15-20 मीटर तक घसीट कर* पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। _यह तस्वीर नहीं, यह बिहार की व्यवस्था का पोस्टमार्टम है।_ इस पूरे शर्मनाक मामले पर बक्सर के पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यहां के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। _पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा -_ "बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस की ये तस्वीर देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। इससे बड़ी शर्मसार करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती। एक तरफ सरकार सुशासन का दावा करती है, दूसरी तरफ बक्सर सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है। मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ सिविल सर्जन साहब से और जिलाधिकारी महोदया से कि आखिर आपकी व्यवस्था कहां सो रही है? क्या मरने वाले के परिजनों के सम्मान की कोई कीमत नहीं है? अगर पोस्टमार्टम हाउस में यही हाल है तो अस्पताल के अंदर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। > ये घोर लापरवाही है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" गौरतलब है कि बक्सर पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, और अब तो *करीब 15-20 मीटर तक शव को घसीटने* का यह शर्मनाक वीडियो सामने आया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। बाईट- संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व सदर विधायक बक्सर
    2
    _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
_बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_
_बक्सर।_ बक्सर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक कर्मी के द्वारा संसाधन के अभाव में *शव को करीब 15-20 मीटर तक घसीट कर* पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। _यह तस्वीर नहीं, यह बिहार की व्यवस्था का पोस्टमार्टम है।_
इस पूरे शर्मनाक मामले पर बक्सर के पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यहां के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
_पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा -_
"बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस की ये तस्वीर देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। इससे बड़ी शर्मसार करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती। एक तरफ सरकार सुशासन का दावा करती है, दूसरी तरफ बक्सर सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है।
मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ सिविल सर्जन साहब से और जिलाधिकारी महोदया से कि आखिर आपकी व्यवस्था कहां सो रही है? क्या मरने वाले के परिजनों के सम्मान की कोई कीमत नहीं है? अगर पोस्टमार्टम हाउस में यही हाल है तो अस्पताल के अंदर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
> ये घोर लापरवाही है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।"
गौरतलब है कि बक्सर पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, और अब तो *करीब 15-20 मीटर तक शव को घसीटने* का यह शर्मनाक वीडियो सामने आया है।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं।
बाईट- संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व सदर विधायक बक्सर
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • 🚨 बांका के मंदार सरोवर का बदला रूप! PM मोदी के जन्मदिन पर भव्य सजावट ने खींचा लोगों का ध्यान ✨ 🎉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बांका के प्रसिद्ध मंदार सरोवर को आकर्षक और भव्य तरीके से सजाया गया है। रोशनी और सजावट से मंदार सरोवर की खूबसूरती देखते ही बन रही है। 🌟 📍 बांका से सामने आईं मंदार सरोवर की ये खास तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। 📲 ऐसी ही बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।
    1
    🚨 बांका के मंदार सरोवर का बदला रूप! PM मोदी के जन्मदिन पर भव्य सजावट ने खींचा लोगों का ध्यान ✨
🎉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बांका के प्रसिद्ध मंदार सरोवर को आकर्षक और भव्य तरीके से सजाया गया है। रोशनी और सजावट से मंदार सरोवर की खूबसूरती देखते ही बन रही है। 🌟
📍 बांका से सामने आईं मंदार सरोवर की ये खास तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
📲 ऐसी ही बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • 🌾 धान की खेती में ड्रोन से स्प्रे 🚁 स्प्रे के बाद ड्रोन को सुरक्षित रूप से डिब्बे में रखा जा रहा है। आधुनिक तकनीक, आसान खेती! 🌱 #DroneSpray #धानकीखेती #ModernFarming #NaturalFarming #Agriculture 🌾 धान की खेती में ड्रोन से स्प्रे 🚁 स्प्रे के बाद ड्रोन को सुरक्षित रूप से डिब्बे में रखा जा रहा है। आधुनिक तकनीक, आसान खेती! 🌱 #DroneSpray #धानकीखेती #ModernFarming #NaturalFarming #Agriculture
    1
    🌾 धान की खेती में ड्रोन से स्प्रे 🚁
स्प्रे के बाद ड्रोन को सुरक्षित रूप से डिब्बे में रखा जा रहा है। आधुनिक तकनीक, आसान खेती! 🌱
#DroneSpray #धानकीखेती #ModernFarming #NaturalFarming #Agriculture
🌾 धान की खेती में ड्रोन से स्प्रे 🚁
स्प्रे के बाद ड्रोन को सुरक्षित रूप से डिब्बे में रखा जा रहा है। आधुनिक तकनीक, आसान खेती! 🌱
#DroneSpray #धानकीखेती #ModernFarming #NaturalFarming #Agriculture
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने किया सुईया एवं जिलेबिया मोड़ थाना का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश
    1
    पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने किया सुईया एवं जिलेबिया मोड़ थाना का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जमा-गंदगी, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जगह-जगह सड़ा-गला कचरा जमा हो गया है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए कचरे के सड़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों को आने-जाने के दौरान दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जमा कचरे की सफाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं, संबंधित पदाधिकारी भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत में तत्काल सफाई अभियान चलाने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। इस संबंध में गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने गुरुवार शाम चार बजे बताया कि एक-दो दिन के अंदर सफाई कर्मियों के माध्यम से पंचायत में जमा सारा कचरा साफ कराया जाएगा। साथ ही पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा।
    1
    बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जमा-गंदगी, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण 
गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़कों पर जगह-जगह सड़ा-गला कचरा जमा हो गया है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए कचरे के सड़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों को आने-जाने के दौरान दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जमा कचरे की सफाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं, संबंधित पदाधिकारी भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत में तत्काल सफाई अभियान चलाने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
इस संबंध में गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने गुरुवार शाम चार बजे बताया कि एक-दो दिन के अंदर सफाई कर्मियों के माध्यम से पंचायत में जमा सारा कचरा साफ कराया जाएगा। साथ ही पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • तारापुर में श्रद्धा-उल्लास के साथ मनी विश्वकर्मा पूजा, प्रतिष्ठानों से घरों तक हुआ पूजन तारापुर व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। औद्योगिक प्रतिष्ठानों, आईटीआई संस्थानों, विद्युत सब-स्टेशनों, पेट्रोल पंपों के अलावा घरों में भी लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। निजी वाहनों, मशीनरी और उपकरणों की भी पूजा की गई। तारापुर थाना परिसर में शस्त्रों और वाहनों की पूजा-अर्चना के साथ होम-जाप किया गया। पूजा को लेकर सुबह से बाजारों में चहल-पहल रही। पूजन सामग्री, फूल-माला व सजावट की दुकानों के साथ वाहन धुलाई और मरम्मत केंद्रों पर देर शाम तक भीड़ बनी रही। लोगों ने दिनभर पूजा की तैयारियां कीं। कई परिवारों ने घरों, स्टूडियो, कैफे सेंटर व छोटे उद्योगों में पूजा की। तारापुर विद्युत सब-स्टेशन में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर दोपहर तीन बजे विशेष अनुष्ठान हुआ। पूजा के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।
    1
    तारापुर में श्रद्धा-उल्लास के साथ मनी विश्वकर्मा पूजा, प्रतिष्ठानों से घरों तक हुआ पूजन
तारापुर व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। औद्योगिक प्रतिष्ठानों, आईटीआई संस्थानों, विद्युत सब-स्टेशनों, पेट्रोल पंपों के अलावा घरों में भी लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। निजी वाहनों, मशीनरी और उपकरणों की भी पूजा की गई। तारापुर थाना परिसर में शस्त्रों और वाहनों की पूजा-अर्चना के साथ होम-जाप किया गया।
पूजा को लेकर सुबह से बाजारों में चहल-पहल रही। पूजन सामग्री, फूल-माला व सजावट की दुकानों के साथ वाहन धुलाई और मरम्मत केंद्रों पर देर शाम तक भीड़ बनी रही। लोगों ने दिनभर पूजा की तैयारियां कीं। कई परिवारों ने घरों, स्टूडियो, कैफे सेंटर व छोटे उद्योगों में पूजा की।
तारापुर विद्युत सब-स्टेशन में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर दोपहर तीन बजे विशेष अनुष्ठान हुआ। पूजा के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.