टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर मधेपुरा में जश्न, युवाओं ने की जमकर आतिशबाजी ICC Men's T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम की जीत के बाद मधेपुरा में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही भारत की जीत की खबर आई, शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मोहल्लों में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की खुशी मनाई। कई जगहों पर तिरंगा लहराते हुए युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर जश्न मनाया। कॉलेज चौक, कर्पूरी चौक और थाना चौक समेत शहर के कई स्थानों पर देर रात तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। युवाओं ने कहा कि भारतीय टीम की इस जीत से पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। बाइट - अजय कुमार, स्थानीय युवा (पीला शर्ट पहने हुए) बाइट - अमरदीप कुमार, स्थानीय युवा (पीला ब्लू टी शर्ट में) बाइट - संजय सागर, स्थानीय युवा (तिलक लगाए हुए)
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर मधेपुरा में जश्न, युवाओं ने की जमकर आतिशबाजी ICC Men's T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम की जीत के बाद मधेपुरा में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही भारत की जीत की खबर आई,
शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मोहल्लों में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की खुशी मनाई। कई जगहों पर तिरंगा लहराते हुए युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर
जश्न मनाया। कॉलेज चौक, कर्पूरी चौक और थाना चौक समेत शहर के कई स्थानों पर देर रात तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। युवाओं ने कहा कि
भारतीय टीम की इस जीत से पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। बाइट - अजय कुमार, स्थानीय युवा (पीला शर्ट पहने हुए) बाइट - अमरदीप कुमार, स्थानीय युवा (पीला ब्लू टी शर्ट में) बाइट - संजय सागर, स्थानीय युवा (तिलक लगाए हुए)
- नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 3 आरा मिल रोड में लोगों के लापरवाही के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर हर घर नल योजना का पानी लग जाता है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदार ने बताया की कई बार बोला भी गया है मगर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे अब तक कई दो पहिया वाहन चालक फिसल कर हादसे की शिकार भी हो चुका है। सौर बाजार का मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण दिन भर वाहन चालक एवं लोगों का आना जाना लगा रहता है। फिल हाल गर्मी का मौसम शुरू हो गया है इसके बाबजूद भी सड़क मार्ग पर ज्यादा पानी लग जाता है और जब बारिश का मौसम आता है तब इस सड़क मार्ग से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ ये भी देखा जा रहा है की सड़क मार्ग गहरा है जिससे भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है ऐसे में सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी जरूरी है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।1
- 📍मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत परमानपुर ग्राम में पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पवन कुमार के पूज्य पिताश्री स्व. सियाशरण प्रसाद यादव (पूर्व प्रमुख) के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में Advocate of Jsd Council (N.P.O.) के तरफ से उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित आर.एम.कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ.गुलरेज रौशन रहमान, प्रोफेसर डॉ.ललित नारायण मिश्रा एंव पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश यादव ने स्व.सियाशरण प्रसाद यादव के सामाजिक सरोकार, जनसेवा और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🤝 जेएसडी काउंसिल की ओर से भी दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। Dr.Sumant Rao ✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि #बिहार 🇮🇳1
- Post by Arman PLUMBING Work1
- सुपौल में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर की जा रही तैयारियों के बीच सुपौल प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कृष्णा कुमारी पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सुपौल बीडीओ के पद के कार्य दायित्व से मुक्त करते हुए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सुपौल में प्रतिनियुक्त कर दिया है। वहीं छातापुर प्रखंड के ग्रामीण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार रजक को अतिरिक्त प्रभार देते हुए सुपौल प्रखंड के बीडीओ के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग, बिहार पटना से प्राप्त सूचना के अनुसार 10 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री का सुपौल जिले में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से मुख्यालय में उपस्थित रहकर समृद्धि यात्रा से संबंधित कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया था। इसी क्रम में 8 मार्च को जिलाधिकारी द्वारा किसी आवश्यक कार्यवश सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी की खोज की गई, लेकिन बीडीओ कृष्णा कुमारी मुख्यालय से बिना किसी पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गईं। प्रशासन का कहना है कि उनके अनुपस्थित रहने से मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम से जुड़े कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि बीडीओ कृष्णा कुमारी द्वारा समृद्धि यात्रा से संबंधित कार्यों में अपेक्षित अभिरुचि नहीं ली जा रही थी, जिससे कार्यक्रम की तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बन रही थी। कार्य की महत्ता को देखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह कार्रवाई की गई है। जारी आदेश के अनुसार कृष्णा कुमारी को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से सुपौल प्रखंड के बीडीओ का पूरा प्रभार छातापुर के ग्रामीण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार रजक को सौंपते हुए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सुपौल में अपना योगदान सुनिश्चित करें। वहीं प्रवीण कुमार रजक को भी निर्देशित किया गया है कि वे अविलंब सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण कर सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्हें बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम-84 तथा बिहार वित्तीय नियमावली के नियम-110 के तहत सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।1
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- Post by मिथलेश कुमार यादव2
- इस सड़क की चौड़ाई लगभग 60 फिट है जिसमें ग्रामीणों और किसानों द्वारा इसकी चौड़ाई मात्र 10 फीट बची है1
- बैजनाथपुर चौक पर खुले आसमान के नीचे दर्जनों सब्जी विक्रेता हैं जो प्रतिदिन दिन भर सब्जी बेचकर अपने दुकान में रखा सब्जी को किसी प्लास्टिक से ढककर छोड़ देता है और अपने घर चला जाता है ऐसे में अब तक दर्जनों बार सब्जी की चोरी हो चुकी है। इसी दौरान रविवार को सब्जी विक्रेता मोहम्मद मुंशी अन्य दिनों के तरह दिन भर सब्जी बेचकर घर चला गया था और जब सोमवार के सुबह अपने दुकान पर आया तो देखा प्लास्टिक से ढका हुआ सब्जी खुला था और कई बोरा आलू और प्याज गायब था जिसका कीमत लगभग पांच हजार रुपए बताया गया। चोरी की घटना को लेकर कई सब्जी विक्रेता ने बताया की हमलोगों से जिला परिषद द्वारा बट्टी वसूला जाता है मगर सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं किया जा रहा है जिससे बराबर चोरी की घटना होती रहती है। इसको लेकर सब्जी विक्रेता ने जिला प्रशासन से समुचित जगह और सुरक्षा का मांग करते हुए बताया की जब तक वरीय पदाधिकारी द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया जाता है तब तक हमलोगों को आए दिन चोरी की घटना से जूझते रहना पड़ेगा।1