logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहीद स्मारक पर आशीर्वाद के दीप जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन तारापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार की संध्या तारापुर के शहीद स्मारक सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद के दीप जलाकर उनका जन्मदिन मनाया। शहीद स्मारक परिसर में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में रामदेव सिंह, अगम सिंह, केसी सिंह, जवाहर सिंह, कपिल सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम को संपन्न किया।

6 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
6 hrs ago

शहीद स्मारक पर आशीर्वाद के दीप जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन तारापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार की संध्या तारापुर के शहीद स्मारक सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद के दीप जलाकर उनका जन्मदिन मनाया। शहीद स्मारक परिसर में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में रामदेव सिंह, अगम सिंह, केसी सिंह, जवाहर सिंह, कपिल सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम को संपन्न किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बागेश्वरी शामपुर विद्युत उपकेंद्र में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, कर्मियों ने की विधिवत पूजा-अर्चना बागेश्वरी शामपुर विद्युत उपकेंद्र में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, कर्मियों ने की विधिवत पूजा-अर्चना #VishwakarmaPuja #HaveliKharagpur #Bagheswari #Shampur #Munger #BiharNews #VoiceOfMunger
    1
    बागेश्वरी शामपुर विद्युत उपकेंद्र में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, कर्मियों ने की विधिवत पूजा-अर्चना
 
बागेश्वरी शामपुर विद्युत उपकेंद्र में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, कर्मियों ने की विधिवत पूजा-अर्चना
#VishwakarmaPuja #HaveliKharagpur #Bagheswari #Shampur #Munger #BiharNews #VoiceOfMunger
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • गोगरी में बाढ़ समाप्ति के बाद जन-स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर अहम बैठक,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बनाई रणनीति। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन के सभागार में शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बाद क्षेत्र में फैलने वाली जल-जनित एवं मच्छर-जनित बीमारियों के खतरे से निपटने और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन, राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, सड़कों, नालियों और जलजमाव वाले स्थानों पर त्वरित रूप से चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया। वहीं मच्छरों के प्रकोप को रोकने और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सभी गांवों एवं वार्डों में नियमित फॉगिंग कराने पर सहमति बनी। जबकि प्रभावित इलाकों में चापाकलों का विशोधन (क्लोरीनेशन) कराने और आवश्यकतानुसार टैंकरों से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा टीमों का गठन: ब्लीचिंग, ओआरएस (ORS) के पैकेट, हैलोजन गोलियां और आवश्यक प्राथमिक दवाएं वितरित करने के लिए मेडिकल टीमों के गठन पर चर्चा हुई। विद्यालयों का संचालन व जल निकासी: बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को अविलंब सुचारू रूप से संचालित करने तथा जलजमाव वाले स्थानों से जल निकासी तेजी से करने का फैसला लिया गया। एसडीएम संजय कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आम जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा को प्राथमिकता देने का कड़ा निर्देश दिया।
    1
    गोगरी में बाढ़ समाप्ति के बाद जन-स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर अहम बैठक,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बनाई रणनीति।
गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन के सभागार में शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बाद क्षेत्र में फैलने वाली जल-जनित एवं मच्छर-जनित बीमारियों के खतरे से निपटने और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया।  
बैठक में मुख्य रूप से गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन, राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।  
बैठक में ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, सड़कों, नालियों और जलजमाव वाले स्थानों पर त्वरित रूप से चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया।  
वहीं मच्छरों के प्रकोप को रोकने और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सभी गांवों एवं वार्डों में नियमित फॉगिंग कराने पर सहमति बनी।  
जबकि प्रभावित इलाकों में चापाकलों का विशोधन (क्लोरीनेशन) कराने और आवश्यकतानुसार टैंकरों से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।  
चिकित्सा टीमों का गठन: ब्लीचिंग, ओआरएस (ORS) के पैकेट, हैलोजन गोलियां और आवश्यक प्राथमिक दवाएं वितरित करने के लिए मेडिकल टीमों के गठन पर चर्चा हुई।  
विद्यालयों का संचालन व जल निकासी: बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को अविलंब सुचारू रूप से संचालित करने तथा जलजमाव वाले स्थानों से जल निकासी तेजी से करने का फैसला लिया गया।  
एसडीएम संजय कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आम जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा को प्राथमिकता देने का कड़ा निर्देश दिया।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🔴 7 साल से अलग थे पति-पत्नी... मध्यस्थता केंद्र में हुआ ऐसा समझौता कि फिर एक हुआ परिवार! ❤️ बांका से बड़ी खबर है, जहां सात साल पुराने पारिवारिक विवाद का आखिरकार सुखद समाधान हो गया। 🤝 मध्यस्थता केंद्र में हुई काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने पुराने गिले-शिकवे और गलतफहमियां भुलाकर दोबारा साथ रहने का फैसला लिया। ⚖️ मामला बांका व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम-तृतीय की अदालत में लंबित वाद संख्या सी 829/2019 से जुड़ा था। न्यायालय के निर्देश पर मामला मध्यस्थता केंद्र भेजा गया, जहां डीएलएसए की सचिव सपना रानी की मौजूदगी में मध्यस्थ मो. इकबाल हुसैन ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। ❤️ समझौते के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का अनुरोध किया। सात साल से चल रहा विवाद सुलझा और पति-पत्नी फिर से साथ रहने को तैयार हो गए। 📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल — बांका की आवाज आपके साथ 👍 ऐसी ही हर स्थानीय खबर के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।
    1
    🔴 7 साल से अलग थे पति-पत्नी... मध्यस्थता केंद्र में हुआ ऐसा समझौता कि फिर एक हुआ परिवार! ❤️

बांका से बड़ी खबर है, जहां सात साल पुराने पारिवारिक विवाद का आखिरकार सुखद समाधान हो गया। 🤝 मध्यस्थता केंद्र में हुई काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने पुराने गिले-शिकवे और गलतफहमियां भुलाकर दोबारा साथ रहने का फैसला लिया।
⚖️ मामला बांका व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम-तृतीय की अदालत में लंबित वाद संख्या सी 829/2019 से जुड़ा था। न्यायालय के निर्देश पर मामला मध्यस्थता केंद्र भेजा गया, जहां डीएलएसए की सचिव सपना रानी की मौजूदगी में मध्यस्थ मो. इकबाल हुसैन ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की।
❤️ समझौते के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का अनुरोध किया। सात साल से चल रहा विवाद सुलझा और पति-पत्नी फिर से साथ रहने को तैयार हो गए।
📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल — बांका की आवाज आपके साथ
👍 ऐसी ही हर स्थानीय खबर के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • स्वच्छता को लेकर सन्हौला में निकाली गई जागरूकता रैली,ली शपथ स्वच्छता को लेकर सन्हौला में निकाली गई जागरूकता रैली,ली शपथ अम्बिका शर्मा (सन्हौला ) स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई,रैली को प्रखंड कार्यालय से प्रारंभ हुई ओर स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता सम्बन्धी नारे लगाते हुए सन्हौला बाजार होकर बारी आदर्श उच्च विद्यालय पहुंची, जहाँ स्कूली बच्चों एवं सभी कर्मियों ने स्वच्छ रहने की शपथ ली, रैली का नेतृत्व सन्हौला प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने की, साथ ही प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वच्छता कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली के दौरान स्वच्छता अपनाने, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ परिवेश बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने का संदेश दिया गया. रैली के समापन के उपरांत बारी आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारी, कर्मी, स्वच्छता कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.इस दौरान बीडीओ कन्हैया कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और दैनिक जीवन की आदत है. स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर प्रखंड के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है. स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक सन्हौला प्रखंड में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथाजनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा!
    1
    स्वच्छता को लेकर सन्हौला में निकाली गई जागरूकता रैली,ली शपथ 
स्वच्छता को लेकर सन्हौला में निकाली गई जागरूकता रैली,ली शपथ 
अम्बिका शर्मा (सन्हौला )
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई,रैली को प्रखंड कार्यालय से प्रारंभ हुई ओर स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता सम्बन्धी नारे लगाते हुए सन्हौला बाजार होकर बारी आदर्श उच्च विद्यालय पहुंची, जहाँ स्कूली बच्चों एवं सभी कर्मियों ने स्वच्छ रहने की शपथ ली, रैली का नेतृत्व सन्हौला प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने की, साथ ही प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वच्छता कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली के दौरान स्वच्छता अपनाने, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ परिवेश बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने का संदेश दिया गया. रैली के समापन के उपरांत बारी आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारी, कर्मी, स्वच्छता कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.इस दौरान बीडीओ कन्हैया कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और दैनिक जीवन की आदत है. स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर प्रखंड के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है. स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक सन्हौला प्रखंड में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथाजनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा!
    user_Jan ki Awaz
    Jan ki Awaz
    कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • सहरसा के गंगजाला (वार्ड 15) में सनसनी: बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिजीत सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सहरसा के गंगजाला (वार्ड 15) में सनसनी: बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिजीत सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर में गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं कमरे में शव के चेहरे पर तकिया रखा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी। ​
    2
    सहरसा के गंगजाला (वार्ड 15) में सनसनी: बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिजीत सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
सहरसा के गंगजाला (वार्ड 15) में सनसनी: बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिजीत सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर में गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं कमरे में शव के चेहरे पर तकिया रखा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी। 
​
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • गोगरी शिव मंदिर के समीप बाढ़ प्रभावित लोगों को संध्या चौपाल के माध्यम से किया गया जागरूक गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत के गोगरी शिव मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम बाढ़ प्रभावित लोगों को जागरूक करने के लिए संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल समेत कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि बाढ़ के पानी में नहाने से बचें और बच्चों को भी बाढ़ के पानी में जाने से रोकें। बाढ़ के दौरान सांप एवं अन्य जहरीले जीवों का खतरा बढ़ जाता है। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
    1
    गोगरी शिव मंदिर के समीप बाढ़ प्रभावित लोगों को संध्या चौपाल के माध्यम से किया गया जागरूक
गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत के गोगरी शिव मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम बाढ़ प्रभावित लोगों को जागरूक करने के लिए संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल समेत कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि बाढ़ के पानी में नहाने से बचें और बच्चों को भी बाढ़ के पानी में जाने से रोकें। बाढ़ के दौरान सांप एवं अन्य जहरीले जीवों का खतरा बढ़ जाता है। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • 🚨 21 सितंबर को बांका में बड़ा संवाद कार्यक्रम!......... 📢 नमस्ते बांका कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क तेज, 21 सितंबर को चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में होगा आयोजन एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन की ओर से स्नातक मतदाताओं से संवाद को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। आगामी 21 सितंबर को चंद्रशेखर सिंह नगर भवन, बांका में ‘नमस्ते बांका’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 🏛️ कार्यक्रम में स्नातक मतदाताओं से संवाद और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 🤝 📍 स्थान: चंद्रशेखर सिंह नगर भवन, बांका 📅 तारीख: 21 सितंबर 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📲 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।
    1
    🚨 21 सितंबर को बांका में बड़ा संवाद कार्यक्रम!.........

📢 नमस्ते बांका कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क तेज, 21 सितंबर को चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में होगा आयोजन
एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन की ओर से स्नातक मतदाताओं से संवाद को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। आगामी 21 सितंबर को चंद्रशेखर सिंह नगर भवन, बांका में ‘नमस्ते बांका’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 🏛️
कार्यक्रम में स्नातक मतदाताओं से संवाद और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 🤝
📍 स्थान: चंद्रशेखर सिंह नगर भवन, बांका
📅 तारीख: 21 सितंबर
📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल
📲 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम लोकेशन बिहार कैमूर रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक किशोर समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बघीनी और बहदुरा गांव के बीच नटीनिया माई के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे पानी के तेज बहाव में जा गिरे। मृतकों की पहचान बघीनी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकास चौधरी, पिता स्वर्गीय अवधेश चौधरी, बिट्टू कुमार (18 वर्ष), पिता रामाशंकर चौधरी तथा दिलखुश राय (16 वर्ष), पिता जैनुद्दीन राय के रूप में हुई है। तीनों की मौत की खबर मिलते ही बघीनी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काम के सिलसिले में जा रहे थे मोहनिया मृतक विकास कुमार के चाचा अरुण चौधरी के अनुसार तीनों युवक किसी काम के सिलसिले में बाइक से मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नटीनिया माई के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी के बहाव में जा गिरीं। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने पानी में पड़े लोगों को देखा और तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहनिया के प्रभारी एसडीपीओ दयानंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो बाइकों की टक्कर में बघीनी गांव के तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
    4
    कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत
नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम
कैमूर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पानी के बहाव में गिरे 3 युवक, मौत
नटीनिया माई के पास दर्दनाक हादसा, एक किशोर समेत तीन की गई जान; दो घायल, बघीनी गांव में पसरा मातम
लोकेशन बिहार कैमूर 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक किशोर समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बघीनी और बहदुरा गांव के बीच नटीनिया माई के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे पानी के तेज बहाव में जा गिरे।
मृतकों की पहचान बघीनी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकास चौधरी, पिता स्वर्गीय अवधेश चौधरी, बिट्टू कुमार (18 वर्ष), पिता रामाशंकर चौधरी तथा दिलखुश राय (16 वर्ष), पिता जैनुद्दीन राय के रूप में हुई है। तीनों की मौत की खबर मिलते ही बघीनी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
काम के सिलसिले में जा रहे थे मोहनिया
मृतक विकास कुमार के चाचा अरुण चौधरी के अनुसार तीनों युवक किसी काम के सिलसिले में बाइक से मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नटीनिया माई के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी के बहाव में जा गिरीं।
हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने पानी में पड़े लोगों को देखा और तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहनिया के प्रभारी एसडीपीओ दयानंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो बाइकों की टक्कर में बघीनी गांव के तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • कौआ अचानक चेहरे से टकराया, बाइक सवार हुआ गंभीर हादसे का शिकार; ASI श्यामाकांत पांडेय की सूझबूझ से बची जान हवेली खड़गपुर: धपरी मोड़ के समीप स्कूल के पास गुरुवार को एक अचानक हुए हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे लोहची निवासी चिक्कू ठाकुर, पिता जलेश्वर ठाकुर के चेहरे से अचानक एक कौआ आकर टकरा गया। कौआ टकराने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि नाक और कान से भी खून निकलने की बात सामने आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 112 टीम को सूचना दी। 112 टीम के ASI श्यामाकांत पांडेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सूझबूझ का परिचय दिया। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पास के एक निजी डॉक्टर के पास ले जाकर फर्स्ट एड कराया गया। इसके बाद 112 की टीम ने घायल चिक्कू ठाकुर को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की स्थिति ठीक बताई जा रही है। हादसे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और 112 टीम के ASI श्यामाकांत पांडेय की सूझबूझ से घायल को समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाया जा सका।
    1
    कौआ अचानक चेहरे से टकराया, बाइक सवार हुआ गंभीर हादसे का शिकार; ASI श्यामाकांत पांडेय की सूझबूझ से बची जान
हवेली खड़गपुर: धपरी मोड़ के समीप स्कूल के पास गुरुवार को एक अचानक हुए हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे लोहची निवासी चिक्कू ठाकुर, पिता जलेश्वर ठाकुर के चेहरे से अचानक एक कौआ आकर टकरा गया। कौआ टकराने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि नाक और कान से भी खून निकलने की बात सामने आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 112 टीम को सूचना दी।
112 टीम के ASI श्यामाकांत पांडेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सूझबूझ का परिचय दिया। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पास के एक निजी डॉक्टर के पास ले जाकर फर्स्ट एड कराया गया।
इसके बाद 112 की टीम ने घायल चिक्कू ठाकुर को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
हादसे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और 112 टीम के ASI श्यामाकांत पांडेय की सूझबूझ से घायल को समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाया जा सका।
    user_Ayush Yadav journalist
    Ayush Yadav journalist
    Social Media Manager खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.