*थाना पहाड़गढ़ पुलिस पर, महिला ने लगाए गंभीर आरोप। मुरैना एसपी से लगाई न्याय की गुहार।* महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल मुरैना। जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जमीन विवाद के मामले में उसके परिवार को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके जेठ के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया और पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय एक पक्ष का साथ दे रही है। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी देर रात उसके घर पहुंचे और घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के अनुसार गर्भवती महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी कथित रूप से डंडों से मारपीट की गई। महिला का कहना है कि पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में जीवन यापन कर रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित झूठी एफआईआर की समीक्षा करने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*थाना पहाड़गढ़ पुलिस पर, महिला ने लगाए गंभीर आरोप। मुरैना एसपी से लगाई न्याय की गुहार।* महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल मुरैना। जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जमीन विवाद के मामले में उसके परिवार को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके जेठ के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया और पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय एक पक्ष का साथ दे रही है। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी देर रात उसके घर पहुंचे और घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के अनुसार गर्भवती महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी कथित रूप से डंडों से मारपीट की गई। महिला का कहना है कि पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में जीवन यापन कर रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित झूठी एफआईआर की समीक्षा करने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- *थाना पहाड़गढ़ पुलिस पर, महिला ने लगाए गंभीर आरोप। मुरैना एसपी से लगाई न्याय की गुहार।* महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल मुरैना। जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जमीन विवाद के मामले में उसके परिवार को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके जेठ के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया और पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय एक पक्ष का साथ दे रही है। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी देर रात उसके घर पहुंचे और घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के अनुसार गर्भवती महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी कथित रूप से डंडों से मारपीट की गई। महिला का कहना है कि पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में जीवन यापन कर रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित झूठी एफआईआर की समीक्षा करने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- जौरा एसडीएम शुभम शर्मा ने शहर के मंडी प्रांगण में बनाए गए शौचालय का किया निरीक्षण। जौरा शहर की मंडी प्रांगण में फिजिकल की तैयारी के लिए मेहनत कर रहे युवा एवं युवतियों के लिए एक शौचालय की मांग की गई थी जिसके निर्देशन में एसडीएम शुभम शर्मा ने यहां शौचालय बनाने के निर्देश नगर पालिका को दिए थे नगर पालिका के द्वारा जो शौचालय बनाई गई है उसका निरीक्षण करने के लिए पहुंचे एसडीम तो उन्होंने पाया कि शौचालय तो बने लेकिन पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी उचित व्यवस्था करने के लिए सीएमओ को एसडीएम ने दिए निर्देश।1
- लोकेशन - सबलगढ़ मुरैना स्लोगन - 4.5करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासा रामपुर कला नल-जल योजना पर उठे सवाल मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर कला में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आज तक गांव के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, इस योजना का निर्माण कार्य शिवा कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जारहा है, लोकेशन - सबलगढ़ मुरैना स्लोगन - 4.5करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासा रामपुर कला नल-जल योजना पर उठे सवाल मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर कला में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आज तक गांव के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, इस योजना का निर्माण कार्य शिवा कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जारहा है, लेकिन लंबे समय से योजना बंद पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में योजना को 75 प्रतिसत दिखाकर भुगतान कर दिया गया, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी खामियों और भुगतान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद योजना का लाभ न मिलना सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द नल-जल योजना को चालू कर हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करायाजाए समस्या अब केवल पानी की किल्लत तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही का बड़ा मुद्दा बनती जा रही है।4
- दतिया उपचुनाव: शाम 6 बजे तक 71.44% मतदान, सभी 291 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 6:00 बजे तक कुल 71.44% मतदान दर्ज किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े के अनुसार जिले के सभी 291 मतदान केंद्रों पर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था सामान्य रही और मतदान सुचारु रूप से संपन्न कराया गया। अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।1
- आंगई थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है आंगई थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है1
- मातृ-स्मृति बनी सेवा, संस्कार और शिक्षा का महापर्व स्व. श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी की पंचम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) ने शांति, अहिंसा और समाजसेवा का दिया प्रेरक संदेश मातृ-स्मृति बनी सेवा, संस्कार और शिक्षा का महापर्व स्व. श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी की पंचम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) ने शांति, अहिंसा और समाजसेवा का दिया प्रेरक संदेश जौरा, मुरैना/ स्मृतियाँ तभी अमर होती हैं जब वे केवल आँखों की नमी बनकर न रह जाएँ, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का दीपक बनकर पीढ़ियों का मार्ग आलोकित करें। इसी भाव को साकार करते हुए एच.एल. ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूटस के एच.एल. हाई स्कूल जौरा में 30 जुलाई को संस्थान के संस्थापक एल.एन. त्यागी ने अपनी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी जी की पंचम पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा, आत्मीयता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई। पूरा वातावरण श्रद्धा, कृतज्ञता और मातृ-वंदना की पवित्र भावनाओं से अनुप्राणित दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात गांधीवादी चिंतक, महान समाजसेवी एवं शांति-दूत डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी सेवा आश्रम के सचिव दिलीप जैन श्री ओमप्रकाश शर्मा जी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिर्राज त्यागी शीतल जैन एडवोकेट दिनेश सिंह सिकरवार जिम्मि जोर्ज सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एल.एन. त्यागी एवं जिम्मी जार्ज ने संयुक्त रूप से गरिमापूर्ण ढंग से किया। विद्यालय परिवार की ओर से एल.एन. त्यागी एवं संस्थान की संचालिका श्रीमती प्रभा त्यागी ने सभी अतिथियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। यह सम्मान केवल परंपरा का निर्वाह नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति के उस भाव का सजीव प्रतीक था जिसमें अतिथि को देवतुल्य मानकर आदर अर्पित किया जाता है। अपने उद्बोधन में एल.एन. त्यागी ने अपनी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी जी का पुण्य स्मरण अत्यंत भाव-विह्वल होकर किया। उन्होंने उन्हें आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत, उच्च संस्कारों से संपन्न, विदुषी, करुणामयी एवं संवेदनशील व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि माता का स्नेह, अनुशासन और जीवन-दर्शन ही उनके व्यक्तित्व तथा सेवा-यात्रा की सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। उन्होंने अपनी माता से जुड़े अनेक संस्मरण साझा किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित जनसमूह की आँखें भी नम हो उठीं। मुख्य अतिथि डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को शांति, अहिंसा, सेवा और मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी महान आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि केवल पुष्प अर्पित करने से नहीं, बल्कि उसके आदर्शों को जीवन में उतारने से होती है। स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागीजी का जीवन सेवा, संस्कार और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण था, जिसका अनुसरण नई पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है। राजू भाई ने त्यागी परिवार की सराहना करते हुए कहा कि अपनी पूज्य माता जी की पुण्यतिथि को सेवा, शिक्षा और सामाजिक चेतना के उत्सव के रूप में मनाना भारतीय पारिवारिक संस्कारों का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज जब समाज में पारिवारिक मूल्यों का क्षरण चिंता का विषय बनता जा रहा है, ऐसे समय में त्यागी परिवार अपनी माता की स्मृति को जनसेवा और शिक्षा के माध्यम से जीवंत बनाए हुए है। यह न केवल उनकी माता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का अनुकरणीय संदेश है। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि निश्चय ही स्वर्गलोक में विराजमान पूज्य माता जी अपने ऐसे सपूतों पर गर्व और आशीर्वाद बरसा रही होंगी, जिन्होंने उनके संस्कारों को जीवन का ध्येय बनाकर हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का महान दायित्व अपने कंधों पर उठाया है। ऐसे चरित्रवान, सेवाभावी और राष्ट्रनिर्माता नागरिकों का निर्माण ही किसी माँ के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और अमर विरासत होती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी त्यागी की पावन स्मृति को विनम्र नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों—सेवा, शिक्षा, सद्भाव और मानवीय करुणा—को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी जी की पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित यह आयोजन केवल एक स्मृति समारोह नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का जीवंत उत्सव बन गया, जिसकी गरिमामयी छाप उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति के हृदय पर लंबे समय तक अंकित रहेगी। इस अवसर पर एच एल हाई स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुरभि श्रीवास्तव एच एल बचपन स्कूल की प्रधानाध्यापिका रचना शर्मा अजय झा सचिन जादोन पीयूष झा हरिओम शर्मा राहुल सविता का सहयोग सराहनीय रहा1
- मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के अगरा थाना क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा पर धोरेट बाबा के दर्शन के लिए जा रहे कुछ युवकों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित युवकों ने थाना अगरा में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, ग्राम अगरा निवासी सोनू कुशवाह ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने साथियों विवेक गुर्जर, लवकुश कुशवाह और सुग्रीव कुशवाह के साथ मोटरसाइकिल से धोरेट बाबा के दर्शन करने जा रहा था। आरोप है कि ताल वाली चौकी के आगे वन रक्षक केशव बंसल और अन्य वन कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और बिना किसी कारण के उनके साथ मारपीट की।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान डंडों से हमला किया गया, जिससे युवकों को चोटें आईं। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने और झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। जिसका वीडियो सामने आया है वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह युवकों को फॉरेस्ट गार्डो के द्वारा पीटा जा रहा है पीड़ित युवकों ने थाना अगरा में आवेदन देकर आरोपित वन कर्मचारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।2