Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमाऊधारा में हादसा, फिसल कर गिरा युवक कुंड में, हुई मौत
SK Kashyapपत्रकार रींवापार
दमाऊधारा में हादसा, फिसल कर गिरा युवक कुंड में, हुई मौत
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कटघोरा में छात्रों का फूटा आक्रोश, मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कोरबा/कटघोरा (सुघर गांव)। कटघोरा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार सुबह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सुबह 7 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता, खाने में कीड़े मिलने, स्टाफ के कथित अभद्र व्यवहार और विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी के आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों को भी उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन समाधान नहीं होने पर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा विद्यार्थियों से चर्चा कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल मामले को लेकर वार्ता जारी है।1
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमले में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम बुंदेली निवासी 21 वर्षीय दीपक रात्रे की मौत हो गई। वह करीब एक वर्ष से अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बुंदेली और हरदीडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक बचपन से हरदीडीह में रहकर पढ़ाई करता था और उसकी शादी भी वहीं हुई थी। सूचना मिलने पर जैजैपुर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। दीपक अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्चे को छोड़ गया है। मृतक के नाना और मामा ने छत्तीसगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।1
- बिलासपुर के तिफरा में हंगामे के बाद कार्रवाई स्थगित, व्यापारियों ने कहा पहले नेताओं की दुकान तोड़ें बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और नाले के निर्माण को लेकर प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। निगम की टीम पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन व्यापारियों केहै विरोध के चलते माहौल गर्मा गया। व्यापारियों का आरोप है कि बिना उचित नोटिस दिए कार्रवाई की जा रही है और नियमों की अनदेखी करते हुए किसी की ज्यादा तो किसी की कम जमीन तोड़ी जा रही है। विरोध के बाद फिलहाल कार्रवाई को स्थगित कर दी गई है।1
- बिलासपुर कलेक्टर का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। ड्यूटी से अनुपस्थित सरकारी डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी दी गई। उन्होंने जिला पुनर्वास केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र और अन्य सरकारी अस्पतालों का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी नहीं होगी, अस्पताल पर्याप्त सुविधाओं और संसाधनों से लैस है।1
- कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाला: AE सस्पेंड, छोटे अफसर पर गाज, बड़े जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई तक युवक कांग्रेस का आंदोलन जारी1
- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल... नए अफसरों ने संभाली कमान, कानून व्यवस्था को मिलेगी नई धार बिलासपुर। राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की व्यापक तबादला सूची के बाद बिलासपुर पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों का दौर शुरू हो गया है। जिले में नए अधिकारियों की पदस्थापना और कार्यभार ग्रहण करने का सिलसिला तेज हो गया है, जिससे कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाने की दिशा में नई उम्मीदें जगी हैं। प्रशासनिक फेरबदल के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) स्तर के अधिकारियों ने बिलासपुर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। इसी क्रम में तिलेश्वर प्रसाद यादव ने सरकंडा सीएसपी का पदभार ग्रहण किया, जबकि परमेश्वर तिलकवार ने सिविल लाइन सीएसपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वहीं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी कौशल्या साहू, सुदीप सरकार, राजेश जोशी और परमानंद ठाकुर ने भी बिलासपुर जिले में अपनी आमद दर्ज करा दी है। इन अधिकारियों की नियुक्ति से अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर, बिलासपुर में लंबे समय तक अपनी प्रभावी सेवाएं देने वाले सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह का स्थानांतरण जशपुर एसडीओपी के पद पर किया गया है। स्थानांतरण आदेश के पालन में उन्होंने अपना कार्यभार सौंपकर कार्यमुक्ति ले ली है। नए अधिकारियों की तैनाती के साथ अब जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। पुलिस महकमे में हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक मजदूर की दर्दनाक मौत। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक मजदूर की दर्दनाक मौत।1