धर्म परिवर्तन प्रकरण का फरार आरोपी गुणवंत मालेवार पर 10 हजार का इनाम घोषित बैतूल। ग्राम घुघरी में धर्म परिवर्तन के लिए कथित रूप से प्रलोभन देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी गुणवंत पिता परसराम मालेवार, निवासी ग्राम गदराझिरी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार थाना भैंसदेही के अपराध क्रमांक 283/2026 में ग्राम घुघरी में धर्म परिवर्तन के लिए कथित रूप से प्रलोभन देने के मामले में गुणवंत मालेवार की संलिप्तता सामने आई है। आरोपी वर्तमान में फरार है। उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम उद्घोषणा जारी की गई है। पहले भी दर्ज हो चुका है मामला पुलिस के मुताबिक आरोपी गुणवंत मालेवार के विरुद्ध थाना भैंसदेही में वर्ष 2020 में भी अपराध क्रमांक 355/2020 के तहत धारा 153(ए), 294 एवं 34 भारतीय दंड संहिता में प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार उस मामले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को एकत्रित कर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने एवं प्रलोभन देने के प्रयास के आरोप लगाए गए थे। वर्तमान प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सूचना देने पर मिलेगा इनाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फरार आरोपी गुणवंत मालेवार के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा उपयोगी एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले को नियमानुसार 10 हजार रुपये का इनाम प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा जिले में शांति, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
धर्म परिवर्तन प्रकरण का फरार आरोपी गुणवंत मालेवार पर 10 हजार का इनाम घोषित बैतूल। ग्राम घुघरी में धर्म परिवर्तन के लिए कथित रूप से प्रलोभन देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी गुणवंत पिता परसराम मालेवार, निवासी ग्राम गदराझिरी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार थाना भैंसदेही के अपराध क्रमांक 283/2026 में ग्राम घुघरी में धर्म परिवर्तन के लिए कथित रूप से प्रलोभन देने के मामले में गुणवंत मालेवार की संलिप्तता सामने आई है। आरोपी वर्तमान में फरार है। उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम उद्घोषणा जारी की गई है। पहले भी दर्ज हो चुका है मामला पुलिस के मुताबिक आरोपी गुणवंत मालेवार के विरुद्ध थाना भैंसदेही में वर्ष 2020 में भी अपराध क्रमांक 355/2020 के तहत धारा 153(ए), 294 एवं 34 भारतीय दंड संहिता में प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार उस मामले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को एकत्रित कर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने एवं प्रलोभन देने के प्रयास के आरोप लगाए गए थे। वर्तमान प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सूचना देने पर मिलेगा इनाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फरार आरोपी गुणवंत मालेवार के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा उपयोगी एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले को नियमानुसार 10 हजार रुपये का इनाम प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा जिले में शांति, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
- सचिव संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर संदीप रघुवंशी का जोरदार स्वागत आमला। जनपद पंचायत आमला में पदस्थ सचिव संदीप रघुवंशी को सचिव संघ का जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद पंचायत आमला पहुंचने पर सचिव संघ के कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोहित ठाकुर, दीपक कोकाटे एवं पूर्व जनपद सीईओ राजेश्वर ठेपे सहित सचिव संघ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सचिवों के हितों के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर सचिव संघ के सदस्यों में भी उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।3
- WCL खदान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार 60 फीट कॉपर केबल सहित करीब 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी सारनी। WCL पाथाखेड़ा की तवा-02 खदान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 फीट कॉपर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये है, बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी एवं चौकी पाथाखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुंह पर कपड़ा बांधकर खदान में घुसे थे आरोपी पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को WCL पाथाखेड़ा के सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक गिरिधर डांगे ने थाना सारनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 22 अगस्त की दरमियानी रात 4-5 अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा हाथों में कुल्हाड़ी और फरसा लेकर बाउंड्री कूदकर तवा-02 खदान परिसर में घुसे थे। आरोपियों ने मेन गेट के पास स्थित हॉल में लगा कॉपर केबल काट दिया और करीब 35 से 40 फीट केबल सहित हॉल में रखी विद्युत सामग्री चोरी कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान धारा 112(2) बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पतारसी करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू पिता कृष्णा आहके (27), हरिशंकर उर्फ टक्कल पिता जंगल सरयाम (30) और सुमरलाल पिता मनोहर परते (33), सभी निवासी ग्राम छतरपुर, थाना सारनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 फीट कॉपर केबल, कीमत करीब 80 हजार रुपये बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू एवं सैनिक सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने WCL प्रबंधन, औद्योगिक संस्थानों और खदान क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों से अपील की है कि संवेदनशील परिसरों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। चोरी या चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- राम मंदिर के मुख्य द्वार पर कीचड़ और जलभराव, आस्था के केंद्र पर बदहाल व्यवस्था राम मंदिर के मुख्य द्वार पर कीचड़ और जलभराव, आस्था के केंद्र पर बदहाल व्यवस्था मुख्य बस स्टैंड की समस्या के साथ राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी हालात खराब; राहगीरों और श्रद्धालुओं में आक्रोश, ग्राम पंचायत इटावा व पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही के आरोप बोरदेही/इटावा। ग्राम इटावा के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या अब केवल आवागमन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसका असर धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र राम मंदिर के मुख्य द्वार तक दिखाई दे रहा है। मंदिर के प्रवेश मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में मुख्य बस स्टैंड और राम मंदिर के सामने जलभराव की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए इसी कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप ग्रामीणों में इस बदहाल व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई और आवागमन की उचित व्यवस्था होना आवश्यक है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत इटावा और पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सड़क, नाली और जल निकासी की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त कर दी जाती तो यह स्थिति नहीं बनती। बारिश के दौरान कीचड़ और पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्या बड़ी दुर्घटना के बाद जागेंगे जिम्मेदार? ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य बस स्टैंड और राम मंदिर के सामने की समस्या जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत और पीडब्ल्यूडी विभाग आखिर कब तक समस्या को नजरअंदाज करते रहेंगे? राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि राम मंदिर के मुख्य द्वार सहित मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के साथ सड़क की मरम्मत और कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल के प्रवेश द्वार पर इस तरह की बदहाल स्थिति से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। अब ग्रामीणों की निगाहें जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई पर टिकी हैं कि ग्राम पंचायत इटावा और पीडब्ल्यूडी विभाग कब तक इस समस्या का समाधान कर आमजन और श्रद्धालुओं को राहत दिलाते हैं। सी न्यूज़ भारत जिला संवाददाता संदीप वाईकर बोरदेही1
- ब्लाक कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर नायब तहसीलदार अज़हर खान कों सौंपा ज्ञापन1
- पुरुषों की समस्याओं पर एसआईएफ बैतूल ने लगाई एक कुर्सी पुरुष के नाम खाली कुर्सी ने उठाई उन पुरुषों की आवाज, जो अपनी पीड़ा कह नहीं पाते पुरुषों की समस्याओं पर एसआईएफ बैतूल ने लगाई एक कुर्सी पुरुष के नाम खाली कुर्सी ने उठाई उन पुरुषों की आवाज, जो अपनी पीड़ा कह नहीं पाते कार्यक्रम, पीड़ित पुरुषों और परिवारों ने लिया सलाह व मार्गदर्शन सारणी। पुरुषों के सामने बढ़ती पारिवारिक, सामाजिक और कानूनी चुनौतियों को लेकर एसआईएफ बैतूल ने मंगलवार को जय स्तंभ चौक, सारणी में एक कुर्सी पुरुष के नाम सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में रखी गई खाली कुर्सी उन पुरुषों का प्रतीक रही, जो पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव, सामाजिक दबाव और कानूनी परेशानियों के बीच अपनी पीड़ा खुलकर नहीं कह पाते। सारणी और आसपास के क्षेत्रों से पीड़ित पुरुष एवं उनके परिवार अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और सलाह व मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह एसआईएफ बैतूल का दूसरा ऐसा कार्यक्रम था। इससे पहले आमला में पहला आयोजन किया गया था। संस्था का उद्देश्य पुरुषों और उनके परिवारों की समस्याओं को सामने लाने के साथ जरूरतमंदों को सहायता एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने कहा कि वैवाहिक विवाद, पारिवारिक कलह और कानूनी मामलों का असर पूरे परिवार पर पड़ता है और पुरुष कई बार गंभीर मानसिक तनाव से गुजरते हैं। ऐसे मामलों में समय पर सहायता और संवाद जरूरी है। एसआईएफ बैतूल के डॉ. संदीप गोहे ने कहा कि पुरुषों से जुड़े विषयों को भी गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। पारिवारिक विवाद, कानूनी मामलों और मानसिक तनाव से जूझ रहे पुरुषों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित मंच और संस्थागत व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने सरकार से पुरुष आयोग के गठन की मांग भी रखी। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश झारे, राजेश उपराले, शशिकांत खातरकर, परसराम उपराले, अविनाश देशमुख, देवेंद्र उभनारे, गोविंद अठानकर, महेश सोनी और सतीश चोकिकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। एसआईएफ बैतूल द्वारा पुरुषों और उनके परिवारों को निःशुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संस्था की पुरुष हेल्पलाइन 8882498498 के माध्यम से देशभर से लोग संपर्क कर सहायता प्राप्त कर रहे हैं।1
- WCL खदान में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सारनी। WCL पाथाखेड़ा की तवा-02 खदान में चोरी करने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए है, बरामद की है। पुलिस के अनुसार 20 से 22 अगस्त की दरमियानी रात 4-5 बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर कुल्हाड़ी और फरसा लेकर खदान परिसर में घुसे थे। आरोपियों ने मेन गेट के पास हॉल में लगा कॉपर केबल काटकर विद्युत सामग्री चोरी कर ली थी। शिकायत पर सारनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक उर्फ दीपू आहके (27), हरिशंकर उर्फ टक्कल सरयाम (30) और सुमरलाल परते (33), सभी निवासी ग्राम छतरपुर, को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज उईके सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- 🚨 गंज मरघट पुलिया बनी हादसे को न्योता, जिम्मेदार कौन? बैतूल के जाकिर हुसैन वार्ड, रामनगर वार्ड और पटवारी कॉलोनी में आने-जाने के लिए प्रमुख मार्ग माने जाने वाली गंज मरघट पुलिया की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सुबह के समय इसी मार्ग से स्कूल बसें, कार, ट्रैक्टर, ऑटो, मोटरसाइकिल और पैदल राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर सड़क कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सवाल यह है कि जब यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए इतना महत्वपूर्ण है, तो नगर पालिका, संबंधित पार्षद और शासन-प्रशासन आखिर कब जागेगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर तत्काल गड्ढों की मरम्मत और पुलिया की स्थिति सुधारने की कार्रवाई करें, ताकि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 📍 गंज मरघट पुलिया, बैतूल सवाल सीधा है—इस बदहाल सड़क की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?2
- WCL खदान में केबल चोरी करने वाले गिरोह कों पाथाखेड़ा पुलिस ने किया गिरफतार दीपक पिता कृष्णा आहके हरिशंकर पिता जंगल सरेयाम सुमरलाल पिता मनोहर परतें तीनों आरोपी छतरपुर निवासी1