Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को बदमाशों ने तीन गोलियां मार दीं। गोलियां लगते ही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
Rupak kumar jha
बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को बदमाशों ने तीन गोलियां मार दीं। गोलियां लगते ही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
More news from बिहार and nearby areas
- नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली और पटना समेत विभिन्न जिलों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके मद्देनजर पीपराकोठी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल पीपराकोठी भेजा गया तथा मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, कानून का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- पूर्वी चम्पारण के कोटवा में आयोजित 20 सूत्री की बैठक में स्वास्थ्य और शिक्षा का मुद्दा छाया रहा।1
- पूर्वी चंपारण में नशीले इंजेक्शन की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से छह हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, एक अपाचे मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के जमला रोड स्थित माँ पटने देवी कार्गो सर्विसेज के रास्ते एक व्यक्ति काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से नशीले इंजेक्शन लेकर रक्सौल की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रमेश महतो और गुड्डु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से NRxTOPGESIC, PHENAGAN और DIAZEPAM ब्रांड के कुल छह हजार नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। मामले में नगर थाना कांड संख्या 669/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। पूर्वी चंपारण पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।1
- शिवहर में छतौनी–पचरा गोट सड़क महज 5 साल में ही पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। इस मार्ग की स्थिति इतनी जर्जर है कि पूरा का पूरा रास्ता अब कीचड़ में तब्दील हो गया है।1
- मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सैकड़ों छात्रों ने सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवाओं ने सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा संतोष कुमार यादव सरकार पर जमकर बरसे।1
- बिहार के पीपराकोठी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अंचल कार्यालय ने इस संबंध में 23 संभावित रैयतों और दावेदारों को नोटिस जारी किए हैं और उन्हें निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। अंचल कार्यालय द्वारा जारी विशेष सूचना के अनुसार, मौजा-पीपराकोठी, थाना संख्या-210 की खाता संख्या-3 और खेसरा संख्या-317 की 25 एकड़ बकाश्त मौजेदार भूमि को मेडिकल कॉलेज के लिए हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस भूमि के हस्तांतरण पर कोई दावा या आपत्ति है, तो वह 30 जुलाई को अंचलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। अंचलाधिकारी कुमार राघवेंद्र राघवन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों का इस भूमि से किसी प्रकार का दावा या अधिकार है, उन्हें नोटिस देकर अपनी बात रखने का अवसर दिया गया है। निर्धारित तिथि तक प्राप्त होने वाले सभी दावा-आपत्तियों का निष्पादन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को बदमाशों ने तीन गोलियां मार दीं। गोलियां लगते ही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।1