खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत नौ महिलाओं का ऑपरेशन परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत नौ महिलाओं का ऑपरेशन खगड़िया / मानसी। परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीएचसी मानसी में नौ महिलाओं का परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को छोटे परिवार के महत्व तथा परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी जा रही है। ऑपरेशन के लिए आने वाली महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य परिवार नियोजन सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना और योग्य दंपतियों को उनकी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार साधन अपनाने के लिए जागरूक करना है। पीएचसी स्तर पर परिवार नियोजन से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत नौ महिलाओं का ऑपरेशन परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत नौ महिलाओं का ऑपरेशन खगड़िया / मानसी। परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीएचसी मानसी में नौ महिलाओं का परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को छोटे परिवार के महत्व तथा परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी जा रही है। ऑपरेशन के लिए आने वाली महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य परिवार नियोजन सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना और योग्य दंपतियों को उनकी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार साधन अपनाने के लिए जागरूक करना है। पीएचसी स्तर पर परिवार नियोजन से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत नौ महिलाओं का ऑपरेशन परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत नौ महिलाओं का ऑपरेशन खगड़िया / मानसी। परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीएचसी मानसी में नौ महिलाओं का परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को छोटे परिवार के महत्व तथा परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी जा रही है। ऑपरेशन के लिए आने वाली महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य परिवार नियोजन सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना और योग्य दंपतियों को उनकी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार साधन अपनाने के लिए जागरूक करना है। पीएचसी स्तर पर परिवार नियोजन से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।1
- बोरना पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राहत सामग्री का किया गया वितरण। गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत के विभिन्न वार्डों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच शुक्रवार को दिन के 11 बजे तक घर-घर जाकर सूखा राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया। सहरसा जिले से आए सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार मिलन की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई। राहत पैकेट में चूड़ा, दालमोट, मुढ़ी, बिस्कुट, कुरकुरे, पानी सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। टीम के सदस्य नाव के सहारे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों के घर-घर जाकर राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार मिलन ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि राहत कार्य आगे भी जरूरत के अनुसार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने टीम के सदस्यों के प्रति आभार जताया। लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता की इस पहल की सराहना की। राहत वितरण के दौरान राजा कुमार, संजय कुमार, बाबुल गुप्ता, शाहबुद्दीन, मोनू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।1
- इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित, लूटपाट के कारण अफरा तफरी मुंगेर जिला समाहरणालय क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय के सामने के सी सुरेंद्र बाबू पार्क में मुंगेर जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए आधुनिक टेंट सिटी और राहत शिविर में उस वक्त लूटपाट और अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई, जब कई सामाजिक संगठनों की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित की जा रही थी। गुरुवार दोपहर इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के तत्वाधान में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री के रूप में ब्रेड के पैकेट, पाव रोटी की पैकेट तथा बिस्कुट के पैकेट वितरित किया गया। राहत सामग्री वितरण का कार्य आरंभ होते ही बाढ़ पीड़ितों में शामिल महिलाओं तथा बच्चों ने इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ताओं के बीच से राहत सामग्रियों की लूटपाट शुरू कर दी। इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ता देखते ही रह गए। ब्रेड के पैकेट और रोटी की पैकेट तथा बिस्किट के पैकेट से भरी पेटियां लूटने के चक्कर में कुछ समय के लिए माहौल अफरा तफरी का पैदा हो गया। राहत सामग्रियों की लूटपाट और अपरा तफरी की स्थिति से इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के कार्यकर्ता बचते नजर आए।1
- सौर बाजार में धूमधाम से मनाया गया बाबा विश्वकर्मा पूजा सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सौर बाजार समदा रोड स्थित कार्तिक प्लाई स्टोर में भी विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया वहीं प्रोपराइटर रामानंद शर्मा ने बताया की इस मौके पर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चर्चित गायक कलाकार बखरी गांव निवासी रामबृक्ष महतो अपने अन्य सहयोगी कलाकार संजय शर्मा, सूरज कामत, रमनजी द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।बताया जा रहा है की विश्व के निर्माण कर्ता शिल्पकार बाबा विश्वकर्मा ही कल कारखाने सहित दुनियां में चलने वाले सभी प्रकार के मशीन के देवता माने जाते हैं यहां तक की लोहे सहित अन्य धातु से बने पार्ट पुर्जा भी उन्हीं के कृपा से चल रहा है।1
- स्वच्छता को लेकर सन्हौला में निकाली गई जागरूकता रैली,ली शपथ स्वच्छता को लेकर सन्हौला में निकाली गई जागरूकता रैली,ली शपथ अम्बिका शर्मा (सन्हौला ) स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई,रैली को प्रखंड कार्यालय से प्रारंभ हुई ओर स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता सम्बन्धी नारे लगाते हुए सन्हौला बाजार होकर बारी आदर्श उच्च विद्यालय पहुंची, जहाँ स्कूली बच्चों एवं सभी कर्मियों ने स्वच्छ रहने की शपथ ली, रैली का नेतृत्व सन्हौला प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने की, साथ ही प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वच्छता कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली के दौरान स्वच्छता अपनाने, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ परिवेश बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने का संदेश दिया गया. रैली के समापन के उपरांत बारी आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारी, कर्मी, स्वच्छता कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.इस दौरान बीडीओ कन्हैया कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और दैनिक जीवन की आदत है. स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर प्रखंड के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है. स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक सन्हौला प्रखंड में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथाजनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा!1
- बेगूसराय/खगड़िया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ की ओर से आगामी 24 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘यूथ बोलो’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिंह को बिहार प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किए जाने का नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। मनोज कुमार निराला ने कहा कि 24 सितंबर को होने वाले भव्य ‘यूथ बोलो’ कार्यक्रम में बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और बांका सहित विभिन्न क्षेत्रों1
- के ऐतिहासिक रेलवे मैदान परिसर में 20 सितंबर 2026, रविवार को खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देने एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित करने के लिए महिला हिरोज क्लब, मानसी के सचिव शंकर सिंह, पदाधिकारी श्रीति सिंह, माता रेलवे मैदान में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के ट्रायल की तैयारी खगड़िया / मानसी। मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान परिसर में 20 सितंबर 2026, रविवार को खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देने एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित करने के लिए महिला हिरोज क्लब, मानसी के सचिव शंकर सिंह, पदाधिकारी श्रीति सिंह, माता दुर्गा नव युवा क्लब, पूर्वी ठठ्ठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा सहित फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचलाधिकारी मानसी से मुलाकात की। बताया गया कि 20 सितंबर को होने वाले फुटबॉल ट्रायल में केवल महिला खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगी। ट्रायल का उद्घाटन अंचलाधिकारी मानसी एवं मानसी नगर पंचायत की पूर्व नगर सभापति प्रत्याशी श्वेता सिंह संयुक्त रूप से करेंगी। इसके अलावा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मैराथन दौड़ एवं फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में जनप्रतिनिधियों के साथ थानाध्यक्ष मानसी, अंचलाधिकारी तथा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी भाग लेंगे। 30 सितंबर को पहला, 1 अक्टूबर को दूसरा तथा 2 अक्टूबर को फाइनल फुटबॉल मैच और पुरस्कार वितरण होगा। बीडीओ ने महिला खिलाड़ियों को शीघ्र खेल किट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीओ ने भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए शंकर सिंह, श्रीति सिंह और अंजली कुमारी सक्रिय रूप से जुटे हैं।1
- कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम लोकेशन बिहार कैमूर रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक किशोर समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बघीनी और बहदुरा गांव के बीच नटीनिया माई के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे पानी के तेज बहाव में जा गिरे। मृतकों की पहचान बघीनी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकास चौधरी, पिता स्वर्गीय अवधेश चौधरी, बिट्टू कुमार (18 वर्ष), पिता रामाशंकर चौधरी तथा दिलखुश राय (16 वर्ष), पिता जैनुद्दीन राय के रूप में हुई है। तीनों की मौत की खबर मिलते ही बघीनी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काम के सिलसिले में जा रहे थे मोहनिया मृतक विकास कुमार के चाचा अरुण चौधरी के अनुसार तीनों युवक किसी काम के सिलसिले में बाइक से मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नटीनिया माई के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी के बहाव में जा गिरीं। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने पानी में पड़े लोगों को देखा और तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहनिया के प्रभारी एसडीपीओ दयानंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो बाइकों की टक्कर में बघीनी गांव के तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच कर रही है।4