अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल । जसवंतनगर (इटावा)। थाना जसवंतनगर पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी 2026 को शीटू उर्फ मंडल (20 वर्ष) पुत्र राजकुमार सविता, निवासी ग्राम शहजहांपुर, थाना जसवंतनगर को पाठकपुरा से नगला मर्दान की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस संबंध में थाना जसवंतनगर में मु0अ0सं0 43/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।
अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल । जसवंतनगर (इटावा)। थाना जसवंतनगर पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी 2026 को शीटू उर्फ मंडल (20 वर्ष) पुत्र राजकुमार सविता, निवासी ग्राम शहजहांपुर, थाना जसवंतनगर को पाठकपुरा से नगला मर्दान की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस संबंध में थाना जसवंतनगर में मु0अ0सं0 43/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।
- जसवंतनगर:बुधवार को पवित्र माह रमजान शुरू से पहले समाजसेवी संस्था गुलामाने वारिस मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन फाउंडेशन (वारसी फाउंडेशन) द्वारा नगर मे स्थित बारात घर में इफ्तार किट एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था पिछले 13 वर्षों से लगातार रमजान के अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु इफ्तार किट वितरण करती आ रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान भी चलाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष फ़राज़ अहमद वारसी एवं मोहम्मद जानिब सफ़वी ने कहा कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि खुद की इस्लाह, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से शिक्षा ग्रहण कर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने को कहा, तथा पौधरोपण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना सदक़ा-ए-जारीया है, जिससे समाज और आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलता है। इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 गरीब परिवारों को इफ्तार किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में आटा, दाल, चावल, तेल, टोस्ट, सेवईं, मेवा सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि रोजेदार परिवार पूरे सम्मान के साथ रमजान के महीने में इफ्तार की व्यवस्था कर सकें। इस अवसर पर संस्था सचिव फ़ईम चिश्ती, नगर अध्यक्ष मेहबूब अशरफ़ी, शाहनवाज़ वारसी, अकबर वारसी, हाफ़िज़ उस्मान, भूरे मुल्ला जी राशिद फारूकी, उमैर कुरैशी, जाहिद, इसरार, हैदर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वारसी फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित करती रहेगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।1
- mahewa ke pass anepura bhangara2
- इटावा जिले के हल्लूपुरा गांव में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित प्रेमिका के घर के बाहर खुद को तमंचे से गोली मार ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) पुत्र रामचंद्र कठेरिया, निवासी मनौना, थाना करहल, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। बताया गया कि उसकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार अनिल के अपनी रिश्तेदारी में रहने वाली लक्ष्मी (40) से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि अनिल रात में घर आया और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।3
- *ब्रेकिंग फिरोजाबाद* फिरोजाबाद में आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 71,620 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से हुई बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले सभी तैयारियां कर ली गई है सतर्क, नकल विहीन होगी परीक्षा फिरोजाबाद के जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिए हैं निर्देश परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा 144 का अनुपालन कराना सुनिश्चित है सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की भी लगाई गई है ड्यूटी1
- शिकोहाबाद में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार दोपहर 12 बजे मेला वाला बाग स्थित श्री मानस सेवा भवन में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी महाराज ने सामाजिक चेतना जगाते हुए आह्वान किया कि शिकोहाबाद को उसके प्राचीन नाम 'कृष्णपुर' के रूप में पहचान दिलाने के लिए जनता को एकजुट होना चाहिए। इस दौरान ब्लूमिंग बड्स, यंग स्कॉलर्स एकेडमी और नव जागृति स्कूल की छात्राओं द्वारा नृत्य व काव्य पाठ के जरिए भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी गई। तो वही प्रान्त सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ. रामशंकर ने संघ की स्थापना और हिन्दू संस्कृति के उत्थान पर प्रकाश डाला। वहीं, शरद बरेजा ने आचरण में धर्म को उतारने की सीख दी। महंत योगेश पुरी ने कहा कि गाय पशु नहीं, हमारी माता है। उन्होंने राम मंदिर के संघर्ष का उल्लेख करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने (अंत्योदय) को ही 'राम राज्य' बताया। सम्मेलन का संचालन डॉ. मोहन लाल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. राज पचौरी, ईशा आहूजा, अत्रैयी पालीवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक और विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन 'भारत माता की आरती' और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।1
- Post by Avnish Kumar5
- बुधवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई,तहसील क्षेत्र के सभी सेंट्रो पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा,उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने भी सेंट्रो पर पहुंचकर निरीक्षण किया,सुबह प्रथम पाली में 8,30 बजे पेपर को लेकर परीक्षार्थी 30 मिनट पहले ही पहुंच गए,हालंकि मौसम में ठंडक होने से परीक्षार्थियों को सुबह की पाली में ठंड का भी सामना करना पड़ा,नगर के स्वामी सदानंद राजकीय कन्या इंटर कालेज, डाक्टर राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज, वी ए एन एम इंटर कालेज आदि सहित दर्जनों सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने कई सेंटरों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए,थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर प्रत्येक परीक्षा सेंटर पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा,और उनके द्वारा पुलिस बल के साथ भ्रमण किया गया।1
- Post by Devendra singh Bhadauriya1