Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर की बड़ी बैठक! गैस और पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी , मुंगेली में कलेक्टर का अलर्ट – अफवाहों से बचें, स्टॉक भरपूर
CG RIGHT TIMES NEWS
कलेक्टर की बड़ी बैठक! गैस और पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी , मुंगेली में कलेक्टर का अलर्ट – अफवाहों से बचें, स्टॉक भरपूर
More news from Bilaspur and nearby areas
- संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने पीएम श्री स्कूल चकरभाठा का किया निरीक्षण पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने और सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश बुधवारकी साम 5 बजे के करीब पी आर ओ द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने बुधवार को चकरभाठा स्थित पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य से स्कूल में संचालित कक्षाओं की जानकारी ली तथा शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने और सुविधाएं विकसित करने कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल भवन के पीछे स्थित परिसर में गार्डन और ओपन जिम विकसित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री जैन ने स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों की भी जानकारी ली और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल की लैब और लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही लाइब्रेरी को हाईटेक बनाते हुए सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में मिनी स्टेडियम बनाने के निर्देश भी दिए। परिसर में निर्मित 16 कमरों की भवन की स्थिति का अवलोकन करते हुए उन्होंने उसकी मरम्मत कराने तथा सीपेज की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले सत्र तक सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्रीमती स्मृति तिवारी, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक श्री ओम पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।1
- Post by पत्रकार1
- Post by Santosh Sao1
- बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में कांग्रेस नेता महेश नारायण मिश्रा को जान से मारने की धमकी देने और घर के बाहर अश्लील गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार 8 मार्च की रात शैलेंद्र मिश्रा उर्फ रतू और सुरेश नागवानी उर्फ सुरेश सट्टा ने हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरकंडा थाना ने BNS की धारा 296, 351(3) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।1
- 🚨 तिल्दा पुलिस की वाहन चेकिंग में युवक पकड़ा गया संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/91314197351
- सड़क निर्माण रुका तो फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बर्तन लेकर PWD कार्यालय पहुंचे धौंराबंद-बंशापुर-प्राणखैरा मार्ग की अधूरी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने PWD कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क का काम बंद पड़ा है। #Chhattisgarh #Kawardha #PWDProtest #LocalNews #CGPolitics1
- नोवा पॉवर प्लांट दगोरी में हुवे हादसे के जिम्मेदार प्लांट प्रबंधन पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन बुधवार की रात 8:00 बजे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला संयोजक श्री अनिल कुमार पाली जी से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम दगोरी में संचालित नोवा पॉवर प्लांट में हाल ही में हुए गंभीर हादसे में कई मजदूर झुलस गए। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। मजदूरों की सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कड़ा विरोध जताया है। नोवा प्लांट प्रबंधक की लापरवाही लगातार सामने आ रही है, हादसे में घायल हुवे मजदूरों ने भी कहा है कि सुरक्षा उपकरण के नाम पर उन्हें सिर्फ एक हेलमेट दिया गया था, जिस कारण से हादसे में उन्हें ज्यादा चोट आई है। इसी संबंध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को बुधवार को ज्ञापन सौंपकर नोवा पॉवर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। संगठन ने कहा कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह गंभीर हादसा हुआ है, जिससे कई मजदूर घायल हो गए। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला संयोजक अनिल कुमार पाली ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जांच में दोषी पाए जाने पर प्लांट प्रबंधन एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए। साथ ही हादसे में झुलसे मजदूरों को उचित उपचार और पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग प्रशासन से की गई है। संगठन के शहर अध्यक्ष भुनेश्वर रजक ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा आगे उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इससे पहले भी प्लांट में सुरक्षा की मांग को लेकर प्लांट के मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन से मांग की थी परंतु मांग को पूरा नही किया गया और सुरक्षा की मांग करने वाले मजदूरों को ही काम से निकाल दिया गया। सोमवार को हुई दुर्घटना में दगौरी नोवा प्लांट के चार मजदूर झुलस गये है जिनका इलाज जारी है आगे भविष्य मे अन्य मजदूरों के साथ इस तरह की घटना न हो मजदूरों को सुरक्षा उपकारण उपलब्ध कराया जाये1
- Post by पत्रकार1
- बिलासपुर में ईरान युद्ध की वैश्विक परिस्थितियों के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोगों को पैनिक में आकर सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है। जिले में करीब 4.80 लाख कनेक्शन हैं और रोज लगभग 5 हजार सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है। प्रशासन ने ब्लैक मार्केटिंग रोकने और व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।1