logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ई-रिक्शा में महिला के गले से 2 लाख का मंगलसूत्र झपटा, अस्पताल में घुसी आरोपी; जाम का फायदा उठाकर फरार भिंड। सिटी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रही महिला के गले से एक महिला मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गई। वारदात के बाद आरोपी महिला जिला अस्पताल परिसर में घुस गई। पीड़िता और उसके ससुर ने उसका पीछा किया लेकिन अस्पताल के बाहर लगे जाम के कारण दोनों रास्ते में फंस गए। इसी दौरान आरोपी महिला भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई। पीड़िता के अनुसार मंगलसूत्र की कीमत करीब दो लाख रुपए है। जानकारी के अनुसार मसूरी के लखनपुरा निवासी 29 वर्षीय कल्पना जाटव पत्नी सुनील जाटव अपने ससुर रामदास जाटव के साथ आर्य नगर स्थित डॉ.शैलेंद्र परिहार की क्लिनिक पर दवाई लेने गई थीं। इसके बाद बुधवार को शास्त्री चौराहे से अटेर रोड जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठीं।तभी 12:45 बजे के करीब ई-रिक्शा जिला अस्पताल के पास पहुंचा और उसमें बैठी दूसरी महिला ने कल्पना के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ लिया और ई-रिक्शा से उतरकर जिला अस्पताल परिसर की ओर भाग गई।मंगलसूत्र झपटने के बाद कल्पना और उनके ससुर रामदास भी ई-रिक्शा से उतरकर आरोपी महिला के पीछे दौड़े। महिला जिला अस्पताल के अंदर जाती दिखाई दी। दोनों उसका पीछा करते हुए अस्पताल के पास पहुंचे लेकिन वहां लगे जाम में फंस गए। इसी दौरान आरोपी महिला मौके से निकलकर फरार हो गई।जब आरोपी महिला नहीं मिली तो कल्पना ने सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद दो आरक्षकों ने जिला अस्पताल परिसर में आरोपी महिला की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को शिकायत देने के बाद कल्पना घर लौट गईं। पीड़िता का कहना है कि मंगलसूत्र की कीमत करीब दो लाख रुपए है। उनका कहना है कि अस्पताल के बाहर जाम नहीं लगा होता तो आरोपी महिला को पीछा कर पकड़ा जा सकता था।

14 hrs ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

ई-रिक्शा में महिला के गले से 2 लाख का मंगलसूत्र झपटा, अस्पताल में घुसी आरोपी; जाम का फायदा उठाकर फरार भिंड। सिटी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रही महिला के गले से एक महिला मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गई। वारदात के बाद आरोपी महिला जिला अस्पताल परिसर में घुस गई। पीड़िता और उसके ससुर ने उसका पीछा किया लेकिन अस्पताल के बाहर लगे जाम के कारण दोनों रास्ते में फंस गए। इसी दौरान आरोपी महिला भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई। पीड़िता के अनुसार मंगलसूत्र की कीमत करीब दो लाख रुपए है। जानकारी के अनुसार मसूरी के लखनपुरा निवासी 29 वर्षीय कल्पना जाटव पत्नी सुनील जाटव अपने ससुर रामदास जाटव के साथ आर्य नगर स्थित डॉ.शैलेंद्र परिहार की क्लिनिक पर दवाई लेने गई थीं। इसके बाद बुधवार को शास्त्री चौराहे से अटेर रोड जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठीं।तभी 12:45 बजे के करीब ई-रिक्शा जिला अस्पताल के पास पहुंचा और उसमें बैठी दूसरी महिला ने कल्पना के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ लिया और ई-रिक्शा से उतरकर जिला अस्पताल परिसर की ओर भाग गई।मंगलसूत्र झपटने के बाद कल्पना और उनके ससुर रामदास भी ई-रिक्शा से उतरकर आरोपी महिला के पीछे दौड़े। महिला जिला अस्पताल के अंदर जाती दिखाई दी। दोनों उसका पीछा करते हुए अस्पताल के पास पहुंचे लेकिन वहां लगे जाम में फंस गए। इसी दौरान आरोपी महिला मौके से निकलकर फरार हो गई।जब आरोपी महिला नहीं मिली तो कल्पना ने सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद दो आरक्षकों ने जिला अस्पताल परिसर में आरोपी महिला की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को शिकायत देने के बाद कल्पना घर लौट गईं। पीड़िता का कहना है कि मंगलसूत्र की कीमत करीब दो लाख रुपए है। उनका कहना है कि अस्पताल के बाहर जाम नहीं लगा होता तो आरोपी महिला को पीछा कर पकड़ा जा सकता था।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भिंड मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रति पक्ष डाक्टर गोबिंद सिंह ने यूजीसी कानून का किया विरोध भाई चारे को खत्म करने में लगी हुई है बीजेपी भिंड ब्रेकिंग एम पी यूजीसी से जुड़े हालिया कानून पर मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का बड़ा बयान! ​उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार से मांग की है कि यूजीसी से जुड़े इस कानून को तत्काल वापस लिया जाए। यदि कोई संशोधन या नया कानून लाना ही है, तो सभी पक्षों और हितधारकों की सहमति से लाया जाना चाहिए।
    1
    भिंड 

मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रति पक्ष डाक्टर गोबिंद सिंह ने यूजीसी कानून का किया विरोध भाई चारे को खत्म करने में लगी हुई है बीजेपी 
भिंड ब्रेकिंग एम पी 
यूजीसी से जुड़े हालिया कानून पर मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का बड़ा बयान!
​उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार से मांग की है कि यूजीसी से जुड़े इस कानून को तत्काल वापस लिया जाए। यदि कोई संशोधन या नया कानून लाना ही है, तो सभी पक्षों और हितधारकों की सहमति से लाया जाना चाहिए।
    user_श्री राम श्री राम
    श्री राम श्री राम
    Voice of people भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सदर बाजार स्थित किराना व्यापारी का अपहरण करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने 2 घंटे में ही पकड़ा सदर बाजार में किराना व्यापारी के सपा हरण की घटना को लेकर पुलिस का तगड़ा एक्शन 2 घंटे में ही अप हरण करता कराया मुक्त साथही अप हरण कर्तव्यों को पुलिस ने पकड़ा
    2
    सदर बाजार स्थित किराना व्यापारी का अपहरण करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने 2 घंटे में ही पकड़ा
सदर बाजार में किराना व्यापारी के सपा हरण की घटना को लेकर पुलिस का तगड़ा एक्शन 2 घंटे में ही अप हरण करता कराया मुक्त साथही अप हरण कर्तव्यों को पुलिस ने पकड़ा
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जब म.प्र. में कोई डकैत गिरोह सक्रिय ही नहीं, तो फिर यह 'डकैत कानून' क्यों? जब म.प्र. में कोई डकैत गिरोह सक्रिय ही नहीं, तो फिर यह 'डकैत कानून' क्यों? ​पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह जी ने ग्वालियर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर 'मध्यप्रदेश डकैती प्रभावित क्षेत्र अधिनियम, 1981' की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। ​ प्रदेश सरकार विधानसभा में 3 बार स्वीकार कर चुकी है कि राज्य में कोई सूचीबद्ध डकैत गिरोह सक्रिय नहीं है, फिर भी इस कठोर कानून को लागू रखा गया है। सामान्य मामलों में भी धारा 11/ 13 लगाकर आम नागरिकों के समानता एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। 1981 के इस विशेष कानून को असंवैधानिक घोषित किया जाए।
    1
    जब म.प्र. में कोई डकैत गिरोह सक्रिय ही नहीं, तो फिर यह 'डकैत कानून' क्यों?

जब म.प्र. में कोई डकैत गिरोह सक्रिय ही नहीं, तो फिर यह 'डकैत कानून' क्यों?
​पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह जी ने ग्वालियर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर 'मध्यप्रदेश डकैती प्रभावित क्षेत्र अधिनियम, 1981' की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है।
​
प्रदेश सरकार विधानसभा में 3 बार स्वीकार कर चुकी है कि राज्य में कोई सूचीबद्ध डकैत गिरोह सक्रिय नहीं है, फिर भी इस कठोर कानून को लागू रखा गया है।
सामान्य मामलों में भी धारा 11/ 13 लगाकर आम नागरिकों के समानता एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। 1981 के इस विशेष कानून को असंवैधानिक घोषित किया जाए।
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोहद विधानसभा के बिरखडी में समरसता, संकल्प अभियान मंडल स्तरीय कलश वंदन अभियान के तहत हुआ कलश पूजन संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वी जयंती के उपलक्ष्य मे आयोजित समरसता संकल्प अभियान मंडल स्तरीय कलश वंदन अभियान के तहत गुरुवार को लगभग 5 बजे गोहद विधानसभा के बिडखडी गांव में हनुमान जी मंदिर के पुजारी द्वारा कलश पूजन करके रथ को गोहद विधानसभा के आगे के लिए रवाना किया।
    1
    गोहद विधानसभा के बिरखडी में समरसता, संकल्प अभियान मंडल स्तरीय कलश वंदन अभियान के तहत हुआ कलश पूजन
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वी जयंती के उपलक्ष्य मे आयोजित
समरसता संकल्प अभियान मंडल स्तरीय कलश वंदन अभियान 
के तहत गुरुवार को लगभग 5 बजे गोहद विधानसभा के बिडखडी गांव में हनुमान जी मंदिर के पुजारी द्वारा कलश पूजन करके रथ को गोहद विधानसभा के आगे के लिए रवाना किया।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *यूपी : जिला फतेहपुर के RTO दफ्तर में दलाली का खुला खेल चल रहा था। ADM और ASP ने छापा मार दिया। 11 दलाल पकड़े गए। परिवहन एक ऐसा विभाग है, जहां पैसा दिए बिना आपका कोई काम हो नहीं सकता।* *लेकिन जो दलाली कराने के लिए दफ्तरो मे बैठे है उन पर क्यों नहीं होती कोई कार्यबाही* *यूपी : जिला फतेहपुर के RTO दफ्तर में दलाली का खुला खेल चल रहा था। ADM और ASP ने छापा मार दिया। 11 दलाल पकड़े गए। परिवहन एक ऐसा विभाग है, जहां पैसा दिए बिना आपका कोई काम हो नहीं सकता।* *लेकिन जो दलाली कराने के लिए दफ्तरो मे बैठे है उन पर क्यों नहीं होती कोई कार्यबाही*
    1
    *यूपी : जिला फतेहपुर के RTO दफ्तर में दलाली का खुला खेल चल रहा था। ADM और ASP ने छापा मार दिया। 11 दलाल पकड़े गए। परिवहन एक ऐसा विभाग है, जहां पैसा दिए बिना आपका कोई काम हो नहीं सकता।*
*लेकिन जो दलाली कराने के लिए दफ्तरो मे बैठे है उन पर क्यों नहीं होती कोई कार्यबाही*
*यूपी : जिला फतेहपुर के RTO दफ्तर में दलाली का खुला खेल चल रहा था। ADM और ASP ने छापा मार दिया। 11 दलाल पकड़े गए। परिवहन एक ऐसा विभाग है, जहां पैसा दिए बिना आपका कोई काम हो नहीं सकता।*
*लेकिन जो दलाली कराने के लिए दफ्तरो मे बैठे है उन पर क्यों नहीं होती कोई कार्यबाही*
    user_RANA. THAKUR ❤️❤️❤️
    RANA. THAKUR ❤️❤️❤️
    Yoga instructor बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ई-रिक्शा में महिला के गले से 2 लाख का मंगलसूत्र झपटा, अस्पताल में घुसी आरोपी; जाम का फायदा उठाकर फरार भिंड। सिटी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रही महिला के गले से एक महिला मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गई। वारदात के बाद आरोपी महिला जिला अस्पताल परिसर में घुस गई। पीड़िता और उसके ससुर ने उसका पीछा किया लेकिन अस्पताल के बाहर लगे जाम के कारण दोनों रास्ते में फंस गए। इसी दौरान आरोपी महिला भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई। पीड़िता के अनुसार मंगलसूत्र की कीमत करीब दो लाख रुपए है। जानकारी के अनुसार मसूरी के लखनपुरा निवासी 29 वर्षीय कल्पना जाटव पत्नी सुनील जाटव अपने ससुर रामदास जाटव के साथ आर्य नगर स्थित डॉ.शैलेंद्र परिहार की क्लिनिक पर दवाई लेने गई थीं। इसके बाद बुधवार को शास्त्री चौराहे से अटेर रोड जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठीं।तभी 12:45 बजे के करीब ई-रिक्शा जिला अस्पताल के पास पहुंचा और उसमें बैठी दूसरी महिला ने कल्पना के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ लिया और ई-रिक्शा से उतरकर जिला अस्पताल परिसर की ओर भाग गई।मंगलसूत्र झपटने के बाद कल्पना और उनके ससुर रामदास भी ई-रिक्शा से उतरकर आरोपी महिला के पीछे दौड़े। महिला जिला अस्पताल के अंदर जाती दिखाई दी। दोनों उसका पीछा करते हुए अस्पताल के पास पहुंचे लेकिन वहां लगे जाम में फंस गए। इसी दौरान आरोपी महिला मौके से निकलकर फरार हो गई।जब आरोपी महिला नहीं मिली तो कल्पना ने सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद दो आरक्षकों ने जिला अस्पताल परिसर में आरोपी महिला की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को शिकायत देने के बाद कल्पना घर लौट गईं। पीड़िता का कहना है कि मंगलसूत्र की कीमत करीब दो लाख रुपए है। उनका कहना है कि अस्पताल के बाहर जाम नहीं लगा होता तो आरोपी महिला को पीछा कर पकड़ा जा सकता था।
    1
    ई-रिक्शा में महिला के गले से 2 लाख का मंगलसूत्र झपटा, अस्पताल में घुसी आरोपी; जाम का फायदा उठाकर फरार
भिंड। सिटी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रही महिला के गले से एक महिला मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गई। वारदात के बाद आरोपी महिला जिला अस्पताल परिसर में घुस गई। पीड़िता और उसके ससुर ने उसका पीछा किया लेकिन अस्पताल के बाहर लगे जाम के कारण दोनों रास्ते में फंस गए। इसी दौरान आरोपी महिला भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई। पीड़िता के अनुसार मंगलसूत्र की कीमत करीब दो लाख रुपए है।
जानकारी के अनुसार मसूरी के लखनपुरा निवासी 29 वर्षीय कल्पना जाटव पत्नी सुनील जाटव अपने ससुर रामदास जाटव के साथ आर्य नगर स्थित डॉ.शैलेंद्र परिहार की क्लिनिक पर दवाई लेने गई थीं। इसके बाद बुधवार को शास्त्री चौराहे से अटेर रोड जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठीं।तभी 12:45 बजे के करीब ई-रिक्शा जिला अस्पताल के पास पहुंचा और उसमें बैठी दूसरी महिला ने कल्पना के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ लिया और ई-रिक्शा से उतरकर जिला अस्पताल परिसर की ओर भाग गई।मंगलसूत्र झपटने के बाद कल्पना और उनके ससुर रामदास भी ई-रिक्शा से उतरकर आरोपी महिला के पीछे दौड़े। महिला जिला अस्पताल के अंदर जाती दिखाई दी। दोनों उसका पीछा करते हुए अस्पताल के पास पहुंचे लेकिन वहां लगे जाम में फंस गए। इसी दौरान आरोपी महिला मौके से निकलकर फरार हो गई।जब आरोपी महिला नहीं मिली तो कल्पना ने सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद दो आरक्षकों ने जिला अस्पताल परिसर में आरोपी महिला की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को शिकायत देने के बाद कल्पना घर लौट गईं। पीड़िता का कहना है कि मंगलसूत्र की कीमत करीब दो लाख रुपए है। उनका कहना है कि अस्पताल के बाहर जाम नहीं लगा होता तो आरोपी महिला को पीछा कर पकड़ा जा सकता था।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भैंस चरा रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर घायल,भिंड से ग्वालियर रेफर भिंड ।लहार थाना क्षेत्र के अरुषी गांव में गुरुवार शाम भैंस चरा रहे एक किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल किसान को उपचार के लिए लहार अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिंड जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार अरुषी गांव निवासी 37 वर्षीय विनोद दोहरे पुत्र रामप्रकाश दोहरे गुरुवार दोपहर खेत के पास अपनी भैंस चरा रहे थे। शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली विनोद के ऊपर गिर गई। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर मुँह के बल गिर पड़े। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद उन्हें तत्काल लहार अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर होने पर भिंड जिला अस्पताल रेफर किया। भिंड में उपचार के दौरान हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने विनोद को ग्वालियर रेफर कर दिया।
    1
    भैंस चरा रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर घायल,भिंड से ग्वालियर रेफर 
भिंड ।लहार थाना क्षेत्र के अरुषी गांव में गुरुवार शाम भैंस चरा रहे एक किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल किसान को उपचार के लिए लहार अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिंड जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार अरुषी गांव निवासी 37 वर्षीय विनोद दोहरे पुत्र रामप्रकाश दोहरे गुरुवार दोपहर खेत के पास अपनी भैंस चरा रहे थे। शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली विनोद के ऊपर गिर गई। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर मुँह के बल गिर पड़े। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद उन्हें तत्काल लहार अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर होने पर भिंड जिला अस्पताल रेफर किया। भिंड में उपचार के दौरान हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने विनोद को ग्वालियर रेफर कर दिया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग -: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा!!! फतेहाबाद थाना क्षेत्र के किलोमीटर 34 पर बलिया से दिल्ली जा रही ट्रैवल्स बस अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक समेत 13 यात्री घायल हो गए। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और यूपीडा टीम ने सभी घायलों को CHC पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है। आगरा ब्रेकिंग -: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा!!! फतेहाबाद थाना क्षेत्र के किलोमीटर 34 पर बलिया से दिल्ली जा रही ट्रैवल्स बस अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक समेत 13 यात्री घायल हो गए। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और यूपीडा टीम ने सभी घायलों को CHC पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है।
    1
    आगरा ब्रेकिंग -:

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा!!!

फतेहाबाद थाना क्षेत्र के किलोमीटर 34 पर बलिया से दिल्ली जा रही ट्रैवल्स बस अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक समेत 13 यात्री घायल हो गए। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और यूपीडा टीम ने सभी घायलों को CHC पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है।
आगरा ब्रेकिंग -:
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा!!!
फतेहाबाद थाना क्षेत्र के किलोमीटर 34 पर बलिया से दिल्ली जा रही ट्रैवल्स बस अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक समेत 13 यात्री घायल हो गए। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और यूपीडा टीम ने सभी घायलों को CHC पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.