पीपराकोठी के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आईसीएआर-आईआईआरआरआई, पटना के बीएससी कृषि के विद्यार्थियों को धान रोपनी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को धान की वैज्ञानिक रोपाई के तरीके, खेत की तैयारी, सही पौध का चुनाव, उचित दूरी पर पौधों की संख्या और रोपाई के बाद फसल प्रबंधन की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों ने खुद खेत में उतरकर धान की रोपाई का अभ्यास किया, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। इस अवसर पर केवीके प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है और एक सफल कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए किसानों के साथ खेतों में काम करके व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से किसानों की समस्याओं को समझने और वैज्ञानिक व स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप समाधान विकसित करने का आग्रह किया। फार्म मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि धान रोपनी की सही तकनीक, पौधों के बीच उचित दूरी, समय पर रोपाई और प्रभावी फसल प्रबंधन ही बेहतर उत्पादन की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण में अधिक से अधिक प्रश्न पूछने, सक्रिय रूप से भाग लेने और सीखी गई तकनीकों को भविष्य में किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पीपराकोठी के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आईसीएआर-आईआईआरआरआई, पटना के बीएससी कृषि के विद्यार्थियों को धान रोपनी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को धान की वैज्ञानिक रोपाई के तरीके, खेत की तैयारी, सही पौध का चुनाव, उचित दूरी पर पौधों की संख्या और रोपाई के बाद फसल प्रबंधन की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
छात्रों ने खुद खेत में उतरकर धान की रोपाई का अभ्यास किया, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। इस अवसर पर केवीके प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है और एक सफल कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए किसानों के साथ खेतों में काम करके व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से किसानों की समस्याओं को समझने और वैज्ञानिक व स्थानीय
परिस्थितियों के अनुरूप समाधान विकसित करने का आग्रह किया। फार्म मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि धान रोपनी की सही तकनीक, पौधों के बीच उचित दूरी, समय पर रोपाई और प्रभावी फसल प्रबंधन ही बेहतर उत्पादन की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण में अधिक से अधिक प्रश्न पूछने, सक्रिय रूप से भाग लेने और सीखी गई तकनीकों को भविष्य में किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
- नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली और पटना समेत विभिन्न जिलों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके मद्देनजर पीपराकोठी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल पीपराकोठी भेजा गया तथा मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, कानून का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सैकड़ों छात्रों ने सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवाओं ने सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा संतोष कुमार यादव सरकार पर जमकर बरसे।1
- पूर्वी चंपारण के सुगौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यक्ष्मा (टीबी) किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर टीबी को एक साध्य रोग बताते हुए जानकारी दी गई कि सही समय पर इलाज शुरू होना इसके पूर्ण उपचार के लिए बेहद जरूरी है।1
- दिल्ली पुलिस ने छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने वाले विदेशी सोशल मीडिया खातों से सतर्क रहें और किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। इस दौरान पाकिस्तान स्थित सोशल मीडिया के 480 खातों की पहचान की गई है, जो समन्वित रूप से भ्रामक एवं दुष्प्रचार संबंधी अभियान चला रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इन सभी 480 खातों को अवरुद्ध (ब्लॉक) कर दिया गया है।1
- हार्ट अटैक (दिल का दौरा) एक आपातकालीन स्थिति है। इसके मुख्य लक्षणों में सीने में तेज दर्द या दबाव महसूस होना शामिल है, जो कंधे, बाएं हाथ, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है। इसके अलावा अचानक बहुत अधिक पसीना आना, सांस फूलना, चक्कर आना और जी मिचलाना भी इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं।1
- बिहार के पीपराकोठी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अंचल कार्यालय ने इस संबंध में 23 संभावित रैयतों और दावेदारों को नोटिस जारी किए हैं और उन्हें निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। अंचल कार्यालय द्वारा जारी विशेष सूचना के अनुसार, मौजा-पीपराकोठी, थाना संख्या-210 की खाता संख्या-3 और खेसरा संख्या-317 की 25 एकड़ बकाश्त मौजेदार भूमि को मेडिकल कॉलेज के लिए हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस भूमि के हस्तांतरण पर कोई दावा या आपत्ति है, तो वह 30 जुलाई को अंचलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। अंचलाधिकारी कुमार राघवेंद्र राघवन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों का इस भूमि से किसी प्रकार का दावा या अधिकार है, उन्हें नोटिस देकर अपनी बात रखने का अवसर दिया गया है। निर्धारित तिथि तक प्राप्त होने वाले सभी दावा-आपत्तियों का निष्पादन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को बदमाशों ने तीन गोलियां मार दीं। गोलियां लगते ही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।1