logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वच्छता को लेकर सन्हौला में निकाली गई जागरूकता रैली,ली शपथ स्वच्छता को लेकर सन्हौला में निकाली गई जागरूकता रैली,ली शपथ अम्बिका शर्मा (सन्हौला ) स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई,रैली को प्रखंड कार्यालय से प्रारंभ हुई ओर स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता सम्बन्धी नारे लगाते हुए सन्हौला बाजार होकर बारी आदर्श उच्च विद्यालय पहुंची, जहाँ स्कूली बच्चों एवं सभी कर्मियों ने स्वच्छ रहने की शपथ ली, रैली का नेतृत्व सन्हौला प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने की, साथ ही प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वच्छता कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली के दौरान स्वच्छता अपनाने, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ परिवेश बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने का संदेश दिया गया. रैली के समापन के उपरांत बारी आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारी, कर्मी, स्वच्छता कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.इस दौरान बीडीओ कन्हैया कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और दैनिक जीवन की आदत है. स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर प्रखंड के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है. स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक सन्हौला प्रखंड में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथाजनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा!

5 hrs ago
user_Jan ki Awaz
Jan ki Awaz
कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
5 hrs ago

स्वच्छता को लेकर सन्हौला में निकाली गई जागरूकता रैली,ली शपथ स्वच्छता को लेकर सन्हौला में निकाली गई जागरूकता रैली,ली शपथ अम्बिका शर्मा (सन्हौला ) स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई,रैली को प्रखंड कार्यालय से प्रारंभ हुई ओर स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता सम्बन्धी नारे लगाते हुए सन्हौला बाजार होकर बारी आदर्श उच्च विद्यालय पहुंची, जहाँ स्कूली बच्चों एवं सभी कर्मियों ने स्वच्छ रहने की शपथ ली, रैली का नेतृत्व सन्हौला प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने की, साथ ही प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वच्छता कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली के दौरान स्वच्छता अपनाने, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ परिवेश बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने का संदेश दिया गया. रैली के समापन के उपरांत बारी आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारी, कर्मी, स्वच्छता कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.इस दौरान बीडीओ कन्हैया कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और दैनिक जीवन की आदत है. स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर प्रखंड के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है. स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक सन्हौला प्रखंड में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथाजनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा!

More news from Jamālpur and nearby areas
  • शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची टीम पर हमला! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला, महिला पुलिस पदाधिकारी समेत कई जवान घायल
    1
    शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची टीम पर हमला! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला, महिला पुलिस पदाधिकारी समेत कई जवान घायल
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    2 hrs ago
  • पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद सम्राट चौधरी की फूसलने लगी सांसे, सीएम आवास घेराव के लिए निकले! हमारे पेज को फॉलो करें सच का आवाज जनता के साथ मगही शेर अभिषेक रंजन 🙏
    1
    पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद सम्राट चौधरी की फूसलने लगी सांसे, सीएम आवास घेराव के लिए निकले!
हमारे पेज को फॉलो करें
 सच का आवाज जनता के साथ
मगही शेर अभिषेक रंजन 🙏
    user_Abhishek ranjan
    Abhishek ranjan
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • बोरना पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राहत सामग्री का किया गया वितरण। गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत के विभिन्न वार्डों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच शुक्रवार को दिन के 11 बजे तक घर-घर जाकर सूखा राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया। सहरसा जिले से आए सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार मिलन की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई। राहत पैकेट में चूड़ा, दालमोट, मुढ़ी, बिस्कुट, कुरकुरे, पानी सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। टीम के सदस्य नाव के सहारे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों के घर-घर जाकर राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार मिलन ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि राहत कार्य आगे भी जरूरत के अनुसार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने टीम के सदस्यों के प्रति आभार जताया। लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता की इस पहल की सराहना की। राहत वितरण के दौरान राजा कुमार, संजय कुमार, बाबुल गुप्ता, शाहबुद्दीन, मोनू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
    1
    बोरना पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राहत सामग्री का किया गया वितरण।
गोगरी। प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत के विभिन्न वार्डों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच शुक्रवार को दिन के 11 बजे तक घर-घर जाकर सूखा राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया। सहरसा जिले से आए सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार मिलन की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई।
राहत पैकेट में चूड़ा, दालमोट, मुढ़ी, बिस्कुट, कुरकुरे, पानी सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। टीम के सदस्य नाव के सहारे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों के घर-घर जाकर राहत सामग्री उपलब्ध कराई।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार मिलन ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि राहत कार्य आगे भी जरूरत के अनुसार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने टीम के सदस्यों के प्रति आभार जताया। लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता की इस पहल की सराहना की। राहत वितरण के दौरान राजा कुमार, संजय कुमार, बाबुल गुप्ता, शाहबुद्दीन, मोनू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • bskskisbzkpznzoznziznmlzlanzkamsmmsksnsbnskskkskssjsjnsmskskksksmsmamanamammamamamanananqnqmqmmamamamamamanan एक महिला से ₹50000 की ठगी..........anzmlzbzlzmzksnzvxkz ska zmalamnsksnsnsnksksnsnsnananaijjjjjjjb
    1
    bskskisbzkpznzoznziznmlzlanzkamsmmsksnsbnskskkskssjsjnsmskskksksmsmamanamammamamamanananqnqmqmmamamamamamanan
एक महिला से ₹50000 की ठगी..........anzmlzbzlzmzksnzvxkz ska zmalamnsksnsnsnksksnsnsnananaijjjjjjjb
    user_रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल
    रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल
    Local News Reporter मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • शहीद स्मारक पर आशीर्वाद के दीप जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन तारापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार की संध्या तारापुर के शहीद स्मारक सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद के दीप जलाकर उनका जन्मदिन मनाया। शहीद स्मारक परिसर में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में रामदेव सिंह, अगम सिंह, केसी सिंह, जवाहर सिंह, कपिल सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम को संपन्न किया।
    1
    शहीद स्मारक पर आशीर्वाद के दीप जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
तारापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार की संध्या तारापुर के शहीद स्मारक सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद के दीप जलाकर उनका जन्मदिन मनाया। शहीद स्मारक परिसर में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और देश की निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम में रामदेव सिंह, अगम सिंह, केसी सिंह, जवाहर सिंह, कपिल सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम को संपन्न किया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • सहरसा के गंगजाला (वार्ड 15) में सनसनी: बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिजीत सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सहरसा के गंगजाला (वार्ड 15) में सनसनी: बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिजीत सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर में गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं कमरे में शव के चेहरे पर तकिया रखा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी। ​
    2
    सहरसा के गंगजाला (वार्ड 15) में सनसनी: बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिजीत सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
सहरसा के गंगजाला (वार्ड 15) में सनसनी: बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिजीत सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर में गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं कमरे में शव के चेहरे पर तकिया रखा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी। 
​
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार! बोले- “अनंत सिंह की असली छवि सबको पता है”
    1
    नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार! बोले- “अनंत सिंह की असली छवि सबको पता है”
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    7 hrs ago
  • गोगरी में बाढ़ समाप्ति के बाद जन-स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर अहम बैठक,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बनाई रणनीति। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन के सभागार में शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बाद क्षेत्र में फैलने वाली जल-जनित एवं मच्छर-जनित बीमारियों के खतरे से निपटने और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन, राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, सड़कों, नालियों और जलजमाव वाले स्थानों पर त्वरित रूप से चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया। वहीं मच्छरों के प्रकोप को रोकने और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सभी गांवों एवं वार्डों में नियमित फॉगिंग कराने पर सहमति बनी। जबकि प्रभावित इलाकों में चापाकलों का विशोधन (क्लोरीनेशन) कराने और आवश्यकतानुसार टैंकरों से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा टीमों का गठन: ब्लीचिंग, ओआरएस (ORS) के पैकेट, हैलोजन गोलियां और आवश्यक प्राथमिक दवाएं वितरित करने के लिए मेडिकल टीमों के गठन पर चर्चा हुई। विद्यालयों का संचालन व जल निकासी: बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को अविलंब सुचारू रूप से संचालित करने तथा जलजमाव वाले स्थानों से जल निकासी तेजी से करने का फैसला लिया गया। एसडीएम संजय कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आम जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा को प्राथमिकता देने का कड़ा निर्देश दिया।
    1
    गोगरी में बाढ़ समाप्ति के बाद जन-स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर अहम बैठक,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बनाई रणनीति।
गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन के सभागार में शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बाद क्षेत्र में फैलने वाली जल-जनित एवं मच्छर-जनित बीमारियों के खतरे से निपटने और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया।  
बैठक में मुख्य रूप से गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन, राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।  
बैठक में ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, सड़कों, नालियों और जलजमाव वाले स्थानों पर त्वरित रूप से चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया।  
वहीं मच्छरों के प्रकोप को रोकने और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सभी गांवों एवं वार्डों में नियमित फॉगिंग कराने पर सहमति बनी।  
जबकि प्रभावित इलाकों में चापाकलों का विशोधन (क्लोरीनेशन) कराने और आवश्यकतानुसार टैंकरों से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।  
चिकित्सा टीमों का गठन: ब्लीचिंग, ओआरएस (ORS) के पैकेट, हैलोजन गोलियां और आवश्यक प्राथमिक दवाएं वितरित करने के लिए मेडिकल टीमों के गठन पर चर्चा हुई।  
विद्यालयों का संचालन व जल निकासी: बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को अविलंब सुचारू रूप से संचालित करने तथा जलजमाव वाले स्थानों से जल निकासी तेजी से करने का फैसला लिया गया।  
एसडीएम संजय कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आम जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा को प्राथमिकता देने का कड़ा निर्देश दिया।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम लोकेशन बिहार कैमूर रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक किशोर समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बघीनी और बहदुरा गांव के बीच नटीनिया माई के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे पानी के तेज बहाव में जा गिरे। मृतकों की पहचान बघीनी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकास चौधरी, पिता स्वर्गीय अवधेश चौधरी, बिट्टू कुमार (18 वर्ष), पिता रामाशंकर चौधरी तथा दिलखुश राय (16 वर्ष), पिता जैनुद्दीन राय के रूप में हुई है। तीनों की मौत की खबर मिलते ही बघीनी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काम के सिलसिले में जा रहे थे मोहनिया मृतक विकास कुमार के चाचा अरुण चौधरी के अनुसार तीनों युवक किसी काम के सिलसिले में बाइक से मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नटीनिया माई के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी के बहाव में जा गिरीं। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने पानी में पड़े लोगों को देखा और तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहनिया के प्रभारी एसडीपीओ दयानंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो बाइकों की टक्कर में बघीनी गांव के तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
    4
    कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत
नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम
कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत
नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम
लोकेशन बिहार कैमूर 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक किशोर समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बघीनी और बहदुरा गांव के बीच नटीनिया माई के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे पानी के तेज बहाव में जा गिरे।
मृतकों की पहचान बघीनी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकास चौधरी, पिता स्वर्गीय अवधेश चौधरी, बिट्टू कुमार (18 वर्ष), पिता रामाशंकर चौधरी तथा दिलखुश राय (16 वर्ष), पिता जैनुद्दीन राय के रूप में हुई है। तीनों की मौत की खबर मिलते ही बघीनी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
काम के सिलसिले में जा रहे थे मोहनिया
मृतक विकास कुमार के चाचा अरुण चौधरी के अनुसार तीनों युवक किसी काम के सिलसिले में बाइक से मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नटीनिया माई के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी के बहाव में जा गिरीं।
हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने पानी में पड़े लोगों को देखा और तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहनिया के प्रभारी एसडीपीओ दयानंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो बाइकों की टक्कर में बघीनी गांव के तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.