कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम लोकेशन बिहार कैमूर रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक किशोर समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बघीनी और बहदुरा गांव के बीच नटीनिया माई के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे पानी के तेज बहाव में जा गिरे। मृतकों की पहचान बघीनी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकास चौधरी, पिता स्वर्गीय अवधेश चौधरी, बिट्टू कुमार (18 वर्ष), पिता रामाशंकर चौधरी तथा दिलखुश राय (16 वर्ष), पिता जैनुद्दीन राय के रूप में हुई है। तीनों की मौत की खबर मिलते ही बघीनी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काम के सिलसिले में जा रहे थे मोहनिया मृतक विकास कुमार के चाचा अरुण चौधरी के अनुसार तीनों युवक किसी काम के सिलसिले में बाइक से मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नटीनिया माई के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी के बहाव में जा गिरीं। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने पानी में पड़े लोगों को देखा और तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहनिया के प्रभारी एसडीपीओ दयानंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो बाइकों की टक्कर में बघीनी गांव के तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम लोकेशन बिहार कैमूर रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक किशोर समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि
दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बघीनी और बहदुरा गांव के बीच नटीनिया माई के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे पानी के तेज बहाव में जा गिरे। मृतकों की पहचान बघीनी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकास चौधरी, पिता स्वर्गीय अवधेश चौधरी, बिट्टू कुमार (18 वर्ष), पिता रामाशंकर चौधरी तथा दिलखुश राय (16 वर्ष), पिता जैनुद्दीन राय के रूप में हुई है। तीनों की मौत की खबर मिलते ही बघीनी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काम के सिलसिले में जा रहे थे
मोहनिया मृतक विकास कुमार के चाचा अरुण चौधरी के अनुसार तीनों युवक किसी काम के सिलसिले में बाइक से मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नटीनिया माई के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी के बहाव में जा गिरीं। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने पानी में पड़े लोगों को देखा और तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम
के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहनिया के प्रभारी एसडीपीओ दयानंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो बाइकों की टक्कर में बघीनी गांव के तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
- कमरगामा मारपीट मामले में तीन नामजद गिरफ्तार, 10 के खिलाफ प्राथमिकी तारापुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में बुधवार की सुबह करीब तीन बजे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल श्रीकांत सिंह की भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र सुभाष सिंह के फर्द बयान पर गुरुवार को 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुत्र शशिकांत सिंह ने बताया कि श्रीकांत सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई थी। भागलपुर में इलाज करा रहे नामजद आरोपित अमित कुमार, इंदु देवी और धर्मेंद्र उर्फ तुसार चौधरी को गिरफ्तार कर गुरुवार की शाम न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। वहीं, रमाशंकर चौधरी का पुलिस अभिरक्षा में मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जब्त प्रदर्श को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। दूसरे पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।1
- Sultanganj mein chor pakda Gaya Sultanganj ka yah najara1
- गोगरी में बाढ़ समाप्ति के बाद जन-स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर अहम बैठक,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बनाई रणनीति। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन के सभागार में शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बाद क्षेत्र में फैलने वाली जल-जनित एवं मच्छर-जनित बीमारियों के खतरे से निपटने और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन, राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, सड़कों, नालियों और जलजमाव वाले स्थानों पर त्वरित रूप से चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया। वहीं मच्छरों के प्रकोप को रोकने और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सभी गांवों एवं वार्डों में नियमित फॉगिंग कराने पर सहमति बनी। जबकि प्रभावित इलाकों में चापाकलों का विशोधन (क्लोरीनेशन) कराने और आवश्यकतानुसार टैंकरों से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा टीमों का गठन: ब्लीचिंग, ओआरएस (ORS) के पैकेट, हैलोजन गोलियां और आवश्यक प्राथमिक दवाएं वितरित करने के लिए मेडिकल टीमों के गठन पर चर्चा हुई। विद्यालयों का संचालन व जल निकासी: बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को अविलंब सुचारू रूप से संचालित करने तथा जलजमाव वाले स्थानों से जल निकासी तेजी से करने का फैसला लिया गया। एसडीएम संजय कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आम जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा को प्राथमिकता देने का कड़ा निर्देश दिया।1
- बागेश्वरी शामपुर विद्युत उपकेंद्र में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, कर्मियों ने की विधिवत पूजा-अर्चना बागेश्वरी शामपुर विद्युत उपकेंद्र में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, कर्मियों ने की विधिवत पूजा-अर्चना #VishwakarmaPuja #HaveliKharagpur #Bagheswari #Shampur #Munger #BiharNews #VoiceOfMunger1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत नौ महिलाओं का ऑपरेशन परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत नौ महिलाओं का ऑपरेशन खगड़िया / मानसी। परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीएचसी मानसी में नौ महिलाओं का परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को छोटे परिवार के महत्व तथा परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी जा रही है। ऑपरेशन के लिए आने वाली महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य परिवार नियोजन सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना और योग्य दंपतियों को उनकी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार साधन अपनाने के लिए जागरूक करना है। पीएचसी स्तर पर परिवार नियोजन से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।1
- सहरसा के गंगजाला (वार्ड 15) में सनसनी: बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिजीत सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सहरसा के गंगजाला (वार्ड 15) में सनसनी: बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिजीत सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर में गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं कमरे में शव के चेहरे पर तकिया रखा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी। 2
- गोगरी शिव मंदिर के समीप बाढ़ प्रभावित लोगों को संध्या चौपाल के माध्यम से किया गया जागरूक गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत के गोगरी शिव मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम बाढ़ प्रभावित लोगों को जागरूक करने के लिए संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल समेत कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि बाढ़ के पानी में नहाने से बचें और बच्चों को भी बाढ़ के पानी में जाने से रोकें। बाढ़ के दौरान सांप एवं अन्य जहरीले जीवों का खतरा बढ़ जाता है। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।1
- के ऐतिहासिक रेलवे मैदान परिसर में 20 सितंबर 2026, रविवार को खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देने एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित करने के लिए महिला हिरोज क्लब, मानसी के सचिव शंकर सिंह, पदाधिकारी श्रीति सिंह, माता रेलवे मैदान में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के ट्रायल की तैयारी खगड़िया / मानसी। मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान परिसर में 20 सितंबर 2026, रविवार को खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देने एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित करने के लिए महिला हिरोज क्लब, मानसी के सचिव शंकर सिंह, पदाधिकारी श्रीति सिंह, माता दुर्गा नव युवा क्लब, पूर्वी ठठ्ठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा सहित फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचलाधिकारी मानसी से मुलाकात की। बताया गया कि 20 सितंबर को होने वाले फुटबॉल ट्रायल में केवल महिला खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगी। ट्रायल का उद्घाटन अंचलाधिकारी मानसी एवं मानसी नगर पंचायत की पूर्व नगर सभापति प्रत्याशी श्वेता सिंह संयुक्त रूप से करेंगी। इसके अलावा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मैराथन दौड़ एवं फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में जनप्रतिनिधियों के साथ थानाध्यक्ष मानसी, अंचलाधिकारी तथा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी भाग लेंगे। 30 सितंबर को पहला, 1 अक्टूबर को दूसरा तथा 2 अक्टूबर को फाइनल फुटबॉल मैच और पुरस्कार वितरण होगा। बीडीओ ने महिला खिलाड़ियों को शीघ्र खेल किट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीओ ने भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए शंकर सिंह, श्रीति सिंह और अंजली कुमारी सक्रिय रूप से जुटे हैं।1
- कौआ अचानक चेहरे से टकराया, बाइक सवार हुआ गंभीर हादसे का शिकार; ASI श्यामाकांत पांडेय की सूझबूझ से बची जान हवेली खड़गपुर: धपरी मोड़ के समीप स्कूल के पास गुरुवार को एक अचानक हुए हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे लोहची निवासी चिक्कू ठाकुर, पिता जलेश्वर ठाकुर के चेहरे से अचानक एक कौआ आकर टकरा गया। कौआ टकराने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि नाक और कान से भी खून निकलने की बात सामने आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 112 टीम को सूचना दी। 112 टीम के ASI श्यामाकांत पांडेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सूझबूझ का परिचय दिया। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पास के एक निजी डॉक्टर के पास ले जाकर फर्स्ट एड कराया गया। इसके बाद 112 की टीम ने घायल चिक्कू ठाकुर को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की स्थिति ठीक बताई जा रही है। हादसे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और 112 टीम के ASI श्यामाकांत पांडेय की सूझबूझ से घायल को समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाया जा सका।1